नोएडा। सेवानिवृति आईएएस अधिकारी की कार से चोर लैपटॉप चुरा ले गए। उन्होंने कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस से शिकायत की हैं। कोतवाली प्रभारी क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्ति आईएएस अधिकारी एसपी खोसला पिछले दिनों दिल्ली से नोएडा की तरफ डीएनडी के रास्ते आ रहे थे। रास्ते में उनकी कार से ध्यान भटकाकर लैपटॉप चोरी हुआ हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं।
ग्रेटर नोएडा : नोएडा की सेक्टर 58 कोतवाली पुलिस ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जगन्नाथ मिश्रा के दिल्ली द्वारका स्थित फ्लैट से 20 नवंबर को नकदी व आभूषण चोरी करने वाले तीन आरोपितों को धर दबोचा है। आरोपितों के कब्जे से पूर्व मुख्यमंत्री के फ्लैट से चोरी की गई 15 लाख की नकदी सहित कई अन्य सामान बरामद किया गया है। इसके अलावा आरोपितों ने नोएडा के सेक्टर 62 स्थित पीएमओ सोसायटी के दो फ्लैटों में भी आठ नवंबर को चोरी की थी। पकड़े गए आरोपितों में सुनार भी शामिल है जिसको चोरी के आभूषण कम दाम में बेचे गए थे। गिरोह में तीन अन्य आरोपित शामिल है जो कि फरार है। उनकी तलाश की जा रही है।