नोएडा। सेक्टर -62 के 132 केवी उपकेंद्र के पास खोड़ा से होने वाले जलभराव को रोकने एवं निस्तारण के लिए वर्क सर्किल - चार द्वारा ठीक से प्रस्ताव प्रस्तुत न करने पर निरीक्षण के साथ फिर से एस्टीमेट बनाकर शार्ट टर्म निविदा से कार्य पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया गया है । मुख्य कार्यपालक अधिकारी नेहा शर्मा ने संबंधित वरिष्ठ प्रबंधक राकेश कुमार को अनुपालन सुनिश्चित न करने के संबंध में प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का निर्देश दिया है । साथ ही सर्किल -5 के वरिष्ठ प्रबंधक एचएस खम्पा को भी प्रतिकल प्रविष्टि जारी करने का निर्देश जारी किया गया है ।
बुधवार, 26 मई 2021
आइएमए ने बाबा रामदेव को भेजा मानहानि का नोटिस
देहरादून। एलोपैथी पर दिए बयान से नाराज आइएमए उत्तराखंड ने योग गुरु स्वामी रामदेव को मानहानि का नोटिस भेजा है । 15 दिन के भीतर माफी न मांगने और बयान को इंटरनेट मीडिया से न हटाने पर बाबा के खिलाफ एक हजार करोड़ की मानहानि का दावा ठोकने की चेतावनी दी गई है ।
बिजली बिल माफ करने की मांग
'मृत बिजलीकर्मियों के आश्रितों को मिले नौकरी व 50 लाख'
लखनऊ । उप्र पावर ऑफीसर्स एसोसिएशन ने कोरोना से मृत बिजली अभियंताओं व कर्मियों के आश्रितों को नौकरी और 50 लाख मुआवजा देने की मांग की है । एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन के साथ हुई वार्ता में सभी मुद्दों को रखा गया । चेयरमैन ने आश्वस्त किया है कि कोरोना से मृत सभी कर्मियों के बकाया देयों का भुगतान प्राथमिकता पर कराया जा रहा है ।
सोमवार, 24 मई 2021
चीन : खराब मौसम से 21 धावकों की मौत बीजिंग
बेलारूस ने जबरन लैंड कराया विमान ब्लॉगर को दबोचा
मॉस्को । बेलारूस के राष्ट्रपति एलक्जेंडर लुकाशेंको ने रविवार को ग्रीस के एथेंस से लिथुआनिया के विलिनियस शहर जा रहे रेयानएयर के यात्री विमान को अपने लड़ाकू विमान के जरिये जबरन मिस्क एयरपोर्ट पर लैंड करने के लिए मजबूर कर दिया । इसके बाद बेलारूस के पुलिस अधिकारियों ने विमान में सवार लुकाशेंको के विरोधी कार्यकर्ता व ब्लॉगर रोमन प्रोटासविक ( 26 ) को गिरफ्तार कर लिया । प्रोटासविक पिछले साल बेलारूस के राष्ट्रपति चुनाव में लुकाशेंको के विजयी घोषित होने के बाद सड़कों पर किए गए विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के आरोप में वांछित था ।
तेलंगाना : कोविशील्ड के 500 डोज गायब
हैदराबाद के कोंडापुर जिला अस्पताल से कोविशील्ड टीके के 500 डोज गायब होने से हड़कंप मच गया । अस्पताल के अधीक्षक ने पुलिस में केस दर्ज कराते हुए वार्ड बॉय पर टीके की चोरी का शक जताया है । वहीं एक निजी अस्पताल में काम करने वाले फॉर्मासिस्ट और सुरक्षाकर्मी को ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा एम्फोटेरीसिन - बी की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है ।
अवकाश प्राप्त जज संतोष राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य बने
लखनऊ । शासन ने राज्य लोक सेवा आयोग में अवकाश प्राप्त न्यायिक अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव की नियुक्ति सदस्य के पद पर कर दी है । मूल रूप से बलिया ( सिकंदरपुर ) के रहने वाले श्रीवास्तव न्यायिक सेवा से इसी वर्ष फरवरी में रिटायर हुए हैं । वह कुशीनगर के जिला जज सहित विभिन्न न्यायिक पदों पर सेवा दे चुके हैं ।
आईपीएस नितिन तिवारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त
लखनऊ । केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए 2007 बैच के आईपीएस नितिन तिवारी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए शासन ने कार्यमुक्त कर दिया है । वे मौजूदा समय में डीसीपी गौतमबुद्धनगर के पद पर तैनात हैं । उनका प्रमोशन इसी साल डीआईजी रैंक में हो चुका है ।
अनिल दुजाना को शरण देने में प्रधान पति धरा
जारचा । बादलपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को हिस्ट्रीशीटर अनिल दुजाना को शरण देने के आरोप में दादरी के बंबावड़ गांव के प्रधान पति चंद्रपाल को गिरफ्तार किया है । पुलिस के मुताबिक , अनिल जमानत पर आया था । डेढ़ माह पहले खेड़ा गांव के प्रधान की हत्या के मामले में गवाह पत्नी को केस वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दी गई थी । महिला ने बादलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पांच हजार का इनाम घोषित किया है । काफी समय से चंद्रपाल अनिल के संपर्क में है । एसीपी -2 सेंट्रल नोएडा योगेंद्र कुमार ने बताया कि अनिल को बंबावड़ गांव में शरण देने के आरोप में गांव के ही चंद्रपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
बंधक बना मारपीट का वीडियो वायरल
नोएडा । कोतवाली फेस -2 क्षेत्र स्थित गेझा गांव में एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है । वीडियो में दबंग, युवक को अर्द्धनग्न कर उसके साथ गाली - गलौच करते हुए मारपीट कर रहे हैं । एक मिनट 45 सेकंड का यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस की तरफ से बताया गया कि यह पुराना वीडियो है और मामले की जांच की जा रही है । वीडियो में आरोपी लाठी और चप्पलों से युवक की पिटाई कर रहे हैं । सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वाले लोगों ने बताया कि यह कोतवाली फेस -2 क्षेत्र के गेझा गांव का मामला है । वहीं नोएडा कमिश्नरेट के ट्विटर हैंडल से बताया गया कि यह वीडियो पुराना है और इसकी जांच की जा रही है ।
गांवों में शिविर लगाकर हो टीकाकर
नोएडा। जिला प्रशासन ने सोरखा गांव में कोरोना की जांच व दवाई वितरण का शिविर लगाया । इस दौरान 37 लोगों ने जांच कराई और दवाई ली । गांव निवासी रवि यादव ने कोविड जांच टीम के नोडल अधिकारी धर्मवीर शर्मा से गांव में शिविर लगाकर लोगों को वैक्सीन लगाने की मांग की । मौके पर लेखपाल लोकेंद्र पाल, लैब टेक्नीशियन सिट्टू, बीएल मालती शर्मा, परविंदर यादव, इंद्रजीत पहलवान, कुलदीप आदि लोग मौजूद रहे ।
पूर्वी कांगो में ज्वालामुखी फटा, लोगों का पलायन
एनआरआइ युवती से अभद्रता का आरोप
नोएडा। एनआरआइ युवती के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है । भारतीय मूल की एक महिला जर्मनी में रहती हैं । वह कोरोना की दूसरी लहर में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों की समस्या को जानकर मदद कर रही हैं । आरोप है कि एक युवक ने उनके ट्विटर अकाउंट पर मैसेज कर उनके साथ अभद्रता की है । आरोपित ने मैसेज में आपत्तिजनक शब्द लिखें है । आरोप है कि वह मदद के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठ रही है । आहत युवती ने आरोपित की चैट के स्क्रीनशाट इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिए ।
राज्यों के पास अभी 1.90 करोड़ डोज उपलब्ध : केंद्र
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोरोना वैक्सीन की 21.80 करोड़ डोज उपलब्ध कराई जा चुकी हैं । इनमें से अभी 1.90 करोड डोज उनके पास उपलब्ध हैं । मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अगले तीन दिन के भीतर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 40,650 डोज मिल जाएंगी ।
नहीं रहे परमाणु विज्ञानी श्रीकुमार बनर्जी
मुंबई। जाने माने परमाणु विज्ञानी श्रीकुमार बनर्जी का रविवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया । परमाणुऊर्जा आयोग के पूर्व चेयरमैन 70 वर्षीय बनर्जी पिछले महीने ही कोरोना से उबरे थे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनर्जी के निधन पर शोक जताया है । श्रीकुमार 2012 में परमाणु ऊर्जा आयोग के चेयरमैन और परमाणु ऊर्जा विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे ।
भारत में सामने आए वैरिएंट पर भी दो डोज प्रभावी
लंदन। भारत में पहली बार सामने आए कोरोना वायरस के नए वैरिएंट बी 1.617.2 के खिलाफ भी वैक्सीन की दोनों डोज अत्यधिक प्रभावी हैं । ब्रिटेन में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हाल में किए गए एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है ।
शिक्षा मंत्री के भाई ईडब्ल्यूएस कोटे से एसो. प्रोफेसर बने
खाते से 16 हजार निकाले
नोएडा। सेक्टर -168 स्थित गोल्डन पाम सोसायटी में रहने वाले एक युवक के खाते से साइबर ठग ने 16 हजार रुपये निकाल लिए । पीड़ित ने एक्सप्रेस - वे कोतवाली पुलिस में शिकायत दी है । शिकायतकर्ता मोहम्मद इकबाल ने बताया कि उनका एक सरकारी बैंक में बचत खाता है । साइबर ठगों ने 22 मई को उनके बैंक खाते से 16 हजार रुपये निकाल लिए । मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी का पता चला । इसके तुरंत बाद उन्होंने अपना डेबिट कार्ड ब्लॉक कराया । ठगों ने डेबिट कार्ड की डिटेल चोरी कर रुपये निकाले हैं ।
युवक को अर्धनग्न करके पीटने का वीडियो वायरल
नोएडा। सेक्टर -93 स्थित गेझा गांव में एक युवक को अर्धनग्न करने के बाद बंधक बनाकर मारपीट का वीडियो रविवार को इंटरनेट पर वायरल हुआ है । वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं और गाली गलौज कर रहे हैं । फेस -2 कोतवाली पुलिस का कहना है कि वीडियो पुराना है और मामले की जांच की जा रही है ।
निरीक्षकों को परमाणु ठिकानों की तस्वीरें न लेने देंगे : ईरान
तेहरान। ईरान की संसद के अध्यक्ष मुहम्मद बकर कलीबफ ने रविवार को कहा कि तेहरान और संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था के बीच तीन महीने का निगरानी समझौता शनिवार को समाप्त हो गया है । इसलिए अब तेहरान अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने नाभिकीय ठिकानों की तस्वीरें नहीं लेने देगा ।
बिजली के बिल माफ करने की मांग
नोएडा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भारद्वाज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि प्रदेश के तमाम कारोबारियों इस वक्त कोरोना महामारी की वजह से घाटा उठा रहे हैं और बिना प्रतिष्ठान खोलें उन्हें फिक्स्ड एवं मिनिमम विद्युत् चार्ज देना पड़ेगा जोकि न्याय संगत नहीं है। एक तरफ तो सरकार किसानों व अन्य लोगों की मदद कर रही है वहीं प्रदेश के कारोबारी जो अरबों रुपयों का टैक्स अदा करते हैं उनके लिए मौजूदा सरकार कुछ नहीं कर रही। उन्होंने मांग की है कि पूरे प्रदेश के कारोबारियों के कम से कम 2 माह के बिजली के बिल माफ किए जाए।
राज्यसभा की पूर्व सदस्य शांति पहाड़िया का निधन
गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व राज्यपाल सीएम जगन्नाथ पहाड़िया की पत्नी व कांग्रेस से रास सदस्य रहीं शांति पहाड़िया का रविवार सुबह निधन हो गया । 85 वर्षीय शांति को कोरोना संक्रमित होने के बाद पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया था । बताया जा रहा है उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी, पर तबीयत खराब रहने के कारण इलाज चल रहा था ।
रविवार, 23 मई 2021
(((( सद्गुरु की कृपा ))))
एक बार एक चोर ने गुरु से नाम ले लिया, और बोला गुरु जी चोरी तो मेरा काम है ये तो नहीं छूटेगी मेरे से..
.अब गुरु जी बोले ठीक है मैं तुझे एक दूसरा काम देता हुँ, वो निभा लेना...
.बोले पराई इस्त्री को माता बहन समझना..
.चोर बोला ठीक है जी ये मैं निभा लूंगा।
.एक राजा के कोई संतान नहीं थी तो उसने अपनी रानी को दुहागण कर रखा था
.10-12 साल से बगल मे ही एक घर दे रखा उसमे रहती और साथ ही सिपाहियों को निगरानी रखने के लिए बोल दिया।
.उसी चोर का उस रानी के घर मे चोरी के लिए जाना हुआ.. रानी ने देखा के चोर आया है।
.उधर सिपाहियों ने भी देख लिया के कोई आदमी गया है रानी के पास...
.राजा को बताया राजा बोला मैं छुप-छुप के देखूंगा... अब राजा छुप छुप के देखने लगा।
.रानी बोली चोर को कि तुम किस पे आये हो..
.चोर बोला ऊंट पे..
.रानी बोली की तुम्हारे पास जितने भी ऊंट हैं मैं सबको सोने चांदी से भरवां दूंगी बस मेरी इच्छा पुरी कर दो।
.चोर को अपने गुरु का प्रण याद आ गया.. बोला नहीं जी.. आप तो मेरी माता हो..
.जो पुत्र के लायक वाली इच्छा हो तो बताओ और दूसरी इच्छा मेरे बस की नहीं है।
.राजा ने सोचा वाह चोर होके इतना ईमानदार...
.राजा ने उसको पकड़ लिया और महल ले गया.. बोला मैं तेरी ईमानदारी से खुश हुँ तू वर मांग..
.चोर बोला जी आप दोगे पक्का वादा करो..
.राजा बोला हाँ मांग..
.चोर बोला मेरी मां को जिसको आपने दुहागण कर रखा है उसको फिर से सुहागन कर दो..
.राजा बड़ा खुश हुआ उसने रानी को बुलाया.. और बोला रानी मैंने तुझे भी बड़ा दुख दिया है तू भी मांग ले कुछ भी आज..
.रानी बोली के पक्का वादा करो दोगे और मोहर मार के लिख के दो के जो मांगूंगी वो दोगे।
.राजा ने लिख के मोहर मार दी।
.रानी बोली राजा हमारे कोई औलाद नहीं है इस चोर को ही अपना बेटा मान लो और राजा बना दो।
.अब सतसंगियों गुरु के एक वचन की पालना से राज दिला दिया।
.अगर हमारा विश्वास है तो दुनिया की कोई ताक़त नहीं जो हमें डिगा दे.. सतगुरु के वचनों अनुसार चलते रहे।
शुद्ध देसी गाय के घी के लाभ
देसी घी के बिना "भारतीय भोजन" का "स्वाद" अधूरा ही माना जाता है। लेकिन फिर भी कुछ लोग घी का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते है, क्योंकि इससे उन्हें "वजन बढ़ने का डर" सताने लगता है, और बीमारियों का कारण समझा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घी भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ ही "हेल्थ के लिए" भी बहुत "फायदेमंद" है। "खासतौर पर देसी गाय का घी आपकी हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा होता है"। आयुर्वेद में तो देसी गाय के घी को "अमृत" समान माना जाता है, जिससे 100 से भी ज्यादा "गुण" होते है, जो दवा की तरह काम करते है। इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपका "वेट कंट्रोल" में रखता है, बॉडी को ताकत और "हड्डियों" को भी मजबूती मिलती है। यह "एनर्जी" बढ़ाने और "मेंटल हेल्थ" को दुरुस्त रखने के साथ ही "स्किन और बालों" के लिए भी किसी "वरदान" की तरह होता है। दूसरे शब्दों में आप कह सकते हैं कि यह आपको कई तरह की "बीमारियों" से बचाता है।
जी हां देसी घी में "एंटी-ऑक्सीडेंट" पाये जाते हैं। इनसे बॉडी की "इम्यूनिटी" बढ़ती है। देसी घी में "लिनोलिक एसिड" पाया जाता है। यह बॉडी के वेट को बढ़ने से रोकता है। देसी गाय के घी में "विटामिन K" की मात्रा पाई जाती है। जो "हार्ट हेल्थ" के लिए फायदेमंद होती है। इसके अलावा इसमें ओमेगा 3 एवं ओमेगा 9 जैसे "फैटी एसिड" की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो बढ़ते "बच्चों की ग्रोथ" के लिए आवश्यक होती हैं। देसी गाय का घी हमारी "हेल्थ" के लिए कितना फायदेमंद है, इस बारे में जानने के लिए हमने आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर प्रमोद से बात की तब उन्होंने हमें बताया कि ''देसी गाय का घी" आपको खाने और लगाने दोनों तरह से फायदा पहुंचाता है। गाय के घी के सेवन से "कॉलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता" है। "वजन भी नही बढ़ता", बल्कि यह "वजन को बैलेंस" करता है। यानि के कमजोर व्यक्ति का वजन बढ़ता है, मोटे व्यक्ति का वजन कम होता है !
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम
🚩जय सत्य सनातन
🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३
🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७##🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०७८
⛅ 🚩तिथि - एकादशी सुबह 06:42 तक तत्पश्चात द्वादशी
⛅ दिनांक 23 मई 2021
⛅ दिन - रविवार
⛅ शक संवत - 1943
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - ग्रीष्म
⛅ मास - वैशाख
⛅ पक्ष - शुक्ल
⛅ नक्षत्र - हस्त दोपहर 12:12 तक तत्पश्चात चित्रा
⛅ योग - सिद्धि दोपहर 02:58 तक तत्पश्चात व्यतिपात
⛅ राहुकाल - शाम 05:34 से शाम 07:13 तक
⛅ सूर्योदय - 05:59
⛅ सूर्यास्त - 19:11
⛅ दिशाशूल - पश्चिम दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - त्रिस्पृसा-मोहिनी एकादशी (भागवत), द्वादशी क्षय तिथि
💥 विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।
💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l
💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
💥 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।
💥 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।
🌷 मोहिनी एकादशी 🌷
🌹 मोहिनी एकादशी ( उपवास से अनेक जन्मों के मेरु पर्वत जैसे महापापों का नाश )
🌷 वैशाख मास की महापुण्यप्रद अंतिम तीन तिथियाँ
🌹 श्रुकदेवजी राजा जनक से कहते हैं : ‘‘राजेन्द्र ! वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में जो अंतिम तीन पुण्यमयी तिथियाँ हैं – त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा । ये बडी पवित्र व शुभकारक हैं । इनका नाम ‘पुष्करिणी है, ये सब पापों का क्षय करनेवाली हैं । पूर्वकाल में वैशाख शुक्ल एकादशी को शुभ अमृत प्रकट हुआ । द्वादशी को भगवान विष्णु ने उसकी रक्षा की । त्रयोदशी को उन श्रीहरि ने देवताओं को सुधा-पान कराया । चतुर्दशी को देवविरोधी दैत्यों का संहार किया और पूर्णिमा के दिन समस्त देवताओं को उनका साम्राज्य प्राप्त हो गया ।
🌹 इसलिए देवताओं ने संतुष्ट होकर इन तीन तिथियों को वर दिया : ‘वैशाख की ये तीन शुभ तिथियाँ मनुष्यों के पापों का नाश करनेवाली तथा उन्हें पुत्र-पौत्रादि फल देनेवाली हों ।
🌹 जो संम्पूर्ण वैशाख में प्रातः पुण्यस्नान न कर सका हो, वह इन तिथियों में उसे कर लेने पर पूर्ण फल को ही पाता है । वैशाख में लौकिक कामनाओं को नियंत्रित करने पर मनुष्य निश्चय ही भगवान विष्णु का सायुज्य प्राप्त कर लेता है ।
कांग्रेस: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर खाद्य सामग्री बांटी
नोएडा। नोएडा महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सेक्टर 10 स्थित बांस बल्ली मार्केट में स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए व कुछ जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री बांटी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, महासचिव रिजवान चौधरी, सुमित यादव सहित आधा दर्जन कांग्रेसी पदाधिकारी ही मौजूद थे।
नहीं रहे फिल्म निर्माता बीए राजू
नेपाल : राष्ट्रपति ने भंग की संसद, नवंबर में मध्यावधि चुनाव
काठमांडो। नेपाल में गहराए सियासी संकट के बीच राष्ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी ने शनिवार को संसद भंग कर 12 व 19 नवंबर को मध्यावधि चुनाव की घोषणा कर दी। उन्होंने माना कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और विपक्षी गठबंधन दोनों ही सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि संसद को भंग कर संविधान के अनुच्छेद 76 ( 7 ) के तहत चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई है। भंडारी के इस एलान के बाद पूर्व पीएम ओली ने मध्यरात्रि को मंत्रिमंडल की आपात बैठक कर 275 सदस्यीय सदन को भंग करने की सिफारिश की। पूरे घटनाक्रम से पहले प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और विपक्षी दलों ने शेरबहादुर देउबा के नेतृत्व में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन राष्ट्रपति ने दोनों के दावों को खारिज कर चुनाव का एलान कर दिया।
बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. वाईसी सिम्हाद्री नहीं रहे
वाराणसी। बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. वाईसी सिम्हाद्री ( 79 ) का शनिवार सुबह विशाखापट्टनम के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पिछले दिनों कोरोना को मात देने के बाद वह निमोनिया से पीड़ित थे। प्रो. सिम्हाद्री ने विश्वविद्यालय में 31 अगस्त 1998 से 20 फरवरी 2002 तक कुलपति के रूप में सेवा दी। उन्हें कड़े फैसले लेने वाले प्रशासक के रूप में याद करते हैं।
शुभेंदु के पिता को 'वाई प्लस' सुरक्षा
नेतन्याहू ने हमास के आतंकियों को चेताया
येरूशलम। इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्धविराम के बाद हमास को चेताया कि वो भविष्य में रकिट हमले पर विचार भी न करे। यदि हमास को लगता है कि हम इसे सह लेंगे तो वे गलत हैं। यदि अब इस्राइल के किसी भी हिस्से में उसने आक्रामकता दिखाई तो उसका जवाब नए दमखम से दिया जाएगा।
फलस्तीन आतंकी गुट को ईरान का समर्थन
तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामनेई ने सभी मुस्लिम देशों से फलस्तीनियों को सैन्य - आर्थिक समर्थन देने के साथ गाजा के पुनर्निर्माण में उनकी मदद का भी आग्रह किया। युद्धविराम आयातुल्लाह के बाद खामनेई ने खामनेई कहा, ईरान गाजा वेस्ट बैंक क्षेत्र में सक्रिय इस्लामीआतंकी समूह हमास का भी समर्थन करता है।
रामदेव पर महामारी कानून के तहत हो कार्रवाई : आईएमए
नई दिल्ली। भारतीय चिकित्सा परिषद ( आईएमए ) ने योगगुरु रामदेव के एलोपैथी चिकित्सा पर दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से महामारी कानून के तहत उन पर कार्रवाई करने की मांग की है। आईएमए ने कहा कि या तो रामदेव के खिलाफ कार्रवाई की जाए या फिर उनके आरोपों के अनुसार एलोपैथी को आधुनिक चिकित्सा पद्धति से बाहर कर दिया जाए। पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के महासचिव आचार्य बालकृष्ण ने कहा, चिकित्साकर्मियों के प्रति योगगुरु के मन में सम्मान है। वह व्हाट्सअप संदेश को पढ़ रहे थे जो अन्य को भी मिला था। उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।
रामलक्ष्मण के लक्ष्मण का दिल का दौरा पड़ने से निधन
मुंबई। ब्लॉकबस्टर फिल्मों मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन और हम साथ साथ हैं में संगीत देकर मशहूर हुए संगीत निर्देशक रामलक्ष्मण का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका असली नाम विजय पाटिल था। पहले राम के साथ जोड़ी बनाकर संगीत देने वाले पाटिल ने राम के निधन के बाद भी नाम नहीं बदला।
नहीं रहे महामहोपाध्याय पं. रेवाप्रसाद द्विवेदी
शनिवार, 22 मई 2021
मिग -21 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
मोगा। नियमित सैन्य अभ्यास के दौरान विमान मिग -21 दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट अभिनव चौधरी की मौत हो गई।
पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का कोरोना से निधन
ऋषिकेश। प्रसिद्ध पर्यावरणविद् 94 वर्षीय सुंदरलाल बहुगुणा का कोरोना से निधन हो गया। ऋषिकेश एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली।
पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबागोड़ा पाटिल का निधन
बंगलूरू। पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसान नेता बाबागौड़ा पाटिल ( 76 ) का शुक्रवार को बेलगावी के अस्पताल में निधन हो गया। बाबागौड़ा ने आरएल साइंस इंस्टीट्यूट से विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। 1989 में कित्तूर से निर्दलीय विधायक चुने गए और 1998 में भाजपा से बेलगाम लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए। वाजपेयी की सरकार में वह ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रहे।
पीलीभीत : सीएमएस और नोडल अधिकारी निलंबित
पीलीभीत। एल -2 कोविड अस्पताल में वेंटीलेटर क्रियाशील न रखने और ऑक्सीजन स्टेशन तय समय में पूरा न करने पर सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन और एल - टू कोविड अस्पताल के डॉक्टर राजेश को निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों के खिलाफ जिले के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है। पिछले साल शासन ने जुलाई 2020 में जिला अस्पताल को 16 वेंटिलेटर मुहैया कराए थे। इन वेंटिलेटर का कभी इस्तेमाल ही नहीं किया गया।
यूपी : ब्लैक फंगस अधिसूचित बीमारी
सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ दिनेश मोहन का निधन
ऑक्सफोर्ड छात्रसंघ की अध्यक्ष बनीं अन्वी
लंदन। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के छात्रसंघ उपचुनाव में 12 भारतीय मूल की अन्वी भूटानी को अध्यक्ष चुना गया। राजनीतिक जागरूकता को लेकर वह लोकप्रिय हैं।
संजीव बालियान के दूसरे भाई राहुल का भी कोरोना से निधन
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के दूसरे तयेरे भाई राहुल बालियान उर्फ राहुल कुटबी ( 62 ) का भी कोरोना से निधन हो ऋषिकेश एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। चार दिन पहले राहुल के छोटे भाई जितेंद्र का भी कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। दो भाइयों के निधन से परिवार में शोक व्याप्त है। त्रिस्तीय पंचायत चुनाव में राहुल बालियान उर्फ राहुल कुटबी और नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जितेंद्र बालियान कोरोना संक्रमित हो गए थे।
एचआर सीटी स्कैन अब अधिकतम 2500 रुपये में
लखनऊ। शासन ने शुक्रवार को कोरोना मरीजों को जांच की सुविधा में राहत दिलाने के लिए एचआर सीटी स्कैन ( हाई रिलोल्यूशन सिटी स्कैन ) का शुल्क तय कर दिया है। निजी चिकित्सालयों और निजी चिकित्सकों के पास से रेफर किए गए कोरोना मरीज साधारण 16 स्लाइस एचआर सीटी स्कैन अब सिर्फ दो हजार रुपये में करा सकेंगे। इसके अलावा 16 स्लाइस से 64 स्लाइस तक सीटी स्कैन के लिए 2250 रुपये शुल्क तय किया गया है। 64 स्लाइस से अधिक का सीटी स्कैन होने पर 2500 रुपये शुल्क देना होगा। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इसका आदेश जारी कर दिया है। एचआर सीटी स्कैन का यह पीपीई किट व सैनिटाइजेशन व अन्य व्यय सहित निर्धारित किया गया है। शुल्क निर्धारण एपीडेमिक डिजीज एक्ट 1897 व उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी अधिनियम 2020 के प्रावधानों के तहत किया गया है। इसका उल्लंघन करने पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अभी तक एचआर सीटी के लिए निजी जांच केंद्र 4 हजार रुपये लेकर आठ हजार रुपये तक वसूल रहे थे।
रेलवे की दैनिक आक्सीजन आपूर्ति 1,118 टन पहुंची
नई दिल्ली। भारतीय रेल ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक दिन में विभिन्न राज्यों को सर्वाधिक 1,118 टन आक्सीजन की आपूर्ति की है। 208 आक्सीजन एक्सप्रेस के जरिये 814 टैंकर में 13,319 टन आक्सीजन की आपूर्ति की गई है। रेलवे ने बताया फिलहाल 13 आक्सीजन एक्सप्रेस 1,018 एलएमओ लेकर निर्धारित राज्यों में चल रही हैं।
सेना ने महज 4 दिन में शुरू कर दिया पांच साल से बंद ऑक्सीजन प्लांट
सक्रिय मामलों की संख्या 30 लाख के करीब
नई दिल्ली। देश में सक्रिय मामलों की संख्या तेजी से घट रही है और वर्तमान में एक्टिव केस 30.27 लाख रह गए हैं। गुरुवार को रिकॉर्ड 20.61 लाख नमूनों की जांच भी की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2.59 लाख नए मरीज मिले हैं और 4,209 और लोगों की जान गई है। कुल 2.60 करोड़ संक्रमित पाए जा चुके हैं। 2.27 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं और 2,91,331 की जान भी जा चुकी है। ठीक होने की दर 87.25 फीसद हो गई है।
एटीलिया मामले में गिरफ्तार एपीआई रियाजुद्दीन बर्खास्त
मुंबई। एंटीलिया मामले में गिरफ्तार एपीआई रियाजुद्दीन काजी को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। काजी को इस मामले के मुख्य आरोपी सचिन वाजे का करीबी माना जाता है। मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने शुक्रवार को काजी की बर्खास्तगी का आदेश जारी किया। काजी को इसी साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ने कोर्ट को बताया था कि वह इस मामले में षड्यंत्र करने वालों में से एक है। उसे कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले, जिसमें वाजे और काजी साथ में दिखाई दे रहे थे।
एक दिन में 4,209 मौतें, नए मामलों में कमी
देश में लगातार पांचवें दिन नए मरीजों की संख्या तीन लाख से कम है। संक्रमण से ठीक होने की दर 87 फीसदी से अधिक होने के बावजूद हर दिन चार हजार से ज्यादा मौतें हो रही हैं।
यूपी में 26 दिन बाद फिर संक्रमितों की संख्या बढ़ गई। शुक्रवार को 7,735 मरीज मिले। इससे पहले 24 अप्रैल से केस कम हो रहे थे अभी संक्रमण की दर 2.6 फीसदी है।
तोहफे में मिले कन्संट्रेटर पर जीएसटी न लें : हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि घर में निजी इस्तेमाल और बाहर से उपहार में आए ऑक्सीजन कन्संट्रेटर पर जीएसटी नहीं लेनी चाहिए। यह असांविधानिक है। अभी कन्संट्रेटर पर 12 फीसदी आईजीएसटी है। 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने हाईकोर्ट में कहा था कि कन्संट्रेटर जैसे जीवनरक्षक उपकरण पर जीएसटी लेना गैरकानूनी है।
पाक में रैली के दौरान बम धमाके में 7 मरे
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में फलस्तीन समर्थक रैली के दौरान हुए बम धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई व 13 घायल हो गए। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने शुक्रवार को बताया की रैली को फलस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता जताने के लिए निकाला गया था।
राजस्थान हाईकोर्ट ने खारिज की आसाराम की जमानत याचिका
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कथावाचक आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने यह फैसला एम्स जोधपुर की ओर से पेश की गई आसाराम की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद लिया। आसाराम का जोधपुर एम्स में इलाज चल रहा है। मेडिकल रिपोर्ट में की गई टिप्पणियों को देखते हुए जिला और जेल अधिकारियों को आसाराम का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पूर्व जिलाधिकारी के खिलाफ चल रही अनुशासनिक कार्रवाई समाप्त
ग्रेटर नोएडा। कोविड संक्रमण की रोकथाम में लापरवाही व पर्यवेक्षणीय शिथिलिता आदि अनियमिताएं पाए जाने पर सरकार ने गौतमबुद्ध नगर के तत्कालीन जिलाधिकारी बीएन सिंह के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की थी। मामले की जांच पिछले लगभग एक वर्ष से चल रही थी। जांच में कोई ऐसी बात नहीं पाई गई कि, जिसमें तत्कालीन जिलाधिकारी ने अपने कार्य में शिथिलता अथवा लापरवाही बरती हो। राज्यपाल की आज्ञा से विशेष सचिव संजय कुमार सिंह ने अनुशासनिक कार्रवाई को समाप्त कर दिया है। बीएन सिंह ने सरकार का आभार जताया है।
शुक्रवार, 21 मई 2021
खाद आयात घोटाले में आरोपितों की जेब में गए 685 करोड़ रुपये
नई दिल्ली। सीबीआइ ने 2007-14 के बीच इफको के एमडी यूएस अवस्थी, इंडियन पोटाश लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पीएस गहलोत के अनिवासी भारतीय बेटों और अन्य द्वारा 685 करोड़ की दलाली लिए जाने के मामले की जांच शुरू कर दी है। सीबीआइ के अनुसार, अगस्ता वेस्टलैंड मामले में आरोपित राजीव सक्सेना के जरिये विदेशी आपूर्तिकर्ताओं से दलाली की यह रकम ली गई। जांच एजेंसी ने अपनी एफआइआर में कहा है कि जटिल लेन - देन के जरिये उर्वरकों और कच्चे माल के आपूर्तिकर्ताओं से दलाली की रकम ली गई। गहलोत पर आरोप है कि उन्होंने कथित रूप से महंगी दर पर उर्वरकों और कच्चे माल का आयात किया। अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर खरीद घोटाले में भी रिश्वत भेजने के लिए यही तरीका अपनाया गया था।
विधायक के पत्र पर जताई आपत्ति
नोएडा। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह द्वारा हाल ही में डॉक्टरों से संबंधित लिखे गए एक पत्र पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( आईएमए ) ने आपत्ति जताई है। जिले के आईएमए पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि विधायक की बातों से जिले के निजी अस्पतालों के डॉक्टर दुखी हैं। कोरोना काल में जब हेल्थकेयर वर्कर जान की परवाह करते हुए दिन - रात काम कर रहे हैं। ऐसे पत्र से उनका मनोबल गिरा है। जिले के चार और देशभर के 800 चिकित्सक इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। गौतमबुद्धनगर के निजी अस्पताल 80 प्रतिशत भार अपने कंधों पर लिए हुए हैं।
आतंकी के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर बर्खास्त
जम्मू। जम्मू - कश्मीर की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए हिजबुल मुजाहिदीन सरगना सईद मुश्ताक उर्फ नवीद बाबू के साथ जनवरी 2019 में गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने संविधान के अनुच्छेद 311 ( 2 ) का इस्तेमाल करते हुए बर्खास्तगी को मंजूरी दी है।
पांच घाटों में 23 शवों का अंतिम संस्कार
नोएडा। सेक्टर -94 स्थित अंतिम निवास में बृहस्पतिवार को कोरोना से मरने वाले 12 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं अन्य कारणों मरने वाले 3 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इसके अलावा बरौला स्थित श्मशान घाट में 4, सेक्टर -135 स्थित श्मशान घाट में 3 और शनि मंदिर स्थित श्मशान घाट में एक शव लाया गया। होशियारपुर स्थित श्मशान घाट में एक भी शव नहीं आया।
सांसद हेल्पलाइन नंबर से मिल रही मदद
ग्रेटर नोएडा। सांसद डॉ. महेश शर्मा की ओर से शुरू किए गए कोविड हेल्पलाइन नंबर 0120-2444442 से हर दिन सैकड़ों लोगों को मदद मिल रही है। हेल्पलाइन नंबर पर दादरी, जेवर, खुर्जा और सिकंदराबाद के लोग फोन कर रहे हैं। कॉल आने पर प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्या का निस्तारण किया जा रहा है। कई मरीजों को अस्पतालों में भर्ती और रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है। साथ ही, ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों को भर्ती कराकर दवा उपलब्ध कराई गई है। सेक्टरों और गांवों में सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है। वहीं, कई नागरिकों को टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन एवं स्लॉट मिलने में आ रही दिक्कतों को दूर किया जा रहा है। नोएडा और जेवर में जरूरतमंदों को घर पर इलाज के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर, कंस्ट्रेटर एवं मेडिसिन किट उपलब्ध कराई गई। इस नंबर पर सुबह 8 से रात 8 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
गायक अरिजीत सिंह की मां का निधन
कोलकाता। गायक अरिजीत सिंह की मां का गुरुवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से अपनी जिंदगी की जंग हार गईं। कोलकाता के आमरी ढाकुरिया अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे आखिरी सांस ली। वह बीते दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। इसके बाद से उनका इलाज में चल रहा था। उनकी हालत अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही नाजुक बनी हुई थी। उनके इलाज के लिए ए- ब्लड ग्रुप डोनर्स की जरूरत भी थी।
गाजियाबाद : ब्लैक फंगस से पहली मौत, 25 भर्ती
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद डायबिटीज मरीजों के लिए ब्लैक फंगस बड़ी आफत के रूप में सामने आ रहा है। इस बीमारी की चपेट में आने पर सरकारी अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था नहीं है और प्राइवेट में इसका खर्च 20 से 21 लाख रुपये का आ रहा है। जिले में 25 मरीजों का इलाज चल रहा है और एक मरीज की मौत हो गई। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े अभी तक शून्य हैं। नूरनगर सिहानी में रहने वाले पुष्पेंद्र ने बताया कि उनके पिता राजाराम ( 57 ) को 24 अप्रैल को बुखार आया था। दो मई को कोरोना की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान स्टेरॉयड दिया गया था। धीरे - धीरे उनकी आंखों की पुतलियां टेढ़ी हो गई।
प्रयागराज : चार करोड़ रुपये की ठगी और अपने ही गार्ड की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज। चार करोड़ रुपये की ठगी और अपने ही गार्ड की हत्या का आरोपी गिरफ्तार प्रयागराज। डिजिटल राशनकार्ड बनाने की एजेंसी दिलाने के नाम पर चार करोड़ की ठगी का आरोपी -आलोक मिश्रा गिरफ्तार कर लिया गया। एडीजी जोन प्रयागराज की सर्विलांस टीम ने बुधवार रात उसे प्रतापगढ़ के लालगंज से पकड़ा है। 25 हजार का यह इनामी शहर के धूमनगंज में अपने ही गार्ड की हत्या के मामले में भी वांछित था। आरोपी प्रतापगढ़ के लालगंज स्थित इटौरी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि वह धर्मा इंटरप्राइजेज के साथ मिलकर डिजिटल राशन कार्ड बनाने की एजेंसी दिलाने का झांसा देता था।
मेडिकल कालेज प्राचार्य को हटाया
शाहजहांपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अभय कुमार सिन्हा को शासन ने गुरुवार को पद से हटाकर सैफई मेडिकल कालेज से संबद्ध कर दिया। जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। सचिव चिकित्सा शिक्षा को जांच सौंपकर उनसे एक माह के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।
कोरोना संक्रमित मरीजों को निश्शुल्क पहुंचा रहे भोजन
नोएडा। शहर में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने उठाई है। संस्था द्वारा संक्रमित मरीजों को एक फोन काल पर भोजन के पैकेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
फाउंडेशन की संस्थापक व अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी ने बताया कि होम आइसोलेशन में मरीजों के अलावा बहुत से परिवार ऐसे हैं, जिनके घर के सभी सदस्य कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। उनके घरों में खाना पकाने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसी स्थिति को देखते हुए संस्था ने आगे आकर सेवा गतिविधि की शुरुआत की है। संस्था के सदस्य अपने हाथ का बना पौष्टिक भोजन प्रतिदिन निश्शुल्क लोगों के घरों तक पहुंचाते हैं। हर दिन ऐसे लोगों के फोन आते हैं, जो इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। टीम में मोहित शर्मा, नीशू गुप्ता, डॉ. सुनीता जेटली, अंशु कुलश्रेष्ठ, वनिता, पारुल त्यागी आदि महिलाएं खाना बनाने में मदद कर रही हैं।
फोन कर ले सकते मनोवैज्ञानिक परामर्श
ग्रेटर नोएडा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद से आए दिन आ रही दिल दहला देने वाली सूचनाओं से कई लोगों पर इसका मानसिक असर पड़ा है। ऐसे में लोगों को मानसिक तौर पर मजबूत करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मनोचिकित्सक से परामर्श दिलवाने की सुविधा शुरू की है। क्षेत्र के लोग प्रतिदिन शाम चार से पांच के बीच मोबाइल नंबर 7982121411 पर फोन कर परामर्श ले सकते हैं। शारदा अस्पताल के डॉ. विकास कुमार शर्मा व डॉ. प्रज्ञा शर्मा लोगों को परामर्श देंगे।
कांग्रेस टूलकिट से बहुसंख्यकों को कर रही बदनाम : संत
डीएपी खाद पर अब 1200 रुपये सब्सिडी अब तक की सर्वाधिक 140 % वृद्धि
भारत की मदद के लिए अब तीस लाख डॉलर जुटाएंगे प्रियंका - निक
वॉशिंगटन। भारत में कोरोना मरीजों की मदद के लिए दस लाख डॉलर जुटाने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने अब तीस लाख डॉलर का लक्ष्य निर्धारित किया। हाल ही में गिव इंडिया के साथ मिलकर इन दोनों ने फंड एकत्र करने के लिए साझेदारी की थी। इन्होंने दुनिया से भारत की सहायता के लिए दान करने की गुजारिश की थी। लोगों को बताया था कि यह पैसा देश में स्वास्थ्य सवाओं, कोरोना देखभाल केंद्रों, ऑक्सीजन प्लांटों, मेडिकल व वैक्सीन के लिए इस्तेमाल होगा। अब इस स्टार जोड़े ने ज्यादा बड़ा लक्ष्य हासिल करने की घोषणा की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रियंका ने लिखा, हम बिना रुके मदद जारी रख सकते हैं। इसके लिए हमने तीस लाख डॉलर जुटाने का लक्ष्य तय किया है। हमें पता है कि लोगों के समर्थन से इसे भी हासिल कर लेंगे।
गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग
गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...








