सोमवार, 24 मई 2021

अवकाश प्राप्त जज संतोष राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य बने

लखनऊ । शासन ने राज्य लोक सेवा आयोग में अवकाश प्राप्त न्यायिक अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव की नियुक्ति सदस्य के पद पर कर दी है । मूल रूप से बलिया ( सिकंदरपुर ) के रहने वाले श्रीवास्तव न्यायिक सेवा से इसी वर्ष फरवरी में रिटायर हुए हैं । वह कुशीनगर के जिला जज सहित विभिन्न न्यायिक पदों पर सेवा दे चुके हैं । 

कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes