जारचा । बादलपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को हिस्ट्रीशीटर अनिल दुजाना को शरण देने के आरोप में दादरी के बंबावड़ गांव के प्रधान पति चंद्रपाल को गिरफ्तार किया है । पुलिस के मुताबिक , अनिल जमानत पर आया था । डेढ़ माह पहले खेड़ा गांव के प्रधान की हत्या के मामले में गवाह पत्नी को केस वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दी गई थी । महिला ने बादलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पांच हजार का इनाम घोषित किया है । काफी समय से चंद्रपाल अनिल के संपर्क में है । एसीपी -2 सेंट्रल नोएडा योगेंद्र कुमार ने बताया कि अनिल को बंबावड़ गांव में शरण देने के आरोप में गांव के ही चंद्रपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें