नोएडा । कोतवाली फेस -2 क्षेत्र स्थित गेझा गांव में एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है । वीडियो में दबंग, युवक को अर्द्धनग्न कर उसके साथ गाली - गलौच करते हुए मारपीट कर रहे हैं । एक मिनट 45 सेकंड का यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस की तरफ से बताया गया कि यह पुराना वीडियो है और मामले की जांच की जा रही है । वीडियो में आरोपी लाठी और चप्पलों से युवक की पिटाई कर रहे हैं । सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वाले लोगों ने बताया कि यह कोतवाली फेस -2 क्षेत्र के गेझा गांव का मामला है । वहीं नोएडा कमिश्नरेट के ट्विटर हैंडल से बताया गया कि यह वीडियो पुराना है और इसकी जांच की जा रही है ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें