सोमवार, 24 मई 2021

गांवों में शिविर लगाकर हो टीकाकर

नोएडा। जिला प्रशासन ने सोरखा गांव में कोरोना की जांच व दवाई वितरण का शिविर लगाया । इस दौरान 37 लोगों ने जांच कराई और दवाई ली । गांव निवासी रवि यादव ने कोविड जांच टीम के नोडल अधिकारी धर्मवीर शर्मा से गांव में शिविर लगाकर लोगों को वैक्सीन लगाने की मांग की । मौके पर लेखपाल लोकेंद्र पाल, लैब टेक्नीशियन सिट्टू, बीएल मालती शर्मा, परविंदर यादव, इंद्रजीत पहलवान, कुलदीप आदि लोग मौजूद रहे । 

कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes