नोएडा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भारद्वाज ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोगों के अप्रैल व मई के बिजली बिल को माफ करने की मांग की है । इस संबंध में प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि लाकडाउन के कारण प्रदेश के तमाम व्यापारिक व उद्योग प्रतिष्ठान बंद हैं । वर्ष 2020-21 में कोरोना के कारण कारोबार कम हुआ और लोगों को नुकसान उठाना पड़ा ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें