बुधवार, 26 मई 2021

लापरवाही बरतने में दो वरिष्ठ प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि

नोएडा। सेक्टर -62 के 132 केवी उपकेंद्र के पास खोड़ा से होने वाले जलभराव को रोकने एवं निस्तारण के लिए वर्क सर्किल - चार द्वारा ठीक से प्रस्ताव प्रस्तुत न करने पर निरीक्षण के साथ फिर से एस्टीमेट बनाकर शार्ट टर्म निविदा से कार्य पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया गया है । मुख्य कार्यपालक अधिकारी नेहा शर्मा ने संबंधित वरिष्ठ प्रबंधक राकेश कुमार को अनुपालन सुनिश्चित न करने के संबंध में प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का निर्देश दिया है । साथ ही सर्किल -5 के वरिष्ठ प्रबंधक एचएस खम्पा को भी प्रतिकल प्रविष्टि जारी करने का निर्देश जारी किया गया है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes