नोएडा। एनआरआइ युवती के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है । भारतीय मूल की एक महिला जर्मनी में रहती हैं । वह कोरोना की दूसरी लहर में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों की समस्या को जानकर मदद कर रही हैं । आरोप है कि एक युवक ने उनके ट्विटर अकाउंट पर मैसेज कर उनके साथ अभद्रता की है । आरोपित ने मैसेज में आपत्तिजनक शब्द लिखें है । आरोप है कि वह मदद के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठ रही है । आहत युवती ने आरोपित की चैट के स्क्रीनशाट इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिए ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें