नोएडा। सेक्टर -168 स्थित गोल्डन पाम सोसायटी में रहने वाले एक युवक के खाते से साइबर ठग ने 16 हजार रुपये निकाल लिए । पीड़ित ने एक्सप्रेस - वे कोतवाली पुलिस में शिकायत दी है । शिकायतकर्ता मोहम्मद इकबाल ने बताया कि उनका एक सरकारी बैंक में बचत खाता है । साइबर ठगों ने 22 मई को उनके बैंक खाते से 16 हजार रुपये निकाल लिए । मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी का पता चला । इसके तुरंत बाद उन्होंने अपना डेबिट कार्ड ब्लॉक कराया । ठगों ने डेबिट कार्ड की डिटेल चोरी कर रुपये निकाले हैं ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें