ग्रेटर नोएडा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद से आए दिन आ रही दिल दहला देने वाली सूचनाओं से कई लोगों पर इसका मानसिक असर पड़ा है। ऐसे में लोगों को मानसिक तौर पर मजबूत करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मनोचिकित्सक से परामर्श दिलवाने की सुविधा शुरू की है। क्षेत्र के लोग प्रतिदिन शाम चार से पांच के बीच मोबाइल नंबर 7982121411 पर फोन कर परामर्श ले सकते हैं। शारदा अस्पताल के डॉ. विकास कुमार शर्मा व डॉ. प्रज्ञा शर्मा लोगों को परामर्श देंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें