शुक्रवार, 21 मई 2021

कोरोना संक्रमित मरीजों को निश्शुल्क पहुंचा रहे भोजन

नोएडा। शहर में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने उठाई है। संस्था द्वारा संक्रमित मरीजों को एक फोन काल पर भोजन के पैकेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

फाउंडेशन की संस्थापक व अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी ने बताया कि होम आइसोलेशन में मरीजों के अलावा बहुत से परिवार ऐसे हैं, जिनके घर के सभी सदस्य कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। उनके घरों में खाना पकाने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसी स्थिति को देखते हुए संस्था ने आगे आकर सेवा गतिविधि की शुरुआत की है। संस्था के सदस्य अपने हाथ का बना पौष्टिक भोजन प्रतिदिन निश्शुल्क लोगों के घरों तक पहुंचाते हैं। हर दिन ऐसे लोगों के फोन आते हैं, जो इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। टीम में मोहित शर्मा, नीशू गुप्ता, डॉ. सुनीता जेटली, अंशु कुलश्रेष्ठ, वनिता, पारुल त्यागी आदि महिलाएं खाना बनाने में मदद कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Police vehicle without number plate... would anyone dare to issue challan of this vehicle....

 नोएडा पुलिस : अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट साफ़ है लेकिन चालान आम लोगो की गाड़िओ काटते है। सेक्टर 27 नोएडा में ये बिना नंबर की पुलिस की गाड़ी अक्सर...