नई दिल्ली। टूलकिट पर कांग्रेस व भाजपा के बीच जारी वार - पलटवार में अखिल भारतीय संत समिति भी शामिल हो गई है। समिति ने टूलकिट के जरिये बहुसंख्यकों के अपमान की साजिश का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन की धमकी दी है। समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि टूलकिट में साफ निर्देश दिया गया है कि कुंभ मेले को कोरोना सुपर सेडर के रूप में प्रचारित करना है। इसी कारण कुंभ के खिलाफ अभियान छेड़ा गया। उन्होंने कहा, इससे पहले कांग्रेस ने अल्पसंख्यक हिंदू आतंकवाद को गढ़ने की कोशिश की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें