सोमवार, 24 मई 2021

बिजली के बिल माफ करने की मांग

नोएडा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भारद्वाज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि प्रदेश के तमाम कारोबारियों इस वक्त कोरोना महामारी की वजह से घाटा उठा रहे हैं और बिना प्रतिष्ठान  खोलें उन्हें फिक्स्ड एवं मिनिमम विद्युत् चार्ज देना पड़ेगा जोकि न्याय संगत नहीं है। एक तरफ तो सरकार किसानों व अन्य लोगों की मदद कर रही है वहीं प्रदेश के कारोबारी जो अरबों रुपयों का टैक्स अदा करते हैं उनके लिए मौजूदा सरकार कुछ नहीं कर रही। उन्होंने मांग की है कि पूरे प्रदेश के कारोबारियों के कम से कम 2 माह के बिजली के बिल माफ किए जाए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes