नई दिल्ली। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि गाँधी परिवार पर खतरे का दो बार आकलन करने के बाद उन्हें सीआरपीएफ की सुरक्षा देने का फैसला लिया। गाँधी परिवार को अब भी पुरे देश में सीआरपीएफ की जेड प्लस सुरक्षा मिलेगी,जिसमे एंबुलेंस और गंतव्य स्थान पर पहले से छानबीन का प्रावधान भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ गाँधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने के बाद क्यों हल्ला कर रही हैं, जबकि इसके पहले वीपी सिंह, नरसिम्हा राव, इंद्रकुमार गुजराल से लेकर मनमोहन सिंह की भी एसपीजी सुरक्षा हटाई थी। लेकिन, तब कांग्रेस ने कुछ नहीं कहा।
गुरुवार, 28 नवंबर 2019
थरूर के खिलाफ वारंट पर रोक
नई दिल्ली। आपराधिक मानहानि की शिकायत मामले में पेश नहीं होने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ जारी जमानती वारंट पर अदालत ने रोक लगा दी हैं।
उन्हें 12 दिसंबर को अदालत के सामने हाजिर होने का निर्देश दिया गया हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सन्दर्भ देते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी पर शिकायत की गई थी।
सेक्टर-27 में आरडब्ल्यूए ने बाटे थैले
नोएडा। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए बुधवार को सेक्टर-27 में आरडब्ल्यूए द्वारा स्थानीय निवासियों को कपडे के थैले बाटे गए और जागरूक किया गया।
गरीबो को 72 हजार सालाना देंगे :चोपड़ा
नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस की सरकार बनने पर न्याय योजना लागु की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने बुधवार को घोषणा की कि न्याय योजना के तहत गरीबी रेखा से निचे गुजरने वाले परिवार को 72 हजार सालाना मिलेगा। दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा 'इंदिरा प्रियदर्शनी अभियान के नतरगर्त चांदनी चौक में आयोजित सम्मलेन में चोपड़ा ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई व गिरती अर्थव्यवस्था के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार हैं।
बेरोजगारों की संख्या न केवल बढ़ रही हैं, बल्कि आज पड़े-लिखे नौजवान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। सरकार ने पेट्रो पदार्थो पर एक्साइड ड्यूटी और वैट बढ़ा दिया हैं। इसके चलते महंगाई बढ़ रही हैं।
निर्माण कार्यो पर रोक हटाने की मांग
नई दिल्ली। दिल्ली में निर्माण उधोग से जुड़े व्यवसायियों और विशेषज्ञों ने बुधवार को कंस्टीटूशन क्लब में बैठ कर की। सभी ने मांग की कि दिल्ली में जल्द निर्माण उधोग से प्रतिबन्ध हटाया जाये। ऐसा न होने पर आंदोलन किया जायेगा। व्यवसायियों का कहना था की निर्माण कार्य में अधिकाधिक कार्य ऐसे हैं, जिससे प्रदुषण नहीं होता। व्यवसायियों ने कहा कि हम संबंधित संस्थानों व सरकार से आग्रह करते हैं कि भयावह स्थिति को ध्यान में रखते हुए निर्माण उधोग से प्रतिबन्ध हटवाए नहीं तो हम आगामी संघर्ष के लिए तैयार हैं।
विदेशी महिला का फोन उठाया
नई दिल्ली। द्वारका इलाके में 25 नवंबर की सुबह पार्क में टहलने के लिए पहुंची रूस मूल की महिला रीमा इरोफिना से एक युवक ने कॉल करने के लिए मोबाइल माँगा और लेकर भाग गया। दुराका सेक्टर-23 थाना पोलिसे ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं। पीड़ित महिला बेटी से मिलने आई थी।
हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
नई दिल्ली। पश्चिम जिला पुलिस ने 20 लाख रूपए की हेरोइन के साथ एक तस्कर को मंगलवर शाम को टैगोर गार्डन से गिरफ्तार किया हैं। आरोपी अजय चतरा के पास से दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद की हैं। अजय खुद स्कूटी से हेरोइन की तस्करी किया करता था। फ़िलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही हैं।
दूध में मिलावट करने वालो को मौत की सजा हो:हरनाथ सिंह
नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को रसायन रसायनो से बने जहरीले दूध के कारोबार में लिप्त लोगो को मौत की सजा देने की मांग उठी। भाजपा के एक सांसद ने कहा की लाभ कमाने के लिए आम लोगो की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं।
राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान भाजपा के सांसद हरनाथ सिंह यादव ने यह मुँह उठाते हुए कहा कि देश में दूध की कमी को पूरा करने के लिए कुछ लोग मिलावटी दूध का कारोबार कर रहे हैं। जहरीले दूध के सेवन से देश के करोड़ो लोगो की सेहत को खतरा हैं।
समय पर संपत्ति ब्यौरा न देने पर अधिकारियो पर होगी कार्रवाई
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी को उनकी अचल संपत्तियों का ब्यौरा समय पर देने का निर्देश दिया हैं। ऐसे न करने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। कार्मिक मंत्रालय ने इस आशय का आदेश जारी किया हैं। नियमानुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को विशेष प्रारूप में वार्षिक रिटर्न दाखिल करना हैं। उन्हें खानदानी खरीदी हुई और अधिकृत अचल संपत्तियों का ब्यौरा देना होगा। इनका ब्यौरा 31 जनवरी से पहले जमा करना होगा। कार्मिक मंत्रालय ने आईएएस अधिकारियो को अचल संपत्तियों का रिटर्न भरने की ऑनलाइन सुविधा दी जाएगी।
विधायक पर मारपीट का आरोप
गाजियाबाद में लोनी के खाध सुरक्षा अधिकारी आसुतोष सिंह ने भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर दफ्तर में बुलाकर मारपीट का आरोप लगाया हैं।
चिदंबरम 11 तक हिरासत में रहेंगे
आईएनएक्स मिडिया धन शोधन मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की न्यायिक हिरासत की अवधि 11 दिसंबर की न्यायिक बढ़ा दी गई हैं। उनके खिलाफ ईडी जाँच कर रहे हैं।
अरुण सिंह को राज्यसभा का टिकट
भाजपा महासचिव अरुण सिंह को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए पार्टी का उमीदवार बनाया गया हैं। यह सीट सपा की तंजीम फातिमा के स्टीफ़े से रिक्त हुई हैं।
बुधवार, 27 नवंबर 2019
स्कॉर्पियो के पहिये के नीचे आए 14 माह के बच्चे की मौत
अलीगढ़। अतरौली के पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव कलियानपुर भागीरथपुर में घर के अंदर से स्कॉर्पियो को निकालने के दौरान पीछे के पहिये के नीचे आए बच्चे की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। पीडि़त परिजनों ने गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस भी पहुंच गई, मगर दोनों पक्षों में समझौता होने से लौट गई।
गांव कलियानपुर भागीरथपुर निवासी सुरेंद्र कुमार किसान हैं। उनके एक बेटी सृष्टि व 14 माह का बेटा दीपांशु था। दीपांशु घर के पास ही खेल रहा था। परिवार का ही युवक घर के अंदर खड़ी स्कॉर्पियो को बाहर निकाल रहा था तभी दीपांशु पर पीछे का पहिया चढ़ गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
कारिडोर का निर्माण जितनी जल्दी हो सके शुरू कराने का निर्देश
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा दरबार से गंगा तट तक कारिडोर का निर्माण जितनी जल्दी हो सके शुरू कराने का निर्देश दिया है। सीएम मंगलवार देर रात श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने बाबा का विधि विधान से दर्शन-पूजन किया। अफसरों के साथ गेट नंबर तीन होते श्रीकाशी विश्वनाथ धाम कारिडोर क्षेत्र गए। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण व सुंदरीकरण परियोजना का निरीक्षण किया।
स्कूलों में पंजाबी को तीसरी वैकल्पिक भाषा के रूप में पढ़ाने की मांग
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने उत्तर प्रदेश के स्कूलों में पंजाबी को तीसरी वैकल्पिक भाषा के रूप में पढ़ाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भी लिखा है
झाड़खंड में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की गला काटकर हत्या कर दी
झाड़खंड। कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मसमोहना में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की गला काटकर हत्या कर दी। इसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। एक अन्य गंभीर रूप से घायल, है जिसे इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है। घटना हरिजन टोला की है। हत्यारा मानिसक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर इस निर्मम वारदात की छानबीन में जुट गई है।
आरटीओ बताकर लोगों से धोखाधड़ी कर
कानपुर। आरटीओ बताकर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे लखनऊ के एक युवक को मंगलवार शाम परिवहन अधिकारियों ने संभागीय परिवहन दफ्तर में ही दबोच लिया। लखनऊ के बेरोजगार युवक आनंद कुमार से 38700 रुपये लेकर उसने चालक पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी किया था। तलाशी में फर्जी मुहर, आइडी कार्ड, एक वॉकी टॉकी बरामद हुआ। एआरटीओ प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कराया है, अब पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।
बाइक सवार सिरफिरे अधेड़ ने सत्ती तालाब के सामने सरेराह दो छात्राओं पर ज्वलनशील केमिकल फेंक दिया
औरैया। शहर में तिलक नगर स्थित कोङ्क्षचग सेंटर में पढऩे जा रहीं बाइक सवार सिरफिरे अधेड़ ने सत्ती तालाब के सामने सरेराह दो छात्राओं पर ज्वलनशील केमिकल फेंक दिया। इसमें डीएम के स्टेनो की पुत्री गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि दूसरी के पैर पर छींटे पडऩे के चलते वह बच गई। बाइक छोड़कर फरार आरोपित की तलाश पुलिस कर रही है, वहीं घायल छात्रा को कानपुर रेफर किया गया है। अधेड़ उम्र के व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम देने के पीछे क्या वजह हो सकती है, इसपर पुलिस गहन पड़ताल कर रही है।
जुगाड़ सिस्टम के जरिये देश की सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला
जुगाड़ सिस्टम के जरिये देश की सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला प्रकाश में आया है। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने भारतीय सेना में अधिकारियों की मिलीभगत से अभ्यर्थी को भर्ती कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सूत्रों ने दावा किया है कि सेना के अधिकारियों की मिलीभगत से आरोपित मेडिकल टेस्ट में अभ्यर्थी को पास करवाते थे। बताया जा रहा है कि इस गैंग ने अब तक 50 लोगों को नौकरी पर लगवा भी दिया है।
कांग्रेस ने रायबरेली विधायक को फिर भेजा नोटिस
लखनऊ। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने रायबरेली सदर सीट से पार्टी की विधायक अदिति सिंह को नोटिस भेजा है। अदिति को पार्टी की ओर से दिया गया यह दूसरा नोटिस है।
अदिति सिंह को पहला नोटिस तब दिया गया था जब वह पार्टी के निर्देशों के विपरीत सतत विकास लक्ष्यों पर चर्चा के लिए गांधी जयंती पर बुलाये गए विधानमंडल के विशेष सत्र में शामिल हुई थीं। उन्होंने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर बयान भी दिये थे। तब कांग्रेस की ओर से उन्हें पहला नोटिस भेजा गया था, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया। पार्टी के खिलाफ बागी रुख दिखाने वाली अदिति की तरफ से पार्टी अब तक आंखें मूंदे बैठी थीं। इधर, अनुशासनहीनता में पार्टी से निकाले गए वरिष्ठ कांग्रेसियों ने दो टूक कहा था कि अनुशासनहीनता में हम पर कार्रवाई और विधायक अदिति सिंह पर खामोशी पार्टी नेताओं का दोहरा चेहरा दिखाता है। माना जा रहा कि इस आरोप के बाद ही कांग्रेस विधानमंडल दल नेता ने अदिति को नोटिस जारी किया है।
इसरो ने लॉन्च कर रचा एक और इतिहास
चेन्नई। उन्नत श्रेणी के बहुउद्देश्यीय सैटेलाइट कार्टोसैट-3 के साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 13 छोटे अमेरिकी सैटेलाइट को लॉन्च किया। इस सेटेलाइट के माध्यम से पृथ्वी की छोटी से छोटी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। लॉन्च के 17 मिनट बाद PSLV-C47 ने कार्टोसैट को उसके ऑर्बिट में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को सुबह 9:28 मिनट पर कार्टोसैट-3 को लॉन्च किया।
सिनेमा का टिकट ब्लैक करने वाले हमें नहीं निकाल सकते
सत्यदेव त्रिपाठी सहित 10 वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पार्टी से निष्कासित
लखनऊ। पार्टी से निकाले गए वृद्ध कांग्रेसी नेताओ ने ऐलाने जंग करते हुए अपने निष्कासन को पूरी तरह अवैध एवं षड्यंत्र बताते हुए ख़ारिज कर दिया। 'ओल्ड कांग्रेस की इस लीग' ने उलटे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिनेमा के टिकट ब्लैक करने वाले चंद नेता प्रियंका गाँधी के चहेते बनकर कांग्रेस के ही खिलाफ षड्यंत्रकर बर्बाद करने पर तुले हुए हैं।
'एग्री ओल्ड मैन लीग' ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार पर उल्टा हमला बोल उन्हें इस पद के अयोग्य बता दिया। उन्होंने कहा कि AICC सदस्यों के निष्कासित करने का हक़ राष्ट्रिय अध्यक्ष को हैं न कि प्रदेश पदाधिकारीयो। पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वंय प्रकाश गोस्वामी ने आरोप लगाया कि अपराधी वृति के लोगो को कांग्रेस में पद दे दिए है और वे अनुशासन के नाम पर पार्टी के संविधान के धज्जिया उड़ा रहे हैं।
इस संबंध में जब हमारे संवाददाता ने पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी से बात की तो उन्होंने निष्कासन को पूरी तरह अवैध बताया। व कहा कि न तो हमें अनुशासन रणनीति की कोई तारीख ही मिला हैं और न ही जबाव देने का समय। उनका कहना है कि सब कुछ हमें समाचार पत्रों के माध्यम से ही जानकारी मिल रही हैं। वही अनुशासन समिति ने कहा कि उनका नाम 'असत्यदेव' होना चाहिए, वे साफ सफ़ेद झूठ बोल रहे हैं। पहले भी सत्यदेव कई मोको पर झूठ बिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन रहते हुए अपने द्वारा जारी नियक्त पत्र को फर्जी बताने वाले 'असत्यदेव त्रिपाठी' ने कई बार अपनी हरकतों के चलते अपने आपको व पार्टी को शर्मिंदा किया हैं। अपने द्वारा जारी पत्र फर्जी बताकर फिर बाद में यह काबुल करता हैं कि पत्र मेरे द्वारा जारी किया गया था, कांग्रेस पार्टी की फजीयत नहीं तो क्या थी।
बरहाल पार्टी ने इन सभी को छह वर्षो के लिए किये निष्कासित कर कार्यकर्ताओ को जता दिया है कि पार्टी अथवा आलाकमान के खिलाफ जाना हितकर नहीं हैं।
मंगलवार, 26 नवंबर 2019
तीन पूर्व विधायक बसपा से निष्कासित
बस्ती। बसपा के कद्द्वार नेता एवं पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी तीन पूर्व विधायकों को शवनिवार को पार्टी ने बाहार का रास्ता दिखा दिया। निष्कासित तीन पूर्व विधायकों में दूधराम, जितेंद्र कुमार चौधरी उर्फ़ नंदू और राजेंद्र प्रसाद चौधरी शामिल हैं। जिलाध्यक्ष के अनुसार यह लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में सलिप्त पाए गए हैं। कई बार चेतावनी के बाद भी कार्यशैली नहीं सुधरी, तब शीर्ष नेतिर्त्व के निर्देश पर कार्यवाही की गई हैं।
आई आई टी ने सहायता मांगी
नई दिल्ली। भारतीय प्रोधोगिकी संस्थान दिल्ली के निदेशक प्रो. राम गोपाल राव ने आईआईटी से उत्तीर्ण पूर्व छात्रों से अपनी वार्षिक आय का एक फीसदी की हैं।
एक साथ 14 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा इसरो
चेन्नई। इसरो का धुवीय उपग्रह यान 27 नवंबर को एक साथ 14 उपग्रहों को प्रक्षेपित करेगा। सुबह 9. 28 पर प्रक्षेपण के 27 मिनट के भीतर पीएसएसवी-एक्सएल प्रक्षेपण यान उपग्रहों को कक्षा में स्थापित कर देगा। इन उपग्रहों को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित लांचिंग पैड से प्रक्षेपित किया जायेगा। इसरो जिन उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा उनमे मुख्य उपग्रह भारत का 1,625 किलोग्राम का कार्टोसेट-3 है। इसके अलावा अमेरिका के 13 छोटे उपग्रहो का प्रक्षेपण किया जायेगा।
गोल्फ क्लब:ब्लड रिलेशन में सदस्यता हस्तांतरण निशुल्क किया जाये
नोएडा। फेडरेशन और नोएडा इंडस्ट्रीज ने नोएडा गोल्फ कोर्स के अध्यक्ष अलोक टंडन को पत्र लिखकर मांग की है कि अगर कोई सदस्य अपनी सदस्य्ता अपने बच्चो अथवा ब्लड रिलेशन में हस्तांतरित करता हैं तो भारत सरकार/ उत्तर प्रदेश सरकार के नियमो की भांति नि:शुल्क किया जाना चाहिए जबकि गोल्फ कोर्स इसके लिए शुल्क वसूलता हैं जोकि पूर्णतया अवैध है और नहीं लिया जाना चाहिए।
फेडरेशन के अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि गोल्फ क्लब सदस्य के माता-पिता को 'गेस्ट' मानता हैं लेकिन माता-पिता बच्चो के गेस्ट न होकर परिवार का ही हिस्सा होते हैं, और यही भारतीय परम्परा हैं। इसलिए गोल्फ कोर्स के नियमो को बदला जाये और माता-पिता को 'गेस्ट' न मानकर वसूली बंद की जाये। तरुण भारद्वाज ने अपने पत्र में लिखा कि गोल्फ कोर्स में गैर जरुरी खर्चे किये जा रहे हैं जिन्हे तत्काल रोका जाये और गोल्फ कोर्स में व्याप्त भ्र्ष्टाचार पर लगाम लगाई जाये
गोली की आवाज निकालने वाली बाईक का चालान
सोनीपत। यातायात नियमो की अनदेखी बुलेट मोटरसिकिल के चालक को भरी पड़ गई। चालक अपनी मोटरसाईकिल के चालक अपनी मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालते हुए शहर में फव्वारा चौक के निकट पहुंचा तो यातायात पुलिस की टीम ने उसे मोटरसाइकिल चालक का 32 हजार 500 रूपए का चलन कर मोटरसाइकिल को इंपाउंड कर दिया। वही,सोनीपत शहर में दयाल चौकी पर मोटरसाइकिल चला रहे नाबालिजगो के क्रमश:30 और 23 हजार रूपए के चलन किये गए हैं।
बीएसएनएल से माँगा 92 हजार ने वीआरएस
नई दिल्ली। सार्वजानिक क्षेत्र की दरूसंचर कंपनी बीएसएनएल और एमटीएनएल के अब तक 92,000 से अधिक कर्मचारियों ने हल में घोषित स्वैच्छिक सेवाणिकवृत्ति योजना योजना के लिए आवेदन किये हैं। सूत्र ने कहा कि बीएसएनएल और एमटीएनएल के 92,000 से अधिक कर्चारियों ने वीआरएस का विकल्प चुना हैं। बीएसएनएल के कर्मचारियो की संख्या करीब 1. लाख हैं।
जगदानंद होंगे राजत के बिहार प्रदेश अध्यक्ष
पटना। राजद ने संगठन में अति पिछड़े और दलितो के लिए 45 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था के बाद बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कमान पहली बार किसी सवर्ण नेता को सौंपा हैं।
नशे में धुत युवक-युवती ने किया हंगामा
नोएडा। चौकी के सामने अश्लील हरकत करने से रोकने पर नशे में धुत युवती व उसके दोस्त ने हंगामा शुरू कर दिया व पुलिस से उलझ गए। चौकी व ठाणे में हंगामा के आलावा महिला कॉन्स्टेबल से भी मारपीट की। घटना रविवार देर रात कोतवाली सेक्टर 20 क्षेत्र में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार युवती दिल्ली के टोडापुर की, जबकि आरोपित युवक सेक्टर-168 में रहता है।
पुलिस के अनुसार गश्त करते हुए पुलिस टीम रविवार रात जब सेक्टर 19 चौकी के पास पहुंची तो देखा कि एक युवती अश्लील हरकत कर रहे हैं।
आतिशबाजी करने पर फिर एक दूल्हे पर एफआईआर
नोएडा। सुप्रीम कोर्ट व एनटीजी के आदेश के बाद भी शादियों में लोग आतिशबाजी से बढ़ रहे वायु प्रदुषण को लेकर जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को भी दूल्हा, उसके पिता व मैरिज हॉल संचालक के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-24 में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार को दिल्ली के चांदनी जय किशन के बेटे रोहित की शादी थी। शादी का आयोजन होशियारपुर स्थित एफएम गार्डन मैरिज हॉल में किया गया था। बारात चडत के दौरान दूल्हा पक्ष ने जमकर आतिशबाजी की।
बाइकर्स ने महिला से मोबाइल लूटा
नोएडा। सेक्टर 45 स्थित सदरपुर गांव बाइक सवार बदमाश एक महिला से मोबाइल लूट ले गए। अरुणा शुक्ल सेक्टर-45 स्थित सदरपुर में रहती हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे बाइक सवार बदमाश उनसे सदरपुर में पानी की टंकी के पास से मोबाइल झपट ले गए। उन्होंने कोतवाली सेक्टर-39 में एफआईआर दर्ज कराइ हैं।
कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी
नोएडा। बसई गांव के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप बैग चुरा ले गए। सुपरटेक सेक्टर-74 निवासी आशीष शर्मा 20 नवंबर की शाम अपनी कार बसई गांव के पास सड़क किनारे पार्क कर सामान लेने चले गए। कुछ ही देर में वापस लौटे तो देखा की कार का शीशा टुटा हुआ है व अंदर रखा लैपटॉप बैग चोरी हैं। बैग में लैपटॉप, चार्जर,आई कार्ड, आधार कार्ड व एक चेक सहित अन्य सामान चोरी था। चोरी किया चेक तीन लाख रूपए का हैं।
कमरे से 45 हजार चोरी
नोएडा। मामूरा में एक कमरे से चोर 45 हजार रूपए कैश व ज्वैलरी चुराकर ले गए। मूलरूप से मथुरा के रहने वाले केशव सिंह मामूरा गांव में रहते हैं व सेक्टर-6 स्थित निजी कंपनी में काम करते हैं। 121 नंबर की रात जब वह ड्यूटी से घर लौटे तो कमरे का टाला टुटा मिला न अंदर से करीब 45 हजार रूपए कैश, ज्वेलरी सहित अन्य सामान चोरी था। शिकायत पर कोतवाली फेज तीन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराइ हैं।
प्लास्टिक से बन रहा है डीजल
नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान और प्रोधोगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को लोगसभा में कहा कि वैज्ञानिक तथा औधोगिक अनुसन्धान परिषद् के तहत देहरादून स्थित भारतीय पेरटिलियम संसथान में रोजाना एक तन वेस्ट प्लास्टिक से 800 लीटर डीजल बनाया जा रहा हैं और इसके लिए दिल्ली में भी संयंत्र स्थापितकिए जायेंगे।
केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने प्रश्नकाल में बताया कि देहरादून स्थित प्रयोगशाला ने 2016 में इस विषय पर अनुसन्धान शुरू किया था और बड़े संयंत्र में अनुपयोगी प्लास्टिक से डीजल बनाया जा रहा हैं। इससे पेट्रोल आदि उत्पादन भी बनाये है सकते हैं।
अवैध बोरवेल सील करने को टीम बनी
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदुषण नियंत्रित समिति (डीपीसीसी) ने सोमवार को एनजीटी को बताया कि राष्ट्रिय राजधानी में अवैध बोरवेल को सील करने के लिए 52 टीम गठित की गई हैं। डीपीसीसी ने एनजीटी अध्यक्ष न्यायलय आदर्श कुमार गोयल की पीठ को बताया कि मंडल आयुक्तों ने जिला स्टार पर इसकी कार्य योजना तैयार कर ली हैं।
25 हजार का इनामी गिरफ्तार
नोएडा। फेज दो थाना पुलिस ने रविवार रात को गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को सदरपुर कॉलोनी से गिरफ्तार किया हैं। पुलिस को सुचना मिली थी कि गैंगस्टर का एक वांछित 25 हजार रूपए का इनामी बदमाश सेक्टर 49 की सदरपुर कॉलोनी में किराय के माकन में रहता हैं। सुचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण के गांव इन्द्रगाछी निवासी संजीत सिंह के रूप में हुई।
बिजली चोरी में 26 पर मुक़दमा दर्ज
ग्रेटर नोएडा। विधुत चोरी के खिलाफ सोमवार को एनपीसीएल की सतर्कता टीम ने सूरजपुर,खानपुर, बिलासपुर, जैतपुर, नानुअकराजपुर क्षेत्र अभियान चलाया। 26 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसमें 88 किलोवॉट का लोड दर्ज किया गया। 26 लाख रूपए का असेसमेंट किया गया।
प्रेम विवाह न करे लड़किया : टिकैत
बागपत। अंतर्जातीय और प्रेम विवाह का बलियान खाप मुखिया और भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने आपत्ति जताते हुए विरोध किया हैं। उन्होंने कि हम लडके और लड़कियों को इसकी इजाजत नहीं देते,खासकर लड़कियों को। बड़ौत पहुंचे बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने उच्चतम न्यायलय द्वारा प्रेम-विवाह मंजूर के फैसले के सवाल पर प्रेम विवाह को मंजूरी देने से इंकार किया है। लड़कियों से अपील की है कि प्रेम विवाह जैसे कदम न उठाये।
सोमवार, 25 नवंबर 2019
बीएसएनएल के कर्मी हड़ताल पर
नई दिल्ली। बीएसएनएल के कर्मचारी यूनियनो ने 25 नवंबर को देशव्यापी भूख हड़ताल बुलाई है कि कंपनी प्रबंधक कर्मचारियो को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने के लिए मजबूर कर रहा हैं।
ऑल इंडिया यूनियंस एंड असोसिएसन ऑफ़ भारत संचार निगम लिमिटेड के सयोजक पी. अभिमन्यु ने कहा कि प्रबंधक कर्मचारियों को धमका रहा हैं कि यदि वह वीआरएस नहीं लेते है तो उन्हें दूर भेजा जा सकता है और उनकी सेवानिवृत्ति उम्र की आयु घटाकर 58 वर्ष की जा सकती हैं।
आईएएस राजीव जबरन रिटायर होंगे
लखनऊ। यूपी सरकार ने नोएडा प्लॉट आवंटन घोटाले की सजा काट चुके आईएएस अधिकारी राजीव कुमार द्वितीय को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का फैसला किया हैं। 1983 बैच के आईएएस राजीव को राज्य सरकार की और से नोटिस जारी किया गया हैं।
शनिवार, 23 नवंबर 2019
मुथूट फाइनेंस कंपनी की शाखा में घुसकर कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बनाया और 55 किलो 700 ग्राम का सोना लूट लिया
बिहार में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े फिर से एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। छह से सात की संख्या में अपराधियों ने हाजीपुर स्थित मुथूट फाइनेंस कंपनी की शाखा में घुसकर कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बनाया और 55 किलो 700 ग्राम का सोना लूट लिया, जिसकी कीमत बीस करोड़ रुपये से ज्यादा की आंकी गई है। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की।
जानकारी के मुताबिक हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड स्थित जगदंबा इनक्लेव की पहली मंजिल पर मुथूट फाइनेंस की शाखा से 55 किलो 700 ग्राम का सोना लूट लिया और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की तहकीकात कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात है कि जिस जगदंबा इनक्लेव में मुथूट कंपनी की शाखा है, वो थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
विराट कोहली ने ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट मैच में भारत के लिए सबसे पहले शतक जड़ा
कोलकाता के ईडन गार्डेंस पर गुलाबी गेंद से विराट कोहली ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों की जमकर खबर ली। विराट कोहली ने ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट मैच में भारत के लिए सबसे पहले शतक जड़ा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली का 70वां शतक है। वहीं, बतौर कप्तान विराट कोहली ने 20 टेस्ट शतक ठोककर ऑस्ट्रेलियाई महान कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है।
प्रियंका का निगेटिव संदेश
रांची। झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए तैयार स्टार प्रचारकों की सूची में उम्मीदवारों की मांग पर प्रियंका गांधी का नाम भी जोड़ा गया है लेकिन उनकी ओर से साफ तौर पर झारखंड आने से इन्कार कर दिया गया है। इतना ही नहीं, राहुल गांधी के विदेश जानी की तिथि भी तय होने की सूचना है जिसके बाद हताश कांग्रेसियों के लिए सोनिया गांधी ने एक बार प्रचार के लिए आने पर हामी भर दी है। इस बीच, सोनिया गांधी के आने की सूचना से कांग्रेसी खुश दिख रहे हैं। दूसरे चरण के अंत या तीसरे चरण में उनका आगमन होने की संभावना है।
जेल में नहीं दी जा सकती है वैवाहिक मुलाकात की इजाजत
नई दिल्ली। जेल में कैदियों को उनके वैवाहिक मुलाकात का अधिकार देने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर जेल प्रशासन ने दिल्ली हाई कोर्ट में शुक्रवार को जवाब दाखिल किया। जेल प्रशासन ने हलफनामा दाखिल करके कहा कि जेल के अंदर सीमित संसाधन हैं और वहां पर कैदियों को वैवाहिक मुलाकात की अनुमति देना व्यावहारिक नहीं है। तिहाड़ जेल महानिदेशक ने कहा कि परिवार और सामाजिक कार्यों के लिए कैदियों को पैरोल व फरलो के जरिये राहत दी जाती है और इस समय उन्हें वैवाहिक मुलाकात का अधिकार स्वत: मिल जाता है। अब इस मामले पर मुख्य पीठ 26 फरवरी को सुनवाई करेगी।
सीवर की सफाई के दौरान पांच मजदूर अंदर फंसे,एक की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली रोहिणी बाग इलाके में शनिवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया है। सीवर की सफाई के दौरान पांच मजदूर अंदर फंस गए हैं। इनमें एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अशोक के रूप में हुई है। वहीं बाकी 4 मजदूरों को सीवर से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या
गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या कर दी। घटना राज नगर सेक्टर नौ चौकी क्षेत्र में दोपहर 12 बजे के बाद रेलवे स्टेशन रोड की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावर सफेद रंग की अपाचे बाइक से आए थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल से पुलिस ने करीब 9 खोखे बरामद किए हैं, जबकि विनोद को हाथ, पेट और आंख पर 5-6 गोलियां लगी हैं।
एसपी सिटी डॉक्टर मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक की पहचान विनोद कुमार उर्फ भज्जी (24) के रूप में हुई है, जो संजयनगर सेक्टर 23 के एफ ब्लॉक में रहता था। विनोद के पिता राजाराम सब्जी बेचते हैं। परिवार में मां के अलावा छोटा भाई शिवम है।
डीएलएफ मॉल में शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालत में इंजीनियर की मौत
नोएडा। डीएलएफ मॉल में शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालत में इंजीनियर की मौत हो गई। उनका शव मॉल में स्थित सिनेमा हॉल के बाहर छज्जे पर पड़ा मिला। इंजीनियर के सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं और बायां कूल्हा टूटा है। बताया जा रहा है कि वह ड्यूटी को लेकर कुछ दिनों से परेशान थे। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए घटनास्थल के नमूने लिए हैं। अभी तक इंजीनियर के स्वजनों से पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कार सवार बदमाशों के द्वारा लिफ्ट देकर लूटपाट
ग्रेटर नोएडा: कार सवार बदमाशों के द्वारा लिफ्ट देकर लूटपाट करने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कार सवार चार बदमाशों ने लिफ्ट देकर दो लोगों से सोने की चेन, अंगूठी, नकदी सहित अन्य सामान लूट लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
क्रेडिट व डेबिट कार्ड की क्लोनिंग कर लोगों के खाते से पैसे उड़ाने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह
नई दिल्ली। क्रेडिट व डेबिट कार्ड की क्लोनिंग कर लोगों के खाते से पैसे उड़ाने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पता चला है। गिरोह के सदस्य कार्डों की क्लोनिंग कर अलग-अलग देशों में टूरिस्ट वीजा लेकर पहुंचते और वहां से पैसे निकालने के बाद उसे डॉलर या यूरो में बदलवाकर अपने देश पहुंच जाते।
तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर के बाद कार में आग लगने से एटा में बड़ा हादसा
तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर के बाद कार में आग लगने से एटा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। कार में आग में चपेट में आने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंची है और हादसे की पड़ताल में लगी है।
एटा के बागवाला क्षेत्र में हिम्मतपुर ईट भट्टा के पास ट्रक से टकराकर कार में आग लग गई। जिससे कार में सवार पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में नयागांव क्षेत्र के ग्राम तमरौरा निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। मृतक पांचवेंं व्यक्ति की अभी पहचान नही हुई है। संभवत: वह कार का ड्राइवर हो सकता है।इस हादसे में गंभीर रुप से घायल सुनील की बेटी वर्षा को आगरा रेफर किया। कार सवार सभी लोग दिल्ली से अपने गांव आ रहे थे। शनिवार तड़के हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।
रिमांड के पहले दिन आरोपितों से अलग-अलग हुई पूछताछ
ग्रेटर नोएडा। फर्जी मस्टर रोल बनाकर गौतमबुद्ध नगर में पिछले कई वर्षों से हो रहे फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने तत्कालीन जिला होमगार्ड कमांडेंट राज नारायण चौरसिया सहित पांचों आरोपित को शुक्रवार को रिमांड पर ले लिया। पुलिस ने आरोपितों को पांच दिन की रिमांड पर लिया है। पांचों आरोपितों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम जानकारी मिली है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
नवनिर्माण मकान से गिरकर मौत
जेवर। गांव साबौता में बुधवार की शाम अधेड़ पडोसी के मकान के नवनिर्माण को देखने गया था। इसी दौरान छत पर चढ़ने के दौरान जमीं पर आ गिरा, जिससे वह गंगहिर रूप से घायल हो गया। जहा गुरुवार को मौत हो गई।
गांव सबौता निवासी नन्द कुमार शर्मा 55 वर्ष बुधवार को पड़ोसी सुरेश के मकान पर हो रहे नवनिर्माण कार्य को देखने के लिए गए थे कि अँधेरा होने व लोहे का जल न होने से जमीं पर आ गिरे, जिससे नन्द कुमार शर्मा की शरीर के कई स्थानों से हड्डी टूट गई और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
27 तारीख को जुलुस निकालेंगे बिजली कर्मचारी
नोएडा। पावर कॉर्पोरेशन के बिजली अधिकारी व कर्मचारीयो का पीएफ घोटाले के विरोध में लगातार धरना-प्रदर्शन जारी हैं। 27 नवंबर को विशाल जुलुस निकाला जायेगा। अधिकारी व कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
अभी सेक्टर-16 मुख्य अभियंता के कार्यलय परिसर में राज्य विधुत परिषद् जूनियर इंजिनियर्स संगठन के बैनर तले अवर अभिंयताओ बुधवर से शनिवार तक कार्य बहिष्कार पर हैं, जबकि अधिकारी संगठन रोज दोपहर के तीन बजे बजे से शाम पांच बजे तक धरने में शामिल होकर घोटाले पर विरोध जता रहे हैं। कर्मचारियों का कहना हैं कि विभाग के कर्मचारी संगठन के कार्य बहिष्कार व धरने प्रदर्शन करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं कर रही हैं।
बंद हो चुके नंबरों की सूचि दे कम्पनिया :ट्राई
नई दिल्ली। दूरसंचार नयामक पटड़ीकरण (ट्राई) ने गुरुवार को दूरसंचार कंपनियों से स्थाई तौर पर बंद हो चूक मोबाइल नंबरो की सूचि उपलब्ध करने के लिए कहा हैं। इसका मकसद इन नम्बरो का पहचान कर डेटाबेस बनाना हैं।
दूसरी तिमाही में 4.7%रह सकती है वृद्धि दर
नई दिल्ली। आईसीआरए ने वित्त वर्ष 2020 के दूसरे तिमाही में भारत की वृद्धि दर घटकर 4.7 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया हैं। रेटिंग एजेंसी ने भारत की जीडीपी की वृद्धि दर में आगे और गिरावट का अनुमान लगाया हैं।
दो भ्रष्ट पीसीएस अधिकारियो की सेवाएं समाप्त
लखनऊ। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम जारी रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने दो पीसीएस अधिकारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया हैं। इनमे से एक अशोक कुमार शुक्ल हैं। जो अभी राजस्व परिषद में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के पद पर तैनात थे। शुक्ल को हरदोई में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान ग्राम समाज की जमीं भूमिधरी के रूप में दर्ज करने और अमेठी में एसडीएस रहते हुए सरकार के खिलाफ फेसबुक पर प्रतिकूल टिप्पणी करने के मामले में बर्खास्त किया गया हैं। वही, दूसरे पीसीएस अफसर अशोक कुमार लाल हैं। जिन्हे 2015 में नोएडा में गेल इंडिया लिमिटेड में नोएडा प्रतिनियुक्ति पर तैनाती के दौरान सीबीआई ने 44 लाख रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। वह तब से निलंबित थे। दोनों अधिकारीयो के खिलाफ उप्र लोक सेवा आयोग की सहमति के बाद उन्हें बर्खास्त किया गया।
'एसपीजी सुरक्षा हटाने का फैसला राजनीती से प्रेरित'
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी दर्द ने एसपीजी सुरक्षा हतय जाने को राजनीती से प्रेरित बताया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा।
पार्टी महासचिव के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं ने जब प्रियंका से एसपीजी सुरक्षा हटाने से जुड़ा सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, यह तो राजनीती हैं, होती रहती है। हल ही में सरकार ने गाँधी परिवार और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली। आर्थिक मंडी से जोड़े सवाल पर प्रियंका ने कहा, बहुत ही बुरी स्थिति हैं। बहुत नंदी हैं। सरकार को कुछ करना चाहिए। बेरोजगारी, मंडी और कृषि संकट को लेकर रामलीला मैदान में रैली करने जा रही हैं। प्रियंका ने कांग्रेस महासचिव की बैठक में गुरुवार को रैली की तयारीयो की समीक्षा की। प्रियंका गाँधी ने विनिर्माण क्षेत्र में 35 लाख नौकरिया जाने से जुडी खबर को ट्वीट करते हुए कहा, देश में नौकरिया पैदा न होना विकास के पहिय के रुकने की निशानी हैं। भाजपा शासन में यह बीमारी महामारी का रूप ले चुकी हैं।
28 स्कूल बसों की आरसी निलंबित
नोएडा। परिवहन विभाग ने 28 और स्कूल बसों का पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी)निलंबित कर दिया हैं। बसों की फिनेस नहीं होने के कारन यह कार्रवाई की गई हैं। आरसी छह माह के लिए निलंबित की गई हैं।
28 स्कूल बसों की आरसी निलंबित
नोएडा। परिवहन विभाग ने 28 और स्कूल बसों का पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) निलंबित कर दिया हैं। बसों की फिटनेस नहीं होने के कारन यह कार्रवाई की गई हैं। आरसी छह माह के लिए निलंबित की गई हैं।
अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे : अखिलेश
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी अकेले ही मैदान में उतरेगी। किसी भी दल से समझौता न करने की बात कहते हुए चाचा शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में विलय के सवाल को यह कहकर ताल दिया कि बाद में बात करेंगे उन्होंने भाजपा पर भी सियासी तीर चलाये।
विधायक विजमा यादव की बेटी के विवाह समाहरोह में आये अखिलेश ने विजमा और उनकी बेटी को बधाई दी। इसके बाद मिडिया से मुखातिब हुए। कहा कि भाजपा की सरकारे लोगो को दरकार, एक-दूसरे में नफरत फैलाकर राजनीती करना चाहती हैं। भाजपा लोगतान्त्रिक और संवैधानिक संस्थाओ का राजनितिकरण कर रही हैं।
30 पिस्टल के साथ तस्कर गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस स्पेसियल सेल ने यमुनापार की गीता कॉलोनी में अवैध हथियारो की एक बड़ी खेप के साथ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया और 50 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी अनीस उर्फ़ बॉबी फिरोजाबाद के रामगढ का रहने वाला हैं।
कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग
नई दिल्ली। वेलकम इलाके के न्यू जाफराबाद में मछली कारोबारी 36 वर्षीय यूनुस के घर पर मंगलवार रात बदमाशों ने तावड़तोड़ 12 राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान कारोबारी के घर के लोग बाल-बाल बचे। मौके पर पहुंची पुलिस को खोखे मिले है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच रही हैं। हमले का कारण पता नहीं चला हैं।
डेंगू से मौत, 25 लाख का मुआवजा देने का आदेश
प्रयागराज। डेंगू से युवक की मौत होने पर इलाहबाद हाईकोर्ट ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रूपए मुआवजा देने का आदेश दिया हैं। कोर्ट ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को डेंगू की रोकथाम व बचाव के लिए जरुरी उपाय करने का निर्देश दिया हैं, जबकि राज्य सरकार को निर्देश दिया गया है कि वह प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी में डायलिसिस यूनिट के लिए पर्याप्त धन मुहैया कराया।
अधिवक्ता बीपी मिश्र की जनहित याचिका पर यह आदेश न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल व न्यायमूर्ति पियूष अग्रवाल की खंडपीठ ने दिया हैं। कोर्ट ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए स्थापित स्पेशल हॉस्पिटल को इलाज में दिक्कत न हो। अधिवक्ता बीपी मिश्रा के युवा पुत्र की 2016 में डेंगू से मौत हो गई थी। उन्होंने इलाज में लापरवाही बरतने की शिकायत करते हुए मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा था। इस पत्र को अदालत ने जनहित याचिका के तौर पर स्वीकार करते हुए सुनवाई शुरू की। कोर्ट का कहना था कि युवक की मौत डॉक्टरो द्वारा बीमारी का सही कारन पता न लगा पाने के चलते हुई हैं। डॉक्टर यह नहीं जान पाय की उसे डेंगू हैं। ऐसे में उसे ऐसी दवाई दी गई, जो के मरीज के लिए घातक होती हैं।
दिल्ली पुलिस: फ़ोन न उठाने पर एएसआई ने मैनेजर को पीटा
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक एएसआई ने एक रेस्ट्रोरेंट प्रबंधक को महज इसलिए थाने में मुर्गा बनाकर बेरहमी से पीटा क्योकि उसने उसका फोन नहीं उठाया था। एएसआई इतने पर भी नहीं माना और उसने पीड़ित को चारपाई से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित ने बाद में अपनी चोट दिखाते हुए उसका विडिओ बनाया और सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। विडिओ संज्ञान में आने के बाद आरोपी एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
पाकिस्तान में ब्लास्ट मामले की जांच में जुटी पुलिस
पेशावर। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान के एक कृषि क्षेत्र में विस्फोट हुआ है। इस ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने कहा कि विस्फोटक सामग्री, बन्नू जिले में जनिखेल पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार के अंतर्गत ज़िन्दी अली खेल क्षेत्र में एक खेत में फेंका गया था। शुक्रवार रात को ये विस्फोट हुआ था। फिलहाल, मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू हो गई है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
शुक्रवार, 22 नवंबर 2019
अनुच्छेद 370 हटाना सही : अमेरिकी सांसद
वाशिंगटन। अमेरिकी सांसद पीट ओल्सन ने बुधवार को हाऊस ऑफ़ रेप्रेजेंटिव्स में कश्मीर से अनुच्छेद 370 का हटाना सही ठहराया। उन्होंने कहा कि भारत के कदम से कश्मीर में शांति लौटी हैं। वही अमेरिकी सांसद ओल्सन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की।
उधर भारत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा ख़त्म करने के फैसले पर अमेरिका के पुरे राजनितिक समुदाय ने हमारे रुख को समझा।
वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग
नई दिल्ली। शिवसेना के एक सांसद ने लोगसभा में बिरसा मुंडा, वीर सवारकर जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग की। शून्यकाल के दौरान शिवसेना के राजेंद्र गावित ने मांग करते हुए ज्यादा समय स्वतंत्रता आंदोलन पर केंद्रित रखा और अंत में सावरकर का उल्लेख किया।
पार्किंग को लेकर मारपीट
नोएडा। सेक्टर-18 में होटल के सामने कार पार्किंग को लेकर बुधवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक कार मालिक, उसके पीएसओ और सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर व्यवसायी व उसके भाई के साथ जमकर मारपीट कर दी। इससे व्यपारी और उसके बेटे को गंभीर चोटे आई है। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस में मुक़दमा दर्ज कराया।
वकीलों ने एक एस पी का घेराव किया
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के एक अधिवक्ता के खिलाफ मुक़दमा दर्ज होने पर गुरुवार को जिला न्यायलय के अधिवक्ताओ ने सूरजपुर स्थित पुलिस दफ्तर का घेराव किया। अधिवक्ताओ ने एसएसपी वैभव कृष्ण से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। एसएसपी ने अधिवक्ताओ को मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश पर पकड़े गए पांच भारतीय
न्यूयॉर्क। अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास कर रहे पांच भारतीय को हिरासत में लिया गया हैं। इसी तरह के मामलों में अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया था।
नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे
येरुशलम। इजरायल के अटॉनी जनरल ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर तीन अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेने, धोखाधड़ी और विश्वासघात के लिए अभिरूपित किया हैं। वही चुनाव नहीं बन सकी, जिससे वहा एक साल में तीसरी बार चुनाव हो सकते हैं।
87 लाख रूपए हड़पने का आरोप
मथुरा। थाना गोविंदनगर में नोएडा निवासी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी करते हुए 87 लाख रूपए हड़पने का आरोप लगाया हैं।
बुधवार को कमला नगर कॉलोनी, मसानी रोड निवासी ऋषभ जैन ने आरोप लगाया कि उसके सेक्टर-15 ए नोएडा निवासी पवन बंसल से 20 जुलाई-2016 में प्लॉट तय किया था। उसने उससे रूपए ले लिए गए। बाद मांगे तो कुछ रूपए वापस नहीं किए हैं।
नाबालिक बहनो से सामूहिक दुष्कर्म
बरेली। दवा लेकर घर जा रही दो नाबालिक बहनो से पांच युवको ने गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। आरोपितों ने घटना का वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने पांचो आरोपितों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया हैं।
क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ में पढ़ने वाली ममेरी और फुफेरी बहने 17 नवंबर को दवा लेने दूसरे गांव गई थी। वापस आते वक्त गांव से कुछ पहले पांच युवको ने दोनों को गन्ने के खेत में खींच लिया और पाछो आरोपितों ने उनसे दुष्कर्म किया। दो युवक मोबाइल फोन से विडिओ भी बनाते रहे। दो दिन पहले भी युवको ने उन्हें बुलाया, लेकिन वे नहीं गई। इस पर आरोपितों ने दुष्कर्म का विडियो सोशल साइट्स कर दिया।
इंडियन आइडल से हटे संगीतकार अनु मालिक
मुंबई। मीटू के आरोपो से घिरे संगीतकार अनु मालिक से सोनी चैनल पर प्रसारित हो रहे सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-11 से किनारा कर लिया हैं। उनकी जगह कौन, लेगा इसकी जानकारी अभी नै मिल पाई हैं।
भव्य राम मंदिर बनेगा : शाह
लोहरदगा/लातेहार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि राम मंदिर पर उच्चतम न्यायलय के फैसले से अयोध्या में मंदिर बनाने का रास्ता साफ हो गया हैं। अब सरकार वहा गागंबूची राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। झारखण्ड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक तरीके से यह विवाद सुलझाना चाहती थी।
प्रज्ञा ठाकुर को सलाहकार समिति में शामिल न किया जाये
नई दिल्ली। मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी और भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में नामांकित करने पर विवाद छिड़ गया हैं। कांग्रेस ने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए भाजपा की कड़ी आलोचना की है। हो भाजपा ने कांग्रेस की आपत्तियों को नासमझी करार दिया।
कैंटर ने दो को कुचला
नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में सेक्टर-50 मेट्रोस्टेशन के पास गुरुद्वारा सुबह कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साली की मौत हो गई।
सोनू फर्रुखाबाद से साली प्रिय के साथ आया था। दोनों गुरुवार सुबह बाइक से निकले थे। सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन के पास पीछे से तेज गति से आये कैंटर चालक ने उन्हें रौंद दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
गुप्त पहचान रखकर आरोप नहीं लगा सकते : कोर्ट
नई दिल्ली। चर्चित कलाकार सुबोध गुप्ता द्वारा दायर मानहानि याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि आरोप लगाने वाले व्यक्ति को अपनी पहचान गुप्त रखकर किसी पर आरोप लगाने की छूट नहीं दी जा सकती। न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडला की पीठ ने कहा कि पहचान गुप्त रखने वाले व्यक्ति को गुरिल्ला युद्ध की तरह आरोप लगाने की अनुमति नहीं मिल सकती।
अमेरिका में विवेकानंद योग विश्वविद्यालय बनेगा
वाशिंगटन। योग प्रशिक्षण के साथ इस पर शोध के लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया में जल्द ही एक योग विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। भारत में विवेकानन्द योग अनुसन्धान संस्थान के चर्चित योग गुरु एच आर नागेंद्र ने यहाँ इंडिया फॉर हुमेनिटी कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी।
कार्टोसैट-3 का प्रक्षेपण 27 को
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को कहा कि उसके अर्थ इमेजिंग और मानचित्रण उपग्रह के साथ ही अमेरिका के 13 वाणिज्यक नैनो उपग्रहों का प्रक्षेपण 27 नवंबर के लिए पुर्ननिर्धरित किया गया हैं। अंतरिक्ष एजेंसी ने पहले प्रक्षेपण 25 नवंबर को सुबह 9.28 बजे निर्धारित किया था।
कश्मीर में कुछ पावंदिया जरुरी : सरकार
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को उच्चतम न्यायलय को बताया कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निष्प्रभावी होने के बाद पाबंदियों में ढील दी जा रही हैं। कुछ पाबंदिया जायज है, लेकिन क्षेत्र में पूर्ण बंद संबंधी याचिकाय अप्रासंगिक है। न्यायमूर्ति एनवी रमन की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यह दलील रखी।
गुरुवार, 21 नवंबर 2019
पाताल का राजा
एक बार महाराज कृष्णदेव राय ने तेनालीराम से किसी विचित्र जगह पर घूमने की इच्छा प्रकट की| तेनालीराम बोले:-” महाराज! मैं आपको ऐसी जगह पर घुमा कर लाऊंगा, जहां आप आज तक कभी नहीं गए होंगे| आपने उस जगह के बारे में किसी से सुना भी नहीं होगा|”
कृष्णदेवराय, तेनालीराम की बातें सुनकर हैरान रह गए और उनकी उत्सुकता और बढ़ गई| उन्होंने तेनालीराम से ऐसी जगह तुरंत ही चलने का आग्रह किया| एक दिन शुभ मुहूर्त में राजा कृष्णदेव राय अपनी सेना सहित तेनालीराम के साथ चल दिए|
तेनालीराम इन सभी को लेकर जंगल के बीच में एक गुफा में प्रवेश कर गए| कृष्णदेव राय ने तेनालीराम से कहा:-” इस जंगल में से होकर गुजरे हैं, यहां पर हम अनेकों बार शिकार खेलने आए हैं|”
तेनालीराम ने उत्तर दिया:-” महाराज! आप इस जंगल में से हजारों बार निकले होंगे, परंतु इस राज्य में आप पहली बार ही आए हैं|”
कृष्णदेव राय ने हैरानी भरी नजरों से तेनालीराम को देखते हुए कहा:-” हमारे राज्य में यह दूसरा राज्य कहां से आ गया है?”
तेनालीराम ने कहा:- “महाराज! अभी पता चल जाएगा|” इतना कहकर तेनालीराम सब को थोड़ा आगे ले गए और एक जगह पर उन्होंने गुफा की दीवार को ठकठकाया| इससे दीवार एक और सरक गई| वहां से कितने ही सैनिक निकले जिन्होंने एक साधु को पकड़ रखा था| कृष्णदेवराय उस साधु को पहचान कर बोले:-” अरे! यह तो चमत्कारी बाबा है|”
तेनालीराम ने कहा:-” नहीं महाराज! यह तो इस पाताल नगरी के राजा हैं| यहां पर इन्होंने पाताल नगरी वसा रखी है| इनके पास कई हजार सैनिक हैं और बहुत बड़े खजाने के मालिक हैं|”
इतना कहकर तेनालीराम पाताल नरेश का खजाना, महाराज कृष्णदेव राय को दिखाने लगे| अब तेनालीराम, महाराज को सुरंग के एक बहुत बड़े कमरे में ले गए|
यहां पर बहुत सारे सैनिकों ने अन्य सैनिकों को कैद कर रखा था तथा चारों और हथियार ही हथियार बिखरे पड़े थे|
इतना दिखाकर तेनालीराम बोले:-” महाराज! यह कोई चमत्कारी बाबा नहीं है| यह वेश बदल कर पड़ोसी शत्रु देश के सैनिक हमारे राज्य में अशांति फैलाने और लूटमार करने के इरादे से यहां आए हैं| जब यह चमत्कारी बाबा बनकर हमारे दरबार में आया था तो मुझे तभी इस पर शक हो गया था| परंतु मेरे पास कोई ठोस सबूत नहीं था| मैं इसका पीछा करते हुए यहां तक आया तो यह बाबा इस सुरंग के अंदर घुसकर गायब हो गया| मैं समझ गया कि इस सुरंग में ही इसका अड्डा है|”
राजा कृष्णदेव राय ने अपने सैनिकों को सभी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया|
महाराज, तेनालीराम से कहने लगे:-” तुम वास्तव में ही काफी चतुर और बुद्धिमान हो| तुम विजयनगर के अनमोल रत्नों में से सबसे बड़े अनमोल रतन हो| आज हम तुम्हारी बुद्धि के हमेशा के लिए कायल हो गए|”
गुलाब का फूल
तेनालीराम की धर्मपत्नी को गुलाब बहुत पसंद थे| वह अपने पुत्र को भेजकर राजा के बगीचे से एक गुलाब का फूल मंगवाया करती थी| इस बात का पता तेनालीराम को नहीं था|
दरबार में तेनालीराम से ईर्ष्या करने वालों की कमी नहीं थी| उन्हें किसी प्रकार इस बात का पता चल गया था कि तेनालीराम की पत्नी चोरी-छुपे गुलाब का एक फूल प्रतिदिन अपने पुत्र से मंगवाती है, लेकिन तेनालीराम के विरुद्ध राजा से शिकायत करने की उनमें हिम्मत नहीं थी|
दरोगा ने दी डी एस पी को गोली मारने की धमकी
मुरादाबाद। पुलिस लाइन्स में कार से कार टकराने के बाद सीओ को गोली मारने की धमकी देना दरोगा को भारी पड़ गया। आईजी रतिम शर्मा ने आरोपित दरोगा सचिन दयाल को निलंबित कर दिया हैं। साथ ही बख़ार्स्तगी की कार्रवाई भी शुरू कर दी हैं मेरठ के मूल निवासी दरोगा सचिन दयाल का 19 नवंबर को विडिओ वायरल हुआ था। दरोगा पुलिस लाइन में तैनात हैं। विडिओ में दरोगा यह कहते हुए दिख रहे हैं कि वह सुबह ड्यूटी करते रामपुर कार से जा रहे थे। पुलिस लाइन स्थित एसआईएमटी आफिस के पास अचानक कार बंद हो गई। पीछे से आ रहे सीओ की कार से उसकी कार टकरा गई तो सीओ ने उसके साथ अभद्र व्यव्हार किया। वह सीओ के व्यवहार से बहुत आहत हैं। अब जिले में या सीओ रहेंगे या वह। वही सीओ के मामले की शिकायत प्रभारी एसएसपी से की।
इसके जवाब में दरोगा का एक और डीविओ जारी हुआ। इसमें उसने एसपी देहात से शिकायत करने का जिक्र करते हुए सामने पड़ने पर सीओ सरकारी रिवाल्वर से सीधे गोली मरने की धमकी दी हैं। साथ ही यह भी कहा कि मै किसी से नहीं डरता हूँ। मेरे घर में विधायक, मंत्री और सांसद भी हैं। आईजी रमित शर्मा ने मामले में एसपी देहात उदय शंकर सिंह से जांच कराइ। जांच में दरोगा को प्रथम दृष्टया दोषी मानकर निलंबित कर दिया।
मोम का शहजादा
एक दिन बादशाह अकबर ने बीरबल से कहा:- 'बीरबल, तुम्हारे धर्म ग्रंथों में यह लिखा है कि अपने भक्तों की पुकार सुन कर श्री कृष्ण पैदल ही
दौड़ पड़ते थे| वह न तो नौकर को साथ लेते थे और ना ही सवारी पर जाते थे |इसकी वजह समझ में नहीं आती क्या उनके यहां नौकर नहीं थे|
बीरबल बोले:- 'जहांपनाह, इसका उत्तर आपको समय आने पर दिया जाएगा| कुछ दिन बीत जाने के बाद एक दिन बीरबल ने एक नौकर को
जो बादशाह के पोते को टहलाया करता था, एक मोम की बनी हुई चीज जिसकी शक्ल बादशाह के पोते से मिलती थी, नौकर को दी|
इसे नौकर को देखकर उसे अच्छी तरह समझा दिया कि जिस तरह रोज बादशाह के पोते को लेकर उनके सामने जाता है| ठीक उसी तरह आज
भी इस मूर्ति को लेकर जाना, लेकिन जल कुंड के पास फिसल जाने का बहाना करके गिर पड़ना और इस तरह से गिरना कि तू तो जमीन पर गिरे लेकिन यह मूर्ति पानी में गिर जाए|
यदि तुम इस काम में सफल हुए तो तुम्हें अच्छा इनाम दिया जाएगा| लालच के कारण नौकर ने ऐसा ही किया| जैसे ही वह नौकर जल कुंड के
पास पहुंचा, वैसे ही वह मूर्ति पानी में गिर गई और वह नौकर नीचे फिसल कर गिर गया| बादशाह यह सब देख कर तुरंत ही कुंड में कूद पड़े|
जब बादशाह कुंड से मोम को लेकर पानी से बाहर आए तो उनका भ्रम टूटा|
बीरबल उस समय वहीं पर मौजूद थे| उन्होंने कहा:- 'जहांपनाह, आपके पास इतने नौकर थे फिर भी आप अपने पोते को निकालने के लिए
अकेले ही कुंड में कूद पड़े'|
बीरबल ने फिर कहा कि क्या अभी भी आपकी आंखें नहीं खुली, हुजूर| जैसे आपको अपना पोता प्यारा था उसी तरह श्री कृष्ण को अपने भक्त
प्यारे थे| इसीलिए वह अपने भक्तों की पुकार सुनकर पैदल ही दौड़ पड़ते थे| बीरबल की यह बात सुनकर बादशाह की आंखें खुल गई|
नीम के फायदे
प्रातकाल होते ही लोग नीम की टहनी तोड़कर दातुन करते हैं| इससे दांत साफ तथा निरोग रहते हैं| इससे दातों में कीड़ा नहीं लगता है| नीम की प्रत्येक चीज काम में आती है नींद पर आने वाले फल को निंबोली कहते हैं| इनका रंग भी हरा होता है तथा खाने में कड़वी होती है| इन्हें खाने से पेट की बीमारियां फोड़े-फुंसियां ठीक हो जाती है|
1. नीम की पत्तियों कड़वी होती हैं शीत ऋतु के अंत में नीम की पत्तियां झड़ जाती है तथा छोटी छोटी नई पत्तियां निकलती है वह अधिक
कड़वी नहीं होती इन कोमल पत्तियों को खाने से आंखें नहीं दुखती|
2. नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर नहाने से दाद खाज फोड़े फुंसी आदि नहीं होते हैं|
3. नीम की पत्तियों को सुखाकर ऊनी कपड़ों और किताबों में रखने से उनमें कीड़े नहीं लगते हैं|
4. नीम की पत्तियां अनाज में भी रखी जाती है जिसे अनाज सुरक्षित रहता है|
5. नीम की सूखी पत्तियों को जलाकर उनका धुआं करने से मच्छर भाग जाते हैं|
6. नीम की पत्तियों को पीसकर घाव वाली जगह पर लगाने से घाव ठीक हो जाता है|
7. नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाने से त्वचा संबंधी रोग दूर हो जाते हैं|
8. यदि कान में दर्द रहता है तो नीम का तेल बहुत ही अच्छी औषधि है|
9. नीम के पत्ते खाने से रक्त (blood) साफ़ रहता है|
10. मधुमेह के रोग में नीम का प्रयोग एक रामबाण इलाज है| मधुमेह के रोगियों को प्रतिदिन, सुबह के समय नीम की 4-5 कोमल पत्तियां जरूर खानी चाहिए|
महात्मा और खजूर
एक बार एक महात्मा बाजार से होकर गुजर रहा था| रास्ते में एक व्यक्ति खजूर बेच रहा था| उस महात्मा के मन में विचार आया कि खजूर लेनी चाहिए| उसने अपने मन को समझाया और वहां से चल दिए| किंतु महात्मा पूरी रात भर सो नहीं पाया|
वह विवश होकर जंगल में गया और जितना बड़ा लकड़ी का गट्ठर उठा सकता था, उसने उठाया| उस महात्मा ने अपने मन से कहा कि यदि तुझे खजूर खानी है, तो यह बोझ उठाना ही पड़ेगा| महात्मा,थोड़ी दूर ही चलता, फिर गिर जाता, फिर चलता और गिरता| उसमें एक गट्ठर उठाने की हिम्मत नहीं थी लेकिन उसने लकड़ी के भारी भारी दो गट्ठर उठा रखे थे|
दो ढाई मील की यात्रा पूरी करके वह शहर पहुंचा और उन लकड़ियों को बेचकर जो पैसे मिले उससे खजूर खरीदने के लिए जंगल में चल दिया| खजूर सामने देखकर महात्मा का मन बड़ा प्रसन्न हुआ|
महात्मा ने उन पैसों से खजूर खरीदें लेकिन महात्मा ने अपने मन से कहा कि आज तूने खजूर मांगी है, कल फिर कोई और इच्छा करेगी| कल अच्छे-अच्छे कपड़े और स्त्री मांगेगा अगर स्त्री आई तो बाल बच्चे भी होंगे| तब तो मैं पूरी तरह से तेरा गुलाम ही हो जाऊंगा|
सामने से एक मुसाफिर आ रहा था| महात्मा ने उस मुसाफिर को बुलाकर सारी खजूर उस आदमी को दे दी और खुद को मन का गुलाम बनने से बचा लिया|
संत गुरु रविदास का राजा को अमृत दान
अब राजा मन में सोचने लगा कि क्या करूं? परमार्थ भी जरूरी है| अगर खुल्लम-खुल्ला जाता हूं तो लोग तरह-तरह की बातें करेंगे कि राजपूत राजा होकर एक निम्न जाति के व्यक्ति के घर में जाता है|
फिर राजा ने सोचा कि यदि संत गुरु रविदास (Guru Ravidas) उन्हें अकेले मिले तो मैं उनसे नाम ले लूं|एक दिन ऐसा मौका आया कि कोई त्यौहार था और सारी प्रजा गंगा स्नान के लिए गई हुई थी|इधर राजा अकेला था और संत गुरु रविदास (Guru Ravidas) जी का मोहल्ला भी सुना था| कोई अपने घर पर नहीं था| राजा छुपते छुपाते संत गुरु रविदास जी के घर गया और प्रार्थना की:-” गुरु महाराज! मुझे नाम दे दो|”
संत गुरु रविदास (Guru Ravidas) जी ने चमड़ा भिगोने वाले कुंड में से पानी का एक चुल्लू भर कर राजा की तरफ बढ़ाया और कहा:-” राजा! ले यह पी ले|” राजा ने हाथ आगे करके वह पानी ले तो लिया लेकिन चमड़े वाला पानी एक क्षत्रिय राजा कैसे पीता?
उन्होंने इधर उधर देखा और पानी बाहों के बीच में गिरा लिया| संत रविदास जी ने यह सब देख लिया परंतु जबान से कुछ नहीं कहा| राजा चुपचाप सिर झुका कर वहां से आ गए|
महल में जाकर उन्होंने धोबी को बुलाया और हुक्म दिया कि इसी वक्त इस कुर्ते को गंगा घाट पर धो कर लाओ| धोबी, कुर्ते को घर ले गया| उसने दाग उतारने की बहुत कोशिश की पर सब कोशिशें बेकार गई|
फिर उस धोबी ने अपनी लड़की से कहा:-इस कुर्ते पर जो दाग है उनको मुंह में लेकर चूस लो जिससे यह दाग निकल जाए और कुर्ता जल्दी साफ हो जाए| नहीं तो राजा नाराज हो जाएंगे| लड़की मासूम थी| वह दाग चूसकर थूकने की बजाए, अंदर निगल गई|
इसका परिणाम यह हुआ कि वह लड़की ज्ञान ध्यान की बातें करने लगी| धीरे-धीरे यह खबर शहर में फैल गई की धोबी की लड़की महात्मा है| आखिर राजा तक भी यह बात पहुंच गई| जब राजा को यह पता चला तो वह एक दिन धोबी के घर पहुंचे| लड़की राजा को देखकर हाथ जोड़कर खड़ी हो गई|
राजा ने कहा:-” देख बेटी! मैं तेरे पास भिखारी बनकर आया हूं| राजा बनकर नहीं आया हूं”|
लड़की ने कहा:-” मैं आपको राजा समझकर नहीं उठी, बल्कि मुझे जो कुछ मिला है वह आपकी बदौलत ही मिला है|”
राजा ने हैरान होकर पूछा कि मेरी बदौलत?
लड़की ने कहा:-” जी हां!”
राजा ने कहा:-” वह कैसे?”
तो लड़की बोली:-” मुझे जो कुछ मिला है आपके कुर्ते से मिला है| जो भी भेद था आपके कुर्ते में था|'
यह बात सुनकर राजा अपने आप को कोसने लगा और कहने लगा कि धिक्कार है मेरे राजपाट को, धिक्कार है मेरे क्षत्रिय होने को|
जब राजा को ठोकर लगी तो वह लोक लाज और ऊंच-नीच की परवाह न करता हुआ सीधा संत रविदास जी के पास पहुंचा और हाथ जोड़कर उनके पैरों में गिर गया:-” गुरुदेव! वह चरणामृत मुझे फिर से दे दो”|
संत रविदास जी ने कहा:-” अब नहीं| जब तू पहली बार आया था तो मैंने सोचा कि तू क्षत्रिय राजा होकर मेरे घर आया है| तो तुझे मैं वह चीज दूं जो कभी नष्ट न हो| वह कुंड का पानी नहीं था बल्कि वह अमृत था, ज्ञान का भंडार था| लेकिन तूने चमड़े का पानी समझकर उससे घृणा की और अपने कुर्ते पर गिरा लिया|” राजा ने क्षमा याचना की और अपनी गलती के लिए पश्चाताप किया|
संत रविदास जी ने राजा को सांत्वना देते हुए कहा:-” चिंता ना करो राजा! अब जो मैं तुम्हें नाम सुमिरन दूंगा, उसका प्रेम और विश्वास से अभ्यास करना| वह अनमोल खजाना तुम्हें अंदर से ही मिल जाएगा”|
राजा को समझ आ गई और उसने संत रविदास जी से नाम दान लिया और महात्मा बन गया| राजा पीपा के शब्द गुरु ग्रंथ साहिब में भी दर्ज है|
जैसे को तैसा
क बार तेनालीराम का कुत्ता बीमार पड़ गया और बीमारी के कारण एक दिन चल बसा| कुत्ते के मर जाने के बाद तेनालीराम स्वयं बीमार पड़ गया| उसे बहुत तेज बुखार ने घेर लिया|
एक पंडित जी उसके घर पर आकर बोले:-” तुम्हें अपने पाप का प्रायश्चित करना चाहिए|हो सकता है तुम्हारे पापों की वजह से तुम्हें इस रोग से छुटकारा ना मिले|” तेनालीराम ने पूछा:-” मुझे क्या करना होगा?”
पंडित जी ने उत्तर दिया:-” तुम्हारे लिए पूजा पाठ करना पड़ेगा तथा इसमें तुम्हें 100 स्वर्ण मुद्राएं खर्च करनी पड़ेगी|”
तेनालीराम बोला:-” लेकिन पंडित जी इतनी सारी स्वर्ण मुद्राएं मैं कहां से लाऊंगा?”
पंडित जी बोले:-” तुम्हारे पास जो घोड़ा है उसे बेच देना तथा उससे जो रकम तुम्हें मिलेगी वह मुझे दान में दे देना|”
तेनालीराम ने पंडित जी की बात स्वीकार कर ली| पंडित जी ने पूजा पाठ करके तेनालीराम को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की| कुछ ही दिनों में तेनालीराम वैध जी की दवाइयों से ठीक हो गया|
तेनालीराम पंडित जी को साथ लेकर बाजार में गया| उसने एक हाथ से घोड़े की लगाम पकड़ रखी थी और दूसरे हाथ से एक टोकरी|
बाजार में पहुंचकर तेनालीराम ने जोर से आवाज लगाई:-” यह घोड़ा बिकाऊ है| घोड़े का मूल्य एक आना है तथा इसके साथ एक टोकरी भी है, जिसका मूल्य 100 स्वर्ण मुद्राएं हैं| जो सज्जन लेना चाहे उसे घोड़ा एवं टोकरी दोनों ही लेनी पड़ेगी|”
एक व्यक्ति ने दोनों चीजें खरीद ली तथा तेनालीराम को एक आना एवं 100 स्वर्ण मुद्राएं देकर घोड़ा एवं टोकरी को खरीद लिया| तेनालीराम ने पंडित जी को एक आना दे दिया तथा 100 स्वर्ण मुद्राएं स्वयं रख ली|
पंडित जी ने कहा:-” तेनालीराम! तुम मेरे साथ अन्याय कर रहे हो| तुम मुझे 100 स्वर्ण मुद्राएं देने की बजाय 1 आना दे रहे हो|”
तेनालीराम बोला:-” पंडित जी! आपने ही कहा था कि जो तुम्हारे पास घोड़ा है, उसे बेच कर जो रकम मिलेगी वह मुझे दान में दे देना| घोड़े की कीमत एक आना थी और टोकरी की कीमत 100 स्वर्ण मुद्राएं|
लोक जनशक्ति पार्टी ने बनाया दर्शन को जिला अध्यक्ष
ग्रेटर नोएडा। लोक जनशक्ति पार्टी ने दर्शन हरसाणा को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया हैं। यह मनोनयन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडेय ने किया हैं।
साकीपुर के रहने वाले हरसाणा ने कहा कि वह पार्टी हाईकमान की उम्मीदों पर खड़ा उतरेगा। जल्द ही कार्यकारिणी का गठन होगा।
चुनौतियों को देखने का नजरिया
एक बार एक महिला अपने कुछ दोस्तों के साथ होटल में खाना खाने गई| होटल कोई ज्यादा बड़ा नहीं था| यह है ढाबे जैसा था|सब लोग बैठ गए और खाना खाने लगे|
तभी कहीं से एक कॉकरोच उड़कर उस महिला के कंधे पर आकर बैठ गया बस फिर क्या था महिला चीखने चिल्लाने लगी|
उसे देखकर उसके दोस्त ही नहीं बल्कि होटल के और लोग भी चिल्लाने लगे|
महिला की चीख पुकार और उछल-कूद देखकर कॉकरोच ने फिर उड़ान भरी और इस बार दूसरी टेबल पर बैठी एक महिला के कान पर जाकर बैठ गया| पिछली बार की तरह इस बार भी महिला चीखने चिल्लाने लगी|
वहीं पीछे एक वेटर खड़ा था जो सब कुछ देख रहा था| जब तक वह कुछ समझता, कॉकरोच फिर से उड़कर वेटर की नाक पर जाकर बैठ गया| लेकिन वेटर नहीं चिल्लाया वह एकदम स्थिर होकर खड़ा हो गया और उसने कॉकरोच को भी स्थिर किया|फिर धीरे से उसने अपना हाथ उठाया और कॉकरोच को हाथ से पकड़ कर होटल के बाहर फेंक दिया|
अब सोचने वाली बात यह है कि केवल कॉकरोच कि किसी के ऊपर बैठ जाने से होटल में इतनी हलचल मच गई| लेकिन कॉकरोच तो वेटर के ऊपर भी बैठा था| लेकिन वह एक दम शांत था और समस्या का हल निकाला|
अगर वेटर भी घबरा जाता और चीखने चिल्लाने लगता तो वह भी स्थिति को काबू नहीं कर पाता और समस्या का समाधान नहीं ढूंढ पाता|
इस कहानी से यही सारांश निकलता है कि हमारी सफलता इसी बात पर निर्भर करती है कि हम चुनौतियों के प्रति कैसी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं|
रजनी को आइकन अमिताभ बच्चन को फाल्के पुरस्कार
पणजी। 50वे अंतराष्ट्रीय फिल्म समारोह शुभरंग बुधवार को गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर (दिवगंज) पर बनी फिल्म के साथ हुआ।
समारोह में अभिनेता रजनीकांत को गोल्डन जुबली आइकन अवार्ड तो अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया। जबकि लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार फ़्रांस की अभिनेत्री इसाबेला हुपर्ट को दिया गया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने समाहरोह का शुभारम्भ किया।
डीडीसीए उपाध्यक्ष बंसल को पद से हटाया
नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट को राकेश बंसल को उपाध्यक्ष पद से हटा दिया। पता चला था कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले में आरोप पत्र दाखिल हुआ हैं। राकेश पर आरोप हैं कि उन्होंने एक कंपनी को 50 लाख रूपए का चेक जारी किया जो बाउंस हो गया और उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।
कहने के बाद भी नहीं दिया राज्यपाल को हैलीकॉप्टर
मुर्शीबाद। बंगाल सरकार ने राजयपाल जगदीप धनखड़ को हेलीकॉप्टर नहीं दिया तो वह सड़क मार्ग से ही गए मुर्शिदाबाद के डोमकल के लिए रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान धनखड़ को बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थको ने काला झंडा दिखाकर विरोध जताया। पुलिस ने प्रदर्शनकरियो को नियंत्रित करने की कोशिश जरूर की, लेकिन नारेबाजी और प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा। राज्यपाल ने अपने दौर से पहले ही राज्य सरकार को सुचना दी थी और हेलीकॉप्टर माँगा था, लेकिन सरकार ने इससे साफ इंकार कर दिया। बुधबार को डोमकल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने सड़क मार्ग से जा रहे राजयपाल को तृणमूल कार्यकर्ताओ के भरी विरोध का सामना करना पड़ा।
आतिशबाजी : दूल्हे सहित तीन पर ऍफ़ आई आर
नोएडा। प्रशासन से लगे प्रतिबन्ध के बावजूद शादी समाहरोह में आतिशबाजी करने पर दो दूल्हा समेत तीन लोगो पर एफआईआर दर्ज की गई हैं। दोनों दूल्हे सेज भाई हैं और तीसरा आरोपी उनका पिता हैं। इस दौरान तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम भी किया गया है। कोतावली फेस दो के एसआई मनीष कुमार के मुताबिक,मंगलवार रात वह गश्त कर रहे थे। होजरी कांप्लेक्स पहुंचने पर उन्हें जानकारी दी गई कि यहाँ स्थित मैरिज हॉल में शादी समाहरोह का आयोजन हो रहा है। याकूबपुर निवासी एक व्यक्ति के दो बेटियों की शादी है। गाजियाबाद के गिरधरपुर गांव निवासी जय सिंह के गिरधरपुर निवासी जय सिंह के बेटो आकाश व अंकित के साथ शादी हो रही है। बारात के दौरान जमकर पटाखे जलाये गए हैं। एसआई का कहना है कि सड़क पर पटाखे का कचरा मिला हैं। सिटी मजिस्ट्रीट शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि वायु प्रदुषण के मद्देनजर पटाखा जलाने पर प्रतिबन्ध है। सभी मैरिज होम्स व समुदायक केंद्र को नोटिस भेज कर प्रतिबन्ध से अवगत कराया गया हैं। मंगलवार को कोतवाली फेस दो क्षेत्र स्थित हौजरी कांप्लेक्स स्थित मैरिज हॉल में बारात चढ़त के दौरान प्रतिबंभ के बाद भी पटाखे जलाये गए।
विडिओ वायरल की धमकी देकर दुष्कर्म
नई दिल्ली। भजनपूरा में अश्लील विडिओ सार्वजानिक करने की धमकी देकर फूफा ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी एक राजनितिक पार्टी से जुड़ा हैं। वह सीलमपुर विधानसभा पार्टी का आरडब्ल्यू को और्डिनेटर हैं। परिवार सहित भजन पूरा में रहती हैं,जबकि आरोपी सीलमपुर में रहता हैं। आरोप है कि एक बार वह युवती को बहला-फुसलाकर पहाड़गंज के एक होटल में ले गया, जहा उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील विडिओ बनाई थी।
बेटी से दुष्कर्म आरोप में गिरफ्तार
नई दिल्ली। मौर्या एन्क्लेव में नाबालिक बेटी से दुष्कर्म में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना दो माह पहले की हैं। 14 साल की पीड़िता अपने माता-पिता के साथ पीतमपुरा की घिग्गियो में रहती है। वह स्थानीय स्कूल में कक्षा सात की छात्रा हैं। 14 सितम्बर को किशोरी की माँ अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत होकर आरोपी ने अपनी बेटी से दुष्कर्म किया।
नकली नोटों संग एक गिरफ्तार
खीरी। भारत-नेपाल के चन्दन चौकी सीमा पर एसएसबी व पुलिस की सयुक्त टीम ने एक युवक के पास से डेढ़ लाख रूपए के नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं। युवक भारत सीमा में आकर नेपाल व नेपाल में जाकर भारतीय नकली नोटों के छपने के कार्य को अंजाम देता था।
पटना में दलित सेना का राष्ट्रय सम्मलेन
पटना। भाजपा के स्थान दिवस को लेकर बुधवार को दलित सेना की विस्तारित कमेटी की बैठक लोजपा कार्यलय में हुई। बैठक संगठन के राष्ट्रय अध्यक्ष सांसद पशुपति कुमार के निर्देशक पर हुई। बैठक में 28 नवम्बर को बापू सभागार में पार्टी के स्थापना दिवस समाहरोह को ऐतिहासिक बनाने का फैसला किया गया।
गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग
गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...