शनिवार, 23 नवंबर 2019

दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या

गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या कर दी। घटना राज नगर सेक्टर नौ चौकी क्षेत्र में दोपहर 12 बजे के बाद रेलवे स्टेशन रोड की है।


मिली जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावर सफेद रंग की अपाचे बाइक से आए थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल से पुलिस ने करीब 9 खोखे बरामद किए हैं, जबकि विनोद को हाथ, पेट और आंख पर 5-6 गोलियां लगी हैं।


एसपी सिटी डॉक्टर मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक की पहचान विनोद कुमार उर्फ भज्जी (24) के रूप में हुई है, जो संजयनगर सेक्टर 23 के एफ ब्लॉक में रहता था। विनोद के पिता राजाराम सब्जी बेचते हैं। परिवार में मां के अलावा छोटा भाई शिवम है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES