बुधवार, 27 नवंबर 2019

स्कॉर्पियो के पहिये के नीचे आए 14 माह के बच्चे की मौत

अलीगढ़। अतरौली के पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव कलियानपुर भागीरथपुर में घर के अंदर से स्कॉर्पियो को निकालने के दौरान पीछे के पहिये के नीचे आए बच्चे की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। पीडि़त परिजनों ने गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस भी पहुंच गई, मगर दोनों पक्षों में समझौता होने से लौट गई।


गांव कलियानपुर भागीरथपुर निवासी सुरेंद्र कुमार किसान हैं। उनके एक बेटी सृष्टि व 14 माह का बेटा दीपांशु था। दीपांशु घर के पास ही खेल रहा था। परिवार का ही युवक घर के अंदर खड़ी स्कॉर्पियो को बाहर निकाल रहा था तभी दीपांशु पर पीछे का पहिया चढ़ गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...