सोमवार, 24 मई 2021

बंधक बना मारपीट का वीडियो वायरल

 नोएडा । कोतवाली फेस -2 क्षेत्र स्थित गेझा गांव में एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है । वीडियो में दबंग, युवक को अर्द्धनग्न कर उसके साथ गाली - गलौच करते हुए मारपीट कर रहे हैं । एक मिनट 45 सेकंड का यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस की तरफ से बताया गया कि यह पुराना वीडियो है और मामले की जांच की जा रही है । वीडियो में आरोपी लाठी और चप्पलों से युवक की पिटाई कर रहे हैं । सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वाले लोगों ने बताया कि यह कोतवाली फेस -2 क्षेत्र के गेझा गांव का मामला है । वहीं नोएडा कमिश्नरेट के ट्विटर हैंडल से बताया गया कि यह वीडियो पुराना है और इसकी जांच की जा रही है ।

गांवों में शिविर लगाकर हो टीकाकर

नोएडा। जिला प्रशासन ने सोरखा गांव में कोरोना की जांच व दवाई वितरण का शिविर लगाया । इस दौरान 37 लोगों ने जांच कराई और दवाई ली । गांव निवासी रवि यादव ने कोविड जांच टीम के नोडल अधिकारी धर्मवीर शर्मा से गांव में शिविर लगाकर लोगों को वैक्सीन लगाने की मांग की । मौके पर लेखपाल लोकेंद्र पाल, लैब टेक्नीशियन सिट्टू, बीएल मालती शर्मा, परविंदर यादव, इंद्रजीत पहलवान, कुलदीप आदि लोग मौजूद रहे । 

FNI- ADVT


 

पूर्वी कांगो में ज्वालामुखी फटा, लोगों का पलायन

गोमा। अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में स्थित कांगो के गोमा शहर के निकट विरूंगा की पहाड़ियों में अचानक नीरागोंगा ज्वालामुखी 19 साल बाद फिर सक्रिय हो गया । यह विश्व के खतरनाक ज्वालामुखी में गिना जाता है । स्थानीय प्रशासन के चेतावनी जारी करते ही शहर के हजारों लोग जरूरी सामान के साथ पैदल ही रवांडा की ओर पलायन करने लगे । 

 

एनआरआइ युवती से अभद्रता का आरोप

नोएडा। एनआरआइ युवती के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है । भारतीय मूल की एक महिला जर्मनी में रहती हैं । वह कोरोना की दूसरी लहर में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों की समस्या को जानकर मदद कर रही हैं । आरोप है कि एक युवक ने उनके ट्विटर अकाउंट पर मैसेज कर उनके साथ अभद्रता की है । आरोपित ने मैसेज में आपत्तिजनक शब्द लिखें है । आरोप है कि वह मदद के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठ रही है । आहत युवती ने आरोपित की चैट के स्क्रीनशाट इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिए । 

राज्यों के पास अभी 1.90 करोड़ डोज उपलब्ध : केंद्र

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोरोना वैक्सीन की 21.80 करोड़ डोज उपलब्ध कराई जा चुकी हैं । इनमें से अभी 1.90 करोड डोज उनके पास उपलब्ध हैं । मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अगले तीन दिन के भीतर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 40,650 डोज मिल जाएंगी । 

नहीं रहे परमाणु विज्ञानी श्रीकुमार बनर्जी

मुंबई। जाने माने परमाणु विज्ञानी श्रीकुमार बनर्जी का रविवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया । परमाणुऊर्जा आयोग के पूर्व चेयरमैन 70 वर्षीय बनर्जी पिछले महीने ही कोरोना से उबरे थे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनर्जी के निधन पर शोक जताया है । श्रीकुमार 2012 में परमाणु ऊर्जा आयोग के चेयरमैन और परमाणु ऊर्जा विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे । 

भारत में सामने आए वैरिएंट पर भी दो डोज प्रभावी

लंदन। भारत में पहली बार सामने आए कोरोना वायरस के नए वैरिएंट बी 1.617.2 के खिलाफ भी वैक्सीन की दोनों डोज अत्यधिक प्रभावी हैं । ब्रिटेन में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हाल में किए गए एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है ।

शिक्षा मंत्री के भाई ईडब्ल्यूएस कोटे से एसो. प्रोफेसर बने

सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) डा. सतीश द्विवेदी के भाई डा. अरुण कुमार द्विवेदी की सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ( सिविवि ) अल्प आय वर्ग ( ईडब्ल्यूएस ) में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में हुई नियुक्ति पर सवाल उठने लगे हैं ।

खाते से 16 हजार निकाले

नोएडा। सेक्टर -168 स्थित गोल्डन पाम सोसायटी में रहने वाले एक युवक के खाते से साइबर ठग ने 16 हजार रुपये निकाल लिए । पीड़ित ने एक्सप्रेस - वे कोतवाली पुलिस में शिकायत दी है । शिकायतकर्ता मोहम्मद इकबाल ने बताया कि उनका एक सरकारी बैंक में बचत खाता है । साइबर ठगों ने 22 मई को उनके बैंक खाते से 16 हजार रुपये निकाल लिए । मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी का पता चला । इसके तुरंत बाद उन्होंने अपना डेबिट कार्ड ब्लॉक कराया । ठगों ने डेबिट कार्ड की डिटेल चोरी कर रुपये निकाले हैं ।

युवक को अर्धनग्न करके पीटने का वीडियो वायरल

नोएडा। सेक्टर -93 स्थित गेझा गांव में एक युवक को अर्धनग्न करने के बाद बंधक बनाकर मारपीट का वीडियो रविवार को इंटरनेट पर वायरल हुआ है । वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं और गाली गलौज कर रहे हैं । फेस -2 कोतवाली पुलिस का कहना है कि वीडियो पुराना है और मामले की जांच की जा रही है ।

निरीक्षकों को परमाणु ठिकानों की तस्वीरें न लेने देंगे : ईरान

 तेहरान। ईरान की संसद के अध्यक्ष मुहम्मद बकर कलीबफ ने रविवार को कहा कि तेहरान और संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था के बीच तीन महीने का निगरानी समझौता शनिवार को समाप्त हो गया है । इसलिए अब तेहरान अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने नाभिकीय ठिकानों की तस्वीरें नहीं लेने देगा । 

बिजली के बिल माफ करने की मांग

नोएडा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भारद्वाज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि प्रदेश के तमाम कारोबारियों इस वक्त कोरोना महामारी की वजह से घाटा उठा रहे हैं और बिना प्रतिष्ठान  खोलें उन्हें फिक्स्ड एवं मिनिमम विद्युत् चार्ज देना पड़ेगा जोकि न्याय संगत नहीं है। एक तरफ तो सरकार किसानों व अन्य लोगों की मदद कर रही है वहीं प्रदेश के कारोबारी जो अरबों रुपयों का टैक्स अदा करते हैं उनके लिए मौजूदा सरकार कुछ नहीं कर रही। उन्होंने मांग की है कि पूरे प्रदेश के कारोबारियों के कम से कम 2 माह के बिजली के बिल माफ किए जाए। 

KIDS MAIL- ADVT


 

FNI - ADVT


 

DRK1- ADVT


 

DRK- ADVT


 

CLASSIFIED ADVT


 

TARUN - CONGRESS


 

TE- ADVT


 

darpan


 

राज्यसभा की पूर्व सदस्य शांति पहाड़िया का निधन

गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व राज्यपाल सीएम जगन्नाथ पहाड़िया की पत्नी व कांग्रेस से रास सदस्य रहीं शांति पहाड़िया का रविवार सुबह निधन हो गया । 85 वर्षीय शांति को कोरोना संक्रमित होने के बाद पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया था । बताया जा रहा है उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी, पर तबीयत खराब रहने के कारण इलाज चल रहा था ।

रविवार, 23 मई 2021

(((( सद्गुरु की कृपा ))))

एक बार एक चोर ने गुरु से नाम ले लिया, और बोला गुरु जी चोरी तो मेरा काम है ये तो नहीं छूटेगी मेरे से.. 

.अब गुरु जी बोले ठीक है मैं तुझे एक दूसरा काम देता हुँ, वो निभा लेना...

.बोले पराई इस्त्री को माता बहन समझना.. 

.चोर बोला ठीक है जी ये मैं निभा लूंगा।

.एक राजा के कोई संतान नहीं थी तो उसने अपनी रानी को दुहागण कर रखा था 

.10-12 साल से बगल मे ही एक घर दे रखा उसमे रहती और साथ ही सिपाहियों को निगरानी रखने के लिए बोल दिया।

.उसी चोर का उस रानी के घर मे चोरी के लिए जाना हुआ.. रानी ने देखा के चोर आया है।

.उधर सिपाहियों ने भी देख लिया के कोई आदमी गया है रानी के पास... 

.राजा को बताया राजा बोला मैं छुप-छुप के देखूंगा... अब राजा छुप छुप के देखने लगा।

.रानी बोली चोर को कि तुम किस पे आये हो.. 

.चोर बोला ऊंट पे.. 

.रानी बोली की तुम्हारे पास जितने भी ऊंट हैं मैं सबको सोने चांदी से भरवां दूंगी बस मेरी इच्छा पुरी कर दो।

.चोर को अपने गुरु का प्रण याद आ गया.. बोला नहीं जी.. आप तो मेरी माता हो.. 

.जो पुत्र के लायक वाली इच्छा हो तो बताओ और दूसरी इच्छा मेरे बस की नहीं है।

.राजा ने सोचा वाह चोर होके इतना ईमानदार... 

.राजा ने उसको पकड़ लिया और महल ले गया.. बोला मैं तेरी ईमानदारी से खुश हुँ तू वर मांग..

.चोर बोला जी आप दोगे पक्का वादा करो.. 

.राजा बोला हाँ मांग..

.चोर बोला मेरी मां को जिसको आपने दुहागण कर रखा है उसको फिर से सुहागन कर दो..

.राजा बड़ा खुश हुआ उसने रानी को बुलाया.. और बोला रानी मैंने तुझे भी बड़ा दुख दिया है तू भी मांग ले कुछ भी आज.. 

.रानी बोली के पक्का वादा करो दोगे और मोहर मार के लिख के दो के जो मांगूंगी वो दोगे।

.राजा ने लिख के मोहर मार दी।

.रानी बोली राजा हमारे कोई औलाद नहीं है इस चोर को ही अपना बेटा मान लो और राजा बना दो।

.अब सतसंगियों गुरु के एक वचन की पालना से राज दिला दिया।

.अगर हमारा विश्वास है तो दुनिया की कोई ताक़त नहीं जो हमें डिगा दे.. सतगुरु के वचनों अनुसार चलते रहे।

शुद्ध देसी गाय के घी के लाभ

देसी घी के बिना "भारतीय भोजन" का "स्वाद" अधूरा ही माना जाता है। लेकिन फिर भी कुछ लोग घी का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते है, क्‍योंकि इससे उन्‍हें "वजन बढ़ने का डर" सताने लगता है, और बीमारियों का कारण समझा जाता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि घी भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ ही "हेल्‍थ के लिए" भी बहुत "फायदेमंद" है। "खासतौर पर देसी गाय का घी आपकी हेल्‍थ के लिए बहुत ही अच्‍छा होता है"। आयुर्वेद में तो देसी गाय के घी को "अमृत" समान माना जाता है, जिससे 100 से भी ज्‍यादा "गुण" होते है, जो दवा की तरह काम करते है। इसके रेगुलर इस्‍तेमाल से आपका "वेट कंट्रोल" में रखता है, बॉडी को ताकत और "हड्डियों" को भी मजबूती मिलती है। यह "एनर्जी" बढ़ाने और "मेंटल हेल्‍थ" को दुरुस्‍त रखने के साथ ही "स्किन और बालों" के लिए भी किसी "वरदान" की तरह होता है। दूसरे शब्‍दों में आप कह सकते हैं कि यह आपको कई तरह की "बीमारियों" से बचाता है।

जी हां देसी घी में "एंटी-ऑक्सीडेंट" पाये जाते हैं। इनसे बॉडी की "इम्‍यूनिटी" बढ़ती है। देसी घी में "लिनोलिक एसिड" पाया जाता है। यह बॉडी के वेट को बढ़ने से रोकता है। देसी गाय के घी में "विटामिन K" की मात्रा पाई जाती है। जो "हार्ट हेल्‍थ" के लिए फायदेमंद होती है। इसके अलावा इसमें ओमेगा 3 एवं ओमेगा 9 जैसे "फैटी एसिड" की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो बढ़ते "बच्चों की ग्रोथ" के लिए आवश्यक होती हैं। देसी गाय का घी हमारी "हेल्‍थ" के लिए कितना फायदेमंद है, इस बारे में जानने के लिए हमने आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर प्रमोद से बात की तब उन्‍होंने हमें बताया कि ''देसी गाय का घी" आपको खाने और लगाने दोनों तरह से फायदा पहुंचाता है। गाय के घी के सेवन से "कॉलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता" है। "वजन भी नही बढ़ता", बल्कि यह "वजन को बैलेंस" करता है। यानि के कमजोर व्यक्ति का वजन बढ़ता है, मोटे व्यक्ति का वजन कम होता है !

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम

🚩जय सत्य सनातन

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३ 

🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७##🌥️  🚩विक्रम संवत-२०७८

⛅ 🚩तिथि - एकादशी सुबह 06:42 तक तत्पश्चात द्वादशी

⛅ दिनांक 23 मई 2021

⛅ दिन - रविवार

⛅ शक संवत - 1943

⛅ अयन - उत्तरायण

⛅ ऋतु - ग्रीष्म 

⛅ मास - वैशाख

⛅ पक्ष - शुक्ल 

⛅ नक्षत्र - हस्त दोपहर 12:12 तक तत्पश्चात चित्रा

⛅ योग - सिद्धि दोपहर 02:58 तक तत्पश्चात व्यतिपात

⛅ राहुकाल - शाम 05:34 से शाम 07:13 तक 

⛅ सूर्योदय - 05:59 

⛅ सूर्यास्त - 19:11 

⛅ दिशाशूल - पश्चिम दिशा में

⛅ व्रत पर्व विवरण - त्रिस्पृसा-मोहिनी एकादशी (भागवत), द्वादशी क्षय तिथि

 💥 विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l   राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।

💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l

💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।

💥 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।

💥 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।

    

🌷 मोहिनी एकादशी 🌷

🌹 मोहिनी एकादशी ( उपवास से अनेक जन्मों के मेरु पर्वत जैसे महापापों का नाश )


🌷 वैशाख मास की महापुण्यप्रद अंतिम तीन तिथियाँ

🌹 श्रुकदेवजी राजा जनक से कहते हैं : ‘‘राजेन्द्र ! वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में जो अंतिम तीन पुण्यमयी तिथियाँ हैं – त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा । ये बडी पवित्र व शुभकारक हैं । इनका नाम ‘पुष्करिणी है, ये सब पापों का क्षय करनेवाली हैं । पूर्वकाल में वैशाख शुक्ल एकादशी को शुभ अमृत प्रकट हुआ । द्वादशी को भगवान विष्णु ने उसकी रक्षा की । त्रयोदशी को उन श्रीहरि ने देवताओं को सुधा-पान कराया । चतुर्दशी को देवविरोधी दैत्यों का संहार किया और पूर्णिमा के दिन समस्त देवताओं को उनका साम्राज्य प्राप्त हो गया ।

🌹 इसलिए देवताओं ने संतुष्ट होकर इन तीन तिथियों को वर दिया : ‘वैशाख की ये तीन शुभ तिथियाँ मनुष्यों के पापों का नाश करनेवाली तथा उन्हें पुत्र-पौत्रादि फल देनेवाली हों ।

🌹 जो संम्पूर्ण वैशाख में प्रातः पुण्यस्नान न कर सका हो, वह इन तिथियों में उसे कर लेने पर पूर्ण फल को ही पाता है । वैशाख में लौकिक कामनाओं को नियंत्रित करने पर मनुष्य निश्चय ही भगवान विष्णु का सायुज्य प्राप्त कर लेता है ।

कांग्रेस: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर खाद्य सामग्री बांटी

नोएडा। नोएडा महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सेक्टर 10 स्थित बांस बल्ली मार्केट में स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए व कुछ जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री बांटी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, महासचिव रिजवान चौधरी, सुमित यादव सहित आधा दर्जन कांग्रेसी पदाधिकारी ही मौजूद थे। 

Wedding Party- advt


 

cocktail night- advt


 

नहीं रहे फिल्म निर्माता बीए राजू

हैदराबाद। तेलुगू सिनेमा जगत के मशहूर फिल्म निर्माता और जाने - माने पत्रकार रहे बीए राजू का 57 साल की आयु में निधन हो गया। राजू का निधन शुक्रवार रात इलाज के दौरान आए हृदयघात की वजह से हुआ। उनके बेटे बी शिव कुमार ने ट्वीट किया, अत्यंत दुख के साथ हम अपने पिता के असामयिक निधन की घोषणा करना चाहते हैं। मधुमेह व हृदयघात के कारण उनका देहांत हो गया।

नेपाल : राष्ट्रपति ने भंग की संसद, नवंबर में मध्यावधि चुनाव

काठमांडो। नेपाल में गहराए सियासी संकट के बीच राष्ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी ने शनिवार को संसद भंग कर 12 व 19 नवंबर को मध्यावधि चुनाव की घोषणा कर दी। उन्होंने माना कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और विपक्षी गठबंधन दोनों ही सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि संसद को भंग कर संविधान के अनुच्छेद 76 ( 7 ) के तहत चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई है। भंडारी के इस एलान के बाद पूर्व पीएम ओली ने मध्यरात्रि को मंत्रिमंडल की आपात बैठक कर 275 सदस्यीय सदन को भंग करने की सिफारिश की। पूरे घटनाक्रम से पहले प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और विपक्षी दलों ने शेरबहादुर देउबा के नेतृत्व में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन राष्ट्रपति ने दोनों के दावों को खारिज कर चुनाव का एलान कर दिया। 

बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. वाईसी सिम्हाद्री नहीं रहे

वाराणसी। बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. वाईसी सिम्हाद्री ( 79 ) का शनिवार सुबह विशाखापट्टनम के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पिछले दिनों कोरोना को मात देने के बाद वह निमोनिया से पीड़ित थे। प्रो. सिम्हाद्री ने विश्वविद्यालय में 31 अगस्त 1998 से 20 फरवरी 2002 तक कुलपति के रूप में सेवा दी। उन्हें कड़े फैसले लेने वाले प्रशासक के रूप में याद करते हैं। 

शुभेंदु के पिता को 'वाई प्लस' सुरक्षा

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता को नंदीग्राम सीट से हराने वाले भाजपा नेता शुभेदु अधिकारी के सांसद पिता व भाई को गृह मंत्रालय ने ' वाई प्लस ' सुरक्षा दी है।

 

नेतन्याहू ने हमास के आतंकियों को चेताया

येरूशलम। इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्धविराम के बाद हमास को चेताया कि वो भविष्य में रकिट हमले पर विचार भी न करे। यदि हमास को लगता है कि हम इसे सह लेंगे तो वे गलत हैं। यदि अब इस्राइल के किसी भी हिस्से में उसने आक्रामकता दिखाई तो उसका जवाब नए दमखम से दिया जाएगा।

फलस्तीन आतंकी गुट को ईरान का समर्थन

तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामनेई ने सभी मुस्लिम देशों से फलस्तीनियों को सैन्य - आर्थिक समर्थन देने के साथ गाजा के पुनर्निर्माण में उनकी मदद का भी आग्रह किया। युद्धविराम आयातुल्लाह के बाद खामनेई ने खामनेई कहा, ईरान गाजा वेस्ट बैंक क्षेत्र में सक्रिय इस्लामीआतंकी समूह हमास का भी समर्थन करता है। 

रामदेव पर महामारी कानून के तहत हो कार्रवाई : आईएमए

नई दिल्ली। भारतीय चिकित्सा परिषद ( आईएमए ) ने योगगुरु रामदेव के एलोपैथी चिकित्सा पर दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से महामारी कानून के तहत उन पर कार्रवाई करने की मांग की है। आईएमए ने कहा कि या तो रामदेव के खिलाफ कार्रवाई की जाए या फिर उनके आरोपों के अनुसार एलोपैथी को आधुनिक चिकित्सा पद्धति से बाहर कर दिया जाए। पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के महासचिव आचार्य बालकृष्ण ने कहा, चिकित्साकर्मियों के प्रति योगगुरु के मन में सम्मान है। वह व्हाट्सअप संदेश को पढ़ रहे थे जो अन्य को भी मिला था। उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।

रामलक्ष्मण के लक्ष्मण का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मुंबई। ब्लॉकबस्टर फिल्मों मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन और हम साथ साथ हैं में संगीत देकर मशहूर हुए संगीत निर्देशक रामलक्ष्मण का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका असली नाम विजय पाटिल था। पहले राम के साथ जोड़ी बनाकर संगीत देने वाले पाटिल ने राम के निधन के बाद भी नाम नहीं बदला।

नहीं रहे महामहोपाध्याय पं. रेवाप्रसाद द्विवेदी

वाराणसी। काशी के प्रकांड विद्वान महामहोपाध्याय पंडित रेवाप्रसाद द्विवेदी ( 90 ) 4 का शुक्रवार रात निधन हो गया। वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के प्रमुख रहे। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

शनिवार, 22 मई 2021

मिग -21 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

 मोगा। नियमित सैन्य अभ्यास के दौरान विमान मिग -21 दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट अभिनव चौधरी की मौत हो गई।

पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का कोरोना से निधन

ऋषिकेश। प्रसिद्ध पर्यावरणविद् 94 वर्षीय सुंदरलाल बहुगुणा का कोरोना से निधन हो गया। ऋषिकेश एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबागोड़ा पाटिल का निधन

बंगलूरू। पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसान नेता बाबागौड़ा पाटिल ( 76 ) का शुक्रवार को बेलगावी के अस्पताल में निधन हो गया। बाबागौड़ा ने आरएल साइंस इंस्टीट्यूट से विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। 1989 में कित्तूर से निर्दलीय विधायक चुने गए और 1998 में भाजपा से बेलगाम लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए। वाजपेयी की सरकार में वह ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रहे।

पीलीभीत : सीएमएस और नोडल अधिकारी निलंबित

पीलीभीत। एल -2 कोविड अस्पताल में वेंटीलेटर क्रियाशील न रखने और ऑक्सीजन स्टेशन तय समय में पूरा न करने पर सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन और एल - टू कोविड अस्पताल के डॉक्टर राजेश को निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों के खिलाफ जिले के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है। पिछले साल शासन ने जुलाई 2020 में जिला अस्पताल को 16 वेंटिलेटर मुहैया कराए थे। इन वेंटिलेटर का कभी इस्तेमाल ही नहीं किया गया।  

यूपी : ब्लैक फंगस अधिसूचित बीमारी

यूपी सरकार ने ब्लैक फंगस को अधिसूचित बीमारी घोषित किया है। हालांकि, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को इसे महामारी घोषित करने के निर्देश दिए थे। गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, असम, ओडिशा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ इसे महामारी घोषित कर भी चुके हैं।

 

सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ दिनेश मोहन का निधन

नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली में मानद प्रोफेसर और सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ दिनेश मोहन ( 75 ) का शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया। संक्रमण की पुष्टि के बाद से सेंट स्टीफंस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

 

ऑक्सफोर्ड छात्रसंघ की अध्यक्ष बनीं अन्वी

लंदन। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के छात्रसंघ उपचुनाव में 12 भारतीय मूल की अन्वी भूटानी को अध्यक्ष चुना गया। राजनीतिक जागरूकता को लेकर वह लोकप्रिय हैं।

संजीव बालियान के दूसरे भाई राहुल का भी कोरोना से निधन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के दूसरे तयेरे भाई राहुल बालियान उर्फ राहुल कुटबी ( 62 ) का भी कोरोना से निधन हो ऋषिकेश एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। चार दिन पहले राहुल के छोटे भाई जितेंद्र का भी कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। दो भाइयों के निधन से परिवार में शोक व्याप्त है। त्रिस्तीय पंचायत चुनाव में राहुल बालियान उर्फ राहुल कुटबी और नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जितेंद्र बालियान कोरोना संक्रमित हो गए थे। 

एचआर सीटी स्कैन अब अधिकतम 2500 रुपये में

लखनऊ। शासन ने शुक्रवार को कोरोना मरीजों को जांच की सुविधा में राहत दिलाने के लिए एचआर सीटी स्कैन ( हाई रिलोल्यूशन सिटी स्कैन ) का शुल्क तय कर दिया है। निजी चिकित्सालयों और निजी चिकित्सकों के पास से रेफर किए गए कोरोना मरीज साधारण 16 स्लाइस एचआर सीटी स्कैन अब सिर्फ दो हजार रुपये में करा सकेंगे। इसके अलावा 16 स्लाइस से 64 स्लाइस तक सीटी स्कैन के लिए 2250 रुपये शुल्क तय किया गया है। 64 स्लाइस से अधिक का सीटी स्कैन होने पर 2500 रुपये शुल्क देना होगा। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इसका आदेश जारी कर दिया है। एचआर सीटी स्कैन का यह पीपीई किट व सैनिटाइजेशन व अन्य व्यय सहित निर्धारित किया गया है। शुल्क निर्धारण एपीडेमिक डिजीज एक्ट 1897 व उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी अधिनियम 2020 के प्रावधानों के तहत किया गया है। इसका उल्लंघन करने पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अभी तक एचआर सीटी के लिए निजी जांच केंद्र 4 हजार रुपये लेकर आठ हजार रुपये तक वसूल रहे थे।

रेलवे की दैनिक आक्सीजन आपूर्ति 1,118 टन पहुंची

नई दिल्ली। भारतीय रेल ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक दिन में विभिन्न राज्यों को सर्वाधिक 1,118 टन आक्सीजन की आपूर्ति की है। 208 आक्सीजन एक्सप्रेस के जरिये 814 टैंकर में 13,319 टन आक्सीजन की आपूर्ति की गई है। रेलवे ने बताया फिलहाल 13 आक्सीजन एक्सप्रेस 1,018 एलएमओ लेकर निर्धारित राज्यों में चल रही हैं।

सेना ने महज 4 दिन में शुरू कर दिया पांच साल से बंद ऑक्सीजन प्लांट

श्रीनगर। भारतीय सेना के इंजीनियरिंग विंग ने श्रीनगर के बाहरी इलाके रंगरेट में स्थित एनडी गैसेज के करीब 5 वर्षों से बंद पड़े ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को रिकॉर्ड चार दिन में शुरू कर दिया है। प्लांट से रोजाना करीब 700 ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल कर अस्पतालों में सप्लाई किए जा सकेंगे। सेना की मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग के कर्नल नीलाद्रि रॉय ने बताया कि सिविल एडमिनिस्ट्रेशन ने चिनार कोर से इस प्लांट को कार्यात्मक बनाने में मदद मांगी थी। चिनार कोर ने वायुसेना की मदद से दो दिन में स्पेयर पार्ट्स मंगवाए। सिविल टेक्नीशियंस के साथ मिलकर इस प्लांट को कामलायक बनाया गया। कर्नल रॉय ने बताया, उन्होंने बताया कि प्लांट में हेवी ड्यूटी एयर कंप्रेशर, चिलर और यहां तक कि कॉलमर एयर सेपरेटर जैसे सभी प्रणालियों में कई समस्याएं थीं। 

सक्रिय मामलों की संख्या 30 लाख के करीब

नई दिल्ली।  देश में सक्रिय मामलों की संख्या तेजी से घट रही है और वर्तमान में एक्टिव केस 30.27 लाख रह गए हैं। गुरुवार को रिकॉर्ड 20.61 लाख नमूनों की जांच भी की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2.59 लाख नए मरीज मिले हैं और 4,209 और लोगों की जान गई है। कुल 2.60 करोड़ संक्रमित पाए जा चुके हैं। 2.27 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं और 2,91,331 की जान भी जा चुकी है। ठीक होने की दर 87.25 फीसद हो गई है। 

एटीलिया मामले में गिरफ्तार एपीआई रियाजुद्दीन बर्खास्त

मुंबई। एंटीलिया मामले में गिरफ्तार एपीआई रियाजुद्दीन काजी को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। काजी को इस मामले के मुख्य आरोपी सचिन वाजे का करीबी माना जाता है। मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने शुक्रवार को काजी की बर्खास्तगी का आदेश जारी किया। काजी को इसी साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ने कोर्ट को बताया था कि वह इस मामले में षड्यंत्र करने वालों में से एक है। उसे कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले, जिसमें वाजे और काजी साथ में दिखाई दे रहे थे। 

एक दिन में 4,209 मौतें, नए मामलों में कमी

देश में लगातार पांचवें दिन नए मरीजों की संख्या तीन लाख से कम है। संक्रमण से ठीक होने की दर 87 फीसदी से अधिक होने के बावजूद हर दिन चार हजार से ज्यादा मौतें हो रही हैं।

यूपी में 26 दिन बाद फिर संक्रमितों की संख्या बढ़ गई। शुक्रवार को 7,735 मरीज मिले। इससे पहले 24 अप्रैल से केस कम हो रहे थे  अभी संक्रमण की दर 2.6 फीसदी है।

तोहफे में मिले कन्संट्रेटर पर जीएसटी न लें : हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि घर में निजी इस्तेमाल और बाहर से उपहार में आए ऑक्सीजन कन्संट्रेटर पर जीएसटी नहीं लेनी चाहिए। यह असांविधानिक है। अभी कन्संट्रेटर पर 12 फीसदी आईजीएसटी है। 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने हाईकोर्ट में कहा था कि कन्संट्रेटर जैसे जीवनरक्षक उपकरण पर जीएसटी लेना गैरकानूनी है।

पाक में रैली के दौरान बम धमाके में 7 मरे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में फलस्तीन समर्थक रैली के दौरान हुए बम धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई व 13 घायल हो गए। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने शुक्रवार को बताया की रैली को फलस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता जताने के लिए निकाला गया था।

राजस्थान हाईकोर्ट ने खारिज की आसाराम की जमानत याचिका

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कथावाचक आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने यह फैसला एम्स जोधपुर की ओर से पेश की गई आसाराम की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद लिया। आसाराम का जोधपुर एम्स में इलाज चल रहा है। मेडिकल रिपोर्ट में की गई टिप्पणियों को देखते हुए जिला और जेल अधिकारियों को आसाराम का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

पूर्व जिलाधिकारी के खिलाफ चल रही अनुशासनिक कार्रवाई समाप्त

ग्रेटर नोएडा। कोविड संक्रमण की रोकथाम में लापरवाही व पर्यवेक्षणीय शिथिलिता आदि अनियमिताएं पाए जाने पर सरकार ने गौतमबुद्ध नगर के तत्कालीन जिलाधिकारी बीएन सिंह के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की थी। मामले की जांच पिछले लगभग एक वर्ष से चल रही थी। जांच में कोई ऐसी बात नहीं पाई गई कि, जिसमें तत्कालीन जिलाधिकारी ने अपने कार्य में शिथिलता अथवा लापरवाही बरती हो। राज्यपाल की आज्ञा से विशेष सचिव संजय कुमार सिंह ने अनुशासनिक कार्रवाई को समाप्त कर दिया है। बीएन सिंह ने सरकार का आभार जताया है।

शुक्रवार, 21 मई 2021

mehndi


 

drk

 


खाद आयात घोटाले में आरोपितों की जेब में गए 685 करोड़ रुपये

नई दिल्ली। सीबीआइ ने 2007-14 के बीच इफको के एमडी यूएस अवस्थी, इंडियन पोटाश लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पीएस गहलोत के अनिवासी भारतीय बेटों और अन्य द्वारा 685 करोड़ की दलाली लिए जाने के मामले की जांच शुरू कर दी है। सीबीआइ के अनुसार, अगस्ता वेस्टलैंड मामले में आरोपित राजीव सक्सेना के जरिये विदेशी आपूर्तिकर्ताओं से दलाली की यह रकम ली गई। जांच एजेंसी ने अपनी एफआइआर में कहा है कि जटिल लेन - देन के जरिये उर्वरकों और कच्चे माल के आपूर्तिकर्ताओं से दलाली की रकम ली गई। गहलोत पर आरोप है कि उन्होंने कथित रूप से महंगी दर पर उर्वरकों और कच्चे माल का आयात किया। अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर खरीद घोटाले में भी रिश्वत भेजने के लिए यही तरीका अपनाया गया था।

विधायक के पत्र पर जताई आपत्ति

नोएडा। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह द्वारा हाल ही में डॉक्टरों से संबंधित लिखे गए एक पत्र पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( आईएमए ) ने आपत्ति जताई है। जिले के आईएमए पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि विधायक की बातों से जिले के निजी अस्पतालों के डॉक्टर दुखी हैं। कोरोना काल में जब हेल्थकेयर वर्कर जान की परवाह करते हुए दिन - रात काम कर रहे हैं। ऐसे पत्र से उनका मनोबल गिरा है। जिले के चार और देशभर के 800 चिकित्सक इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। गौतमबुद्धनगर के निजी अस्पताल 80 प्रतिशत भार अपने कंधों पर लिए हुए हैं। 

आतंकी के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर बर्खास्त

जम्मू। जम्मू - कश्मीर की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए हिजबुल मुजाहिदीन सरगना सईद मुश्ताक उर्फ नवीद बाबू के साथ जनवरी 2019 में गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने संविधान के अनुच्छेद 311 ( 2 ) का इस्तेमाल करते हुए बर्खास्तगी को मंजूरी दी है।

पांच घाटों में 23 शवों का अंतिम संस्कार

नोएडा। सेक्टर -94 स्थित अंतिम निवास में बृहस्पतिवार को कोरोना से मरने वाले 12 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं अन्य कारणों मरने वाले 3 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इसके अलावा बरौला स्थित श्मशान घाट में 4, सेक्टर -135 स्थित श्मशान घाट में 3 और शनि मंदिर स्थित श्मशान घाट में एक शव लाया गया। होशियारपुर स्थित श्मशान घाट में एक भी शव नहीं आया।

सांसद हेल्पलाइन नंबर से मिल रही मदद

ग्रेटर नोएडा। सांसद डॉ. महेश शर्मा की ओर से शुरू किए गए कोविड हेल्पलाइन नंबर 0120-2444442 से हर दिन सैकड़ों लोगों को मदद मिल रही है। हेल्पलाइन नंबर पर दादरी, जेवर, खुर्जा और सिकंदराबाद के लोग फोन कर रहे हैं। कॉल आने पर प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्या का निस्तारण किया जा रहा है। कई मरीजों को अस्पतालों में भर्ती और रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है। साथ ही, ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों को भर्ती कराकर दवा उपलब्ध कराई गई है। सेक्टरों और गांवों में सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है। वहीं, कई नागरिकों को टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन एवं स्लॉट मिलने में आ रही दिक्कतों को दूर किया जा रहा है। नोएडा और जेवर में जरूरतमंदों को घर पर इलाज के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर, कंस्ट्रेटर एवं मेडिसिन किट उपलब्ध कराई गई। इस नंबर पर सुबह 8 से रात 8 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। 

गायक अरिजीत सिंह की मां का निधन

कोलकाता। गायक अरिजीत सिंह की मां का गुरुवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से अपनी जिंदगी की जंग हार गईं। कोलकाता के आमरी ढाकुरिया अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे आखिरी सांस ली। वह बीते दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। इसके बाद से उनका इलाज में चल रहा था। उनकी हालत अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही नाजुक बनी हुई थी। उनके इलाज के लिए ए- ब्लड ग्रुप डोनर्स की जरूरत भी थी। 

गाजियाबाद : ब्लैक फंगस से पहली मौत, 25 भर्ती

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद डायबिटीज मरीजों के लिए ब्लैक फंगस बड़ी आफत के रूप में सामने आ रहा है। इस बीमारी की चपेट में आने पर सरकारी अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था नहीं है और प्राइवेट में इसका खर्च 20 से 21 लाख रुपये का आ रहा है। जिले में 25 मरीजों का इलाज चल रहा है और एक मरीज की मौत हो गई। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े अभी तक शून्य हैं। नूरनगर सिहानी में रहने वाले पुष्पेंद्र ने बताया कि उनके पिता राजाराम ( 57 ) को 24 अप्रैल को बुखार आया था। दो मई को कोरोना की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान स्टेरॉयड दिया गया था। धीरे - धीरे उनकी आंखों की पुतलियां टेढ़ी हो गई। 

प्रयागराज : चार करोड़ रुपये की ठगी और अपने ही गार्ड की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

 प्रयागराज। चार करोड़ रुपये की ठगी और अपने ही गार्ड की हत्या का आरोपी गिरफ्तार प्रयागराज। डिजिटल राशनकार्ड बनाने की एजेंसी दिलाने के नाम पर चार करोड़ की ठगी का आरोपी -आलोक मिश्रा गिरफ्तार कर लिया गया। एडीजी जोन प्रयागराज की सर्विलांस टीम ने बुधवार रात उसे प्रतापगढ़ के लालगंज से पकड़ा है। 25 हजार का यह इनामी शहर के धूमनगंज में अपने ही गार्ड की हत्या के मामले में भी वांछित था। आरोपी प्रतापगढ़ के लालगंज स्थित इटौरी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि वह धर्मा इंटरप्राइजेज के साथ मिलकर डिजिटल राशन कार्ड बनाने की एजेंसी दिलाने का झांसा देता था।

मेडिकल कालेज प्राचार्य को हटाया

शाहजहांपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अभय कुमार सिन्हा को शासन ने गुरुवार को पद से हटाकर सैफई मेडिकल कालेज से संबद्ध कर दिया। जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। सचिव चिकित्सा शिक्षा को जांच सौंपकर उनसे एक माह के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।

कोरोना संक्रमित मरीजों को निश्शुल्क पहुंचा रहे भोजन

नोएडा। शहर में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने उठाई है। संस्था द्वारा संक्रमित मरीजों को एक फोन काल पर भोजन के पैकेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

फाउंडेशन की संस्थापक व अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी ने बताया कि होम आइसोलेशन में मरीजों के अलावा बहुत से परिवार ऐसे हैं, जिनके घर के सभी सदस्य कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। उनके घरों में खाना पकाने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसी स्थिति को देखते हुए संस्था ने आगे आकर सेवा गतिविधि की शुरुआत की है। संस्था के सदस्य अपने हाथ का बना पौष्टिक भोजन प्रतिदिन निश्शुल्क लोगों के घरों तक पहुंचाते हैं। हर दिन ऐसे लोगों के फोन आते हैं, जो इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। टीम में मोहित शर्मा, नीशू गुप्ता, डॉ. सुनीता जेटली, अंशु कुलश्रेष्ठ, वनिता, पारुल त्यागी आदि महिलाएं खाना बनाने में मदद कर रही हैं।

फोन कर ले सकते मनोवैज्ञानिक परामर्श

ग्रेटर नोएडा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद से आए दिन आ रही दिल दहला देने वाली सूचनाओं से कई लोगों पर इसका मानसिक असर पड़ा है। ऐसे में लोगों को मानसिक तौर पर मजबूत करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मनोचिकित्सक से परामर्श दिलवाने की सुविधा शुरू की है। क्षेत्र के लोग प्रतिदिन शाम चार से पांच के बीच मोबाइल नंबर 7982121411 पर फोन कर परामर्श ले सकते हैं। शारदा अस्पताल के डॉ. विकास कुमार शर्मा व डॉ. प्रज्ञा शर्मा लोगों को परामर्श देंगे।

कांग्रेस टूलकिट से बहुसंख्यकों को कर रही बदनाम : संत

नई दिल्ली। टूलकिट पर कांग्रेस व भाजपा के बीच जारी वार - पलटवार में अखिल भारतीय संत समिति भी शामिल हो गई है। समिति ने टूलकिट के जरिये बहुसंख्यकों के अपमान की साजिश का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन की धमकी दी है। समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि टूलकिट में साफ निर्देश दिया गया है कि कुंभ मेले को कोरोना सुपर सेडर के रूप में प्रचारित करना है। इसी कारण कुंभ के खिलाफ अभियान छेड़ा गया। उन्होंने कहा, इससे पहले कांग्रेस ने अल्पसंख्यक हिंदू आतंकवाद को गढ़ने की कोशिश की।

 

डीएपी खाद पर अब 1200 रुपये सब्सिडी अब तक की सर्वाधिक 140 % वृद्धि

अब तक की सर्वाधिक 140 % वृद्धि 
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने डाई अमोनियम फास्फेट ( डीएपी ) खाद पर सब्सिडी में अब तक की सर्वाधिक 140 फीसदी वृद्धि करते हुए 500 रुपये प्रति बोरी से बढ़ाकर 1200 रुपये कर दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक में हुए इस फैसले के बाद ट्वीट किया, डीएपी की बोरी 2400 के बजाय किसानों को 1200 रुपये में ही मिलेगी। पीएम ने कहा, सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और प्रयास करेगी कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मूल्य वृद्धि का दुष्प्रभाव किसानों को न भुगतना पड़े। डीएपी में इस्तेमाल होने वाले फॉस्फोरिक एसिड व अमोनिया की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 60-70 फीसदी बढ़ गई हैं। इससे डीएपी की वास्तविक कीमत अब 2400 रुपये है, जिसे खाद कंपनियां 500 रुपये की सब्सिडी घटाकर 1900 में बेचती हैं। केंद्र सरकार हर साल रासायनिक खादों की सब्सिडी पर करीब 80,000 करोड़ रुपये खर्च करती है। सब्सिडी बढ़ने से 14,775 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे।

 

भारत की मदद के लिए अब तीस लाख डॉलर जुटाएंगे प्रियंका - निक

वॉशिंगटन। भारत में कोरोना मरीजों की मदद के लिए दस लाख डॉलर जुटाने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने अब तीस लाख डॉलर का लक्ष्य निर्धारित किया। हाल ही में गिव इंडिया के साथ मिलकर इन दोनों ने फंड एकत्र करने के लिए साझेदारी की थी। इन्होंने दुनिया से भारत की सहायता के लिए दान करने की गुजारिश की थी। लोगों को बताया था कि यह पैसा देश में स्वास्थ्य सवाओं, कोरोना देखभाल केंद्रों, ऑक्सीजन प्लांटों, मेडिकल व वैक्सीन के लिए इस्तेमाल होगा। अब इस स्टार जोड़े ने ज्यादा बड़ा लक्ष्य हासिल करने की घोषणा की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रियंका ने लिखा, हम बिना रुके मदद जारी रख सकते हैं। इसके लिए हमने तीस लाख डॉलर जुटाने का लक्ष्य तय किया है। हमें पता है कि लोगों के समर्थन से इसे भी हासिल कर लेंगे।

ममता के मंत्री अभी जेल में ही रहेंगे, सुनवाई टली

कोलकाता। नारद टेप कांड में गिरफ्तार ममता कैबिनेट के मंत्री फिरहाद हकीम, सुब्रत मुखर्जी, टीएमसी विधायक मदन मित्रा और कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी को जेल में ही रहना होगा। कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और जस्टिस अरिजित बनर्जी की पीठ ने सीबीआई के उस आवेदन पर सुनवाई टाल दी है, जिसमें एजेंसी ने आरोपियों की जमानत अर्जी को विशेष अदालत से हाईकोर्ट स्थानांतरित करने का आग्रह किया था। इन गिरफ्तारियों के विरोध में दबाव बनाने के लिए सीबीआई कार्यालय का घेराव किए जाने पर एजेंसी ने ममता बनर्जी और विधि मंत्री मलय घटक को भी प्रतिवादी बनाया है। 

सोना 237 और चांदी 153 रुपये महंगी

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में तेजी से बृहस्पतिवार को सोने चांदी के हाजिर भाव में बढ़ोतरी दिखी। दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का मूल्य 237 रुपये बढ़कर 47,994 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। चांदी भी 153 रुपये चढ़कर 71,421 रुपये किलोग्राम के भाव बिकी। वैश्विक बाजार में सोना 1,874 डॉलर प्रति औंस रहा। 

गुरुवार, 20 मई 2021

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का निधन

राजस्थान के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का निधन कल शाम हो गया। जगन्नाथ पहाड़िया हरियाणा के राज्यपाल भी रह चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वर्गीय पहाड़िया के निधन पर दुख व्यक्त किया व प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की। व उन्हें एक कुशल राजनेता बताया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भारद्वाज ने भी जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर दुख व्यक्त किया व उनके पुत्र श्री ओम पहाड़िया को फोन कर सांत्वना  दी और कहा कि पहाड़िया जी के नेतृत्व में राजस्थान में अनेकों विकास कार्य हुए, जिनके लिए जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी। 

पत्रकार सतेंद्र भाटी का निधन

नोएडा। पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार सतेंद्र भाटी का निधन हो गया। सतेंद्र भाटी इससे पहले शाह टाइम्स समाचार पत्र में ग्रेटर नोएडा प्रभारी थे। 

निजी अस्पतालों की उपचार की कीमत तय करें: प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि निजी अस्पतालों में उपचार की कीमतें तय करने व प्रदेश में बिजली की दरें ना बढ़ाने संबंधी फैसले लेकर जनकल्याण की ओर ध्यान दें। पत्र में उन्होंने अस्पतालों में खुलेआम लूट की ओर इशारा किया। वैसे भी देखा जाए तो करोना कॉल अस्पतालों ने आम लोगों को इलाज के नाम पर जमकर लूटा है और मरीजों से आईसीयू और दवाओं के नाम पर कई लाख रुपए वसूले हैं। 

कर्मचारी संयुक्त परिषद निगम गुट का लखनऊ में प्रदर्शन आज

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का विजय निगम गुट बृहस्पतिवार को राजधानी में जीपीओ पार्क में धरना - प्रदर्शन करेगा। परिषद के अध्यक्ष विजय कुमार निगम ने बताया कि प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष, महामंत्री व पदाधिकारी धरना - प्रदर्शन में शामिल होंगे। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य महंगाई पर लगाम, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की बहाली, पुरानी पेंशन की बहाली, कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मचारियों - शिक्षकों को असाधारण पेंशन का लाभ देने की मांग की जाएगी। 

भारत में हुई नए वैरिएंट की उत्पत्ति : सिंगापुर

नई दिल्ली। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि हालिया हफ्तों में आए कोरोना के ज्यादातर मामलों में जो बी .1.617.2 स्ट्रेन ज्यादा मिला है, उसकी उत्पत्ति भारत में हुई है। परीक्षण से पता चला है कि यह वैरिएंट सिंगापुर में कई समूहों से जुड़ा है।

पत्नी से मारपीट में भारतवंशी को 56 माह की कैद

वाशिंगटन। अमेरिका के टेक्सास में एक भारतवंशी संघीय वकील सुनील को अलग रह रही पत्नी के साथ मारपीट और अपहरण करने पर 56 माह कैद व इसके बाद तीन साल निगरानी करने के भी निर्देश दिए हैं। उसे भारत के लिए निर्वासित करने का भी सामना करना पड़ेगा।

नेपाल के पश्चिमी जिले में भूकंप के झटके

काठमांडू। नेपाल के पश्चिमी लामजुंग जिले में 5.8 रिक्टर स्केल पर आए भूकंप में बुधवार को छह लोग घायल हुए और दर्जनों घर ढह गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र काठमांडू से 200 किमी दूर पश्चिम में मार्शीयंगदी में था।


मथुरा रिफाइनरी की पाइपलाइन में सेंध

मथुरा। रिफाइनरी से जालंधर जा रही पाइप लाइन में सेंध लगा दी गई। थाना छाता क्षेत्र के गांव रनवारी में पाइप लाइन से कई हजार लीटर पेट्रोलियम पदार्थ चुरा लिया गया। चोरी की घटना की रिपोर्ट रिफाइनरी प्रशासन ने बुधवार रात दर्ज कराई है। मथुरा रिफाइनरी की पाइप लाइन के कंट्रोल रूम में सोमवार रात 12.50 बजे तेल का प्रेशर डाउन हुआ। उस समय डीजल की आपूर्ति की जा रही थी । पाइप लाइन डिपार्टमेंट के चीफ मैनेजर श्रीश चंद वर्मा ने बताया कि प्रेशर डाउन होने पर पाइप लाइन की जांच की गई। जांच में छटीकरा - छाता के बीच पाइप लाइन में सेंध लगाने की लोकेशन मिली। गांव रनवारी के जंगल में एक स्थान पर पाइप लाइन में वाल्व लगा मिला।

कृषि कानून विरोध की जिद में गांवों में फैला दी महामारी

नई दिल्ली। कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ कुंडली व टीकरी बार्डर पर धरना दे रहे हरियाणा, पंजाब के प्रदर्शनकारी जिद के चलते कोरोना के संवाहक बन रहे हैं। सरकार के आग्रहों के बावजूद यहां जुटने और घर लौटने वाले प्रदर्शनकारी दूसरे लोगों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं। हरियाणा और पंजाब से हालात को बयां करती खास रिपोर्ट ...

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...