मथुरा। रिफाइनरी से जालंधर जा रही पाइप लाइन में सेंध लगा दी गई। थाना छाता क्षेत्र के गांव रनवारी में पाइप लाइन से कई हजार लीटर पेट्रोलियम पदार्थ चुरा लिया गया। चोरी की घटना की रिपोर्ट रिफाइनरी प्रशासन ने बुधवार रात दर्ज कराई है। मथुरा रिफाइनरी की पाइप लाइन के कंट्रोल रूम में सोमवार रात 12.50 बजे तेल का प्रेशर डाउन हुआ। उस समय डीजल की आपूर्ति की जा रही थी । पाइप लाइन डिपार्टमेंट के चीफ मैनेजर श्रीश चंद वर्मा ने बताया कि प्रेशर डाउन होने पर पाइप लाइन की जांच की गई। जांच में छटीकरा - छाता के बीच पाइप लाइन में सेंध लगाने की लोकेशन मिली। गांव रनवारी के जंगल में एक स्थान पर पाइप लाइन में वाल्व लगा मिला।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें