राजस्थान के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का निधन कल शाम हो गया। जगन्नाथ पहाड़िया हरियाणा के राज्यपाल भी रह चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वर्गीय पहाड़िया के निधन पर दुख व्यक्त किया व प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की। व उन्हें एक कुशल राजनेता बताया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भारद्वाज ने भी जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर दुख व्यक्त किया व उनके पुत्र श्री ओम पहाड़िया को फोन कर सांत्वना दी और कहा कि पहाड़िया जी के नेतृत्व में राजस्थान में अनेकों विकास कार्य हुए, जिनके लिए जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें