एक न्यायाधीश बड़ा ही धार्मिक स्वभाव का था। एक बार एक चोर उसके न्यायालय में लाया गया। उसे लगा कि न्यायाधीश के सम्मुख धार्मिक बातें करने से उसे सजा नहीं होगी। अतः हाजिर होने पर वह कहने लगा जज साहब, आप जैसे साधु वृत्ति के व्यक्ति के सामने उपस्थित होकर मुझे बड़ा आनंद आ रहा है। मैंने चोरी कोई अपने वश होकर नहीं कि मुझे ऐसी प्रभु प्रेरणा ही हुई कि चोरी करूं। अतः मैंने चोरी की। इसमें मेरे हाथों का दोष नहीं। तर्क सुनकर कचहरी वाले विस्मित से रह गए, सोचने लगे कि देखें ऐसे में न्यायाधीश अब कैसा दृष्टिकोण अपनाते हैं। इस पर न्यायाधीश ने फैसला सुनाया चोर का कथन पूर्णत मान्य है जिस भगवान ने उसे चोरी करने की प्रेरणा दी, उसी भगवान की प्रेरणा से मैं इस चोर को दंड देता हूं।
शनिवार, 12 सितंबर 2020
आकर्षण
एक लड़के ने एक धनवान व्यक्ति को देखकर धनवान बनने का निश्चय किया। वह कई दिनों तक कमाई करने में लगा रहा और कुछ पैसे भी कमा लिए। इसी बीच उसकी भेंट एक विद्वान से हुई तो उसने विद्वान बनने का निश्चय किया और कमाना छोड़ कर पढ़ने में लग गया। थोड़े दिन गंभीरता से अध्ययन किया होगा कि उसकी मुलाकात एक संगीतज्ञ से हो गई। उसे संगीत में अधिक आकर्षण दिखाई दिया तो उसने पढ़ाई छोड़ कर संगीत सीखना शुरू कर दिया।
काफी उम्र बीत गई ना वह धनवान बन सका और ना ही संगीतज्ञ या विद्वान, अब उसे बहुत दुख हुआ। 1 दिन उसकी भेंट एक महात्मा से हुई उसने अपने दुख का कारण उनको बताया, तो वे उसे समझाते हुए बोले बेटा इस दुनिया में आकर्षण बिखरे पड़े हैं जहां जाओगे वहां आकर्षण का कोई ना कोई कारण दिखाई पड़ेगा। अनेक जगह भटकने के स्थान पर कोई एक निश्चय है कर लो और फिर जीते जी उस पर अमल करते रहो तो तुम्हारी उन्नति अवश्य होगी। बार-बार रुचि बदलने से कोई उन्नति नहीं कर पाओगे। युवक उनके कहे का अर्थ समझ गया और एक उद्देश्य को निश्चित कर उसी को प्राप्त करने में जुट गया।
मधुमक्खी और तितली
मधुमक्खी और तितली एक ही पेड़ पर निवास किया करती थी। अक्सर वाटिका में फूलों के पास ही दोनों मिल जाती। एक दूसरे की कुशल पूछती और अपने काम पर लग जाती है। बरसात आ गई लगातार बारिश होने लगी थी, तितली उदास बैठी थी मधुमक्खी ने पूछा बहन क्या बात है ऐसे सुंदर मौसम में उदासी कैसी। तितली बोली मौसम की सुंदरता से पेट की भूख अधिक प्रभावित कर रही है। बरसात के कारण कहीं भोजन लेने जा नहीं सकती, इसलिए परेशान हु, मधुमक्खी बोली बहन ऐसे समय के लिए कुछ बचत क्यों नहीं की। कल की बात ना सोचने वाली यूं ही परेशान होते हैं। ऐसा समझा कर मधुमक्खी ने संचित कोष में से तितली की भी भूख शांत की।
बुद्धिमत्ता
एक बार की बात है, सम्राट अकबर ने अपने दरबारियों की बुद्धि परखने के लिए एक चादर मंगवाई, जो उनकी लंबाई से छोटी थी। सभी से ऐसा प्रश्न पूछा जा रहा था कि बिना चादर को घटाएं बढ़ाएं, उनका शरीर कैसे ढक जाए, दरबारियों में से किसी से भी उतर न बन पड़ा। तो बीरबल ने जवाब दिया हजूर अपने पैर मोड़े, तो मजे से उसी चादर में तन ढक कर सोए। यह बुद्धिमानी की बात सुनकर सम्राट सहित सभी दरबारी गणों ने उनकी बुद्धिमत्ता को खूब सराहा। वास्तव में साधनों को बढ़ाएं बिना भी आवश्यकताएं कम करके गुजर हो सकती है।
संस्कार !
वंश परंपरा बनाएं रखने के लिए व्यास जी ने गांधारी तथा कुंती दोनों को वर मांगने के लिए कहा। गांधारी ने 100 पराक्रमी पुत्र मांगे। किंतु कुंती ने पांच वीर और संस्कारी पुत्र मांगे। इतिहास साक्षी है कि सौ पुत्रों का पालन करने में समर्थ गांधारी, उनमे संस्कार ना बैठा सकी। निर्वाह के लिए परेशान रहकर भी कुंती पांच पुत्रों को संस्कार देने में सफल रही। गांधारी के सौ पुत्र मारे गए किंतु कुंती के पांच पुत्रों का इतिहास स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया।
क्या सोने में निवेश करना अब भी आकर्षक विकल्प है?
सोने में ग्रोथ साइकिल में होती है। 2008 से 2013 की साइकिल हो या 2018 से अब तक की साइकिल। सोने के रेट्स अचानक नहीं बढ़े हैं। सितंबर 2018 से इसमें तेजी आने लगी थी। यदि आप 2008 से 2013 तक की अवधि को समझेंगे तो पाएंगे कि आज की स्थिति बहुत ज्यादा अलग नहीं है।
ब्याज दरें कम हुई थी। मंदी का खतरा था, इसलिए सरकारों ने स्टिमुलस पैकेज घोषित किए थे। जियो-पॉलिटिकल टेंशन उस समय यूएस, ईरान और मिडिल ईस्ट में थे, आज भारत-चीन, अमेरिका-चीन और अमेरिका-ईरान में दिख रहे हैं। यह सब सोने के लिए फेवरेबल है।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वजह से इकोनॉमी ठप थी। हमारे यहां तो जीडीपी ही निगेटिव में चली गई। यदि आप निवेशक हैं तो कहां निवेश करना चाहेंगे? आपके सामने दो ही ऑप्शन हैं- इक्विटी और सोना। अगस्त की ही बात करें तो एफआईआई ने भारत में 5,500 मिलियन डॉलर का निवेश किया है।
यह बताता है कि भारत से उम्मीदें बढ़ गई हैं। वहीं, यदि भारतीयों की मानसिकता समझने की कोशिश करेंगे तो उन्हें सोना ही आकर्षक विकल्प लगता है। हमारे यहां तो सोने में निवेश लोग तभी करते हैं जब इसके दाम बढ़ते हैं। इसका सीधा-सीधा उदाहरण है गोल्ड सोवरिन बॉन्ड में बढ़ रहा निवेश।
वह कहते हैं कि सोने की कीमतों में जो गिरावट आई है, उसकी वजह है पिछले दो महीनों में रुपए में आई मजबूती। रुपया अभी 73-74 रुपए प्रति डॉलर की रेंज में है। कुछ महीनों पहले 76-77 रुपए प्रति डॉलर तक पहुंच गया था। इससे भी सोने की कीमत कम हुई है।
लुढ़कने के बाद रिकवर कर रहे हैं स्टॉक मार्केट
कोरोनावायरस महामारी की वजह से स्टॉक मार्केट्स में जो गिरावट आई थी, उससे बाजार पूरी तरह उबरते नजर आ रहे हैं। दुनियाभर के ज्यादातर स्टॉक मार्केट फरवरी यानी कोरोनावायरस से पहले के दौर में आ चुके हैं, वहीं कुछ तेजी से आ रहे हैं।
भारत के सेंसेक्स और निफ्टी-50 ही नहीं बल्कि अमेरिका के डाउ जोंस इंडस्ट्रीयल इंडेक्स और एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 37% तक की गिरावट के बाद 6 महीने के भीतर ही अब अपने पुराने स्तर पर लौट रहे हैं।
दूसरी ओर, सेफ हैवन असेट समझे जाने वाले सोने की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है। सात अगस्त को 56 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंचने के बाद सोना लगातार फिसल रहा है। अब तक पांच-छह हजार रुपए तक की गिरावट इसमें आ गई है।
लेकिन, एनालिस्ट कह रहे हैं कि सोने की कीमतों में गिरावट का कारण सिर्फ स्टॉक मार्केट में तेजी नहीं है। बल्कि कई अन्य कारण भी हैं। ऐसे में यदि आपको लग रहा है कि स्टॉक मार्केट में तेजी के साथ सोना और सस्ता होगा, तो आपका अंदाजा गलत भी हो सकता है।
चुनाव लड़ने वालों और वोट करने वालों में जागरुकता आएगी- आयोग
आयोग ने कहा कि जहां पर प्रत्याशी और पार्टियों द्वारा उतारे गए कैंडिडेट निर्विरोध जीत रहे हैं, उन्हें भी इसी तरह से क्रिमिनल बैकग्राउंड की जानकारी देनी होगी। इस संबंध में अब तक जो फॉरमेट और इंस्ट्रक्शन जारी किए गए हैं, उन्हें भी पब्लिश किया गया है।
चुनाव आयोग का मानना है कि इस प्रक्रिया से वोटरों, पार्टियों और प्रत्याशियों में जागरुकता फैलेगी। इससे वोटरों को ज्यादा जानकारी के साथ अपनी पसंद का चयन करने का मौका मिलेगा। आयोग ने कहा कि हमारा हमेशा ही इस बार पर जोर रहा है कि चुनावी लोकतंत्र की बेहतरी के लिए नैतिक सख्ती को लागू किया जाए। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
पार्टियों और कैंडिडेट्स को अपने क्रिमिनल बैकग्राउंड की जानकारी न्यूज पेपर और टीवी पर तीन बार देनी होगी
चुनाव आयोग ने नॉमिनेशन के लिए राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के लिए संशोधित गाइडलाइन जारी की है। इसमें पार्टियों और प्रत्याशियों द्वारा उनके आपराधिक रिकॉर्ड की पब्लिसिटी के समय में बदलाव किया गया है। इसके मुताबिक, राजनीतिक दलों को अपने प्रत्याशियों और निर्दलीय प्रत्याशियों को अपने क्रिमिनल बैकग्राउंड की जानकारी तीन बार न्यूज पेपर और टेलीविजन पर देनी होगी।
नए मरीज पर ट्रायल नहीं कर सकेगा सीरम इंस्टीट्यूट
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने कोरोना वैक्सीन के फेज-2 और 3 के ट्रायल में किसी नए मरीज की भर्ती पर रोक लगा दी है। शुक्रवार को डीसीजीआई ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया। अगले आदेश तक ट्रायल के लिए किसी नए मरीज की भर्ती न की जाए। इस नोटिस के जवाब में सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा कि जब तक वैक्सीन की सुरक्षा की स्थिति साफ नहीं होती है, तब तक किसी नए मरीज पर ट्रायल नहीं किया जाएगा।
24 घंटे में रिकॉर्ड 97 हजार मरीज बढ़े, 81 हजार ठीक भी हुए
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 46 लाख 57 हजार 379 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। शुक्रवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 97 हजार 654 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एक दिन में मिले संक्रमितों का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इसके पहले गुरुवार को 96 हजार 760 नए मरीज मिले थे।
इस बीच, राहत की बात है कि मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी तेज होने लगी है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 81 हजार 455 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। एक दिन में ठीक होने वालों की ये सबसे ज्यादा संख्या है। इससे पहले 8 सितंबर को 74 हजार 607 लोग ठीक हुए थे। इसी के साथ ठीक होने वालों की संख्या अब 36 लाख 21 हजार 438 हो गई है।
संक्रमण के चलते अब तक 77 हजार 506 लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें 1202 मरीजों की मौत शुक्रवार हो हुई थी। अभी 9 लाख 57 हजार 787 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। ये मरीज या तो होम आइसोलेशन में हैं या फिर अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें करीब 9 हजार मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शब्दों में क्या रखा है?
स्वामी विवेकानंद एक सत्संग में भगवान के नाम की महत्वता बता रहे थे कि वहां उपस्थित एक तार्किक ने प्रश्न किया। शब्दों में क्या रखा है और उन्हें रखने से क्या लाभ। विवेकानंद ने उत्तर में उसे कतिपय अपशब्द कहे मूर्ख, जाहिल आदि, इस पर वह तार्किक आग बबूला हो गया और कहा आप सन्यासी के मुंह से ऐसे शब्द शोभा नहीं देते। उन्हें सुनकर मुझे बहुत चोट लगी है इस पर स्वामी जी ने हंसते हुए कहा भाई वह तो शब्द मात्र थे, शब्दों में क्या रखा है। मैंने कोई पत्थर तो नहीं मारा। इससे उसके साथ ही सुनने वालों तक का भी समाधान हो गया। शब्द जब किसी को क्रोध उत्पन्न कर सकते हैं तो जिसके लिए प्रेम शब्द भाव पूर्वक कहे जाएंगे तो उसका अनुग्रह वह क्यों आकर्षित ना करेंगे।
सर्वोत्तम सौंदर्य
एक गृहस्थ को सर्वोत्तम सौंदर्य की खोज थी, सो वे एक तपस्वी के पास पहुंचे और उनके सम्मुख अपनी जिज्ञासा प्रकट की उन्होंने उत्तर दिया श्रद्धा। श्रद्धा मिट्टी के ढेले को गणेश बना सकती हैं। तपस्वी से समाधान ना हो पाते देख एक भक्तजन के पास पहुंचे और अपना मंतव्य बताया। उन्होंने कहा प्रेम ही सुंदर है, काले कृष्ण गोपियों को प्राण प्रिय लगते थे। इससे समाधान कुछ हुआ, कुछ नहीं हुआ। सोच विचार करते हुए आगे चल पड़े, तो उन्होंने युद्ध भूमि से लौटा शस्त्रों से लदा एक सैनिक मिल गया। तो उससे भी पूछा सौंदर्य कहां हो सकता है, सैनिक का उत्तर था, शांति में। इस तरह जितने मुंह उतनी बातें निराश अपने घर लौटे। 2 दिन की प्रतीक्षा में सभी घरवाले व्याकुल हो रहे थे पहुंचे तो सभी लिपट गए। पुत्री की से आंसू गिर पड़े आत्मीयता का, स्नेह का, गहन श्रद्धा का, सागर सा उमड़ पड़ा। सभी को असाधार शांति का अनुभव हुआ। गृहस्थ ने तीनों समाधान का समन्वय अपने घर ही देखा। उसके मुंह से निकल पड़ा कहां भटक रहा था श्रद्धा, प्रेम और शांति इन तीनों के दर्शन तो अपने ही घर में हो रहे हैं। यही सबसे श्रेष्ठ एवं सर्वाधिक सौंदर्य पूर्ण कृति है।
गुरुवार, 10 सितंबर 2020
एलजी मनोज सिन्हा के प्रमुख सचिव बने यूपी के आईएएस नीतीश
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश काडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और वर्तमान में राष्ट्रीय शिक्षा परिषद एनसीटीआई में सदस्य सचिव नीतीशवर कुमार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने रविवार को उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दी। आईएएस अधिकारी कुमार उपराज्यपाल के रेल राज्य मंत्री रहते, उनके ओएसडी के रूप में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। इससे पूर्व सिन्हा जब गाजीपुर के सांसद थे तब नीतीश कुमार उस दौरान जिले के सीडीओ थे। एलजी सिन्हा वे पद संभालते ही घाटी में अमन बहाली में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा की माता जी का निधन
ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पीसीसी सदस्य जगदीश प्रसाद शर्मा (ऐचछर ग्राम) की माताजी श्रीमती कैलाशवती देवी पत्नी स्वर्गीय श्री रतीराम शर्मा का निधन 9 सितंबर को नोएडा स्थित मेट्रो अस्पताल में हो गया। उनकी अंत्येष्टि 10 सितंबर को 12:30 बजे की गई।
सचिन पायलट से मिले नोएडा कांग्रेस के कार्यकर्ता
नोएडा। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मिलने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट को उनके जन्मदिन व पार्टी में वापसी करने पर बधाई दी व् जिले की स्थिति को लेकर काफी देर तक चर्चा की। जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने सचिन पायलट को जिले की सभी गतिविधियों से अवगत कराया और कार्यकर्ताओं के साथ कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। बबली नागर, देवेंद्र भाटी, राजेंद्र अवाना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्राधिकरण में वर्षों से तैनात इंजीनियरों की शासन से शिकायत
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण में वर्षों से तैनात इंजीनियरों की शासन से शिकायत करते हुए उन्हें मूल विभाग में भेजने की मांग की गई है। आवास विकास परिषद से इंजीनियर यमुना प्राधिकरण में तैनात है इन्हें 3 वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था लेकिन एक दशक से अधिक समय बीतने के बाद भी उन्हें मूल विभाग में नहीं भेजा गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्षों से तैनात इंजीनियर भ्रष्टाचार में लिप्त है। वहीं स्टाफ की कमी से जूझ रहा यमुना प्राधिकरण उन्हें वापस भेजने की स्थिति में नहीं है, और मजबूरी वश भ्रस्ट अधिकारिओ से ही काम चलना पड़ रहा है। मूल विभाग में वापस भेजने से प्राधिकरण के विकास कार्य ठप हो जाएंगे, प्राधिकरण शासन से स्टाफ की मांग कर चुका है जो अभी पूरी नहीं हुई है
जिला अस्पताल: लाखों रुपए के बिलों को लेकर विवाद
नोएडा। जिला अस्पताल में 2 महीने में खरीदे गए सामान के लाखों रुपए के बिलों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिला अस्पताल की सीएमएस और कोविड-19 के एमएस में ठन गई है। चिकित्सा अधीक्षक एमएस डॉक्टर रेनू अग्रवाल ने उनके हस्ताक्षर बगैर खरीदे गए सामान को अनियमितता बताया है। वही एम् एस ने दो टूक कहा कि स्टोर प्रभारी बनना है, तो शासन से अनुमति लेकर।
जिला अस्पताल में एयर कंडीशन फ्रिज, साफ सफाई समेत जरूरत के लाखों रुपए के उपकरणों की खरीद जेम पोर्टल से की जाती है। इस खरीद की जिम्मेदारी स्टोर प्रभारी और सीएमएस पर होती है। डॉक्टर रेनू अग्रवाल ने सीएमएस को पत्र लिखा है कि कोविड-19 के साथ उनके पास जिला अस्पताल के स्टोर का भी दायित्व है। संज्ञान में आया है कि उनके हस्ताक्षर बिना ही लाखों रुपए का सामान खरीद लिया गया है जो अनियमितता है।
बसपा में शामिल हुए
नोएडा। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में भाजपा और सपा और राष्ट्रीय लोक दल के नेता बसपा में शामिल हो गए। भाजपा से डॉक्टर विपुल राय, कमल किशोर रावत व अकरम खान। विश्व हिंदू महाशक्ति दल से साबिर तोमर व इरफान तोमर और राष्ट्रीय लोक दल से रमेश पुंडीर के अलावा सपा से मोहम्मद इरफान, मोहम्मद बशीर, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद इम्तियाज फुरकान मोहम्मद, शकील मोहम्मद, इरफान जावेद और दानिश भाजपा में शामिल हुए हैं। बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह महानगर अध्यक्ष रवि शर्मा के अलावा जिला सचिव ब्रह्मानंद धीर सिंह गौतम उपाध्यक्ष नरेश उपाध्याय प्रधान सचिन राणा मुखर्जी राजकुमार गुर्जर एडवोकेट संतराम भारती एडवोकेट प्रिंस तंबर बबलू मौजूद रहे।
प्रतिनियुक्ति पर तैनात इंजीनियरों को हटाने की मांग
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के इंजीनियर 12 वर्षों बाद भी अपने मूल विभाग में नहीं लौटे हैं, जबकि वह 3 वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर आए थे।
इतने वर्षों तक प्राधिकरण में जमे रहने की शिकायत शासन से की गई है। ग्रेटर नोएडा निवासी रविंद्र शर्मा ने उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के आयुक्त अजय चौहान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,शहरी आवास विकास मंत्री सुरेश खन्ना व शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव को भी यह शिकायत भेजी है कि आवास विकास विभाग के कई इंजीनियर यमुना प्राधिकरण में 12 वर्षों से जमे हुए हैं, जबकि यह इंजीनियर 3 वर्षों के लिए प्रतिनियुक्ति पर आए थे।
नियमानुसार सरकार के एक विभाग से दूसरे विभाग में कोई अधिकारी या कर्मचारी 3 वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाता है। यह प्रतिनियुक्ति अधिकतम 5 वर्ष की हो सकती है।
मंगलवार, 8 सितंबर 2020
योग संस्थान के जिलाध्यक्ष बने जितेंद्र भाटी
ग्रेटर नोएडा। भारतीय योग संस्थान ग्रेनो के पदाधिकारियों की चुनावी बैठक अल्फा वन के डी ब्लॉक स्थित पार्क में हुई संस्थान के केंद्रीय कार्यालय में चुनाव अधिकारी भूपेंद्र कौर को नियुक्त किया था। चुनाव अधिकारी ने 4 सितंबर को ऑनलाइन बैठक कर आवेदन मांगे थे। इसमें जिलाध्यक्ष के लिए जितेंद्र भाटी जिला मंत्री के लिए सीमा गुप्ता जिला संगठन मंत्री के लिए राकेश पंडित व क्षेत्र 1 में क्षेत्रीय अध्यक्ष के लिए बृजेश शर्मा क्षेत्रीय मंत्री के लिए ललिता जोशी और क्षेत्र 2 में क्षेत्रीय अध्यक्ष के लिए बलजीत नगर क्षेत्रीय मंत्री के लिए मुकेश शर्मा ने आवेदन किया एक पद पर एक ही आवेदन आने के कारण चुनाव अधिकारी ने इन सभी को नियुक्त करने की घोषणा की।
बामसेफ नेता आम आदमी पार्टी में शामिल
नोएडा .जालौन जिला के बामसेफ बसपा का संगठन के पूर्व संयोजक आनंद प्रकाश आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए .सेक्टर 63a में रहने वाले आनंद यूपीपीसीएल के पूर्व अधिकारी हैं .सोमवार को आप के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने प्रतीक चिन्ह टोपी पहना कर पार्टी में स्वागत किया .इस अवसर पर पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रोफेसर एके सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र चौधरी और अजय कुमार उपस्थित रहे .
युवक पर छेड़छाड़ का केस दर्ज
नोएडा। सेक्टर 24 कोतवाली में एक युवती ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोप ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने बताया कि युवती एक निजी कंपनी में काम करती है शुक्रवार को वह स्कूटी से सेक्टर 22 पहुंची थी। वहां एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी युवती के पड़ोस में दिल्ली में रहता है।
जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे अधिकारी किसानों से मारपीट
मेरठ। 4 वर्षों से पांचली खुदाई में डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर के लिए जमीन पर किसानों से कब्जा लेने का मामला प्रशासन सुलझा नहीं सका है सोमवार को भी एसडीएम सदर संदीप के नेतृत्व में अमला कांचली खुद पहुंचा यहां एक बार फिर किसानों और प्रशासन के बीच नोकझोंक हुई। समस्या निस्तारण के बिना ही अधिकारियों को लौटना पड़ा वर्ष 2017 में पांचली खुर्द निवासी धर्म दत्त और ओमप्रकाश गुप्ता के खसरा नंबर 166 169 334 335 में जमीन का मामला चल रहा है। किसानों का कहना है कि रेलवे ने हमें मुआवजा देने के लिए खाते खुलवाए थे लेकिन प्रशासन और भूमाफिया में हमारी जमीन का मुआवजा ले लिया इस मामले को लेकर किसान हाई कोर्ट जा चुके हैं।
13 शहरों में कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट लगाने का प्रस्ताव
लखनऊ। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में कंप्रेस्ड बायोगैस सीबीजी प्लांट स्थापित करने की योजना पर कार्यवाही शुरू हो गई है केंद्र ने देश में 5000 प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा है पहले चरण में नोएडा गाजियाबाद मेरठ व सहारनपुर समेत यूपी के 13 शहरों में पीपीपी मॉडल पर यह प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव है। इसी से शहरी क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे केंद्र के सर्वे में पता चला था कि यूपी के 13 शहरों में रोजाना 200 टन से अधिक शहरी व औद्योगिक कचरा व बायोमास निकलता है। इन्हीं शहरों में शतक योजना के तहत कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट स्थापित करने की योजना है केंद्र सरकार इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए इंडियन आयल कॉरपोरेशन विश्व बैंक एडीबी एसबीआई से विचार कर रही है इसमें डेवलपर को तकनीकी व वित्तीय सहयोग जैसी व्यवस्था पर निर्णय होना है प्लांट लगने से शहरों में कूड़े की वजह से पर्यावरण को होने वाले नुकसान पर अंकुश लगेगा साथ ही कूड़ा कमाई का जरिया बन जाएगा।
आईएएस अधिकारियों के संगठन ने बदला नाम
नई दिल्ली। आईएएस अधिकारियों के संगठन ने औपनिवेशिक काल के नाम को बदल दिया गया। इंडियन सिविल एंड एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज सेंट्रल एसोसिएशन का नाम अब आईएएस एसोसिएशन होगा। एसोसिएशन अध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा शनिवार को एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में नए नाम को सर्व सम्मानित से मंजूरी दी गई।
प्रोफेसर केजी सुरेश मखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि के कुलपति नियुक्त
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान में प्रोफेसर के जी सुरेश को मखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल का कुलपति नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 4 वर्ष का होगा वह भारतीय जनसंचार संस्थान के महानिदेशक थे। स्पेशल केजी सुरेश अभी देहरादून के यूनिवर्सिटी आफ पैट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज के स्कूल ऑफ मॉडल मीडिया के डीन है।
अभिनेत्री रागिनी की हिरासत बढ़ी
बेंगलुरु मादक पदार्थ मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी की हिरासत को सोमवार को 5 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय अपराध शाखा सीसीबी ने बताया कि रागिनी को अदालत में पेश किया गया, इसके बाद सीसी बी के अनुरोध पर कोर्ट ने रागिनी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
रविवार, 6 सितंबर 2020
विद्युत विभाग 'विजिलेंस जांच' के नाम पर उगाही
नोएडा| नोएडा स्थित विद्युत विजिलेंस विभाग दिवाली से काफी पहले डी एक्टिव हो गया और हर फैक्ट्री में जा जाकर चेकिंग कर रहा है। आमतौर पर दिवाली से 15 दिन पहले विजिलेंस विभाग उद्योगों की चेकिंग अपनी दिवाली मनाने के लिए चेकिंग करता था, लेकिन इस बार कोरोना की वजह से पहली विभाग के अधिकारियों की जेब खाली है इसलिए कुछ जल्दी ही 'एक्टिवनेस' आ गई।
गौरतलब है कि प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत उद्योगों की नई परिभाषा विजिलेंस विभाग गढ़ रहा है और सभी को डराया जा रहा है कि आपका उद्योग इंडस्ट्री में जगह वाणिज्यिक विद्युत उपयोग है और जबरदस्ती सेक्टर 19 स्थित इंस्पेक्टर कार्यालय पर उद्यमियों को बुलाया जाता है और कार्यवाही के नाम पर उगाही की जा रही है विभाग के आला अधिकारियों के ही इशारे पर यह उगाही का धंधा चलाया जा रहा है।
सेक्टर 112 में सप्लाई का पानी ना आने की शिकायत सीईओ से की
नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती रितु महेश्वरी को पत्र लिखकर अवगत कराया कि सेक्टर 112 में जिन निवासियों ने जल /सीवर का कनेक्शन लिया हुआ है, उन्हें पिछले छह माह से पानी की सप्लाई नहीं की जा रही, जबकि प्राधिकरण मासिक पानी के शुल्क ले रहा है। अधिकारियों से इस संबंध में जब बात की गई तो उन्होंने इसका गोलमोल जवाब दिया जो समझ से परे था।
दनकौर में दो दुकानों में लगी आग
ग्रेटर नोएडा। दनकौर में बिजली उपकरणों की दुकान में शुक्रवार देर रात आग लग गई, दमकल कर्मियों ने लगभग 1 घंटे में आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान के पीछे स्थित मेडिकल स्टोर में भी आग लग गई। एस एस ओ राम कृपाल सिंह ने बताया कि कृष्णा अस्पताल के पास ललित कुमार की ऐसी मरम्मत करने और बिजली उपकरण बेचने की दुकान है। रात 11:00 बजे अचानक आग लगी गई सूचना पाकर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया हालांकि तब तक टीटू ने मेडिकल स्टोर का भी कुछ सामान जल गया था। दोनों दुकानें बंद थी शॉर्ट सर्किट की आग लगने की आशंका है। वही आगजनी की सोशल मीडिया पर पुलिस को लोगों के फंसे होने की सूचना दी गई। लेकिन पुलिस और दमकल अधिकारियों ने इससे इनकार किया है।
साइबर ठगों ने 3 लोगों के खातों से उड़ाए 2.60 लाख
नोएडा। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते व उनके दो क्रेडिट कार्ड से भी एक साथ ₹200000 निकाल लिए।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक प्रबंधन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 21 निवासी का सेक्टर 18 स्थित एक निजी बैंक में खाता है और उसी बैंक के दो क्रेडिट कार्ड है। पीड़ित का आरोप है कि साइबर ठगों ने बैंक से खाते और क्रेडिट कार्ड की डिटेल चोरी करके 1 अप्रैल से 19 मई के बीच ₹200000 निकाल लिए। उनका दावा है कि उनके पास इस बारे में मैसेज या कॉल नहीं आई। उन्होंने बैंक के अधिकारी कर्मचारियों पर ही डिटेल चोरी करने का आरोप लगाया है।
रेरा के आदेशों का पालन कराया जायेगा, तहसीलदार तक नहीं मानते निर्देशों को
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश रेरा आदेश तो दे देता है लेकिन उसपर जिले के अधिकारी अमल नहीं करते। न जिलाधिकारी न तहसीलदार, रेरा के द्वारा निर्देशों का कभी अनुपालन नहीं हुआ। नोएडा दर्पण ने इस सम्बंद में तीन महीने पहले रिपोर्ट्स छापी थी कि जिला प्रशाशन बिल्डरों से पैसा खा लेता है और रेरा के आदेशों को दरकिनारे रख देता है। व् लिखा रेरा से निवेशकों का कोई भला नहीं होगा इसलिए इसे बंद कर देना चाहिए। जब अधिकारी खुद ही निर्देशों का अनुपालन नहीं करवानेगे तो रेरा स्थापित करने का कोई फायदा नहीं होगा।
सरकार को या आला अधिकारिओ को इस सम्बंद में जांच करनी चाहिए कि रेरा ने कितने निर्देश जारी किये और जिला प्रसाशन ने कितनो का अनुपालन किया और अगर नहीं किया तो क्या कारण थे। साथ ही इस दोरान इनकी खातों की भी जांच होनी चाहिए ताकि भरस्टचारी अधिकारिओ के खिलाफ कार्यवाही भी की जा सके। देखा जाये तो रेरा पूरी तरह फ़ैल साबित हुआ है, कारन कुछ भी हो ?
बरहाल रेरा के आदेशों का पालन कराया जायेगा करने के लिए बनाई रणनीति ग्रेटर नोएडा ग्रेनो में 4 सितंबर 2018 को शुरू हुआ था, शुक्रवार को रेरा चेयरमैन राजीव कुमार ने सदस्यों व अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक की खरीदारों को जल्द से जल्द कब्जा दिलाने के लिए मंथन किया गया। साथ ही आदेशों का पालन कराने के लिए रणनीति बनाई गई, उधर बिल्डरों द्वारा जानकारी नहीं देने से रेरा अपनी बुक लॉन्च नहीं कर सका। अब यह 14 सितंबर को लांच हो सकती है। रेरा ने बिल्डरों से कहा है कि वह हर हाल में प्रोजेक्ट की परमिशन वायरल सितंबर तक दे दे। साथ ही अकाउंट वेरीफिकेशन 15 सितंबर से पहले करा लें। 2 साल में खरीदार 28025 शिकायतें कर चुके हैं 21000 शिकायतों का निस्तारण हो गया है। अभी भी 5000 से अधिक आदेश लंबित हैं पालन नहीं करने पर 2000 मामलों में रिकवरी के चालान हो चुके हैं।
झांसा देकर किशोरी से बनाए संबंध, मुकदमा दर्ज
नोएडा। सेक्टर 39 कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर किशोरी से संबंध बनाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी और पड़ोस में रहने वाले युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए। जब किशोरी गर्भवती हो गई तो परिजनों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। इस पर नितिन कुमार मिश्रा, उसके फूफा बृजेंद्र तिवारी भाई अतुल और सचिन ने बालिक होने पर किशोरी के साथ शादी का प्रस्ताव रखा, इस बात पर पीड़ित परिवार मान गया, वही 2 दिन पहले आरोपी युवक अपने परिवार के साथ फरार हो गया।
दो शॉपिंग प्लाजा पर जुर्माना लगाया
ग्रेटर नोएडा। कूड़े का निस्तारण खुद ना करने पर प्राधिकरण ने दो शॉपिंग प्लाजा पर जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने रिलायंस और बीटा प्लाजा पर 21500 और बीटा प्लाजा में ही अशोक कुमार के शोरूम पर ₹5000 का जुर्माना लगाया है। दोनों खुले में कूड़ा डाल रहे थे।
प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक वैभव नागर की अगुवाई में टीम ने यह कार्यवाही की इन दोनों के संचालकों से कहा गया है कि वे कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था जल्दी करें इसके लिए कैंपस मैं मशीन लगानी होगी, ऐसा न करने पर अगली बार जुर्माने की राशि दोगुनी कर दी जाएगी।
शनिवार, 5 सितंबर 2020
कहानी - टाइमपास
रमेश जैसे पति को पाकर खुद को धन्य मानने वाली रीना को आज क्यों अपनी दुनिया वीरान और सोनी लग रही थी। क्यों वह रमेश की परछाई से भी इस समय दूर जाना चाह रही थी। पार्वती तुम आज और अभी यह कमरा खाली कर दो और यहां से चली जाओ भाभी मैं कहां जाऊंगी मुझे इससे कोई मतलब नहीं तुम कहीं भी जाओ जियो मरो मेरी बला से मैं तुम्हारी शक्ल नहीं देखना चाहती रीना का दिल एक लाने के लिए पार्वती आखरी अस्त्र का प्रयोग करते हुए उनके पैर पकड़कर फूट-फूट कर रोने लगी।
अपना से उनके पैरों पर रख कर बोलना भी माफ कर दो मुझसे गलती हो गई तुम अपना सामान खुद बाहर निकालो की टीम निकालो घी की मैं वॉचमैन से कह कर बाहर निकलवा हूं रीना खिड़की से चोर नेताओं से रमेश के घबराए हुए चेहरे को देख रही थी। ड्राइंग रूम में बेचैनी से चहल कदमी करते हुए चक्कर काट रहे थे का साथ ही बार-बार चेहरे से पसीना पूछ रहे थे मीना की कड़कती आवाज और उसके क्रोध से पार्वती डर गई और निराश होकर उसने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया उसकी आंखों से आंसू लगातार बह रहे थे। आज रमेश में रीना के विश्वास को तोड़ा था रीना के मन में विचारों की उमड़ घुमड़ मची हुई थी 30 वर्ष से उसका वैवाहिक जीवन खुशी खुशी बीत रहा था रमेश जैसा पति पाकर वह सदा से अपने को धन्य मानती थी पे मस्त मौला और हंस और स्वभाव के थे बातचीत में कहकहे लगाना उनकी आदत थी रोते हुए को हंसा ना उनके लिए छुट्टियों का काम था चुटकियों का काम था।
रमेश बहुत आशिक मिजाज ठीक है महिलाएं उन्हें बहुत पसंद करती थी 62 वर्षीय रीना तो प्यारी प्यारी बेटियों की सारी जिम्मेदारी पूरी कर चुकी कि त्रिशा और ईशा दोनों बेटियों को पढ़ा लिखा कर उनकी शादी ब्याह करके अपनी जिम्मेदारियों से कुर्ती बात की थी वह और रमेश दोनों आपस में सुख पूर्व रह रहे थे अपनी जिम्मेदारियों से छुट्टी आ चुकी थी और वह और रमेश दोनों आपस में सुख पूर्व कह रहे थे बड़ी बेटी त्रिशा की शादी को 8 वर्ष हो चुके थे। परंतु वह मां नहीं बन सकी थी अब इतने दिनों बाद कृत्रिम गर्भधान पद्धति से वह गर्भवती हुई थी डॉक्टर ने उसे पूर्ण विश्राम की सलाह दी थी उसकी देखभाल के लिए उसके घर में कोई महिला सदस्य नहीं थी इसलिए वीना का जाना आवश्यक था। लेकिन वह निश्चिंत ही क्योंकि उसे पार्वती पर तुम विश्वास था कि वह घर और रमेश दोनों की देखभाल अच्छी तरह कर सकती हैं। रमेश हमेशा से छोटे बच्चे की तरह थी के तरह थे अपने लिए एक कप चाय बनाना भी उनके लिए मुश्किल काम था पार्वती के रहने के कारण रीना बिना किसी चिंता के आराम से चली गई थी कुछ दिनों बाद तृषा के घर में प्यारी सी गुड़िया का आगमन हुआ वह खुशी से फूली नहीं समा रही थी रमेश की गुड़िया से मिलने आए थे वह दो-तीन दिन वहां रहे थे और चिर परिचित अंदाज में बैठे तृषा से बोले तुम्हारी मम्मी को मेरे लिए टाइम पास का अच्छा इंतजाम करके आना चाहिए था।
घर में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता उनकी बात सुनकर सब हंस पड़े थे रीना शर्मा गई थी वह भी मैं से बोली थी आप भी बच्चों के सामने तो सोच समझ कर बोला करिए वह चुपचाप उठकर रसोई में चली गई थी मुंबई से वह 3 महीने तक नहीं लौट सकी त्रिशा की बिटिया बहुत कमजोर थी और उसे पीलिया भी हो गया था वह 10:00 12 दिन तक इंक्यूबेटर में रही थी तृषा के टांके भी शौक नहीं पा रही थी इसलिए वह चाहकर भी जल्दी नहीं लौट सके। उसका लौटने का प्रोग्राम कई बार बना और कई बार कैंसिल हुआ इसलिए आखिर में जब उसका टिकट आ गया तो उसने मन ही मन रमेश को सरप्राइज देने के लिए सोच कर कोई सूचना नहीं दी और बेटी तृषा को भी अपने पापा को बताने के लिए मना कर दिया दोपहर का एक बजा था। वह एयरपोर्ट से टैक्सी लेकर सीधी अपने घर पहुंची गाड़ी फोर्स में खड़ी देख कर उस उसका मन घबराए कि आज रमेश इस समय घर पर क्यों हैं वह दबे पांव घर में घुस गई। उसको बेडरूम से पार्वती और रमेश के खेल खिलौने की आवाज सुनाई दी वह अपने को रोक नहीं पाई उसने खिड़की से अंदर झांकने का प्रयास किया।
पार्वती बेड पर लेटी हुई थी यह देख सीना की आंखें शर्म से झुक गए पार्वती तो पैसे के लिए सब कुछ कर सकती है परंतु रमेश इतना गिर जाएगा वह भी इस उम्र में वह स्वपन में भी नहीं सोच सकती थी। आज रमेश को देखकर लग रहा था उनमें और जानवर में भला क्या अंतर है जैसे पशु अपनी भूख मिटाने के लिए यहां वहां कहीं भी मुंह मार लेता है वैसे ही पुरुष दी इतने दिन बाद कराने की उसकी सारी खुशी काफूर हो चुकी थी। उसके घर आने की खुशी काफूर हो चुकी थी उसे लग रहा था कि वह जलते हुए रेगिस्तान में अकेले झुलस कर खड़ी हुई है। दूर-दूर तक उसे सहारा देने वाला कोई नहीं है फिर भी अपने को संयंत्र करके उसने जोर से दरवाजा खटखटा दिया था जाने पहचाने आवाज रमेश जी की पार्वती दोनों देखो इस दोपहर में कौन मरा पार्वती अपनी साड़ी और बाल्टी करती हुई दरवाजे तक आई। उसने थोड़ा सा दरवाजा खोलकर ढाका रीना को देखते ही उसके होश उड़ गए रैना ने जोर से पैर मार कर दरवाजा पूरा खोल दिया। रमेश और बिस्तर दोनों अस्त व्यस्त थे वे पत्नी को अचानक सामने देख आश्चर्य से भर उठे थे अपने को संभालते हुए बोले तुमने अपने आने के बारे में कुछ बताया ही नहीं मैं गाड़ी लेकर एयरपोर्ट आ गया मैं तुम्हारी रंगरेलियां कैसे देख पाते तुम कैसी बात कर रही हूं कैसे देख पाती, तुम कैसी बात कर रही हो मुझे बुखार था इसलिए पार्वती से मैंने सिर दबाने को कहा था रमेश कुछ तो शर्म करो कि मियां की सीधी में आवाज में रमेश बोले तुम जाने क्या सोचता है ठीक हूं ऐसा कुछ भी नहीं है।
रीना मैं हिकारत से रमेश की और देखा था क्रोध में वह थरथर कांप रही थी उसने जोर से पार्वती को आवाज दी मां पार्वती व तुमने तो जिस थाली में खाना उसी मैसेज कर दिया मैंने तुम पर आंख मूंदकर विश्वास किया सब लोग तुम्हारे बारे में कितना कुछ कहते रहे लेकिन मैंने किसी को किसी की नहीं सुनी थी अभी यहां से निकल जाओ मैं तुम्हारा मुंह नहीं देखना चाहती रीना आज खुद को कोस रही थी क्यों पार्वती पर इतना विश्वास किया। वह ड्राइंग रूम में आकर चुपचाप बैठ गई थी थोड़ी देर में रमेश उसके लिए खुद चाय बना कर लाए उसके पैरों के पास बैठकर धीरे से बोले बिना प्लीज मुझे माफ कर दो। वह तो मैं बोर हो रहा था इसलिए टाइम पास के लिए उससे बातें कर रहा था रमेश तुम इस समय मुझे अकेला छोड़ दो आज मैंने जो कुछ अपनी आंखों से देखा है सहरसा उस पर विश्वास नहीं कर पा रही हूं प्लीज तुम मेरी नजरों से दूर हो जाओ मुझे एक बात बता दो यह सब कब से चल रहा है रीना तुम्हारी कसम खाता हूं ऐसा कुछ नहीं है। जो तुम सोच रही हो तो ठीक है जो बाकी है अभी करके अपनी इच्छा पूरी कर लो मेरा यहां रहने से परेशानी है तो मैं फिर से चली जाती हूं। तृषा को इस समय मेरी बहुत जरूरत है मैं तो तुम्हारे लिए भाभी आई थी परंतु तुम तो दूसरी दुनिया बसा चुके थे मैं बेकार में अपना माता खाली कर रही थी। व्यर्थ का तमाशा मत बनाओ मेरे सामने से हट जाओ घर में सन्नाटा छाया हुआ था। पार्वती की स्त्रियों की आवाज और सामान समेटने की आवाज बीच बीच में आ जाती थी घर उजड़ रहा था तभी ना दुखी थी।
उसे पार्वती से ज्यादा रमेश दोस्ती लग रहे थे वह मन ही मन सोच रही थी कि जब अपना सिक्का ही खोटा हो तो दूसरे को दोष क्यों दे कुछ भी हो पार्वती को यहां से हटाना आवश्यक है। वह उस घड़ी को पूछ रही थी जब उसने पार्वती को अपने घर पर काम करने के लिए रखा था लगभग 20 वर्ष पहले सुमित्रा जी ने पार्वती को उसके पास काम के लिए भेजा था। उसकी कामवाली भागवती हमेशा के लिए गांव चली गई थी। दो बेटियां पति और बूढ़ी अम्मा जी के सारे काम करते-करते उसकी हालत खराब थी उसे नई कामवाली की सख्त जरूरत थी सुमित्रा जी ने कह दिया था। पार्वती नहीं है इसलिए नहीं कहां रखना वह अतीत में खो गई थी पार्वती का जीवन तो उसके लिए खुली किताब है। 21- 22 वर्ष की पार्वती का रंग दूध की तरह सफेद था गोल चेहरा उसकी बड़ी-बड़ी आंखों में मेरी हत्था मेरी हफ्ता थी अपने में सिकुड़ी सिमटी हुई एक बच्चे की उंगली पकड़े हुए तो दूसरे को गोद में उठाए हुए कातर निगाहों से काम की यात्रा कर रही थी काम की याचना कर रही थी। उसे काम की सख्त जरूरत थी उसके माथे के जख्म को देखकर पूछ बैठी थी यह चोट कैसे लगी तुम्हारे पार्वती धीरे से बोली थी। मेरे आदमी ने हथियार फेंक कर मारा था वह माफी को छूता हुआ निकल गया था उसी से घाव हो गया ऐसे आदमी के साथ क्यों रहती हो। अब मैं उसे छोड़कर शहर आ गई हूं यहां नहीं हूं इसलिए ज्यादा किसी को जानती नहीं रीना को पार्वती पर दया आ गई थी। तुम्हारे बच्चे कहां रहेंगे वह पूछ बैठी जी जब तक कोटरी नहीं मिलती थी दोनों बरामदे में बैठे रहेंगे अम्माजी अंदर से बोली थी। इसको रखना बिल्कुल बेकार है तो दो बच्चे हैं सारे घूम घर में घूमते फिरेंगे रीना को रसोई के अंदर पड़े हुए ढेर सारे झूठे बर्तन याद आ रहे थे उसने पार्वती से बर्तन साफ करने को कहा उसने फुर्ती से अच्छी तरह बर्तन साफ किए। स्टैंड में लगाए प्ले और गैस साफ करके रसोई में पूछा भी लगा दिया था उसके काम से बहन निहाल हो उठी थी धीरे-धीरे वह उसकी मोहित होती गई। बच्चे सीधे थे बरामदे में बैठे रहते थे मेरी बच्चों के पुराने कपड़े पहन कर खुश होते टूटे-फूटे खिलौनों से खेलते और बचा कुचा खाना खाते हैं पार्वती मेरे घर के सारे कामों को मन लगाकर करती थी।
मेहमानों के आने पर वह घर के कामों के लिए ज्यादा समय देती वह भी उसका पूरा ध्यान रखती तीज त्योहारों पर वह बच्चों के लिए नए कपड़े बनवा देती थी पार्वती भी रीना के एहसान तले दबी रहती थी वीना को अपना आत्मीय समझता है अपने दिल की बातें कह दी थी थी दो छोटे-छोटे बच्चों को पालना आसान नहीं था। पार्वती ने धीरे-धीरे आसपास के कई घरों में काम पकड़ लिया था कहीं झाड़ू तो कहीं बर्तन तो कहीं खाना बनाना है देखती थी कैसे चिड़िया अपनी सोच में पानी भरकर सीधा अपने घोसले में रूकती है वैसी ही वह कहीं से कुछ मिलता तो सब इकट्ठा कर के बच्चों के लिए ले आती थी। कपड़े मिलते तो उन्हें काट पीट कर बच्चों की नाप के बनाकर पहना थी उसकी मेहनत से रीना बहुत प्रभावित हुई उसने अपनी पुरानी सिलाई मशीन उसे दे दी थी जिसे पाकर वह बहुत खुश थी पार्वती एक दिन महेश को लेकर आई थी। भाभी ने इसके साथ शादी करना चाहती हूं रीना उसे हिम्मत बांधते हुए बोली थी कि आदमी को अच्छी तरह जांच परख लेना कहीं पहले वाले की तरह दूसरा भी हाथ ना उठाने लगी है पार्वती ने खुशी-खुशी बताया था कि वह मेरे बच्चों को अपना आएगा। और वह पहले की तरह ही काम करती रहेगी आठ 10 दिन की छुट्टी लेकर चली गई थी रमेश को पता चला तो बोले गई भैंस पानी में वह तुम्हें धोखा दे गई। अब दूसरी ढूंढो इसके भी पर निकल आए हैं पार्वती अपने वादे की पक्की निकली वह 10 दिन बाद आ गई थी। परंतु यह क्या उसका तो रोज ही बदल गया था अब वह नई नवेली के रूप में थी लाल बड़ी सी बिंदिया उसके माथे पर सजी हुई थी फोटो पर गहरी लाल लिपस्टिक गोरे-गोरे पैर पायल बिछिया और महावर से सजे हुए थे हाथों में भर भर हाथ चूड़ियां और चटक लाल चमकीली साड़ी पहने हुए थी वह चेहरे पर शर्म की डाली थी रीना ने मजाकिया लहजे में उससे पूछा था। क्यों रे क्या मंडप से सीधे उठ कर चली आई है रमेश तो 1:00 तक उसको निहारते रह गए थे धीरे से बोली यह तो छम्मक छल्लो दिख रही है। वह तो बहुत खुश थी कि चलो इसके जीवन में खुशियों ने दस्तक तो दी जबकि आस-पड़ोस की महिलाओं को घोषित का एक नया विषय मिल गया था काश उस दिन मैसेज गुलाटी की बात रीना मान लेती उन्होंने उसे सावधान करते हुए कहा था।
इससे सावधान रहिएगा यह बच्चन औरत है इसके संबंध कई आदमियों से हैं शोभा जी ने नहले पर दहला मारा था यह बहुत बदमाश औरत है हम लोगों से साड़ी सूट मांग कर ले जाती है और अपनी झुग्गी पर जाते ही बेच देती है। रीना तल्खी से बोली थी इन बातों से उसे क्या मतलब है उसका काम है ठीक से करती है बस इतना काफी है। पार्वती ने अपने बच्चों के लिए ख्वाब पाल रखे थे दोनों बच्चों का स्कूल में नाम लिखा दिया था महेश से शादी के बाद बच्चों से उसका ध्यान बटने लगा था। वह बच्चों को स्कूल और ट्यूशन भेजकर अपने कर्तव्य की इतिश्री समझ बैठी थी। दोनों स्कूल जाने का बहाना करके इधर उधर घूमा करते थे बेटा दीप पान मसाला खाता पैसा चुराकर जुआ खेलता बेटी पूजा चाल के लड़कों से नजरें लड़ाती।
दोनों बच्चों की वजह से उसके और महेश के बीच अक्सर लड़ाई हो जाती महेश दे नकली चेहरा उतारकर खूब शराब पीने लगता था एक दिन वह पूजा को लेकर आई थी बोली यह दिन भर आपके पास रहेगी तो चार अच्छी बातें सीख लेगी पूजा को देखते हुए उसे काफी दिन हो गए थे वह जींस कुर्ती पहन कर आई थी। उसके कानों में बड़े-बड़े कुंडल थे वह स्वयं उस खूबसूरत परी को एकटक देखती रह गई थी वह हाथ में मोबाइल पकड़े हुए थे। उसका मोबाइल थोड़े-थोड़े अंतराल में बसता रहा। वह कमरे से बाहर जाकर देर देर तक बातें करती रही वह समझ गई थी कि पूजा का किसी के साथ चक्कर चल रहा है। उसने पार्वती को आने वाले खतरे के लिए आगाह कर दिया शायद वह भी उन बातों से वाकिफ थी उसने महेश की सहायता से आनन-फानन उसकी सगाई करवा दी थी पार्वती खुश होकर लड़के वालों के द्वारा दिया हुआ सोने का हार उसे दिखाने भी लाई थी।
उसने इशारों में उससे ₹10000 की फरियाद दी कर दी थी रमेश ने उनसे रुपए देने के लिए हां कर दी थी अम्मा जी के कान में भनक लग गई थी वेनाराज हो उठे थे क्योंकि उन्हें पार्वती फूटी आंख नहीं सुहाती थी जबकि सबसे ज्यादा काम वह उन्हीं का करती थी उनको रोज नहला धुला कर उनके कपड़े धोती थी उनके बाल बनाती थी। रोज उनके पैरों में मालिश किया करती थी उनकी नजर में वह बदचलन औरत थी काश उस समय वह उनकी बातों पर ध्यान दे देती तो आज उसे यह दिन ना देखना पड़ता तमीज और उसके डर से अम्माजी उसे भगा नहीं पाती थी वरना वे उसे 1 दिन ना रुकने देती कुछ ही दिनों में पता चला कि पूजा अपने प्रेमी के साथ बहस सोने का हार देखकर रफूचक्कर हो गई। पार्वती के रोने धोने के कारण महेश ने शादी के लिए जुड़े हुए रुपए लड़के वालों को देखकर किसी तरह मामले को ने बताया था। परंतु बिरादरी में वह उसकी बदनामी तो बहुत कर गई थी साल भर बाद जब पूजा के बेटी हुई तो भागती हुई सबसे पहले वह बेटी के पास पहुंची थी। यहां वहां भागकर चांदी के कड़े खरीद लाई थी और पांच 6 फ्रॉक भी खरीद लाई थी उसकी आवाज और चेहरे से खुशी छलक रही थी बोली थी भाभी हम नानी बन गए हैं वह है तो मेरी ही नातिन उसने पार्वती को ₹500 का नोट पकड़ा दिया था.
उसे याद आया था कि जब ईशा के बेटा हुआ था तो वह कितनी खुश हुई थी। रमेश ऑफिस से आ गया आ गए थे। उन्होंने उसे रुपए देते हुए देख लिया था वह बोले यह बहुत चालू है तुम्हें बेवकूफ बनाकर अपना मतलब सीधा करती है मैं बोल पड़ी थी रहने भी दीजिए जरूरत के समय वह हमेशा हाजिर रहती है यह नहीं देखते आप ठीक है। यह तुम्हारी दुनिया है जो ठीक समझो वह करो इधर महेश दूसरी औरत के चक्कर में पड़ गया था वह रोज शराब पीने लगा था। वह भी करते रात में आता और हंगामा करता अक्सर पार्वती पर हाथ भी उठाने लगा था पार्वती शुद्ध और अनमणि रहने लगी थी 1 दिन रमेश बीना से बोले थे। तुम्हारी छम्मक छल्लो आजकल चुपचाप रहती है शायद किसी परेशानी में है पूछ लो उससे यदि पैसों की जरूरत हो तो दे दो नहीं पैसे की बात नहीं है महेश और दीप दोनों शराब पीने लगे हैं महेश किसी दूसरी औरत के चक्कर में भी पड़ गया है। रमेश आचार्य से बोले थे इतनी सुंदर और सली केदार औरत होने के बावजूद वह दूसरी पर मुंह मार रहा है इधर काम पर आती थी उधर महेश की प्रेमिका उसके घर पर आ जाती थी धीरे-धीरे उसकी हिम्मत पड़ गई थी वह उसके घर में ही अपना हक जताने लगी थी यदि वह कोई शिकायत करती तो महेश पार्वती की पिटाई कर देता था। पार्वती किसी भी तरह अपने और महेश के रिश्ते को बचाना चाहती थी जब उसका नशा उतर जाता था।
तो वह पार्वती के पैरों में गिर कर माफी मांगने लगता था वह पिघल जाती थी यह सिलसिला काफी दिन से चल रहा था वह अपनी परेशानियों से मैं उलझी हुई थी। इधर दीप भी आवारा लड़कों के साथ चोरी जुआ शराब आदि का शौकीन बन गया था पार्वती के यहां वहां से पाए हुए पैसे वह चुपचाप गायब कर लेता था और महेश का नाम लगाकर घर में महाभारत मचवा देता था एक बार उसके नए मोबाइल को देखकर उसने पूछा था तो बोला हमारे मालिक ने हमें इसे ठीक करवाने के लिए दिया है। एक दिन अतीत के पन्ने रुपयों की गद्दी को देख उसका माथा ठनका था। परंतु दीप ने उसे पट्टी पढ़ाती थी वह भी ममता की मारी बुलावे में आ गई थी परंतु एक दिन वह चाल की एक लड़की को फुसलाकर ले भागा था। लड़की नाबालिक कि उसके पिता ने पुलिस में शिकायत कर दी पुलिस ने महेश और पार्वती को थाने में ले जाकर पिटाई की और 2 दिन के लिए बंद कर दिया था। चार-पांच दिन के अंदर पुलिस ने टीम को ढूंढ निकाला था। नाबालिक लड़की को भागने के जुर्म में 30 को जेल में बंद कर दिया था महेश की प्रेमिका माधुरी ने अपनी कोशिशों से महेश को छुड़ा लिया था।
पुलिस ने पार्वती को भी छोड़ दिया था अब महेश का घर उसके लिए पराया हो चुका था। उसकी साउथ माधुरी का हक महेश और उसके घर दोनों पर हो गया था पार्वती लुटी पिटी रीना के पास पहुंची थी। उसका रोना भी लगना देखकर उसका दिल निकला उठा था रमेश के लाख मना करने पर भी उसने पार्वती को घर पर रख लिया था। वह बहुत खुश थी रीना को पार्वती के घर पर रहने से बहुत आराम हो गया था वह उसके घर बाबा कार के सारे काम करती थी। उसको यहां रहते हुए लगभग 2 साल हो गए थे अक्सर में अपने बच्चों और महेश को याद करके आंसू बहाने लगती थी यह देख सीना का दिल पिघल उठता था। आज किसी पार्वती की वजह से उसके घर का सुख चैन लूट गया था शाम ढल चुकी थी। कमरे में अंधेरा छाया हुआ था उसे बिजली जलाने का भी होश नहीं था आज उसके जीवन में ही अंधकार छा गया था वह जब से यहां आई उसने मुंह में पानी की एक बूंद भी नहीं डाली आज वह बहुत अतिथि जीवन से निराश होकर उसका मन फूट-फूट कर रोने को हो रहा था।
रमेश की आवाज से वह वर्तमान में लौट आई थी पर उसे मोबाइल देकर वो ले लो तृषा का दो बार फोन आ चुका है कह रही है क्या बात है मां का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। उनकी तबीयत तो ठीक है सुबह यहां से गई थी। तब तो बिल्कुल ठीक थी उनको फोन कीजिए फिर मुझसे बात करें गुड़िया बहुत रो रही है रीना की हेलो बोलते ही तृषा गीत कर बोली थी। क्यों मां बापा मिल गई तो मुझे और मेरी गुड़िया सबको भूल गई कम से कम पहुंचने की खबर तो दे देती रीना अपनी बेटी को शांति दे यथासंभव अपनी आवाज को सामान्य करती हुई बोली थी ना बेटा फ्लाइट में फोन बंद किया था और उसे ऑन करना ही भूल गई थी गुड़िया को गिनती पिला दो और उसके पेट पर ही मार दो पेट दर्द से रो रही होगी। उसने फोन काट दिया था। सामने खड़े रमेश का मुंह उतरा हुआ था वे हाथ जोड़कर उससे बेटी को कुछ ना बताने और कान पकड़कर माफी का इशारा कर रहे थे रीना कशमकश में थी क्या उसका और रमेश का इतना पुराना रिश्ता पल भर में टूट जाएगा। वह सिर पर हाथ रखकर चिंतित मुद्रा में ही बैठी थी हमें अपने अनगढ़ हाथों से सैंडविच और दूध बना कर लाए थे ना तुम मुझे जो चाहे वह सजा दे दो। लेकिन प्लीज पहले यह सैंडविच खा लो रीना को याद आया कि रमेश तो डायबिटिक है प्ले कई घंटों से उन्होंने कुछ नहीं खाया।
रमेश बोले थे उन्हें दो-तीन दिन से बुखार आ रहा था आज सुबह से मेरे सिर में बहुत दर्द भी हो रहा था। इसलिए नाश्ता भी नहीं किया अब रीना ने सिर उठाकर रमेश पर भरपूर ने घर डाली तो वे काफी कमजोर देख रहे थे। उनका मासूम चेहरा डरे हुए बच्चे की तरह लग रहा था सब कुछ भूल कर उसका दिल कसक उठा था यदि रमेश को कुछ हो गया। तो उसने चुपचाप सैंडविच उठा ली थी रमेश ने सिर झुकाकर सैंडविच और दूध पी लिया था रात दिन मजाक करने वाले हंस और रमेश को चुप और गुमसुम देख उसे अटपटा लग रहा था परंतु आज वह मन ही मन एक निश्चय कर चुकी थी। वह आहिस्ता आहिस्ता अलमारी से अपना सामान हटाकर दूसरे बेडरूम में ले जा रही थी वह रमेश की परछाई से भी इस समय दूर जाना चाह रही थी। रमेश जी उदास और पनीर की आंखें चारों तरफ उसका पीछा कर रही थी ना दुनिया में बिल्कुल अकेली हो चुकी थी। जहां कोई ऐसा नहीं था जिससे वह अपने दर्द को कहकर अपना मन हल्का कर सके उसे घुटन महसूस हो रही थी। उसको अपनी दुनिया सुनी और वीरान लग रही थी पीछे से रमेश की धीमी सी आवाज उसके कानों में पड़ी थी। यार तुम्हारे बिना मेरा टाइम पास कैसे होगा आज उस के बढ़ते कदम नहीं रुके थे वह रमेश को अनदेखा करके दूसरे बेडरूम की ओर चल पड़ी थी
धर्म प्रचारकों का शब्द जाल- प्रचारकों का विशेष गुण
लच्छेदार भाषा का प्रयोग करना किसी भी धर्म के प्रचारकों का विशेष गुण हैं और उनके सारे प्रवचनों का अंत दान दक्षिणा पर होता है। चाहे वह आशाराम बापू हो, कथा वाचक सुरेंद्र विहारी गोस्वामी या कोई और। सबसे पहले ये लोग खास तोड़ पर हिन्दू धर्म की औरतों को शिकार बनाते है वो दूसरी बात है कि कई मुर्ख पुरुष भी उनके भरम जाल में फंस जाते है।
भीड़ में ज्ञान दिया था कि व्यक्तित्व मैं निखार तब आता है जब भक्ति की लहरें आने लगे, वरना व्यक्तित्व का सागर थमा रहता है। यह कैसा तर्क है? हमारा व्यक्तित्व हमारी बोलचाल हमारी बुद्धि, हमारे व्यवहार, हमारे गुणों पर निर्भर है। भक्ति और वह भी राधा व उसकी सहेलियों जैसी जो कृष्ण की बांसुरी की तान सुनकर सब काम छोड़ कर उसे निहारने के लिए दौड़ पड़े किस काम की। भक्ति का प्रपंच तो तथाकथित भगवान के बिचौलियों को खुश करने के लिए रचा जाता था। इसलिए कथा वाचक भक्ति को परमात्मा से और गुरु को परमात्मा का रूप सिद्ध करने में लगे रहते हैं। शब्द जाल का कमाल देखिए कि कथा वाचक चेतन और जड़ता का अंतर ही समाप्त कर देते हैं। चेतन का अर्थ है जो चैता हुआ है और जब वह चेता हुआ है तो जड़ से कैसे हुआ।
जड़ कोई कैसे हो सकता है जड़ होगा तो वाचक की कथा सुनने के लिए कैसे आएगा। कथा में जो लोग मौजूद होते हैं उन में पैसे वाले भी होते हैं, बड़े विश्वास से कह दिया जाता है कि भक्ति से आत्मा परमात्मा से मिल जाती है। अगर उन कथावाचकओं के अनुसार परमात्मा कण कण में मौजूद है तो किस की आत्मा में परमात्मा नहीं है। मैं कथा सुनकर परमात्मा के निकट आए, व कथा सुनकर परमात्मा के निकट आए यह शब्द जाल भ्रम फैलाने के लिए है। इसका उद्देश्य है कि परमात्मा के एजेंट गुरु को परमात्मा मानो उसे दान दो, उसकी तन- मन- धन से सेवा करो।
मजेदार बात यह है कि मंदिरों जहां इस प्रकार के ज्ञान का प्रवाह होता है वहां परमात्मा विराजे रहते हैं। मध्यप्रदेश के मुलताई के जगदीश मंदिर का एक विवाद 2007 से चल रहा है वहां मूर्तियों के आगे पेश या नहीं चल नहीं होती। अदालत में होती हैं विवाद मंदिर की जमीन को लेकर है पर ज्ञान से सराबोर गुरु और उनके समक्ष परमात्मा फैसला नहीं कर पा रहे, फैसला आम आदमी से जज बने न्यायधीश कर रहे हैं। क्या यही शक्ति है भक्ति है?
समलैंगिकता: दुनिया की बदलती सोच
अमेरिका में समलैंगिक विवाह को सुप्रीम कोर्ट से अनुमति ही नहीं मिल गई। उसके पीछे अमेरिका की बदलती सोच है, अमेरिका कहने को तो सदा ही नए सितारों का स्वागत करता रहा है और वहां पुरातन की कमी ना थी जो चर्च की महत्ता अमेरिका के अधिकार गर्भपात पर पाबंदी समलैंगिकों को सामाजिक नासूर अपराधी मानना जैसी विचारधारा ऊपर विश्वास रखते थे।
अमेरिका की पूंजीवादी व्यवस्था का परिणाम रहा है और अमेरिकी सोचते रहे हैं कि उनके देश की प्रगति पूंजीवाद के कारण हुई है। पिछले 15 सालों में अमेरिका की सोच में फर्क आ रहा है सामाजिक व आर्थिक मुद्दों पर अमेरिका अब अति पूंजीवादी नीति का समर्थन करने में कतरा ने लगा है। अमेरिका में गे प्राइड उत्सव, समलैंगिक विवाह, लिव इन रिलेशनशिप, विदेशियों को जगह देने के बारे में कट्टरता कम हो रही है।
अमेरिका में एक सर्वे के अनुसार कट्टरपंथियों की गिनती 39% से घटकर 31 प्रतिशत रह गई है और उदार बनती वामपंथियों की संख्या पूरी जनता के 21% से बढ़कर 32% हो गई है, यह बदलाव महत्वपूर्ण है क्योंकि अब अमेरिका की नीतियों का बदलाव दिखने लगा है अमेरिका ने अपनी आर्थिक प्रगति की ने को एक तरह से इंग्लैंड की कट्टरता के विरुद्ध उदार चेहरे के तौर पर पेश किया था। अमेरिका ने व्यक्तिगत स्वतंत्रताओं को संविधान का होते हुए कट्टरपंथी भी बनाने लगा था जब दुनिया के दूसरे देशों में स्वतंत्रताए मिलने लगी तो अमेरिका का संवैधानिक ढांचा वोट के जरिए शासकों को चुना जाना न्यायपालिका प्रेस की स्वतंत्रता के ज्यादा माने नहीं रहे और कई मामलों में पिछली सदी के अंतिम दशकों में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन रोनाल्ड रिगन जॉर्ज बुश आदि की छत्रछाया में कट्टरपंथी फले फूले वर्ष 2008 के स्टॉक मार्केट गुब्बारे के फूटने के बाद अमेरिका को एहसास हुआ कि पूंजीवाद बेलगाम हो रहा है और सक्रिय होना जरूरी है वरना 1% लोग 99% पर कब्जा ही नहीं करेंगे उन्हें लूट भी लेंगे भारत में कट्टरपंथियों को हमेशा जगह मिलती रही है।
इंदिरा गांधी गरीबी हटाओ और समाजवाद के नारों के बावजूद कट्टरपंथी समाज को यथावत रखने के पक्ष में थी बाद में मंडल आयोग के आने के कारण राजनीति में आए नेताओं ने एक कट्टरपंथी सोच को दूसरी कट्टरपंथी सोच में बदलाव था मूलभूत सोच अभी वही ही है दहेज कन्या भ्रूण हत्या किसानों की जमीन हथियाना विचारों पर धार्मिक संस्थाओं के अंकुश का समर्थन ऑनर किलिंग बढ़ता जमीन संघर्ष उसी कट्टरपंथी सोच का नतीजा है। पिछड़े दबे कुचले गरीबों के मसीहा कम्युनिस्ट ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव, मायावती, मुलायम सिंह यादव और राहुल गाँधी एक कट्टर सोच को दूसरी कट्टर सोच से हटाने मात्र का नाटक कर रहे है और इसलिए आज अति कट्टरपंथी हावी हो रहे हैं। यह असल में विस्फोटक स्थिति है। डकैती खुले विचारों की जमीन पर हो सकती है। पथरीली जमीन पर पेड़ नहीं उगते अमेरिका एक राह दिखा रहा है दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र क्या सर्वशक्तिमान लोकतंत्र से कुछ दिखेगा।
शुक्रवार, 4 सितंबर 2020
गौतम बुध नगर: 24 घंटे में दो हत्या व ताबड़तोड़ लूट से थर्राया जिला
गौतमबुद्ध नगर में पिछले 24 घंटे में हुई दो हत्या व लूट की ताबड़तोड़ वारदात ने पूरी जिले को हिला कर रख दिया है। लगातार हो रही घटनाओं का पर्दाफाश करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। बुधवार सुबह नौ बजे शुरू हुई घटनाएं बृहस्पतिवार सुबह तक हुई। काले रंग की पल्सर सवार बदमाश पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए है। नोएडा में छात्र से कार लूट के मामले में आशु गिरोह पर फिर से पुलिस की निगाह टेढ़ी हो गई है। वहीं जेवर में हुई हत्या का पर्दाफाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई है। हत्या के संबंध में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से बात कर स्वजन को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया है। आलाधिकारियों का दावा है कि जिन घटनाओं का पर्दाफाश नहीं हुआ है उसके आरोपित जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।
किसान नेता की गोली मारकर हत्या
जेवर कोतवाली क्षेत्र के गांव नीमका में बुधवार रात पुरानी रंजिश के चलते किसान नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक जेवर विधायक के करीबी था। हत्या के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें जेवर विधायक धीरेंद्र भी शामिल हुए। पुलिस ने बताया कि युवा किसान नेता 32 वर्षीय प्रदीप के फोन पर बुधवार शाम को गांव के ही लारेंस ने फोन किया। उन्हें गांव के बाहर स्थित एक ढाबे पर आने के लिए कहा। कुछ देर बाद प्रदीप वहां पहुंच गए। ढाबे पर पहले से ही साजिश के तहत लारेंस, आकाश, विपिन, चमन सिंह व उमेश उनका इंतजार कर रहे थे। प्रदीप के ढाबे पर पहुंचते ही आरोपित उसे जंगल की तरफ ले गए। वहां प्रदीप के सिर व सीने पर दो गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों के साथ स्वजन घटनास्थल पर पहुंच गए। स्वजन की शिकायत पर दस लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया है कि प्रदीप जेवर विधायक के करीबी थे।
जिद्दी इकलौती युवती के लिए चलाई राजधानी एक्सप्रेस,
ट्रेन में अनन्या इकलौती सवारी थी। 930 यात्रियों में 929 को रेलवे डालटनगंज से बसों से गंतव्य की ओर पहले ही रवाना कर चुकी थी। संभवत: रेलवे के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक सवारी को छोड़ने के लिए राजधानी एक्सप्रेस ने 535 किलोमीटर की दूरी तय की। डालटनगंज रेलवे स्टेशन के प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि वह मुगलसराय से रांची के लिए नई दिल्ली रांची स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में सवार हुई थी। अनन्या ट्रेन की बी-3 कोच में सवार थी। 51 नंबर सीट पर बैठी थी। अनन्या रांची के एचइसी कालोनी की रहने वाली हैं। वह बीएचयू में एलएलबी की पढ़ाई करती हैं।
जाऊंगी तो राजधानी एक्सप्रेस से ही। यदि बस से जाना होता तो ट्रेन का टिकट क्यों लेती। बस से सफर कर रांची आती। टिकट राजधानी एक्सप्रेस का है तो इसी से जाऊंगी। टाना भगतों के आंदोलन से डालटनगंज स्टेशन पर फंसी राजधानी एक्सप्रेस में सवार अनन्या ने यह जिद पकड़ ली तो रेलवे अधिकारी भी परेशान हो गए। क्या करें, उन्हें समझ में नहीं आ रहा था। अंत में जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा। राजधानी एक्सप्रेस शाम करीब चार बजे डालटनगंज से वापस गया ले जाकर गोमो और बोकारो होते हुए रांची के लिए रवाना करनी पड़ी। रात करीब 1.45 बजे ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन पहुंची।
सज्जन कुमार को SC से नहीं मिली राहत
1984 में हुए दिल्ली सिख दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद और दिल्ली के दिग्गज नेता सज्जन कुमार की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। शुक्रवार को सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि सज्जन कुमार की मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि इस समय उनके अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है, और इसलिए उन्हें अस्पताल में नहीं रहना चाहिए। पूर्वी दिल्ली स्थित मंंडोली जेल में सिख दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार ने खराब स्वास्थ्य के आधार पर जमानत की गुहार लगाई थी।यहां पर बता दें कि दिल्ली से लोकसभा सांसद रह चुके कांग्रेस नेता सज्जन कुमार पर हत्या, साजिश, दंगा भड़काने और भड़काऊ भाषण देने का आरोप था। पिछले साल दिल्ली हाई कोर्ट की डबल बेंच ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए कांग्रेस नेता सज्जन कुमार दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। साथ ही पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इसके बाद से वह मंडोली जेल में सजा भुगत रहे हैं।
शुक्रवार, 28 अगस्त 2020
नेपाल में अब विदेशी डिप्लोमैट्स सीधे राष्ट्रपति या नेताओं से नहीं मिल सकेंगे
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने विदेशी राजनयिकों के लिए नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार ‘डिप्लोमैटिक कोड ऑफ कंडक्ट’ बदलने जा रही है। इसके तहत अब कोई भी फॉरेन डिप्लोमैट किसी भी नेता से सीधे मुलाकात नहीं कर सकेगा। इसके लिए दूसरे देशों की तरह एक तय प्रक्रिया या प्रॉपर डिप्लोमैटिक प्रोटोकॉल और चैनल होगा।
कुछ महीने से नेपाल में सियासी संकट चल रहा है। इस दौरान चीन की राजदूत होउ यांगकी ने सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के कई नेताओं के अलावा राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी तक से सीधे मुलाकात की थी। इसको लेकर नेपाली मीडिया और यहां तक कि आम लोगों ने सवाल उठाए थे।
जॉर्डन : अम्मान मे शुक्रवार से लॉकडाउन
जॉर्डन में एक बार फिर लॉकडाउन की तैयारी है। पहले चरण में राजधानी अम्मान में लॉकडाउन किया जाएगा। यहां की हेल्थ मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा- अब सख्त कदम उठाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। अगर लोग सावधानी रखते तो शायद यह नहीं करना पड़ता। शुक्रवार को अम्मान में लॉकडाउन लगाया जा रहा है। लॉकडाउन इतना सख्त रहेगा कि मेडिकल स्टोर्स के अलावा किसी बिजनेस को खोलने की मंजूरी नहीं दी गई है।
हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा करने के नियम बदलेंगे: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि उसने एक कमेटी बनाई है जो हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा करने के नियम बदलेगी। कोरोना महामारी के बाद डब्ल्यूएचओ पर दुनिया को देरी से जानकारी देने के आरोप लगते रहे हैं। डब्ल्यूएचओ ने 30 जनवरी को कोरोना के चलते हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा की थी। उसका दावा है कि इस दौरान चीन में केवल 100 मामले थे। अब डब्ल्यूएचओ ने अपने नियमों की समीक्षा की एक कमेटी बनाई है। जिससे देखा जाएगा कि क्या नियमों में कोई बदलाव किया जाना चाहिए?
फ्रांस: फिर पांच हजार से ज्यादा मामले
फ्रांस में गुरुवार को 6111 नए मामले सामने आए। खास बात यह है कि ये सभी मामले उन इलाकों में सामने आए हैं, जहां दूसरी बार लॉकडाउन हटाया गया है। इसके अलावा कुछ ऐसे क्लस्टर भी सामने आए हैं, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि यहां हाई रिस्क जोन अब भी बने हुए हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा है कि अप्रैल के बाद कुछ इलाकों में मामले तेजी से बढ़े हैं। अगर जरूरत हुई तो इन इलाकों में फिर लॉकडाउन किया जाएगा। फ्रांस में कुल मामले ढाई लाख से ज्यादा हो चुके हैं।
सर्दियां आने पर यूरोप में संक्रमण घातक होगा: डब्ल्यूएचओ
दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 45 लाख 34 हजार 211 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 70 लाख 675 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 33 हजार 173 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने गुरुवार को चेतावनी दी है कि सर्दियों आने पर यूरोप में कोरोना का कहर बढ़ जाएगा। अस्पतालों में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी और मृत्यु दर में भी इजाफा होगा। यूरोप में डब्ल्यूएचओ के रीजनल डाइरेक्टर हेनरी क्लग ने कहा, "सर्दियों में युवा लोग बुजुर्ग आबादी के ज्यादा करीब होंगे। हम गैरजरूरी भविष्यवाणी नहीं करना चाहते, लेकिन इसकी निश्चित रूप से आशंका है। इस दौरान ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती होंगे और मृत्युदर बढ़ जाएगी।"
मैक्सिको बॉर्डर पर 482 किमी. लंबी दीवार बनवाई: ट्रम्प
नार्थ अमेरिकन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एनएएफटीए) को खत्म करना या बदलना मुमकिन नहीं था, लेकिन मैंने इसे गलत साबित किया। इस साल मैंने अमेरिका मैक्सिको कनाडा एग्रीमेंट पर साइन किए। अब ऑटो कंपनियां अमेरिका में अपने प्लांट बना रही हैं। वे अमेरिकी स्टाफ को न तो निकाल रही है और न ही देश छोड़ कर जा रही है। मैंने इलीगल माइग्रेंट्स को रोकने के लिए भी कदम उठाए। मैक्सिको से सटी सीमा पर 300 मील (करीब 482 किमी.) लंबी दीवार बनाई है। हर हफ्ते करीब 16 किमी. दीवार बनाई भी जा रही है।
बिडेन के अमेरिका में कोई सुरक्षित नहीं होगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शुक्रवार को व्हाइट हाउस से रिपब्लिकन पार्टी के नेशनल कन्वेंशन में शामिल हुए और एक्सेपटेंस स्पीच दी। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट जो बिडेन के जीतने पर अमेरिका में कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा। बिडेन एक ऐसे नेता रहे हैं जिनका लेफ्ट एक्स्ट्रिमिस्ट रहने का रिकॉर्ड रहा है। अगर वे सत्ता में आते हैं तो अमेरिका खतरनाक बन जाएगा, यहां कानून खत्म हो जाएगा। ट्रम्प देश के पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने किसी पार्टी के नेशनल कन्वेंशन में व्हाइट हाउस से एक्सेपटेंस स्पीच दी। इस मौके पर उनके हजारों समर्थक भी व्हाइट हाउस लॉन में मौजूद रहे। अपने 1 घंटे 11 मिनट के भाषण में ट्रम्प ने जहां विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी पर निशाना साधा वहीं इलीगल इमिग्रेशन, पेरिस क्लाइमेट अकॉर्ड को खत्म करने जैसे अपने कामों को गिनाया।
सिब्बल बोले- कांग्रेस अपने ही लोगों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर रही
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को पार्टी से निकालने की मांग
यूपी की लखीमपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने चिट्ठी लिखने वाले नेताओं के खिलाफ 5 प्रस्ताव पारित किए हैं। इनमें एक में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को पार्टी से निकालने की मांग की गई है। इसके विरोध में पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यूपी में कांग्रेस जितिन प्रसाद को आधिकारिक तौर पर निशाना बना रही है। पार्टी को अपने लोगों पर नहीं, बल्कि भाजपा पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरूरत है।’ कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी सिब्बल का ट्वीट शेयर कर लिखा- ‘भविष्यज्ञानी।’ तिवारी भी सोनिया को चिट्ठी लिखने वालों में शामिल हैं।
'वफादार होने का दावा करने वाले ओछी राजनीति कर रहे': गुलाम
गुलाम नवी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी समेत, राज्यों के प्रमुख, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष के पदों पर भी चुनाव करवाने पर जोर दिया। साथ ही कहा "जो लोग चुनाव करवाने का विरोध कर रहे हैं, उन्हें अपने पद खोने का डर है। जो वफादार होने का दावा कर रहे हैं, वे हकीकत में ओछी राजनीति कर रहे हैं। इससे पार्टी और देश को नुकसान होगा।"
"आंतरिक चुनाव में 51% वोट मिलने वाले की जीत होती है। इसका मतलब ये हुआ कि चुने हुए अध्यक्ष के साथ 51% लोग होते हैं। अगर कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य चुनाव से तय होंगे, तो उन्हें हटाया नहीं जा सकता। इस बात में परेशानी क्या है?"
कांग्रेस में प्रमुख पदों पर चुनाव नहीं हुए तो 50 साल तक विपक्ष में ही बैठे रहेंगे: गुलाम नबी
राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने एक बार फिर कांग्रेस वर्किंग कमेटी और संगठन के प्रमुख पदों पर चुनाव करवाने पर जोर दिया है। आजाद ने गुरुवार को कहा, "चुने हुए लोग लीड करेंगे तो पार्टी के लिए अच्छा होगा, नहीं तो कांग्रेस अगले 50 साल तक विपक्ष में बैठी रहेगी। हो सकता है कि नियुक्त (अपॉइंट) किए जाने वाले अध्यक्ष को 1% लोगों का भी समर्थन नहीं हो।"
जेईई-नीट: परीक्षाएं टालने की मांग को लेकर कांग्रेस का 10 राज्यों में प्रदर्शन
NEET और JEE की परीक्षाएं टालने की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली, गुजरात समेत 10 राज्यों में विरोध-प्रदर्शन किया। साथ में सोशल मीडिया पर राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन अभियान चलाया।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि स्टूडेंट हमारा भविष्य हैं। बेहतर भारत का निर्माण भी इन्हीं छात्रों पर ही निर्भर है। इसलिए, अगर उनके भविष्य से जुड़ा कोई भी फैसला लिया जाता है, तो उसे छात्रों की सहमति से ही लिया जाना चाहिए।
बुधवार, 26 अगस्त 2020
कोरोना काल में डॉक्टरों ने बढ़ाई फीस
नोएडा। कोरोना बीमारी की आड़ में डॉक्टरों द्वारा पीपीई किट पहनना मरीजों की जेब पर भारी पड़ रहा है। वैसे तो फ्रंटलाइन वर्रिएर कहे जाने वाले डॉक्टर व अस्पतालों ने कोरोना की आड़ में अपनी अपनी फीस बढ़ा दी है, साथ ही उनके नखरे भी बढ़ गए हैं, जिससे मरीज काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं।
अस्पतालों में तो भर्ती करने से पहले कोविद जाच कराना जरूरी कर देने से उनकी जेब पर बोझ पड़ रहा है। पहले जिन डॉक्टरों की ओपीडी फीस ₹500 थी, उन्होंने पीपी किट पहनकर अपने चार्ज ₹1000 कर दिए हैं पी पी किट, दस्ताने, मास्क आदि डॉक्टर अपनी सुरक्षा के लिए लगा रहे हैं और खर्चा मरीजों से वसूला जा रहा है।
डासना जेल: ₹300 किलो का मटर पनीर 500 का हुआ
भाजपा कार्यकाल के दौरान डासना जेल में मटर पनीर की कीमतों में जबर्दस्त इजाफा हुआ है, यह कहना है यादव सिंह ग्रुप के एक इंजीनियर का जो हाल ही में डासना जेल की शुभ यात्रा कर अभी जमानत पर लौटे हैं।
भाजपा कार्यकाल और मोदी को जमकर कोसा के बाद इन महोदय का अपना ही अलाप शुरू हो गया। पहले तो यादव सिंह के साथ मिलकर जमकर भ्रष्टाचार किया और अब जब गिरफ्तार कर जेल में जेल की यात्रा करनी पड़ी तो ऐसे अपने जेल के अनुभव को लोगों को बता रहे हैं जैसे भगवान कृष्ण गीता उपदेश दे रहे हो, शर्म आने की बजाय नोएडा के तमाम इंजीनियर अभी भी सड़कों पर सीना तान कर घूमते हैं जैसे बहुत बड़ी देशभक्ति का कार्य करते हुए डासना जेल में बंद रहे हो।
समाज व देश के लिए धब्बा इन लोगों ने जनता के पैसे को जमकर लूटा था और ऐश कर रहे थे, अब पकड़े गए तो सरकार बुरी है। मौजूदा लोग भी पूरी तरह से मज्जे लेते हुए कहने लगे कि यादव सिंह जैसे लोगों को तो भारत रत्न दिया जाना चाहिए था।
मंगलवार, 25 अगस्त 2020
प्रशांत भूषण का सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगने से इनकार
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने न्यायपालिका के प्रति अपमानजनक दो ट्वीट के लिए सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगने से सोमवार को इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इनमें उन्होंने अपने उन विचारों को व्यक्त किया है जिन पर वह हमेशा विश्वास करते हैं। आज सुप्रीम कोर्ट उनकी सजा पर फैसला कर सकता है। उन्हें माफी मांगने के लिए 24 अगस्त तक का समय दिया गया था।
दो ट्वीट के लिए अवमानना के दोषी ठहराए गए
प्रशांत भूषण ने अवमानना के मामले में दाखिल अपने पूरक बयान में कहा कि पाखंडपूर्ण क्षमा याचना मेरी अंतरात्मा और एक संस्थान के अपमान समान होगा। शीर्ष अदालत ने प्रशांत भूषण को इन दो ट्वीट के लिए न्यायालय की आपराधिक अवमानना का दोषी ठहराया है।
प्रशांत भूषण ने कहा कि अदालत के अधिकारी के रूप में उनका मानना है कि जब भी उन्हें लगता है कि यह संस्था अपने स्वर्णिम रिकार्ड से भटक रही है तो इस बारे में आवाज उठाना उनका कर्तव्य है।
भूषण ने कहा, इसलिए, मैंने अपने विचार अच्छी भावना में व्यक्त किए, न कि सुप्रीम कोर्ट या किसी प्रधान न्यायाधीश विशेष को बदनाम करने के लिए, बल्कि रचनात्मक आलोचना पेश करने के लिए ताकि संविधान के अभिभावक और जनता के अधिकारों के रक्षक के रूप में अपनी दीर्घकालीन भूमिका से इसे किसी भटकाव से रोका जा सके।
उन्होंने कहा, मेरे ट्वीट इस सदाशयता के विश्वास का प्रतिनिधित्व करते हैं जिन्हें मैं हमेशा अपनाता हूं। इन आस्थाओं के बारे में सार्वजनिक अभिव्यक्ति एक नागरिक के रूप में उच्च दायित्वों और इस न्यायालय के बफादार अधिकारी के अनुरूप है। इसलिए इन विचारों की अभिव्यक्ति के लिये सशर्त या बिना शर्त क्षमा याचना करना पाखंड होगा।
पट्रोल के दाम में आज भी 11 पैसे तक का इजाफा
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालांकि पेट्रोल की कीमत में मंगलवार को एक बार फिर 09 से 11 पैसे की बढ़ोतरी कर दी गई। इससे पहले 30 जुलाई को दिल्ली सरकार ने डीजल के दाम मेें 8.36 रुपये की कटौती थी जिससे दिल्ली में डीजल का दाम बाजार में 73.56 रुपये प्रति लीटर हो गया था।
बुधवार, 19 अगस्त 2020
नोएडा में पत्रकारिता के जनक रमेश चंद्र शर्मा का स्वर्गवास
नोएडा में पत्रकारिता जगत के भीस्मपिता कहे जाने वाले श्री रमेश चन्दर शर्मा का 19 अगस्त की सुबह ८:४५ पर निधन हो गया। खबर मिलते ही नोएडा के अधिकारी, समाजसेवी और तमाम नेता उनके घर पहुंच उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच गए, उनका अंतिम संस्कार सेक्टर 94 स्थित अंतिम निवास पर दोपहर १:०० बजे किया गया।
नोएडा के सबसे पहले पत्रकार रमेश चन्दर शर्मा अन्य समाज ने 1981 में नोएडा का सबसे पहला समाचार पत्र नोएडा दर्पण की शुरुवात की थी। स्वर्गीय शर्मा जी इसके अलावा कांग्रेस के भी वरिष्ठ नेता भी थे व् कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भी रहे। इसके अलावा नोएडा उद्यमी परिषद् व् फेडरेशन ऑफ़ नोएडा इंडस्ट्रीज के भी अध्यक्ष रहे। श्री शर्मा जी ने अपने करियर की शुरवात अध्यापक के रूप में की, हरौला ग्राम के मूलत निवासी रमेश जी नोएडा शहर में लोगो के मन में बसे थे।
मंगलवार, 18 अगस्त 2020
आईपीएस अधिकारी के घर से 3 लाख की शराब चोरी
- बदनामी के डर से रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करवा सकते
- सवाल उठेगा 3लाख की शराब आई कहां से
नोएडा। नित नये कारनामों के लिए प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस के एक आला अधिकारी के घर से ₹300000 से ज्यादा की विदेशी ब्रांड की शराब चोरी हो गई। जिले के बाहर तैनात आईपीएस महोदय पिछले कुछ समय से मुफ्त की शराब इक्कठी कर रहे थे, जिस पर चोरों ने धावा बोल दिया। आलम यह है कि ना तो इस चोरी की ही रिपोर्ट चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवा सकते हो और ना ही अपना दुखड़ा किसी के सामने सुना सकते हैं क्योंकि इतनी मात्रा में शराब रखने का ना तो लाइसेंस उनके पास होगा और ना ही यह बता सकते कि बोतले उन्हें उनके चाहने वालों ने मुफ्त में भेंट की थी। उल्टा कार्य उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए जाए।
भ्रष्टाचार में लिप्त पांचो आईपीएस अधिकारियों की जांच सार्वजनिक की जाए
नोएडा साल 2020 की शुरुआत काफी धमाकेदार रही थी। गौतम बुध नगर जिले में तैनात रहे दबंग आईपीएस अधिकारी ने ट्रांसफर पोस्टिंग भ्रष्टाचार में लिप्त 5 आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आईपीएस अधिकारियों द्वारा व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक भी कर दिया था।
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की रिकॉर्डिंग, जिसमें वे ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर पैसों का लेन-देन की बात कर रहे थे और 1 जिले के कप्तान ओवरलोड गाड़ियों को पास करवाने का सौदा कर रहे थे। इस संबंध में एसएसपी वैभव कृष्ण ने जांच रिपोर्ट मामला सार्वजनिक होने से पहले ही गृह मंत्रालय को भेज दी थी, लेकिन काफी समय बाद भी जब कोई कार्रवाई इस संबंध में नहीं हुई तो उन्होंने मामला सार्वजनिक किया था।
तमाम प्रकरण में गौरतलब रहा कि डीजीपी और गृह मंत्रालय को इन अधिकारियों के 'कुकृत्य' की रिपोर्ट मिलने के बाद भी इन पर क्यों कोई कार्यवाही नहीं की गई? कार्रवाई ना होना यह दर्शाता है कि ट्रांसफर पोस्टिंग व अन्य आपराधिक मामलों में पुलिस विभाग व गृह मंत्रालय की भी सांठगांठ रही होगी।
आज इस मामले को बीते 8 माह हो चुके हैं लेकिन ना तो प्रदेश सरकार और ना ही गृह मंत्रालय ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की है, और ना ही किसी भी चर्चित अधिकारी पर कोई कार्रवाई।
'नोएडा दर्पण' को इस संबंध में मालूम चला है कि भ्रष्टाचार में ना में पांचो आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न महकमों जैसे पीएसी, ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट आदि में पोस्टिंग दे दी गई है जबकि इस पूरे मामले को खोलने वाले आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्ण को सस्पेंड किया हुआ है। वही प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा आरोपी पुलिस अधिकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं करना प्रदेश सरकार को भी कटघरे में खड़ा करता है? इसके अलावा आज घटना को सामने आए 8 महीने बीतने पर भी जांच पूरी ना हो ना वह जांच को सार्वजनिक ना करना सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है? प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तेजतर्रार व कठोर रवैया के कारण जाने जाते हैं लेकिन इस विषय पर मौन हैं?
शनिवार, 15 अगस्त 2020
शुक्रवार, 14 अगस्त 2020
बुधवार, 12 अगस्त 2020
सोमवार, 10 अगस्त 2020
रविवार, 9 अगस्त 2020
पुल के स्तंभों की तरह ढाली जाएगी श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर की नींव : चंपत राय
रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का काम चंद रोज में शुरू हो जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की योजना ऐसा सुदृढ़ राम मंदिर बनाने की है, जो हजार साल तक आंधी-तूफान और मौसम की मार बर्दाश्त करने में सक्षम होगा।
इस योजना के अनुरूप मंदिर की नींव इस तरह ढाली जाएगी, जैसे बड़ी नदियों पर बनने वाले पुल के स्तंभों का निर्माण होता है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने शुक्रवार को कारसेवकपुरम में मीडिया से बातचीत में कहा कि अयोध्या में मंदिर के भूमि पूजन में के सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि हम यहां पधारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यवहार तथा विनम्रता का अभिनंदन करते हैं। मंदिर निर्माण में अब आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंदिर निर्माण में कुछ तकनीकी काम बाकी है।
कारसेवकपुरम में मंदिर निर्माण की भावी कार्ययोजना के संबंध में संवाददाताओं से बात करते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि यह सामान्य मकान का निर्माण कार्य नहीं है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय ख्याति की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो के विशेषज्ञ नींव की ड्राइंग को अंतिम स्वरूप देने में लगे हैं। सारा दारोमदार नींव पर ही है। इसके साथ ही प्रस्तावित मंदिर का मानचित्र विकास प्राधिकरण से स्वीकृत कराया जाएगा।
मंदिर का परकोटा तो पांच एकड़ में ही है, पर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव के मुताबिक, मानचित्र संपूर्ण 70 एकड़ के रामजन्मभूमि परिसर को ध्यान के रखकर निर्मित कराया जाएगा। हालांकि उन्होंने अभी यह बताने से इनकार किया कि मंदिर के अलावा 70 एकड़ के परिसर में और क्या-क्या निर्मित होगा। उन्होंने यह जरूर स्पष्ट किया कि मंदिर के मानचित्र का शुल्क जमा करने में हमें किसी छूट की अपेक्षा नहीं है और जो शुल्क होगा, उसे पूरा जमा किया जाएगा।
फर्जीवाड़ा कर दो लोगों के खाते से 18 हजार निकाले
नोएडा। फर्जीवाड़ा कर जालसाजों ने दो लोगों के खाते से करीब 18 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर पीडि़तों ने पुलिस से शिकायत की है। फर्जीवाड़े की पहली घटना दिग्विजय सिंह के साथ हुई। मूलरूप से फतेहपुर निवासी दिग्विजय सिंह सेक्टर-62 स्थित नवादा गांव में रहते हैं। 15 जुलाई की सुबह उन्होने सेक्टर-62 स्थित एक एटीएम से खाते से एक हजार रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन नही निकले। एटीएम स्क्रीन एरर आने लगा। इसके बाद वह चले गए। इसके कुछ देर बाद उनके खाते से 13 हजार पांच सौ रुपये निकलने का एसएमएस मिला।
सेक्टर 62 में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो को लगी गोली
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर 62 में शनिवार रात हुए पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए व मौके से पकड़े गए, जबकि इनका एक साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए आरोपितो की पहचान सोनू उर्फ करोरी निवासी खजूरी कट विजयनगर व युसूफ निवासी प्रताप विहार विजय नगर गाजियाबाद के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपितो के पास से दो तमंचा, चार खोखा कारतूस, एक बैग जिसमें रखे 16 मोबाइल फोन, काफी मात्रा में ज्वेलरी सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। कोतवाली सेक्टर 58 प्रभारी शावेज खान ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपित शातिर लुटेरे हैं व चोरी की वारदात को भी अंजाम देते हैं। इनके खिलाफ पहले से करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। नोएडा व गाजियाबाद में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस के अनुसार शनिवार रात पुलिस टीम सेक्टर 62 में चेकिंग कर रही थी। लेकिन पुलिस ने यह नहीं बताया की पिछले कुछ समय से केवल बदमाशों ही गोलीबारी में घायल हो रहे है, पुलिस की कर्यशैली से ऐसा लग रहा है कि उन्हें मालूम होता है कि बदमाश यहां से गुजरने वाले है और वो उनके इंतज़ार में घात लगाकर बैठ जाते है और जैसे ही बदमाश आते है उनके पैर में गोली मारकर घायल कर मुठभेड़ देखा दी जाती है, जबकि मुठभेड़ में दोनों ही पक्छो को चोटे आती है, शहर के लोगो को व् सभी प्रशासन के अधिकारिओ को ये मुठभेड़े संदिग्ध लगती है, लेकिन घायल होने वाले अपराधी होते है इसलिए वो भी चुप हो जाते है। उन्हें भी शंका रहती है कि किसी दिन अपरिधियो या फिर गुड वर्क के चककर में पुलिस किसी मासूम का एनकाउंटर न कर दे।
इस दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन संदिध वहां से निकले। पुलिस टीम ने चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से हुई जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी वह घायल हुए व मौके से पकड़े गए। जबकि इनका 1 साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। घायल बदमाशों को पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस इन पकड़े गए दोनों बदमाशों से पूछताछ कर फरार आरोपित को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में शुक्रवार को सात नए मामले सामने आए
मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में शुक्रवार को सात नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,604 पहुंच गई। उधर, पुणे में एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में सबसे ज्यादा हो चुकी है। शुक्रवार तक यहां कुल संक्रमित मरीज 1 लाख 264 हैं, जिनमें से 30 हजार से ज्यादा एक्टिव पेशेंट हैं। यहां 2290 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब पुणे में 3 जंबो कोविड सेंटर तैयार किए गए हैं। हर सेंटर में 600 ऑक्सीजन बेड और 200 आईसीयू बेड लगाये गए हैं।
देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 65 हजार से ज्यादा मरीज मिले
देश में शनिवार का दिन एक बुरी खबर लेकर आया। यहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 21 लाख के पार हो गया। 24 घंटे में 65 हजार 156 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसी के साथ महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख से ज्यादा हो चुका है। एक दिन में यहां रिकॉर्ड 12,822 संक्रमित मिले हैं। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या 14.79 लाख से ज्यादा हो गई है। रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है। यह अब बढ़कर 68.32% हो गया है जबकि मृत्यु दर 2.04% है। देश में अब तक 2 करोड़ 33 लाख 87 हजार 171 सैंपल की जांच हो चुकी है।
इस बीच, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी सभी के साथ साझा की।
आत्मनिर्भर: रक्षा इक्विपमेंट्स देश में ही तैयार होंगे: राजनाथ
101 रक्षा सामानों के आयात पर प्रतिबंध लगाया जाएगा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विदेशों से आयात होने वाले 101 रक्षा उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इन्हें अब देश में ही तैयार किया जाएगा। इसका मकसद देश के रक्षा बाजार को मजबूत करना है। इन उपकरणों को तैयार करने में रक्षा अनुसंधान और विकास संस्थान (डीआरडीओ) की मदद ली जाएगी। इसे तीनों सेनाओं की जरूरत के हिसाब से तैयार किया जाएगा।
तीनों सेनाओं ने अप्रैल 2015 से अगस्त 2020 के बीच ऐसी 260 स्कीम्स पर काम किया। इनकी लागत करीब 3.5 लाख करोड़ रुपए थी। अगले 6 या 7 साल में डोमेस्टिक डिफेंस इंडस्ट्री को करीब 4 लाख करोड़ रुपए के कॉन्ट्रैक्ट मिलने की उम्मीद है। 4 लाख करोड़ रुपए के इन कॉन्ट्रैक्ट्स में से करीब एक लाख 30 हजार करोड़ रुपए के उपकरण सेना और एयरफोर्स को जबकि करीब एक लाख 40 हजार करोड़ के इक्विपमेंट्स नेवी को मिलेंगे। आयात पर प्रतिबंध को चार साल (2020-2024) में लागू करने की योजना है।
इस सम्बंद में फेरडेरशन ऑफ़ नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज ने देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर व् ट्विटर पर कहा था कि देश की आयुध फ़ैक्टरिओ को समृद्ध बनाने के लिए हथियारिओ का आयात न करके उन्हें देश में ही बनाया जाये जिससे न तो देश की अर्थव्यवस्था पर बोझ पड़ेगा और देश की आयुध फॅक्टरीआ भी मकबूत हो सकेंगी। फेरडेरशन ऑफ़ नोएडा इंडस्ट्रीज ने सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले का स्वागत किया है और कहा कि सरकार के इस फैसले के भविष्य में अच्छे नतीजे आएंगे।
बुधवार, 5 अगस्त 2020
मंगलवार, 4 अगस्त 2020
सोमवार, 3 अगस्त 2020
मैक्सिको: एक दिन में 9500 से ज्यादा मौतें
मैक्सिको में शनिवार को 9556 मौतें हुईं। यहां एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं। इससे पहले शुक्रवार को यहां 8458 लोगों की जान गई थी। देश में अब तक 4 लाख 34 हजार 193 लोग संक्रमित मिले हैं। इसने मौतों के मामले में ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया है।
नेपाल: संक्रमितों की संख्या 20 हजार से ज्यादा
नेपाल में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 315 नए मामले आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20 हजार के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत से ही देश में नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। मंत्रालय के प्रवक्ता जागेश्वर गौतम ने कहा कि लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर रहे और न ही मास्क लगा रहे। इसी से नए मामले बढ़े।
इटली: 2 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए
इटली के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में शनिवार तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 2 लाख 229 हो चुकी है। फिलहाल देश में 12 हजार 500 मामले हैं, जिनमें 705 अस्पताल में भर्ती हैं। केवल 43 मरीज आईसीयू में हैं। यहां अब तक 35 हजार 146 मौतें हुई हैं। इटली में जुलाई में हर रोज कोरोना के 200 से 300 नए मामले आ रहे हैं। यहां 31 जनवरी को हेल्थ इमरजेंसी का ऐलान किया गया था।
अमेरिका: कैलिफोर्निया में 5 लाख से ज्यादा मामले
अमेरिका का कैलिफोर्निया संक्रमण के 5 लाख से ज्यादा मामलों वाला देश का पहला राज्य बन गया है। कैलिफोर्निया के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने शनिवार को बताया कि राज्य में कोरोना के 6542 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख 130 हो गई है। यहां अब तक 9224 मौतें हुई हैं। यहां बीते 24 घंटे में 75 हजार 546 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 78 लाख 86 हजार 587 लोगों का टेस्ट हुआ है।
कुवैत ने 31 देशों से इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक लगाई
कुवैत ने शनिवार को 31 देशों से आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक लगा दी। इनमें ईरान, चीन, लेबनॉन, स्पेन, सिंगापुर, मिस्र और श्रीलंका जैसे देश शामिल हैं। इस बीच, कुवैत एयरपोर्ट ने यात्रा पाबंदियों में राहत दी थी। इसके बाद कुछ फ्लाइट्स को मंजूरी दी गई थी।
ईरान: संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख से ज्यादा
ईरान में रविवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 9 हजार हो गई है। खाड़ी देशों में ईरान सबसे अधिक प्रभावित है। यहां बीते 24 घंटे में 2685 नए मामले सामने आए। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सदत लारी ने बताया कि बीते 24 घंटों 208 मौतें हुई हैं, जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़कर 17 हजार 190 हो गया है। अब तक 2 लाख 68 हजार 102 मरीज ठीक हुए हैं।
चीन: संक्रमण के 43 नए मामले
चीन में सोमवार को 43 नए मामले सामने आए। नेशनल हेल्थ कमीशन की डेली रिपोर्ट के मुताबिक 36 में से 28 नए मामले झिंजियांग राज्य में मिले हैं। आठ मामले लिओसा राज्य से सामने आए हैं। शंघाई में तीन नए संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में एक भी मौत नहीं हुई है। बीते हफ्ते से उइगर मुसलिम बहुल इलाके शिनजिंयाग में हर दिन 20 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
पोलैंड: नियमों के पालन की जांच होगी
पोलैंड की दुकानों में नियमों का पालन करने वालों की जांच की जाएगी। स्वास्थ मंत्री लुकास सुमोवस्क ने कहा कि अधिकारी दुकानों में जाकर यह देखेंगे कि लोग अपना मुंह और नाक ढंक रहे है या नहीं। कई यूरोपियन देशों की तरह पोलैंड में भी पिछले महीने पाबंदियों में राहत दी गई थी। अब यहां दोबारा संक्रमण बढ़ रहा है। फिलहाल देश में संक्रमितों की संख्या 47 हजार 469 है और 1732 मौतें हुई हैं।
कोसोवा: प्रधानमंत्री अब्दुल्ला संक्रमित
कोसोवो के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘हल्की खांसी के अलावा मेरे अंदर कोई लक्षण नजर नहीं आए। मैं दो हफ्ते क्वारैंटाइन में रहूंगा। घर से ही अपना काम करूंगा।’’ कोसोवो में संक्रमण के कुल 8,700 संक्रमित मिले हैं, 249 मौतें हुई।
ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न में 6 हफ्ते तक रात में कर्फ्यू
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 6 हफ्ते तक रात का कर्फ्यू लगाया गया है। विक्टोरिया के प्रीमियर डेनियल एंड्रयू ने रविवार शाम इसका ऐलान किया। उन्होंने लोगों से 5 किमी के दायरे में ही रहने की अपील की। यहां पर गैर जरूरी सामान की दुकानों को भी अगले 6 हफ्ते तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।
कंगना की टीम ने लिखा- सीएमओ महाराष्ट्र पर लानत है
कंगना की टीम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय को लिखा है, "इस आदमी (विनय तिवारी) को आईपीएस मेस में जाने की अनुमति नहीं दी गई और जबरदस्ती क्वारैंटाइन कर दिया गया। क्योंकि मुंबई में पप्पू राज चल रहा है। सिर्फ नेपो माफिया ही लोगों के साथ ऐसा व्यवहार कर सकते हैं। सीएमओ महाराष्ट्र पर लानत है।"
पटना एसपी को जबरन क्वारैंटाइन करने पर भड़कीं कंगना रनोट
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की जांच करने मुंबई आए पटना एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने गोरेगांव स्थित एक गेस्ट हाउस में क्वारैंटाइन कर दिया है। इस पर अभिनेत्री कंगना रनोट ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पूछा है कि यह क्या गुंडा राज है? साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से मामले में दखल देने की अपील की है।
जांच के लिए मुंबई गए पटना के आईपीएस अफसर को क्वारैंटाइन किया
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच में अब महाराष्ट्र और बिहार पुलिस आमने-सामने आ गई हैं। जांच के लिए रविवार को मुंबई पहुंचे पटना के एसपी विनय तिवारी को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने क्वारैंटाइन कर दिया। उनके हाथ पर क्वारैंटाइन की मुहर लगाते हुए उन्हें अगले आदेश तक एक घर में रहने को कहा गया है। मतलब साफ है कि वे अब जांच के लिए किसी से मिल नहीं सकेंगे। तिवारी को क्वारैंटाइन किए जाने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह अच्छा नहीं हुआ। बिहार पुलिस सिर्फ अपना काम कर रही है। इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
बिहार पुलिस का आरोप- जबरदस्ती क्वारैंटाइन किया
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीट किया, ‘आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए ऑफिशियल ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे, लेकिन उन्हें रात 11 बजे बीएमसी के अधिकारियों ने जबरन क्वारैंटाइन कर दिया। अनुरोध के बावजूद उनकी आईपीएस मेस में रहने की व्यवस्था नहीं की गई। अब उन्हें गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है। इस पर महाराष्ट्र के डीजीपी से बात करूंगा।’
रक्षाबंधन पर विशेष: रक्षाबंधन का असली मतलब तो लोग भूलते जा रहे हैं
भारत की सनातन परंपरा पर्व प्रधान है। ये पर्व सृष्टि के क्रमिक विकास के वार्षिक पड़ाव हैं। प्रति वर्ष आकर ये जीवन के विकासक्रम को संस्कारित करते हैं और आगे अपने धर्म के निर्वहन की प्रेरणा भी देते हैं
व्रतेन दीक्षामाप्नोति दीक्षयाप्नोति दक्षिणाम्।
दक्षिणा श्रद्धामाप्नोति श्रद्धया सत्यमाप्यते॥
यजुर्वेद (19.30) में कहा गया है-व्रत से दीक्षा मिलती है, दीक्षा के समय दक्षिणा दी जाती है। दक्षिणा से श्रद्धा बढ़ती है, श्रद्धा से सत्य रूप परमेश्वर की प्राप्ति होती है। व्रत वह शक्ति है, जिसके द्वारा मनुष्य की सोई हुई शक्तियां जागृत होती हैं। असंभव कार्यों को संभव होते देखकर उसकी निष्ठा बढ़ती है। ज्यों-ज्यों उसकी निष्ठा की वृद्धि होती जाती है, त्यों-त्यों वह त्याग की भूमिका में पदार्पण करता है।
त्याग द्वारा शक्तियों का विकास होकर उसकी श्रद्धा में वृद्धि होती है। श्रद्धा की दृढ़ता से सत्य का मार्ग खुल जाता है। इसलिये हमारे धर्म में व्रतों, त्योहार और पर्वों को एक महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। श्रावणी वेद का त्योहार है। प्राचीन काल में ऋषि-मुनि इस दिन से वेद पारायण आरम्भ करते थे, जिसको ‘उपाकर्म’ कहा जाता था। वैसे तो वेद का पाठ करना द्विज मात्र का नित्य का कर्त्तव्य है, परन्तु वर्षा ऋतु में उसके लिये विशेष रूप से प्रबन्ध किया जाता था। इन धार्मिक आयोजनों को आरंभ करने का समय श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को चुना गया। यही परंपरा आज भी चली आ रही है। उस समय लोग वेद पाठ के संकल्प किया करते थे, वेद मंत्रों को कंठाग्र करने की प्रतिज्ञा लेते थे। इन प्रतिज्ञाओं, संकल्पों और पारायण करने के आधार पर ही द्विवेदी, त्रिवेदी, चतुर्वेदी नाम पड़ा ।
आज दुर्भाग्यवश हम इस परंपरा को लोग भूलते जा रहे हैं, इसलिए वेद जैसे बृहद ज्ञान के भंडार से हम वंचित हो रहे हैं। वेद प्रचार का संकल्प इसी अवसर पर लिया जाता है।
रक्षाबंधन का त्योहार भी इसी दिन मनाया जाता है। यह रक्षासूत्र है। इनको ब्राह्मण वेद मन्त्रों से अभिमंत्रित करते थे। तप और त्याग की शक्ति का मिलन वेद मंत्रों की शक्ति के साथ होने से सोने पर सुहागे का काम करता है। उस समय ब्राह्मण राष्ट्र के नेता होते थे, जनता को सन्मार्ग पर लगाना उनका कर्त्तव्य था। आसुरी विचारों से रक्षा करने की जिम्मेदारी उन्हीं की थी।
इस दिन वह भी अपने पुराने संकल्प को स्मरण करते हैं कि द्विजातियों को ऊंचा उठाने के लिये उन्हें क्या करना है? यदि एक वर्ष में उनके कार्य में कोई शिथिलता आ गई हो तो पुनः जागरुकता आ जाती थी, परन्तु खेद का विषय है कि आज कल हमने इस पवित्र त्योहार को केवल अपने धनोपार्जन का साधन बना दिया है और अपने यजमान को सूत्र बांधकर एक-दो उल्टे-सीधे मंत्र पढ़कर पैसा ऐंठने का प्रयत्न करते हैं।
जिस देश के पथ-प्रदर्शक अपने कर्त्तव्य को भूल जाते हैं, उनका पतन की ओर जाना अवश्यम्भावी है, चूंकि ब्राह्मणों का काम धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन और उनका उपदेश करना होता था और वह स्वतंत्र रूप से जीवन निर्वाह के लिए कोई कारोबार नहीं करते थे, इसलिए शिष्यगण उनकी आवश्यकता की पूर्ति के लिए धन, वस्त्र आदि के रूप में दक्षिणा दिया करते थे, जो आज तक प्रचलित है। व्रत धारण करते समय शिष्य गुरु को अपनी श्रद्धा के अनुसार भेंट करते थे। आज दोनों ओर से शिथिलता आ गई है। इस शिथिलता का दृढ़ता में परिवर्तन करने के लिये ही यह त्योहार मनाया जाता है।