सोमवार, 3 अगस्त 2020

अमेरिका: कैलिफोर्निया में 5 लाख से ज्यादा मामले

अमेरिका का कैलिफोर्निया संक्रमण के 5 लाख से ज्यादा मामलों वाला देश का पहला राज्य बन गया है। कैलिफोर्निया के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने शनिवार को बताया कि राज्य में कोरोना के 6542 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख 130 हो गई है। यहां अब तक 9224 मौतें हुई हैं। यहां बीते 24 घंटे में 75 हजार 546 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 78 लाख 86 हजार 587 लोगों का टेस्ट हुआ है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES