रविवार, 6 सितंबर 2020

दनकौर में दो दुकानों में लगी आग

ग्रेटर नोएडा। दनकौर में बिजली उपकरणों की दुकान में शुक्रवार देर रात आग लग गई, दमकल कर्मियों ने लगभग 1 घंटे में आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान के पीछे स्थित मेडिकल स्टोर में भी आग लग गई। एस एस ओ राम कृपाल सिंह ने बताया कि कृष्णा अस्पताल के पास ललित कुमार की ऐसी मरम्मत करने और बिजली उपकरण बेचने की दुकान है। रात 11:00 बजे अचानक आग लगी गई सूचना पाकर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया हालांकि तब तक टीटू ने मेडिकल स्टोर का भी कुछ सामान जल गया था। दोनों दुकानें बंद थी शॉर्ट सर्किट की आग लगने की आशंका है। वही आगजनी की सोशल मीडिया पर पुलिस को लोगों के फंसे होने की सूचना दी गई। लेकिन पुलिस और दमकल अधिकारियों ने इससे इनकार किया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes