गुरुवार, 10 सितंबर 2020

प्रतिनियुक्ति पर तैनात इंजीनियरों को हटाने की मांग

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के इंजीनियर 12 वर्षों बाद भी अपने मूल विभाग में नहीं लौटे हैं, जबकि वह 3 वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर आए थे।


इतने वर्षों तक प्राधिकरण में जमे रहने की शिकायत शासन से की गई है। ग्रेटर नोएडा निवासी रविंद्र शर्मा ने उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के आयुक्त अजय चौहान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,शहरी आवास विकास  मंत्री सुरेश खन्ना व शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव को भी यह शिकायत भेजी है कि आवास विकास विभाग के कई इंजीनियर यमुना प्राधिकरण में 12 वर्षों से जमे हुए हैं, जबकि यह इंजीनियर 3 वर्षों के लिए प्रतिनियुक्ति पर आए थे।


नियमानुसार सरकार के एक विभाग से दूसरे विभाग में कोई अधिकारी या कर्मचारी 3 वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाता है। यह प्रतिनियुक्ति अधिकतम 5 वर्ष की हो सकती है।  


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...