सोमवार, 22 जून 2020
शनिवार, 20 जून 2020
फाइटर प्लेन बॉर्डर के पास भेजे गए
एयरफोर्स चीफ ने लेह का अचानक दौरा किया
चीन के सैनिकों से हिंसक झड़प में 20 जवानों की शहादत के बाद भारत ने किसी भी हालात से निपटने की अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया बीते बुधवार को लेह पहुंचे थे। उनका यह दौरा अचानक तय हुआ था। इसके बाद वे श्रीनगर एयरबेस भी गए थे। शुक्रवार को यह जानकारी सामने आई। इस बीच, एयरफोर्स ने अपने फाइटर प्लेन फाॅरवर्ड बेस और एयरफील्ड की तरफ भेज दिए हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकार के एक सूत्र के हवाले से बताया कि एयरफोर्स चीफ दो दिन के दौरे पर आए थे। पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास चीन ने 10 हजार से ज्यादा सैनिक तैनात किए हैं। ऐसे में एयरफोर्स चीफ ने किसी भी हालात से निपटने की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया।
भारत ने सुखोई-30, मिराज 2000 तैनात किए
- एयरफोर्स ने सुखोई-30 एमकेआई, मिराज 2000 और जगुआर फाइटर एयरक्राफ्ट को फाॅरवर्ड बेस पर भेजा है ताकि वे शॉर्ट नोटिस पर भी उड़ान भर सकें।
- आर्मी की मदद के लिए अमेरिकन अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर भी उन इलाकों में तैनात किए गए हैं, जहां अभी भारतीय सेना के जवान मौजूद हैं।
- चिनूक हेलिकॉप्टरों की तैनाती लेह एयरबेस के आसपास की गई है ताकि जरूरत पड़ने पर सैनिकों की तुरंत आवाजाही हो सके।
- Mi-17V5 मीडियम लिफ्ट हेलिकॉप्टर भी वहां जरूरी सामान पहुंचाने के लिए मौजूद हैं।
लद्दाख में जरूरत पड़ी तो इंडियन एयरफोर्स क्यों मजबूत स्थिति में?
- न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लद्दाख और तिब्बत रीजन में अगर एयरफोर्स को किसी ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है तो वह लेह, श्रीनगर, अवंतीपुर, बरेली, आदमपुर, लुधियाना के हलवाड़ा, अंबाला और सिरसा के एयरबेस का इस्तेमाल कर सकेगा। इन एयरबेस के जरिए भारत के फाइटर प्लेन बेहद कम वक्त में लद्दाख बॉर्डर तक पहुंच सकते हैं।
- चीन की बात करें तो भारत पर हमले की स्थिति में उसके प्लेन को होटान और गार गुंसा से उड़ान भरनी होगी। इससे उन्हें 14 हजार फीट ऊंची बॉर्डर तक आने में भारत के मुकाबले ज्यादा वक्त लगेगा।
हरियाणा में अभी तक 144 मरीजों की हुई कोरोना से मौत
हरियाणा में अभी तक 144 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। गुड़गांव में 55, फरीदाबाद में 51, सोनीपत में 10, रोहतक में 6, पानीपत में 5, अंबाला, भिवानी, जींद व करनाल में 3-3, झज्जर में 2, पलवल, हिसार तथा चरखी-दादरी में 1-1 की मौत हो चुकी है।
हरियाणा में 9743 केस, 525 नए केस आए
प्रदेश में कोरोना संक्रमण ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इतनी की तेजी से कोरोना को मात देने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। शुक्रवार को रिकवरी रेट 50 फीसद पर पहुंच गया। मगर 10 जिंदगियों की सांसें कोरोना से थम गई और 63 की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 44 की सांसें अॉक्सीजन के सहारे सांस ले रहे हैं तो वेंटीलेटर पर 19 जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं।
पिछले 24 घंटों में 525 नए मामलों से प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 9743 पर पहुंच गया। राहत की बात यह है कि 333 मरीज ठीक होकर घर लौटे, जिससे कोरोना को मात देने वालों की संख्या 4889 पर पहुंच गई है। जबकि फरीदाबाद में 5, गुड़गांव में 3, सोनीपत व भिवानी में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।
21 जिलों में सबसे ज्यादा मामले फरीदाबाद में 161, गुड़गांव में 145, सोनीपत में 36, महेंद्रगढ़ में 32, अंबाला में 26, रोहतक में 20, भिवानी में 18, पलवल में 17, पंचकूला में 13, नूंह में 12, झज्जर, पानीपत व चरखी-दादरी में 7-7, करनाल व हिसार में 6-6, कुरुक्षेत्र में 3, सिरसा, फतेहाबाद, रेवाड़ी व कैथल में 2-2 तथा जींद में एक संक्रमित मिला। इसके साथ ही गुड़गांव में 122, फरीदाबाद में 87, चरखी-दादरी 36, अंबाला में 33, पलवल में 17, पंचकूला में 8, फतेहाबाद व कुरुक्षेत्र में 7-7, भिवानी में 5, नूंह व सिरसा में 3-3, हिसार मंा 2, पानीपत, जींद व महेंद्रगढ़ में 1-1 मरीज ठीक होकर घर लौटा।
हरियाणा: गृहमंत्री अनिल विज को अस्पताल से मिली छुट्टी
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज शुक्रवार को मोहाली के मैक्स अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अम्बाला कैंट में स्थित अपने आवास पर पहुंच गए। डॉक्टरों ने अनिल विज को लंबे बेड रेस्ट की सलाह दी है। उनका पिछले दिनों जांघ की हड्डी टूटने पर आप्रेशन हुआ था।
पलवल: जमीनी विवाद के चलते किसान की गोली मारकर हत्या
पलवल के औरंगाबाद गांव में एक 39 वर्षीय किसान की गांव के ही कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक किसान को दो गोली लगी और मौके पर उसकी मौत हो गई। मुंडकटी थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत एक नामजद व दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मामला जमीनी विवाद का है।
पुलिस के अनुसार औरंगाबाद गांव निवासी योगेश ने बताया कि उसका भाई सतीश शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे बाइक पर सवार होकर खेतों से घर आ रहा था। लेकिन सतीश जब मानपुर मोड़ पर घर के नजदीक पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद गांव के ही निवासी भगत सिंह व उसके दो अन्य साथियों ने सतीश की गोली मारकर हत्या कर दी।
राहुल गांधी ओछी राजनीति नहीं करें: अमित शाह
भारत-चीन के तनाव को लेकर सरकार और विपक्ष में बहस तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को लगातार चौथे दिन सरकार पर सवाल उठाए। राहुल को जवाब देने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें घायल सैनिक के पिता कह रहे हैं कि भारतीय सेना चीन को हरा सकती है, राहुल गांधी आप नेतागिरी नहीं करें। शाह ने अपनी तरफ से भी कहा है कि राहुल को ओछी राजनीति से ऊपर उठना चाहिए।
देश की एक इंच जमीन पर भी कोई नजर नहीं डाल सकता: मोदी
गलवान में भारतीय सैनिकों की शहादत और चीनी सैनिकों के हमले पर सरकार ने शुक्रवार को ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने अपनी सेनाओं को कदम उठाने की पूरी छूट दे रखी है। हमारी एक इंच जमीन पर भी कोई नजर नहीं डाल सकता। हमारी सीमा में किसी ने घुसपैठ नहीं की और न ही चीन ने हमारी किसी पोस्ट पर कब्जा किया। हमारे 20 जवान शहीद हुए, लेकिन जिन्होंने भारत माता को चुनौती दी थी, उन्हें वे सबक सिखाकर गए हैं। उनके शौर्य को पूरा देश याद रखेगा। उनके बलिदान से सभी आहत हैं। यह भावना इस बैठक में भी जाहिर हुई है।
गलवान वैली हमारी सीमा में: चीन
चीन ने शुक्रवार देर रात फिर गलवान घाटी को अपना बताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाऊ लिजियन ने कहा कि गलवान घाटी चीन का हिस्सा है और लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएससी) से हमारी तरफ है। भारतीय सैनिक यहां पर जबरन रोड और ब्रिज बना रहे हैं। चीन के अलग-अलग अफसरों ने चार दिन में पांचवीं बार कहा कि 15 जून की शाम को भारतीय सैनिकों ने समझौते को तोड़ते हुए जानबूझकर एलएसी को पार किया और चीन के सैनिकों पर हमला किया।
लिजियन ने कहा कि 15 जून की घटना के लिए भारत जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि गलवान घाटी वास्तविक नियंत्रण रेखा के चीनी हिस्से में आता है। कई सालों से वहां चीनी गार्ड गश्त कर रहे हैं और अपनी ड्यूटी निभाते हैं।
देश की करीब 20% आबादी मानसिक रूप से बीमार
खबर आती है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसने भी सुना, हर कोई दंग रह गया। हर किसी के जेहन में बरबस कुछ सवाल आए? आखिर हुआ क्या? कामयाब सुशांत ने ऐसा किया क्यों? फिर पता चलता है कि सुशांत डिप्रेशन का शिकार थे।
खैर, यह पहला वाकया नहीं है, जब किसी सेलिब्रिटी ने डिप्रेस्ड होकर अपनी जान दी हो। इस फेहरिस्त में कई और नाम भी हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट बताती है कि दुनियाभर में 26.4 करोड़ से ज्यादा लोग डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 7.5% भारतीयों को किसी न किसी तरह का मानसिक रोग है, इनमें से 70% को ही इलाज मिल पाता है। 2020 में भारत की करीब 20 फीसदी आबादी मानसिक रूप से बीमार या डिप्रेशन का शिकार हो सकती है। पुरुषों से ज्यादा महिलाएं डिप्रेशन से पीड़ित हैं।
हर सात में एक भारतीय मेंटल डिसऑर्डर का शिकार
- द लैंसेट की एक स्टडी बताती है कि 2017 में 19.73 करोड़ भारतीय मेंटल डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। इनमें से 4.57 करोड़ डिप्रेसिव डिसॉर्डर और 4.49 करोड़ लोग घबराहट का शिकार थे। स्टडी के अनुसार, 2017 में हर सात में से एक भारतीय मेंटल डिसऑर्डर से ग्रस्त था। 1990 के बाद से भारत के कुल रोग भार में मेंटल डिसऑर्डर का अनुपात योगदान लगभग दोगुना हो गया है।
डिप्रेशन का अंत सुसाइड है
- अहमदाबाद की साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर दीप्ति जोशी बताती हैं कि डिप्रेशन का अंत सुसाइड ही है। डब्ल्यूएचओ भी इस बात को मानता है। डॉक्टर दीप्ति के मुताबिक, डिप्रेशन से जूझ रहे व्यक्ति में इंटेलिजेंस उपयोग करने की क्षमता खत्म हो जाती है।
- अब सवाल उठता है कि भारतीय समाज में डिप्रेशन जैसी चीज इतनी तेजी से कैसे फैल रही है। राजस्थान के उदयपुर स्थित गीतांजलि हॉस्पिटल में असिस्टेंट प्रोफेसर और साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर शिखा शर्मा इसका जिम्मेदार समाज को मानती हैं। वह कहती हैं कि हमारी सोसाइटी में अवेयरनेस नहीं है और एक्सेप्टेंस भी नहीं है। इसी वजह से लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं।
शौक के लिए कतई न बाहर जाएं, न खाएं
देश में अनलॉक-1 चल रहा है। तकरीबन ढाई महीने के बाद होटल और रेस्टोरेंट्स एक बार फिर खुल गए हैं। लेकिन, कुछ शर्तों के साथ। हालांकि, लोग अभी भी होटल और रेस्टोरेंट्स में जाने से बच रहे हैं। दिल्ली स्थित स्वाकेयर कंसल्टेंसी के डॉक्टर और साइकोलॉजिस्ट हर्षवर्धन लोगों को होटल और रेस्टोरेंट्स में नहीं जाने की सलाह देते हैं। वह कहते हैं कि आप कोशिश करें कि इस वक्त कतई शौक के लिए होटल या रेस्टोरेंट्स न जाएं। हैदराबाद स्थित मेडिकवर हॉस्पिटल के चीफ हेपिटोबिलेरी और लीवर ट्रांसप्लांट सर्जन सचिन डागा कहते हैं कि होटल और रेस्टोरेंट्स में जाएं भी तो टेबल और चेयर को छूने से बचें। गर्म खाना ही खाएं। ज्यादा वेटिंग हो तो वापस घर आ जाएं। लेकिन, होटल्स और रेस्टोरेंट्स चेन ग्राहकों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए हर तरह के प्रयास भी कर रही हैं।
राजस्थान में शुक्रवार को 299 नए पॉजिटिव केस सामने आए
राजस्थान में शुक्रवार को 299 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें भरतपुर में 55, जयपुर में 33, जोधपुर में 38, पाली में 24, नागौर में 16, अलवर, झुंझून और भीलवाड़ा में 14-14 मरीज मिले। राज्य में इस वायरस से अब तक 333 लोगों की मौत हो चुकी है।
उत्तरप्रदेश: पिछले 24 घंटों में 809 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए
पिछले 24 घंटों में 809 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। कुल एक्टिव केस 6092 हैं। डिस्चार्ज लोगों की संख्या 9995 और कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 507 है। सहारनपुर में शुक्रवार को 25 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 330 हो गई है।
मध्यप्रदेश: राज्य में संक्रमण के 156 मामले सामने आए
शुक्रवार को राज्य में संक्रमण के 156 मामले सामने आए। इसमें इंदौर और भोपाल में 55-55 और रतलाम, मंदसौर और देवास में 3-3 मरीज मिले। रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में तैनात रैपिड एक्शन फोर्स की 107वीं बटालियन के 7 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन जवानों के संपर्क में आए लगभग 170 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।
पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 14721 संक्रमित बढ़े
देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 95 हजार 841 हो गई। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 14721 मामले सामने आए। वहीं, 9026 मरीज स्वस्थ भी हुए। अच्छी खबर यह है कि देश में 24 राज्य ऐसे हैं, जहां स्वस्थ हुए लोगों की संख्या मरीजों से ज्यादा हो गई।
उधर, दिल्ली से बुरी खबर आ रही है। यहां मरीजों की संख्या 50 हजार के पार चली गई। शुक्रवार को राजधानी में रिकॉर्ड 3137 मरीज बढ़े। यह अब तक सबसे ज्यादा आंकड़ा है। वहीं, 66 मौतें हुईं। इसके साथ राजधानी में मौतें भी 2035 हो गई हैं।
गुरुवार, 18 जून 2020
फ्रांस: 29,575 लोगों की मौत
फ्रांस में संक्रमण से 24 घंटे में 28 लोगों की मौत हुई है। यहां मृतकों की संख्या 29,575 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के 458 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 1.94 लाख हो गए हैं। देश में 19,118 मरीजों की मौत अस्पतालों में हुई है। फ्रांस में कोरोना के 772 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई।
ब्रिटेन: 3 लाख से ज्यादा संक्रमित
ब्रिटेन में संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 717 हो गया है। यहां 42,153 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। यहां अब तक 71 लाख से ज्यादा लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं।
अमेरिका में दोबारा लॉकडाउन नहीं लगेगा: ट्रम्प
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि देश में दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। कुछ राज्यों में केस बढ़े हैं। इसका कारण अर्थव्यवस्था का खोला जाना और देश में जारी प्रदर्शन हो सकता है। अमेरिका में 24 घंटे में 809 लोगों की जान गई है, जबकि 26 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना का एपिसेंटर रहे न्यूयॉर्क में 16 जून को 17 लोगों की जान गई, जो अब तक सबसे कम आंकड़ा है। अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिका अभी कोरोना के पहली लहर की चपेट में है। यहां दूसरी लहर आना अभी बाकी है।
चीन: संक्रमण के 28 नए मामले
चीन में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 28 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें चार मामले विदेशी नागरिकों के हैं, जबकि 24 स्थानीय लोगों के हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन ने गुरुवार को बताया कि घरेलू स्तर में संक्रमण के मामलों में 21 मामले बीजिंग में दो मामले हुबेई प्रांत में और एक मामला तियांजिन नगर निगम में दर्ज किए गए हैं। देश में संक्रमण से बुधवार को किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
ब्राजील: एक दिन में 1269 लोगों की मौत
लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में पिछले 24 घंटे में कोरोना 32,188 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या 9 लाख 55 हजार 377 हो गई है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार देर रात जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में मृतकों की संख्या 46,510 पहुंच गई है। एक दिन पहले यहां 34,918 मामले सामने आए थे और 1282 लोगों की मौत हुई थी। अमेरिका के बाद ब्राजील संक्रमण और मौतों के मामले में दूसरा सबसे संक्रमित देश है।
डेक्सामेथासोन कोरोना का इलाज नहीं: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि डेक्सामेथासोन कोरोना का इलाज या बचाव नहीं है। इसका इस्तेमाल डॉक्टरों की देखरेख में सिर्फ गंभीर मरीजों पर किया जाना चाहिए। डब्ल्यूएचओ के अधिकारी डॉ. माइकल रेयान ने बुधवार को कहा- ज्यादा पावर वाले स्टेरॉइड मानव शरीर में वायरस की संख्या तेजी से बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि यह दवा सिर्फ बेहद गंभीर मरीजों को दी जाए जिनको इससे स्पष्ट रूप से लाभ हो रहा है। डेक्सामेथासोन इनफ्लेमेशन की जानी-मानी दवा है।
‘सऊदी में जून के अंत तक घरेलू पर्यटन बहाल हो सकता है’
कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद सऊदी अरब जून के आखिर में घरेलू पर्यटन बहाल करने की योजना बना रहा है। पर्यटन मंत्री अहमद बिल अकील अल खातिब ने बुधवार को कहा कि हमने गर्मी के मौसम में पर्यटन के लिए कई कार्यक्रम तैयार किए हैं। हम मक्का को छोड़कर सभी क्षेत्रों में घरेलू पर्यटन बहाल कर देंगे। सऊदी में कोरोना प्रभावितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसके बावजूद यहां मई के आखिर से इससे संबधित प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटाया गया है।
पेरू: इटली से ज्यादा मामले, दक्षिण अमेरिका कोरोना का एपिसेंटर बना
दक्षिण अमेरिका अभी कोरोना का एपिसेंटर बना हुआ है। यहां ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मामले पेरू में हैं। संक्रमण के मामले यहां इटली से ज्यादा हो गए हैं। पेरू में मरीजों की संख्या अब 2.40 लाख से ज्यादा हो गया है, जबकि इटली में मामले 2.37 लाख हैं। यहां अब तक सात हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
हॉन्गकॉन्ग: 6 महीने बाद डिजनीलैंड खुला
हॉन्गकॉन्ग में 6 महीने के बाद गुरुवार को डिजनीलैंड खोला गया। महामारी के कारण इसे बंद किया गया था। यह शंघाई के बाद दूसरा डिजनीलैंड है जो महामारी में बंद होने के बाद दोबारा खोला गया। जनवरी में इसे बंद किया गया था। एफे न्यूज के मुताबिक, मई में इसके कुछ रेस्टोरेंट और होटलों को खोल दिया गया था। यहां सीमित संख्या में लोग आ सकते हैं। साथ ही उन्हें पूरी सुरक्षा का ध्यान देना होगा।
दुनिया में अब तक 84.66 लाख मरीज
दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 51 हजार 943 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 84 लाख 66 हजार 256 हो गया है। अब तक 44 लाख 38 हजार 978 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। दक्षिण अमेरिका महामारी का एपिसेंटर बना हुआ है। यहां संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 65 हजार 88 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 15 लाख 91 हजार से ज्यादा संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें ब्राजील (9.60 लाख), पेरू (2.40 लाख) और चिली (2.20 लाख) में ही करीब 90% यानी 14 लाख 21 हजार 845 मरीज हैं।
भारत को चीन के अलावा पाकिस्तान और नेपाल की सेनाओं का दबाव भी झेलना पड़ेगा
गलवान घाटी में सैन्य झड़प के बाद चीन ने एक बार फिर सरकारी अखबार के जरिए भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की। चीनी सरकार के मुखपत्र यानी माउथपीस ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, अगर एलएसी पर तनाव बढ़ा तो भारत को चीन के अलावा पाकिस्तान और यहां तक कि नेपाल की सेना का भी दबाव झेलना पढ़ेगा। इसे आसान शब्दों में समझें तो मतलब यह हुआ कि भारत-चीन सीमा पर हालात बिगड़ने की स्थिति में पाकिस्तान और नेपाल चीन का साथ दे सकते हैं।
बता दें कि सोमवार रात लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच सैन्य झड़प हुई थी। भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन के 43 सैनिक या तो मारे गए या घायल हुए।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। वह फिलहाल राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सोमवार रात तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका जताई थी। अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, आप विधायक आतिशी मार्लेना को भी होम क्वारैंटाइन रखा गया है, क्योंकि उनमें कोरोना के लक्षण मिले हैं।
दिल्ली में 503 कोविड आइसोलेशन कोच भी तैनात
कोरोना संक्रमितों के लिए अस्पतालों में बेड और इंफ्रास्ट्रक्टर की कमी न आए, इसके लिए दिल्ली सरकार ने कुछ होटलों को अस्पतालों से अटैच किया है। इसके अलावा रेलवे ने भी अपने 503 कोविड आइसोलेशन कोच आनंद विहार स्टेशन, सकूरबस्ती डिपो और सराह रोहिल्ला स्टेशन पर तैनात किए हैं। आइसोलेशन कोच के जरिए मरीजों के लिए 8000 बेड का इंतजाम हो गया है।
4जी अपग्रेड सिस्टम के लिए चीनी कंपनियों के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ना करें
भारत-चीन सीमा विवाद का असर सरकारी कंपनियों पर नजर आने लगा है। केंद्र सरकार ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) से कहा है कि 4जी संसाधनों को अपग्रेड करने के लिए चीन के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दिया जाए। सूत्रों के मुताबिक, टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया।
अब टेलीकॉम डिपार्टमेंट 4जी सर्विस के अपडेशन के लिए नए सिरे से टेंडर जारी कर सकता है। इसके अलावा केंद्र सरकार इस पर भी विचार कर रही है कि प्रायवेट ऑपरेटरों से भी कहा जाए कि वे भी चीनी कंपनियों के प्रोडक्ट्स पर अपनी निर्भरता कम करें।
राजस्थान: बुधवार को कोरोना के 326 नए मामले सामने आए
बुधवार को कोरोना के 326 नए मामले सामने आए और 5 की जान गई। जयपुर में 60, धौलपुर में 55 और जोधपुर में 35 केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार 542 पहुंच गया, इनमें से 2762 एक्टिव केस हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 313 हो गई।
देश में अब तक 3.67 लाख केस
देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 67 हजार 705 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1.62 लाख टेस्ट हुए हैं। इसके साथ देश में अब तक 62 लाख 49 हजार 668 सैंपल की जांच हो चुकी है।
उधर, बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 13 हजार 107 मरीज सामने आए और 341 ने जान गंवाई। दिल्ली में रिकॉर्ड 2414 और उत्तरप्रदेश में 583 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। तमिलनाडु में संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार हो गया। यह महाराष्ट्र के बाद दूसरा सबसे संक्रमित राज्य है। इस बीच खबर हैं कि केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में चार महिला कर्मचारी पॉजिटिव मिलीं। एजेंसी में अब तक 8 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
बुधवार, 17 जून 2020
मंगलवार को इटली में कोरोना वायरस से 34 लोगों की मौत
मंगलवार को इटली में कोरोना वायरस से 34 लोगों की मौत हुई. इससे पहले सोमवार को 26 लोगों की मौत हुई थी. हालांकि कोरोना के नए मामलों में सोमवार की तुलना में मंगलवार को कमी आई है. सोमवार को कोरोना के 303 नए मामले सामने आए थे जबकि मंगलवार को कम होकर 210 हो गए. इटली में कोरोना से अब तक 34,405 लोगों की मौत हुई है. कोरोना से मौत के मामले में अमरीका, ब्राज़ील और ब्रिटेन के बाद इटली चौथे नंबर पर है. यह अब तक 237,500 लोग संक्रमित हो चुके हैं.
24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 34,918 नए मामले सामने आए
ब्राज़ील में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 34,918 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही ब्राज़ील में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 923,189 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ब्राज़ील में पिछले 24 घंटों में कोरोना से कुल 1,282 लोगों की जान गई है. यहां मृतकों की कुल तादाद 45,241 हो गई है. मौत और संक्रमण के मामले में ब्राज़ील अमरीका के बाद दूसरे नंबर पर है. ऑर्गेनाइज़ेशन फोर इकनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डिवेलपमेंट ने ब्राज़ील को चेतावनी दी है कि अगर कोरोना की दूसरी लहर भी यहां आई तो अर्थव्यवस्था 9.1% से भी ज़्यादा नीचे गिर सकती है. ओईसीडी ने अनुमान लगाया है कि इस साल 7.4 फ़ीसदी की गिरावट आएगी.
देश में पहली बार एक दिन में 2,000 से ज़्यादा की मौत
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 3,54, 065 हो गए हैं. भारत में मरने वालों की संख्या 11,903 हो गई है.
भारत में संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में है. महाराष्ट्र में संक्रमण के 113445 मामले हैं जबकि कोविड 19 से महाराष्ट्र में अभी तक 5,537 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में कल दो हज़ार लोगों की मौत हुई जो कि एक दिन में मरने वालों का सर्वाधिक आंकड़ा है.
नेपाल दोनों देशों के बीच टकराव से चिंता में पड़ा
चीन और भारत के बीच गलवान घाटी में बने तनाव को लेकर नेपाल में चिंता ज़ाहिर की जा रही है. नेपाल के सेवानिवृत्त राजनयिकों और अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञों ने दोनों देशों से शांति की अपील की है. उन्होंने चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हिंसक झड़पों की ख़बरों पर दुख व्यक्त किया है.
उन्हें उम्मीद थी कि सैन्य गतिरोध आगे नहीं बढ़ेगा क्योंकि पूरे क्षेत्र के लिए इसके दूरगामी परिणाम होंगे. नेपाल के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार शाम 7:15 बजे तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. लेकिन, बीबीसी हिंदी से बात करते हुए पूर्व राजनयिकों, रणनीतिक विश्लेषकों और वरिष्ठ पत्रकारों ने लद्दाख क्षेत्र में भारत-चीन सीमा पर शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने भारत और चीन से संयम बरतने और जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान निकालने का आग्रह किया.
हम ज़िम्मेदार नहीं, भारतीय सैनिकों ज़िम्मेदार: चीन
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि गलवान घाटी में हुई घटना के लिए उन्हें ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा," इसमें सही और ग़लत बिल्कुल साफ़ है. ये घटना एलएसी के चीन के तरफ़ वाले क्षेत्र में हुई और इसके लिए चीन को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता." ”गलवान घाटी की संप्रभुता हमेशा से चीन के पास रही है. भारतीय सैनिकों ने बॉर्डर प्रोटोकॉल और हमारे कमांडर स्तर की बातचीत में हुई सहमति का गंभीर उल्लंघन किया .“
देश में कोरोना से 11,888 मौतें
कोरोनावायरस ने मंगलवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1971 लोगों की जान ले ली। सबसे ज्यादा 1409 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि इनमें काफी मौतें पहले हो चुकी थीं। जिन्हें उस वक्त किन्हीं कारणों से नहीं जोड़ा जा सका था। अब मृतकों का संशोधित आंकड़ा जारी किया जा रहा है। इन आंकड़ों के चलते देश में मरने वालों की संख्या अचानक 9980 से 11 हजार 888 पहुंच गई। जबकि महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 5537 हो गया।
एलएसी के हालात पर हमारी पैनी नजर: अमेरिका
भारत और चीन के बीच लद्दाख की गालवन घाटी में हुई हिंसक झड़प पर अमेरिका का भी बयान आया। मंगलवार रात व्हाइट हाउस में हुई मीटिंग के बाद अमेरिका ने बयान जारी किया। अमेरिका ने कहा- दोनों देशों के बीच जारी तनाव पर हमारी पैनी नजर है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी से 2 जून को फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर चर्चा हुई थी।
बता दें कि सोमवार रात गालवन वैली में हुई हिंसक झड़प में भारत के एक कमांडिंग अफसर समेत भारत के 20 जवानों शहीद हो गए थे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीन के भी 43 सैनिक या तो मारे गए हैं या घायल हुए।
चीन रुक-रुककर सैनिकों के शव भेज रहा
सेना के सूत्रों ने बताया कि 15 से 20 सैनिक लापता हैं। इनमें से कुछ चीन के कब्जे में हैं। चीन रुक-रुककर भारतीय सैनिकों के शव भेज रहा था। कुछ सैनिक नदी में गिर गए हैं, जिनके शव मिल रहे हैं। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर चीन के हेलिकॉप्टरों का मूवमेंट बढ़ गया है। वह अपनी सेना के हताहतों को एयरलिफ्ट कर रहा है।
चीन के कमांडिंग ऑफिसर समेत 40 सैनिक मारे गए
भारत और चीन के सैनिकों के बीच गालवन घाटी में हुई झड़प का मामला बढ़ गया है। न्यूज एजेंसी ने बुधवार को सूत्रों के हवाले से कहा कि चीन के 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं, जिनमें यूनिट का कमांडिंग अफसर भी शामिल है। यह अफसर उसी चीनी यूनिट का था, जिसने भारतीय जवानों के साथ हिंसक झड़प की। भारत के 4 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 15-16 जून की दरमियानी रात को गलवान घाटी में हुई झड़प में भारत के कमांडिंग अफसर समेत 20 जवान शहीद हो गए थे, 135 जख्मी हैं।
झड़प के करीब 36 घंटे बाद पहली बार भारत की तरफ से बयान जारी हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने का कि गालवन में सैनिकों ने अदम्य साहस दिखाया। देश उनकी शहादत हमेशा याद रखेगा। तीन घंटे चली यह झड़प दुनिया की दो एटमी ताकतों के बीच लद्दाख में 14 हजार फीट ऊंची गालवन वैली में हुई। यह हमला पत्थरों, लाठियों और धारदार चीजों से किया गया। उसी गालवन वैली में, जहां 1962 की जंग में 33 भारतीयों की जान गई थी। उधर, भारत ने चीन की तरफ हुई बातचीत इंटरसेप्ट की थी। इसके मुताबिक, चीन के 43 सैनिक हताहत होने की खबर है, लेकिन चीन ने यह कबूला नहीं है।
इजराइल: 258 नए मामले
इजराइल में मंगलवार को संक्रमण के 258 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,495 हो गई है। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। यहां मरने वालों की संख्या 302 है। इससे पहले मंगलवार को इजराइल रोजगार सेवा ने आंकड़े जारी कर बताया था कि अप्रैल के अंत में देश में बेरोजगारी दर 27.5% से गिरकर मई के अंत में 23.5% हो गई है।
पुतिन से मिलने आने वालों को डिसइन्फेक्ट टनल से गुजरना होगा
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कोरोनावायरस से बचाने के लिए डिसइन्फेक्ट टनल बनाया गया है। उनसे मिलने आने वाले लोगों को इस टनल से गुजरना होगा। इसे रूस की ही कंपनी ने बनाया है। अमेरिका और ब्राजील के बाद रूस सबसे संक्रमित देश है। यहां अब तक 5.45 लाख संक्रमित हैं, जबकि 7284 लोगों की मौत हो चुकी है।
बीजिंग: 31 नए मरीज मिले
चीन में संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए हैं। बीजिंग में संक्रमण के 31 नए मामले मिले हैं। बीजिंग एयरपोर्ट ने 1255 उड़ाने रद्द कर दी हैं। बीजिंग से बाहर जाने वाली 615 और आने वाले वाली 640 उड़ानें रद्द की गई हैं। यहां संक्रमण की दूसरी लहर सामने आने के बाद स्थानीय प्रशान ने सख्ती शुरू कर दी। शहर के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया है। सभी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, थिएटर और सिनेमा हॉल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
अमेरिका: इलिनियोस के अटॉर्नी जनरल संक्रमित
इलिनियोस के अटॉर्नी जनरल क्वामे राउल ने कहा है कि वे कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, राउल पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उन्होंने सोमवार को कोरोना टेस्ट कराया था। उन्होंने खुद को अलग-थलग कर लिया है। राज्य में 1.33 लाख लोग संक्रमित हैं।
ब्राजील: 45 हजार मौतें
दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां 24 घंटे में 34 हजार 918 केस मिले हैं, जबकि 1282 लोगों की जान गई है। यहां मरीजों की संख्या 9.28 लाख से ज्यादा हो गया है। अमेरिका के बाद यह सबसे संक्रमित देश है। यहां अब तक 45 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
दुनिया में अब तक 82.56 लाख संक्रमित
दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 45 हजार 958 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 82 लाख 56 हजार 725 हो गया है। अब तक 43 लाख 6 हजार 426 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने चेतावनी दी है कि लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों में गरीबी में जीने वाले 8 करोड़ से ज्यादा लोग भुखमरी की कगार पर हैं। महामारी के चलते इन देशों की आर्थिक स्थित बेहद खराब हो गई है। यूएन ने इन देशों में रहने वाले लोगों की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय एकजुटता की अपील की है।
रविवार, 14 जून 2020
सेक्टर 8, ई ब्लाक: एक महीने में तीसरी बार चोरी
नोएडा। प्रिटिग एवं पैकेजिग का काम करने वाली एक फैक्ट्री परिसर में एक माह में तीसरी बार चोरी की वारदात हुई है। शिकायत पर कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस मामले की जांच कर रही है। आश्रम दिल्ली में रहने वाले संदीप भार्गव की सेक्टर 8 के ई ब्लाक में फैक्ट्री है। उनका प्रिटिग व पैकेजिग का कारोबार है। संदीप भार्गव ने बताया कि शुक्रवार रात चोर फैक्ट्री में घुसकर कई कीमती सामान चुरा ले गए हैं। शुक्रवार रात हुई चोरी की घटना के दौरान चोरों ने करीब पांच ताले तोड़े हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी व जांच की है। संदीप का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान पिछले एक माह में चोर तीसरी बार उनके परिसर में घुसे हैं। 29 मई को हुई चोरी के दौरान उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन एफआइआर दर्ज नहीं हुई थी। शायद पुलिस को FIR दर्ज करना भूल गयी थी।
होमगार्ड वेतन घोटाला: पुलिस मालखाने से चोरी हुए मोबाइल
नोएडा। होमगार्ड वेतन घोटाले के मामले में जेल गए प्लाटून कमांडरों में से तीन के मोबाइल पुलिस मालखाने से गायब हो गए हैं। हैरानी की बात है कि गिरफ्तारी के दौरान जमा तलाशी में प्लाटून कमांडरों के मोबाइल जमा करवाए गए, लेकिन लिखा पढ़ी में नहीं लाए गए। अब उनके जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद मोबाइल कोतवाली से गायब हो गए हैं।
मोबाइल वापस करने की मांग को लेकर प्लाटून कमांडरों ने मामले की शिकायत सूरजपुर कोतवाली पुलिस से की है। आरोप लगाया है कि साजिश के तहत मोबाइल गायब किए गए हैं। वहीं पुलिस का दावा है कि मोबाइल जब जमा किए गए थे तो थाने का मुंशी कोई और था और अब कोई और है। बता दें कि बीते साल होमगार्ड की ड्यूटी का फर्जी मस्टर रोल तैयार कर भुगतान हड़पने की शिकायत प्लाटून कमांडर राजीव कुमार ने पुलिस अधिकारियों से की थी। शिकायत के बाद मामले की जांच हुई और बात सही पाई गई। फर्जी मस्टर रोल तैयार कर पचास फीसद से अधिक फर्जी ड्यूटी जांच में पकड़ी गई थी। गौरतलब है कि यह पहला वाकया नहीं है जिसमे मालखाने से चोरी की खबर है, इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चूका है लेकिन कभी कोई कार्यवाही नहीं की जाती।
बेड की कमी: केंद्र दिल्ली को ट्रेन के 500 कोच मुहैया करवाएगा
दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ रविवार को करीब डेढ़ घंटे चर्चा की। इसके बाद अमित शाह ने कहा कि बेड की कमी को देखते हुए मोदी सरकार दिल्ली को ट्रेनों के 500 कोच मुहैया कराएगी। इन्हें आइसोलेशन वार्ड के रूप में बदला गया है। इससे 8000 बेड उपलब्ध होंगे।
फ्लॉयड के समर्थन में दुनियाभर में विरोध
फ्लॉयड की मौत के बाद इस घटना का जोरदार विरोध हुआ। अकेले अमेरिका में ही 140 शहरों में प्रदर्शन हुए। सरकार को 40 शहरों में कर्फ्यू लगाना पड़ा। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, इटली, ऑस्ट्रेलिया, जापान, डेनमार्क, नीदरलैंड्स, फिनलैंड और दक्षिण अफ्रीका में भी हजारों लोग विरोध जताने सड़कों पर उतरे।
दूसरे अश्वेत की मौत: अटलांटा में गिरफ्तारी के दौरान अफसर ने गोली मारी
अमेरिका के अटलांटा में पुलिस की कार्रवाई में अश्वेत के मारे जाने का दूसरा मामला सामने आया है। अटलांटा के जॉर्जिया में गिरफ्तारी के दौरान 27 साल के रेशर्ड ब्रूक्स को अफसर ने गोली मार दी। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अटलांटा की पुलिस चीफ ने इस्तीफा दे दिया है। घटना को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं। जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, घटना 12 जून की है। रेशर्ड ब्रूक्स पार्किंग में कार में सो रहा था। पुलिस अफसरों को वह नशे में लगा। पूछताछ के दौरान उसकी पुलिस से झड़प हो गई। ब्रूक्स एक अफसर की टेजर (छोटी गन) छीनकर भागा। दूसरे अफसर ने उसका पीछा किया। इतने में ब्रूक्स पलटा और उसने अफसर पर टेजर तान दी। तभी अफसर ने उस पर गोली चला दी। अटलांटा की मेयर कीशा लांस बॉटम्स ने बताया कि घटना के चलते पुलिस चीफ एरिका शील्ड्स ने इस्तीफा दे दिया है।
फ्रांस: सिर्फ आधे घंटे में ही 40 मिमी बारिश दर्ज की गई
फ्रांस के दक्षिणी आइलैंड कोर्सिका में मूसलधार बारिश के बाद अचानक बाढ़ आ गई। अचानक आई बाढ़ ने किसी को संभलने का मौका नहीं दिया। कई कारें तेज बहाव में बहने लगीं, बाढ़ से कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। यहां कुछ ही देर में 120 मिमी. बारिश दर्ज की गई।
आमतौर पर इतनी बारिश यहां दो महीने में होती है। सुबह आधे घंटे में ही 40 मिमी. बारिश हो चुकी थी। दोपहर तक यह और तेज हो गई। दमकल विभाग ने लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। रेस्क्यू के दौरान कुछ दमकलकर्मी घायल भी हो गए। स्थिति बिगड़ते देख स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। मौसम विभाग ने वीकेंड में तेज बारिश की चेतावनी दी है।
फ्रांस : यूरोप में यात्रा की इजाजत मिलेगी
फ्रांस सरकार 15 जून से ट्रैवल बैन कुछ हद तक हटाने जा रही है। यहां जानकारी गृह मंत्री क्रिस्टोफी कास्टनर ने दी। यूरोपीय यूनियन से आवाजाही अब हो सकेगी। अंडोरा, आईसलैंड, मोनाको, नॉर्वे, सैन मरीनो और स्विट्जरलैंड से भी लोग आवाजाही कर सकेंगे। इन देशों से आने वालों पर क्वारैंटाइन की पाबंदियां भी लागू नहीं होंगी। स्पेन और ब्रिटेन के लिए सख्त पाबंदियां फिलहाल जारी रहेंगी। स्पेन से आने वालों को 14 दिन क्वारैंटाइन रहना होगा।
नेपाल: सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
नेपाल में सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क रहा है। कोरोनावायरस के संक्रमण को काबू में न कर पाने पर लोगों ने सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। शनिवार को पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वालों में 7 विदेशी हैं। नेपाल में अब तक संक्रमण के 5335 मामले सामने आ चुके हैं और 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
रूस: 24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड 8700 मामले
रूस में 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 8700 मामले सामने आए और 114 लोगों की मौत हो गई। रूस में संक्रमण के कुल मामले पांच लाख 20 हजार 129 हो गए हैं।
बीजिंग : कुछ हिस्सों में लॉकडाउन
चीन की राजधानी बीजिंग के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह लॉकडाउन लगा दिया गया। हेल्थ मिनिस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, शहर में कुछ क्लस्टर सामने आए हैं। लोकल ट्रांसमिशन के भी दो मामले सामने आए थे। यहां देश के सबसे बड़े सीफूड मार्केट जिंगशेन को भी बंद कर दिया गया है। बीजिंग में सोमवार से स्कूल खुलने थे। अब इस आदेश पर रोक लगा दी गई है।
शुक्रवार को बीजिंग के दो बाजारों में संक्रमण के मामले आए थे। यहां आने वाले 10 हजार लोगों का टेस्ट किया जाएगा। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, बीजिंग में 11 जून के पहले 55 दिन तक कोई मामला नहीं था। अब 46 संक्रमित हैं।
पाकिस्तान : एक और पूर्व प्रधानमंत्री पॉजिटिव
9 जून को पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी पॉजिटिव पाए गए थे। अब शनिवार 13 जून को यूसुफ रजा गिलानी की टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यानी चार दिन में पाकिस्तान के दो पूर्व प्रधानमंत्री पॉजिटिव पाए गए हैं। गिलानी के बेटे ने आरोप लगाया है कि उनके पिता नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो यानी नैब की वजह से संक्रमित हुए। खास बात ये है कि नैब गिलानी और अब्बासी दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही है। इन दोनों से कई बार पूछताछ हो चुकी है।
दुनिया में अब तक 78 लाख से ज्यादा मामले
दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 29 हजार 965 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमितों का आंकड़ा 78 लाख 1हजार 786 हो गया है। अब तक 40 लाख 2 हजार 947 लोग ठीक हो चुके हैं। पाकिस्तान में शाहिद खकान अब्बासी के बाद एक और पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी संक्रमित हो गए हैं।
वहीं, चिली के स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोनावायरस के मामले बढ़ने पर शनिवार को इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति सेबैस्टियन पिनेरा ने स्वास्थ्य मंत्री जेम मैनेलिच के इस्तीफे की जानकारी दी। चिली में अब तक संक्रमण के कुल एक लाख 67 हजार 355 मामले आए हैं और 3101 लोगों की मौत हो चुकी है।
अगर मैं राष्ट्रपति चुनाव में हार गया तो देश के लिए बहुत बुरा होगा: ट्रम्प
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर वह चुनाव हार गए तो आसानी से ऑफिस छोड़ देंगे। इससे पहले डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा था कि ट्रम्प चुनाव में धांधली करा सकते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर ट्रम्प हार भी गए तो आसानी से ऑफिस नहीं छोड़ेंगे। इन आरोपों को अब ट्रम्प ने खारिज किया है।
ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज से बातचीत करते हुए कहा- अगर मैं नहीं जीतता तो मतलब नहीं जीता। तो मैं आगे बढ़ूंगा और दूसरी चीजें करूंगा। अगर मैं चुनाव हारा तो यह देश के लिए बहुत बुरा होगा। अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं। रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प की टक्कर डेमोक्रेटिक जो बिडेन से है।
कोरोनावायरस के कारण अमेरिका के चुनावों में मेल-इन बैलेट (ईमेल या लेटर पोस्ट कर वोटिंग) की मांग हो रही है। ट्रम्प ने मेल-इन बैलट को एक धोखा बताया। उन्होंने ट्वीट किया था कि डेमोक्रेट्स 2020 के चुनावों में धोखेबाजी करना चाहते हैं। ट्रम्प कोरोना महामारी के बावजूद मेल-इन बैलेट के खिलाफ हैं।
अपर्णा यादव को योगी सरकार ने दी ‘Y’ श्रेणी सुरक्षा
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू व प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव को योगी सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। इस संबंध में एडीजी सुरक्षा द्वारा गृह (पुलिस)विभाग अनुभाग-16 के संयुक्त सचिव सुनील कुमार ने आदेश जारी किया है।
अपर्णा बिष्ट यादव लखनऊ की कैंट सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2017 में विधानसभा लड़ चुकी हैं। अपर्णा पूर्व में सीएम योगी से मुलाकात कर चुकी हैं और समय-समय पर पीएम मोदी व सीएम योगी की प्रशंसा करती रहती हैं।
क्या बिहार में 15 जून से लगेगा फिर से लॉक डाउन लगेगा ?
बिहार में कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को COVID-19 की आई पहली जांच रिपोर्ट में फिर कोरोना के 109 नए मरीज मिले हैं जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 5807 हो गई है। वहीं अबतक 35 संक्रमित मरीजों की अबतक मौत हो चुकी है। अब तक कोरोना महामारी से 2950 लोग ठीक हुए हैं। आज अभी तक 1270 सैंपल्स की जांच हुई है।
बताया जा रहा है कि अगले 15 को फिर से बिहार में लॉकडाउन लगेगा या नहीं इसको लेकर फैसला सामने आ चुका है। विगत कई दिनों से यह कयास लगाया जा रहा था कि अगले 15 जून से संभव है कि फिर से पूरे बिहार में लॉकडाउन लगा दिया जाए।
सरकार विरोधी बलून भेजना बंद करे नहीं तो सैन्य कार्रवाई: उत्तर कोरिया
त्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया पर सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है। किम यो ने दक्षिण कोरिया से सटी सीमा से सरकार विरोधी पर्चे भेजे जाने पर शनिवार को नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारी ये पर्चे बलून में भरकर भेज रहे हैं। किम यो ने कहा कि अगर दक्षिण कोरिया अपने प्रदर्शनकारियों को ऐसा करने से नहीं रोकता है तो मेरी सेना कार्रवाई करेगी।
किम यो ने कहा कि मैंने सु्प्रीम लीडर, मेरी पार्टी और सरकार से मुझे मिले अधिकारों का इस्तेमाल किया है और सेना को कार्रवाई करने को कहा है। अब अगली कार्रवाई पर फैसला सेना प्रमुख लेंगे। यह दक्षिण कोरिया को काफी महंगा पड़ेगा।
पिछले कुछ समय से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया से सभी तरह का संपर्क बंद करने का ऐलान किया था। उत्तर कोरिया ने कहा था, 'हम दक्षिण कोरिया से जुड़ी हॉटलाइन समेत सभी कम्युनिकेशन लाइनें बंद कर रहे हैं। वो अब हमारा दुश्मन देश है। दक्षिण कोरिया हमारे खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने वालों को नहीं रोक पाया।'
लॉकडाउन के चारों फेज में कोरोना के केस बढ़े: कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर लॉकडाउन को लेकर सरकार को घेराने की कोशिश की । राहुल ने ट्विटर पर चार ग्राफ पोस्ट किए हैं, जिनमें दिख रहा है कि लॉकडाउन के चारों फेज में कोरोना के केस बढ़े। राहुल ने कोट किया है कि बार-बार एक ही पागलपन करते हुए अलग-अलग नतीजों की उम्मीद की जा रही है। हर काम में उलझाने की राजनीती करने वाले राहुल ने शुक्रवार को भी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि भारत एक गलत रेस को जीतने के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। एरोगेंस और इन्कॉम्पिटेन्स की वजह से भयानक ट्रेजडी हो रही है। बजाय कमी निकलने के राहुल को स्ट्रेटेजी बनाकर सरकार को बतानी चाहिए कि सरकार को अब क्या करना चाहिए।
देखा जाये तो राहुल न केवल खुद का बलिक अपनी पार्टी का भी बार बार मजाक उड़वाते आ रहे है अब तो हालत ये हो गयी है कि खुद उनकी पार्टी के कर्यकर्ता उन्हें गंभीरता ने नहीं लेते है। जब से कोरोना की त्रासदी भारत में आयी है तभी से राहुल और उनकी महासचिव बहन प्रियंका गाँधी रोज नए नाटक कर अपनी गंभीरता को जनता को देखा रहे है। कांग्रेस पार्टी का कोई अन्य नेता कोई सवाल नहीं उठा रहा है।
पिछली बार कांग्रेस की महासचिव और राहुल गाँधी की बहन प्रियंका गाँधी ने बसों की फर्जी लिस्ट देकर और अपनी ही पार्टी के कई नेताओ पर FIR दर्ज करवा ली जिससे पार्टी की काफी फजीयत हुई, खुद पार्टी के कार्यकर्ता असमंजस में दिखाई दिए।
पतंजलि योगपीठ ने खोज ली कोरोना की आयुर्वेदिक दवा: आचार्य बालकृष्ण
कोरोनावायरस को फैलने से रोकने और संक्रमितों को ठीक करने की आयुर्वेदिक दवा तैयार हो चुकी है। यह दावा पतंजलि योगपीठ के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने शनिवार को किया है। उन्होंने कहा कि दवा का पहले फेज में क्लिनिकल ट्रायल पूरा हो चुका है। इसका 100% रिजल्ट आया है। सैकड़ों मरीज इस दवा को लेने से ठीक हुए हैं। अगले 3-4 दिनों में ठीक हुए मरीजों के डेटा के साथ सारे सबूत दुनिया के सामने रखेंगे।
बालकृष्ण ने कहा, ''जिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ये दवाइयां दी गईं उनमें 70 से 80% मरीज महज 5 से 6 दिन में ठीक हो गए। सभी मरीज दवा लेने के अधिकतम 14 दिन में ठीक हो गए। ऐसे सभी मरीज बाद में कोरोना निगेटिव पाए गए। यही नहीं गंभीर मरीजों को भी यह दवा दी गई और वह भी ठीक हो गए। मरीजों की कफ, बुखार, सांस लेने में दिक्कत जैसी गंभीर समस्या भी दूर हो गई।''
बालकृष्ण ने कहा, ''कोरोना का समाधान आयुर्वेद से 100% संभव है। क्लिनिकल ट्रायल में सफलता मिली है। अब क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल कर रहे हैं। अभी तक इसमें भी सकारात्मक परिणाम मिले हैं। आने वाले 3-4 दिन में हम इसका पूरा विवरण दुनिया के सामने सबूतों के साथ पेश करेंगे।'' पतंजलि योगपीठ के सीईओ आचार्य बालकृष्ण जिस कोरोना संक्रमण की दवा खोज लेने का दावा कर रहे हैं, उसके लिए पूरी दुनिया के बड़े से बड़े वैज्ञानिक दिन-रात शोध कर रहे हैं। अगर बालकृष्ण का यह दावा सही होता है तो भारत समेत पूरी दुनिया के लिए यह बड़ी राहत की बात होगी।
यही नहीं भारत और आयुर्वेद का डंका भी पूरी दुनिया में बजने लगेगा। अभी तक पूरी दुनिया में 77.39 लाख लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.28 लाख लोगों की मौत भी हो चुकी है। सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अब भारत ही ऐसा देश है, जहां संक्रमण फैलने और इससे मरने वालों की रफ्तार सबसे तेज है।
पाकिस्तान ने जनवरी से जून तक 2 हजार 27 बार सीजफायर तोड़ा
पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर अशांति फैलाने से बाज नहीं आ रहा है। नियंत्रण रेखा के उस पार से पाकिस्तानी सेना भारत के गांवों को निशाना बनाकर गोले दाग रही है। इस साल जनवरी से जून तक 6 महीने में पाकिस्तान ने 2027 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। हालांकि, हर बार भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया। इस दौरान कश्मीर में 100 आतंकी मारे। इनमें से कुछ आतंकी संगठनों के कमांडर थे।
पिछले साल पाकिस्तान ने कश्मीर में सबसे ज्यादा 3168 बार सीजफायर तोड़ा था। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना कोरोना महामारी का फायदा उठाना चाहती है। इसकी कोशिश है कि इस समय आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराई जाए।
देश में अब तक 3.21 लाख केस
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख 21 हजार 642 हो गई है। शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 12 हजार 31 नए मरीज सामने आए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर, दिल्ली में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने 20 हजार बेड जोड़ने की योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि इसके लिए नर्सिंग होम, होटल और बैंक्वेट हॉल का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि होटल और बैंक्वेट हॉल में करीब 15 हजार बेड बनाए जाएंगे। वहीं, 5 हजार बेड 10 से 49 बेड वाले नर्सिंग होम में तैयार किए जाएंगे।
शनिवार, 13 जून 2020
भारत, पाकिस्तान, रूस, मैक्सिको, ईरान में लॉकडाउन में ढील के बाद बढ़े कोरोना केस
भारत, मैक्सिको, रूस, ईरान और पाकिस्तान समेत कई देशों में कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकारों ने लॉकडाउन हटाने का फैसला किया है। लीडर्स को यह लगने लगा है कि बीमारी से ज्यादा अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना जरूरी है।
विकासशील देशों समेत कई अन्य राष्ट्रों के नेताओं के मुताबिक, आर्थिक तबाही के जोखिम के बिना वे लॉकडाउन को बरकार नहीं रख सकते। खासकर अपने गरीब नागरिकों के लिए। ऐसे में सोच में बदलाव आया है। पहले कहा जा रहा था कि वायरस से बचने के लिए अंदर रहो, लेकिन अब बीमारी और मौतों को स्वीकर कर लोगों के जीवन को बचाने की कोशिश की जा रही है।
गुजरात और राजस्थान में कांग्रेस विधायक रिजॉर्ट में
गुजरात और राजस्थान में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस लगातार भाजपा पर विधायकों को खरीदने या लालच देने का आरोप लगा रही है। पिछले दिनों गुजरात में कांग्रेस के तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस ने अपने विधायकों को होटल और रिजॉर्ट में ठहराया हुआ है। शुक्रवार को गुजरात कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की। पार्टी का आरोप है कि भाजपा चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है।
कनाडा, चीन जैसे देश भी महाराष्ट्र से पीछे
जिस चीन से इस कोरोनावायरस की शुरुआत हुई थी, उसे महाराष्ट्र ने चार दिन पहले ही पीछे छोड़ दिया है। चीन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 83 हजार के आसपास है, जिनमें से सिर्फ कुछ सौ ही एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र ने कनाडा को भी पीछे छोड़ते हुए दुनिया में 17वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है। worldometers के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तक कनाडा में 97 हजार पॉजिटिव मरीज थे। अब तो महाराष्ट्र से कम मरीज दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, फिलीपींस, बांग्लादेश, मलेशिया और जापान जैसे देशों में हैं।
महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया है। यहां शुक्रवार को 3,493 पॉजिटिव केस मिले। राज्य में अब तक 1,01141 मरीज मिल चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 127 लोगों की मौत हो गई। यहां कोरोना से अब तक 3,717 लोग दम तोड़ चुके हैं। कुल 47,796 संक्रमित ठीक हुए हैं। यहां एक्टिव केसों की संख्या 49,616 है। यह कुल पॉजिटिव मरीजों का 49% है।
चीन के साथ सटी भारत की सीमा पर हालात काबू में: जनरल नरवणे
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चीन और नेपाल के साथ चल रहे सीमा विवाद को लेकर बयान दिया। नरवणे ने कहा कि मैं सभी को भरोसा दिलाता हूं कि चीन के साथ हमारी सीमाओं पर हालात पूरी तरह काबू में हैं। हम लगातार संपर्क में हैं। कोर कमांडर स्तर की बातचीत हुई है और समान रैंक के कमांडरों की बैठकें जारी हैं। नरवणे शनिवार को इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने देहरादून पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ भी हमारे रिश्ते मजबूत हैं। हमारे बीच भौगोलिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक जुड़ाव है और दोनों देशों के लोग आपस में जुड़े हैं। यह रिश्ते आगे भी मजबूत रहेंगे। जनरल ने कहा कि जहां तक जम्मू-कश्मीर की बात है। पिछले 10 से 15 दिनों में 15 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं। यह सब सुरक्षाबलों और एजेंसियों के बीच अच्छे तालमेल की वजह से हुआ है। कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ज्यादातर ऑपरेशन स्थानीय लोगों के इनपुट्स के बाद चलाए जाते हैं।
ज्योतिरादित्य और उनकी मां की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई
भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे की दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। सिंधिया की सेहत में सुधार हो रहा है और उन्हें दो-तीन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। सिंधिया और उनकी मां को कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली में साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। दैनिक भास्कर ने मैक्स अस्पताल को फोन करके इसकी पुष्टि की है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अभी सिंधिया और उनकी मां भर्ती हैं, इलाज चल रहा है।
पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया की तबियत अचानक खराब हो गई थी। उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे। उन्हें बुखार और गले में खराश थी। इसके चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनकी मां माधवी राजे, पत्नी प्रियदर्शिनी राजे, बेटा महाआर्यमन और बेटी अनन्या राजे का कोरोना टेस्ट कराया गया था। ज्योतिरादित्य और उनकी मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, परिवार के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद 9 जून को सिंधिया और उनकी मां को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मध्य प्रदेश में तेल के दामों में 1-1 रुपए बढ़ा
पेट्रोल 82.62 और डीजल 73.11 रुपए प्रति लीटर हुआ
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक-एक रुपए अतिरिक्त कर बढ़ा दिया है। इसके बाद अब प्रदेश में पेट्रोल पर अतिरिक्त कर कुल 4.50 रुपए और डीजल पर 3 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल-डीजल पर वैट और अतिरिक्त कर मिलाकर अब तक का सबसे ज्यादा टैक्स है। पेट्रोल और डीजल पर वैट क्रमश: 33 और 23 प्रतिशत है। बढ़े हुए अतिरिक्त कर के साथ नई दरें शुक्रवार मध्यरात्रि से ही प्रभावी हो गईं। यानी शनिवार से बढ़ी हुई दर पर पेट्रोल-डीजल मिलेगा। शनिवार सुबह 4 बजे नई दरों की रेट लिस्ट पेट्रोल पंप संचालकों के पास पहुंच गई। इसके बाद भोपाल में अब पेट्रोल 82.62 रुपए और डीजल 73.11 रुपए हो गया है।
कुणाल चौधरी ने कहा- खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है
कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने फोन पर चर्चा में काेरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि डॉक्टरों की सलाह पर खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। बीते दिनों गेहूं खरीदी केंद्रों सहित अन्य स्थानों पर नियमित दौरा कर रहा था। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग विधायक की ट्रैवल हिस्ट्री निकाल रही है।
कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी कोरोना संक्रमित
भोपाल. राजधानी में शनिवार को 51 नए केस मिले। विधायक और कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने डॉक्टरों की सलाह पर खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। नए संक्रमितों में 4 और 8 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, आईसर क्वारैंटाइन सेंटर भौंरी में फिर से 11 संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके पहले वहां पर 9 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। एम्स में भी एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है। पिपलानी, शाहजहांनाबाद, ऐशबाग, जहांगीराबाद इलाके से भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
राजस्थान: सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण
प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2499 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2123 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 937, पाली में 721, उदयपुर में 597, कोटा में 544, नागौर में 531, डूंगरपुर में 388, अजमेर में 409, झालावाड़ में 341, सीकर में 348, चित्तौड़गढ़ में 199, सिरोही में 266, टोंक में 180, जालौर में 185, भीलवाड़ा में 186, राजसमंद में 166, झुंझुनूं में 202, चूरू में 183, बीकानेर में 121, जैसलमेर में 93 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 90, बाड़मेर में 119, मरीज मिले हैं।
राजस्थान: संक्रमितो का आंकड़ा 12,186 पहुंच, अब तक संक्रमण से 275 की जान गयी
राजस्थान में शनिवार सुबह कोरोना संक्रमण के 118 मामले सामने आए। इनमें भरतपुर में 39, पाली में 34, जयपुर में 19, अजमेर में 5, नागौर में 4, चूरू, डूंगरपुर और कोटा में 3-3, अलवर, बाड़मेर और टोंक में 2-2, झालावाड़ और दूसरे राज्य से आए 1-1 मरीज शामिल हैं। इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितो का आंकड़ा 12 हजार 186 पहुंच गया। वहीं, पिछले 12 घंटे में राज्य में संक्रमण से 3 लोगों ने दम तोड़ा। इनमें जयपुर में 2 और पाली में 1 मरीज की जान गई। इसके बाद राज्य में संक्रमण से जाने वाली मौतों का कुल आंकड़ा 275 पर पहुंच गया।
शुक्रवार, 12 जून 2020
आर्मी अफसरों की नियुक्ति से इमरान खान की सत्ता पर पकड़ कमजोर
पाकिस्तान सरकार पर अन-ऑथराइज तरीके से वहां की सेना का कंट्रोल है। ब्लूमबर्ग मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान की सरकार में 12 से ज्यादा प्रमुख पदों पर आर्मी के मौजूदा या पूर्व अफसर काबिज हैं। ये अफसर एयर कैरियर, बिजली विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान जैसे विभागों में नियुक्त हैं। तीन अपॉइंटमेंट पिछले 2 महीनों में हुए हैं।
पाकिस्तान की गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई और सरकारी लोगों के भ्रष्टाचार में शामिल होने से प्रधानमंत्री इमरान खान का प्रभाव और लोकप्रियता कम हुई है। इसके चलते सेना का कद बढ़ गया है। विश्लेषकों ने लंबे समय से सेना के समर्थन को इमरान की पार्टी के लिए अहम माना है।
पाकिस्तान में ये कोई नई बात नहीं है। यहां सेना सबसे पावरफुल है और उसने अपने सात दशक के इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक देश पर शासन किया है। 2018 में जब इमरान प्रधानमंत्री बने तब उन्होंने नया पाकिस्तान बनाने का वादा किया, ये वादा अब उन पर भारी पड़ने लगा है।
फ्रांस: 8 लाख लोगों की नौकरी खतरे में
फ्रांस यूरोप के सबसे प्रभावित देशों में से एक है। वित्त मंत्री ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगले कुछ महीनों में देश में आठ लाख लोगों की नौकरियां जा सकती हैं। यहां संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं, लेकिन मौतों में कमी आई है। देश में अब तक 1.55 लाख संक्रमित मिले हैं, जबकि 29 हजार 319 जानें जा चुकी हैं।
चीन: 11 विदेशी नागरिक संक्रमित मिले
चीन में बुधवार को 11 विदेशी नागरिकों में संक्रमण की पुष्टि हुई। नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, देश में अब 1797 इंपोर्टेड केस हो गए हैं। 11 में से 6 केस शंघाई में मिले, तीन गुआंग्डोंग प्रांत में और तियानजीन और फुजियान में एक-एक केस मिले। कुल मामलों में से 1736 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि 61 का इलाज अभी भी चल रहा है।
इटली: 4564 बच्चे संक्रमित
इटली में नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एगोस्टिनो मियोजो ने कहा कि देश में महामारी की शुरुआत से अब तक 4564 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, चार की मौत हो चुकी है। सक्रमित बच्चों में ज्यादातर 7 से 17 साल के हैं। बीमारी से मारे गए सभी बच्चे सात साल से कम उम्र के थे। सभी संक्रमित बच्चों को इलाज घर पर ही किया गया, केवल 100 बच्चों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। यदि स्कूलों को बंद नहीं किया गया होता तो संक्रमित बच्चों की संख्या ज्यादा हो सकती थी।
ब्राजील: एक दिन में 1274 मौतें
ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में महामारी से 24 घंटे में 1274 लोगों की मौत हुई है। बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हजार 803 हो गई है। बुधवार को 32,913 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 7 लाख 75 हजार 581 हो गई है। यहां एक दिन पहले 32,091 नए मामले सामने आए थे और 1272 लोगों की मौत हुई थी। अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरा सबसे संक्रमित देश है।
पाकिस्तान: 1.19 लाख से ज्यादा केस
पाकिस्तान में 24 घंटे में संक्रमण के 5834 मामले मिले हैं। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। सरकार ने यहां लॉकडाउन खत्म कर दिया है। इसके बाद यहां मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में अब तक 1.22 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 2394 मौतें हो चुकी हैं। यहां सिंध और पंजाब प्रांत में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। संक्रमण के मामले बढ़ते देख डब्ल्यूएचओ ने यहां फिर से लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।
पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ संक्रमित
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष और नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने गुरुवार को संक्रमण की पुष्टि की है। कैंसर की जंग जीत चुके 69 साल के शरीफ घर में ही क्वारैंटाइनन हैं। जियो न्यूज से बातचीत में पीएमएल-एन प्रतिनिधि अता तरार ने कहा कि मामूली लक्षण नजर आने के बाद शरीफ ने जांच कराई थी। 10 जून को आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई।
ईयू ने कहा- चीन और रूस फर्जी खबरें फैला रहे
यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने कहा है कि चीन और रूस महामारी को लेकर गलत खबरें फैला रहे हैं। ईयू ने कहा कि दोनों देश फर्जी खबरों के जरिए अपनी इमेज बना रहे हैं। ईयू उपाध्यक्ष वेरा जुरोवा ने ब्रसेल्स में कहा कि इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने दोनों से देशों से फर्जी खबरों पर रोक लगाने की मांग की।
दुनिया में अब तक 75.39 लाख मरीज
दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 21 हजार 390 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 75 लाख 39 हजार 565 हो गया है। 38 लाख 22 हजार 639 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। चीन की राजधानी बीजिंग में 56 दिनों के बाद कोरोनावायरस से लोकल ट्रांसमिशन का एक मामला सामने आया है।
चीन में गुरुवार को कुल 16 लोग संक्रमित पाए गए। चाइना डेली की खबर के मुताबिक, चीन की सरकार ने विदेश के साथ ही विभिन्न शहरों से आने वाले लोगों को क्वारैंटाइन करने के कड़े नियम लागू किए हैं। पांच जून से ही बीजिंग में कोराना के सख्त नियमों में थोड़ी ढील दी गई है।
बलूचों ने पाकिस्तान की सेना पर पत्थर बरसाए
- बलूचिस्तान में महिला की हत्या के बाद प्रदर्शन
- डर कर जवान अपनी पोस्ट छोड़कर भागे
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक महिला और 4 साल की बच्ची की हत्या के बाद प्रदर्शन हो रहे हैं। बलूचों ने गुरुवार को सीमा के पास स्थित बारबचा इलाके में पाकिस्तान की सेना पर पत्थर बरसाए। सेना की एक चेक पोस्ट में भी आग लगा दी। हिंसक प्रदर्शन से डरकर सेना के जवान अपनी पोस्ट छोड़कर भाग गए।
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो बलूचिस्तान पोस्ट ने शेयर किया है। इसमें हजारों प्रदर्शनकारी पाकिस्तानी सैनिकों पर पत्थरबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। इस जगह पर सेना के टैंक भी खड़े थे। लेकिन, पत्थरबाजी तेज होते ही सैनिक पोस्ट छोड़कर भाग खड़े हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सेना की चेक पोस्ट में आग लगा दी।
बलूच लिबरेशन आर्मी को खत्म करने का अभियान चला रही सेना
अरब न्यूज ने इंटेलिजेंस सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान की सेना ग्राउंड जीरो क्लियरेंस ऑपरेशन चला रही है। इस ऑपरेशन के तहत बलूचिस्तान की आजादी की मांग करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी और बलूच लिबरेशन फ्रंट को खत्म किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों में बलूच और पख्तून नेताओं की हत्या के कई मामले सामने आए हैं।
टेक्सास: एक दिन में सबसे ज्यादा 2504 नए मामले सामने आए
टेक्सास में कोरोना के 2,504 नए मामले आए हैं। यह यहां एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। लोग राज्य में अनलॉक करने के लिए गवर्नर ग्रेग अबॉट की आलोचना कर रहे हैं। राज्य में अब तक 81,434 केस आए हैं जबकि 1,920 मौतें हुई हैं।
अमेरिका में सितंबर तक मौतों का आंकड़ा 2 लाख के पार होने की आशंका
अमेरिका में कोरोना की दूसरी लहर उठ रही है। इसके गहरे संकेत 4 राज्यों एरिजोना, टेक्सास, फ्लोरिडा और कैलिफोर्निया में दिखाई दे रहे हैं। जॉन्स हॉपकिंस सेंटर, पेरेलमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन समेत कम से कम 5 संस्थाओं के रिसर्चर्स ने अपने अध्ययन में यह दावा किया है। टेक्सास, फ्लोरिडा और कैलिफोर्निया टॉप 10 संक्रमित राज्यों में शामिल हैं।
जॉन्स हॉपकिंस सेंटर के रिसर्चर एरिक टोनर ने कहा कि कोरोना की नई लहर अभी छोटी और दूर दिखाई दे रही है, लेकिन यह अमेरिका के कुछ हिस्सों में उभर रही है। हालांकि, यह कहना जल्दबाजी होगी कि संक्रमण के मामले अनलॉक और रंगभेद के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों में उमड़ी भारी भीड़ के कारण बढ़े हैं।
ऐसा इसलिए कह सकते हैं क्योंकि जॉर्जिया में हेयर सैलून, टैटू पार्लर, जिम डेढ़ महीने पहले खुल गए थे, लेकिन वहां मामलों में गिरावट आई है। पेरेलमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन के जैव सांख्यिकी विभाग के निदेशक जेफरी मॉरिस का कहना है कि अब ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
पहली बार अंतरिक्ष में पदार्थ की पांचवी अवस्था के सबूत मिले
पदार्थ की यह अवस्था तब बनती है, जब किसी तत्व के परमाणुओं को परम शून्य ( जीरो डिग्री केल्विन या माइनस 273.15 डिग्री सेल्सियस) तक ठंडा किया जाता है। इसके चलते उस तत्व के सारे परमाणु मिलकर एक हो जाते हैं यानी सुपर एटम बनता है। इसे ही पदार्थ की पांचवी अवस्था कहते है। किसी भी पदार्थ में उसके परमाणु अलग-अलग गति करते हैं, लेकिन पदार्थ की पांचवी अवस्था में एक ही बड़ा परमाणु होता है और इसमें तरंगे उठती हैं।
वैज्ञानिकों को पहली बार अंतरिक्ष में पदार्थ की पांचवी अवस्था के सबूत मिले हैं। उनका मानना है कि इसके जरिए ब्रह्मांड की गुत्थियों को सुलझाया जा सकता है और इसकी उत्पत्ति का भी पता लगाया जा सकता है। भारतीय वैज्ञानिक सत्येंद्र नाथ बोस और अल्बर्ट आइंस्टीन ने पदार्थ की इस अवस्था के बारे में 100 साल पहले 1920 में बताया था। इसलिए इसे बोस-आइंस्टाइन कंडेनसेट्स (बीईसी) भी कहते हैं। यह प्रयोग अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में किया गया है।
वैज्ञानिकों ने बताया कि बीईसी बेहद संवेदनशील है। अगर उसकी अवस्था से थोड़ी भी छेड़छाड़ की जाती है तो वे गर्म हो सकते हैं, क्योंकि वे हमेशा परम शून्य तापमान पर होते हैं। थोड़ा सा भी गर्म होने पर पदार्थ की पांचवीं अवस्था खत्म हो जाएगी। इस वजह से पृथ्वी पर इनका अध्ययन लगभग असंभव है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि बीईसी में अंतरिक्ष की रहस्यमयी डार्क एनर्जी के बारे में जानकारी छुपी हुई है। वैज्ञानिक ब्रह्मांड के फैलाव के पीछे इस डार्क एनर्जी को ही मानते हैं। इस रिसर्च को नेचर जर्नल में प्रकाशित किया गया है।
पाकिस्तान- 2500 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
पाकिस्तान में भी सरकार ने पाबंदियां में ढील दी है। शहरों के बाहर कोई भी मास्क नहीं पहन रहा है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहा है। लाहौर में पुराने शहर की गलियों में लोगों की भीड़ लगी रहती है। बीते हफ्ते पाकिस्तान में संक्रमण के मामले करीब दोगुने हो गए हैं। यहां टेस्टिंग बेहद कम होने के कारण यह बताने का कोई तरीका नहीं है कि वायरस कितना फैला हुआ है। डॉक्टर्स की एक संस्था के दावे के मुताबिक, यहां 2500 से ज्यादा हेल्थ केयर वर्कर्स बीमारी की चपेट में आ गए हैं और 34 की मौत हो चुकी है। कोरोनावायरस से कम से कम 5 लॉमेकर्स की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद देश में सब शुरू हो रहा है।
लॉकडाउन में ढील के बाद बढ़े कोरोना केस
भारत, मैक्सिको, रूस, ईरान और पाकिस्तान समेत कई देशों में कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकारों ने लॉकडाउन हटाने का फैसला किया है। लीडर्स को यह लगने लगा है कि बीमारी से ज्यादा अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना जरूरी है।
विकासशील देशों समेत कई अन्य राष्ट्रों के नेताओं के मुताबिक, आर्थिक तबाही के जोखिम के बिना वे लॉकडाउन को बरकार नहीं रख सकते। खासकर अपने गरीब नागरिकों के लिए। ऐसे में सोच में बदलाव आया है। पहले कहा जा रहा था कि वायरस से बचने के लिए अंदर रहो, लेकिन अब बीमारी और मौतों को स्वीकर कर लोगों के जीवन को बचाने की कोशिश की जा रही है।
विकासशील देशों में हाल के दिनों में इंसान से इंसान में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। खासकर, ऐसे समय में जब वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन संक्रमण की संख्या को नए मुकाम तक पहुंचने को लेकर चेतावनी दे रहा है। भारत में रोज करीब 10 हजार के करीब केस सामने आ रहे हैं।
गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग
गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...