रविवार, 14 जून 2020

दुनिया में अब तक 78 लाख से ज्यादा मामले

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 29 हजार 965 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमितों का आंकड़ा 78 लाख 1हजार 786 हो गया है। अब तक 40 लाख 2 हजार 947 लोग ठीक हो चुके हैं। पाकिस्तान में शाहिद खकान अब्बासी के बाद एक और पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी संक्रमित हो गए हैं।


वहीं, चिली के स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोनावायरस के मामले बढ़ने पर शनिवार को इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति सेबैस्टियन पिनेरा ने स्वास्थ्य मंत्री जेम मैनेलिच के इस्तीफे की जानकारी दी। चिली में अब तक संक्रमण के कुल एक लाख 67 हजार 355 मामले आए हैं और 3101 लोगों की मौत हो चुकी है।  


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...