रविवार, 14 जून 2020

बीजिंग : कुछ हिस्सों में लॉकडाउन

चीन की राजधानी बीजिंग के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह लॉकडाउन लगा दिया गया। हेल्थ मिनिस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, शहर में कुछ क्लस्टर सामने आए हैं। लोकल ट्रांसमिशन के भी दो मामले सामने आए थे। यहां देश के सबसे बड़े सीफूड मार्केट जिंगशेन को भी बंद कर दिया गया है। बीजिंग में सोमवार से स्कूल खुलने थे। अब इस आदेश पर रोक लगा दी गई है।


 शुक्रवार को बीजिंग के दो बाजारों में संक्रमण के मामले आए थे। यहां आने वाले 10 हजार लोगों का टेस्ट किया जाएगा। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, बीजिंग में 11 जून के पहले 55 दिन तक कोई मामला नहीं था। अब 46 संक्रमित हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...