रविवार, 14 जून 2020

बेड की कमी: केंद्र दिल्ली को ट्रेन के 500 कोच मुहैया करवाएगा

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ रविवार को करीब डेढ़ घंटे चर्चा की। इसके बाद अमित शाह ने कहा कि बेड की कमी को देखते हुए मोदी सरकार दिल्ली को ट्रेनों के 500 कोच मुहैया कराएगी। इन्हें आइसोलेशन वार्ड के रूप में बदला गया है। इससे 8000 बेड उपलब्ध होंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes