शनिवार, 13 जून 2020

मध्य प्रदेश में तेल के दामों में 1-1 रुपए बढ़ा

पेट्रोल 82.62 और डीजल 73.11 रुपए प्रति लीटर हुआ


भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक-एक रुपए अतिरिक्त कर बढ़ा दिया है। इसके बाद अब प्रदेश में पेट्रोल पर अतिरिक्त कर कुल 4.50 रुपए और डीजल पर 3 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल-डीजल पर वैट और अतिरिक्त कर मिलाकर अब तक का सबसे ज्यादा टैक्स है। पेट्रोल और डीजल पर वैट क्रमश: 33 और 23 प्रतिशत है। बढ़े हुए अतिरिक्त कर के साथ नई दरें शुक्रवार मध्यरात्रि से ही प्रभावी हो गईं। यानी शनिवार से बढ़ी हुई दर पर पेट्रोल-डीजल मिलेगा। शनिवार सुबह 4 बजे नई दरों की रेट लिस्ट पेट्रोल पंप संचालकों के पास पहुंच गई। इसके बाद भोपाल में अब पेट्रोल 82.62 रुपए और डीजल 73.11 रुपए हो गया है। 



कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...