शुक्रवार, 12 जून 2020

बलूचों ने पाकिस्तान की सेना पर पत्थर बरसाए


  • बलूचिस्तान में महिला की हत्या के बाद प्रदर्शन

  • डर कर जवान अपनी पोस्ट छोड़कर भागे


 पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक महिला और 4 साल की बच्ची की हत्या के बाद प्रदर्शन हो रहे हैं। बलूचों ने गुरुवार को सीमा के पास स्थित बारबचा इलाके में पाकिस्तान की सेना पर पत्थर बरसाए। सेना की एक चेक पोस्ट में भी आग लगा दी। हिंसक प्रदर्शन से डरकर सेना के जवान अपनी पोस्ट छोड़कर भाग गए।


घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो बलूचिस्तान पोस्ट ने शेयर किया है। इसमें हजारों प्रदर्शनकारी पाकिस्तानी सैनिकों पर पत्थरबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। इस जगह पर सेना के टैंक भी खड़े थे। लेकिन, पत्थरबाजी तेज होते ही सैनिक पोस्ट छोड़कर भाग खड़े हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सेना की चेक पोस्ट में आग लगा दी।


बलूच लिबरेशन आर्मी को खत्म करने का अभियान चला रही सेना
अरब न्यूज ने इंटेलिजेंस सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान की सेना ग्राउंड जीरो क्लियरेंस ऑपरेशन चला रही है। इस ऑपरेशन के तहत बलूचिस्तान की आजादी की मांग करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी और बलूच लिबरेशन फ्रंट को खत्म किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों में बलूच और पख्तून नेताओं की हत्या के कई मामले सामने आए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...