शुक्रवार, 29 नवंबर 2019

नीदरलैंड यात्री से सेटेलाइट फोन बरामद

वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार की शाम सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के पास सेटेलाइट फोन बरामद किया गया। सुरक्षा एजेंसी ने पूछताछ के बाद सेटेलाइट फोन जप्त कर लिया यात्री को छोड़ दिया। रूस एलेक्जेंडर इवानोव और नीदरलैंड निवासी इवान यूके 672 से दिल्ली जाने वाले थे। यात्री अपने बैग में सेटेलाइट फोन रखकर एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन में प्रवेश कर गए। एयरलीन्स के सुरक्षाकर्मियों द्वारा सुरक्षा जांच के समय बैग में एक्सरे के दौरान एलेक्जेंडर के बैग में सेटेलाइट फोन दिखाई दिया। 


बिजली चोरी मामले में सपा नगर अध्यक्ष के घर पुलिस का छापा

रामपुर। सिविल लाइन्स पुलिस ने सपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रूही खानम के घर छापा मारा। उनके बेटे को गिरफ्तार कर ले गई। नूरमहल आवास विकास कालोनी में रूही खानम का परिवार रहता हैं। कुछ माह पहले उनके घर पर बिजली विभाग की टीम ने छापा मारा था। उनके घर  बिजली जलती मिली थी। इस मामले में पुलिस ने उनके बेटे फरहाद के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी। तब से वह फरार चल रहा।  मामले  ने उसके  किये थे। 


विजय भाटी भाजपा जिलाध्यक्ष

नोएडा। महीनो की रेल-पेल के बाद आखिरकार भाजपा ने गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष पद विजय भाटी को मनोनीत कर दिया हैं। विजय भाटी दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने हैं। गौरतलब है कि दो दर्जन से ज्यादा नेता हर दौड़ में शामिल रहे और पिछली बार ही कि तरह क्षेत्र के सांसद डॉ. महेश शर्मा विजय भाटी को जिलाध्यक्ष बनाने में कामयाब रहे। 


कोर्ट की रोक हटते ही कार्ति भी गिरफ्तार होंगे

ईडी की ओर से मेहता ने कहा कि पी. चिदंबरम मणि लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत पर नहीं हैं। वह भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई की जांच पर जमानत पर हैं। कोर्ट ने उनकी गिरफ़्तारी पर रोक लगा रखी हैं। कोर्ट की रोक हटते ही उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा। कार्ति ने पीएमएल कानून के कुछ प्रावधानों को कोर्ट में चिनौती दे रखी हैं। 


क्या रंगा बिल्ला जैसे अपराध पर ही कार्रवाई हो :मेहता

सिबल की ओर से बुधवार को चिदंबरम की जमानत से इंकार करने के हाईकोर्ट के फैसले का विरोध करते हुए दलील दी गई थी कि चिदंबरम क्या रंगा बिल्ला जैसे अपराधी है जो उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती। गुरुवार जवाब देते हुए तुषार मेहता के कहा की क्या रंगा बिल्ला जैसे अपराधी होने पर कार्रवाई होनी चाहिए।  


सरकार किसानो की जमीने जबरजस्ती छीन रही है:लल्लू

मिर्जापुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू ने कहा कि किसानो की जमीं पर सरकार डाका डाल रही हैं। जब भूमि अधिग्रहण बिल कानून में सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा देने के प्रावधान है तो किस आधार पर किसानो की भूमि औने-पौने दामों पर ली जा रही हैं। 


लल्लू गुरुवार को जमुई सुंदरपुर में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल में यह भी प्रावधान है कि जब तक उस क्षेत्र के 75 फीसदी किसान अपनी सहमति नहीं दे देते तब तक उनकी भूमि अधिग्रहण नहीं किया जा सकता।  ये सरकार किसानो के साथ धोखा कर रही हैं। 


राज्यपाल ने कहा ममता का व्यव्हार ठीक नहीं

कोलकाता। बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनखड़ ने संविधान दिवस पर विधानसभा में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के व्यव्हार पर नाराजगी जताई। हैं उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया-मुख्यमंत्री के व्यव्हार से स्तब्ध हूँ। उन्होंने किसी तरह का शिष्टाचार नहीं दिखाया, जबकि विस में उपस्थित विधायकों ने मेरा अभिवादन किया। अमित मिश्रा, पार्थ चटर्जी, अब्दुल मन्नान समेत सभी ने मेरे प्रति सम्मान जताया सही नहीं था। गौरतलब हैं कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री के संबंधो में काफी समय से तल्खी देखी जा रही हैं। यही वजह है कि विस में मंगलवार को भी दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे। 


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के फ्लैट में चोरी करने वाले तीन आरोपित दबोचे











ग्रेटर नोएडा : नोएडा की सेक्टर 58 कोतवाली पुलिस ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जगन्नाथ मिश्रा के दिल्ली द्वारका स्थित फ्लैट से 20 नवंबर को नकदी व आभूषण चोरी करने वाले तीन आरोपितों को धर दबोचा है। आरोपितों के कब्जे से पूर्व मुख्यमंत्री के फ्लैट से चोरी की गई 15 लाख की नकदी सहित कई अन्य सामान बरामद किया गया है। इसके अलावा आरोपितों ने नोएडा के सेक्टर 62 स्थित पीएमओ सोसायटी के दो फ्लैटों में भी आठ नवंबर को चोरी की थी। पकड़े गए आरोपितों में सुनार भी शामिल है जिसको चोरी के आभूषण कम दाम में बेचे गए थे। गिरोह में तीन अन्य आरोपित शामिल है जो कि फरार है। उनकी तलाश की जा रही है।














 



 



 





 









 

 







 









पाकिस्तान में 29 नवंबर को 50 स्थानों पर छात्रों की मार्च

लाहौर। पाकिस्तान में छात्र-छात्राओं ने देश के अलग-अलग 50 स्थानों पर छात्र एकजुटता मार्च के लिए छात्र कार्रवाई समिति के तहत मार्च करने के फैसला किया है। छात्र बेहतर शिक्षा सुविधाओं, फीस में कमी, छात्र संघों की बहाली, यौन समानता और परिसरों पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की मांग कर रहे हैं। प्रगतिशील और वामपंथी छात्रों ने किसानों और मजदूरों सहित समाज के अन्य वर्गों का समर्थन हासिल किया है।


तापमान में गिरावट से प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है

शिमला/मनाली। हिमाचल में चोटियों पर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश राहत के साथ दिक्कतें लेकर आई है। तापमान में गिरावट से प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है। बर्फबारी के कारण प्रदेश में कई सड़कों पर यातायात बाधित रहा। इस कारण कई पर्यटक व स्थानीय लोग परेशान हुए। किन्नौर जिले के कल्पा व लाहुल-स्पीति के केलंग मेंं न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।


प्यार-तकरार फिर मौत

पटना, जेएनएन। शास्त्रीनगर इलाके के नंदगांव में अहले सुबह प्रेमिका के घर पहुंचकर एक सनकी प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मार दी और फिर उसी रिवॉल्वर से खुद को भी शूट कर लिया। वारदात में प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। नाराज प्रेमी ने अहले सुबह इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अहले सुबह अचानक चली गोली से इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।  पुलिस की टीम तुरत घटनास्थल पर पहुंची और घायल लड़की को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक बतायी है। 


मां, बाप व चाचा ने ही उसकी हत्या कर शव के टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंका

बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसहा में छह वर्षीय बालक की निर्मम हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया। बच्चे के मां, बाप व चाचा ने ही उसकी हत्या कर शव के टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंका था। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले पिता व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया हैं, जबकि आरोपित महिला फरार है। महिला की तलाश में पुलिस टीमें छापामारी कर रही हैं।


एसओ प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया कि नान्हें उर्फ रामसंवारे ने समुदाय विशेष की महिला से विवाह किया था। महिला के साथ उसका छह वर्षीय बालक फरीद उर्फ सूरज यादव भी रहता था। बच्चे को लेकर परिवारजन व अन्य लोग उसे लगातार ताने मार रहे थे। इससे आजिज होकर नान्हें ने 24 नवंबर को बच्चे के गुम होने की अफवाह फैला दी। इसके बाद अपने भाई ननकू के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।


मायावती की सख्ती पार्टी के लिए मुसीबत बनी

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी में अनुशासन को शीर्ष पर रखने की पार्टी मुखिया मायावती की वरीयता अब पार्टी के लिए मुसीबत बन रही है। मायावती का पार्टी के नेता के साथ कार्यकर्ता पर अनुशासन के नाम पर सख्त रवैया पार्टी में बाहर से आने वाले लोगों के कदम खींच रहा है। एक माह में दो दर्जन से अधिक वरिष्ठ नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने से संगठनात्मक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। संगठन का हाल देखकर बसपा नेतृत्व ने विधान परिषद स्नातक व शिक्षक क्षेत्र निर्वाचन से किनारा कर लिया है। इतना ही नहीं, अगले वर्ष होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी भी ठप पड़ी है।


गुरुवार, 28 नवंबर 2019

सिंधिया का स्टेटस बदला कांग्रेस में घबराहट

कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना ट्विटर बायो स्टेटमेंट बदल दिया है और इसके साथ ही मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में एक बार फिर कयासबाजी तेज हो गई है। 


सिंधिया ने ट्विटर बायो स्टेटस में बदलाव कर वहा जनसेव्क व क्रिकेट प्रेमी लिख दिया हैं। जबकि पहले सिंधिया के प्रोफाइल में पूर्व लोकसभा सदस्य पूर्व मंत्री स्वतंत्र लिखा था।


वैसे कुछ कांग्रेस नेताओ का कहना है कि अत्यंत महत्वकांशी सिंधिया मध्य प्रदेश का मुख्य मंत्री बनना कहते थे लेकिन आलाकमान के सख्त रवैये के कारण चुपचाप बैठ गए। देखा जाये तो सिंधिया परिवार का असर पुरे प्रदेश में शून्य है और वे अपना चुनाव तक हार गए।  


फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस का छपा

नोएडा। साइबर सेल व कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार रात सेक्टर छह स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से करीब 40 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की हैं। पकडे गए आरोपितों में युवतिया भी शामिल हैं। मौके से काफी संख्या में कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण व कैश बरामद हुआ हैं। एसएसपी गौतमबुद्ध नगर वैभव कृष्ण ने कहा कि सेक्टर 6 में संचालित फर्जी कॉल सेंटर से नामी कमर्शिअल कंपनी में छूट सहित अन्य प्रकार का झांसा देकर लोगो से ठगी हो रहि थी। फर्जीवाड़ा कर लोगो को झांसा देकर आरोपित अपने अकाउंट में पैसे जमा करा लेते थे। 


अशोक पंडित के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने ली संविधान की शपथ

संविधान दिवस पर कांग्रेसियो ने दादरी तिराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेटकर की प्रतिमा के सामने संविधान की शपथ ली। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष अशोक पंडित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने शपथ ली देश की अखंडता न लोकतान्त्रिक मूल्य की रक्षा के लिए जीवनभर, प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर मनोज चौधरी, संजीव वत्स, इमरान सैफी, सोनू शर्मा गुलफाम, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। 


सेक्टर-18 में बाइकर्स ने महिला से चेन लूटी

नोएडा। सेक्टर 18 में मोटर साईकिल सवार बदमाश एक महिला से सोने की चेन लूट ले गए। वारदात सोमवार रात करीब 10 बजे की है। शिकायत पर करीब 10 बजे की हैं। शिकायत पर कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं। भेल सोसाइटी सेक्टर 17 निवासी सुनीता देवी सोमवार रात सेक्टर 18 मार्केट गई थी। रात करीब 10 बजे वह मार्केट से लौट रही थी। सेक्टर 18 में गुरूद्वारे के पास मोटर साईकिल सवार बदमाश उनके गले से सम की चेन लूट कर ले गया। 


सेबी ने सात कंपनियों पर लगाया 40 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बीएसआई में सूचीबद्ध सात कंपनियों पर 40.5 लाख रूपए का जुर्माना लगाया हैं।  इन कंपनियों पर व्यापार में हेराफेरी के चलते यह जुर्माना लगाया गे हैं। सेबी के मुताबिक इन कंपनियों ने बाजार नियमो के खिलाफ जाकर ट्रेडिंग की। 


2 लाख ई -ट्रक की बुकिंग

सैन फ्रांसिस्को। टेल्स के सीईओ एलान मास्क ने कहा है कि उनकी कंपनी द्वारा हल में लांच किए गए साइबर ट्रक की दो लाख यूनिट बुक हो चुकी हैं। मस्क ने यह  जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी। उनके इस दकतव्य का सीधा असर कंपनी के शेयर पर देखा गया सोमवार के कारोबार ने कंपनी के शेयर में चार परसेंट स्टील से बने इस ई-ट्रक की कीमत करीब 39 हजार डॉलर से शुरू होती हैं। 


सिपाहियों ने नर्तकियों संग लगाए ठुमके

जास। मधुबन क्षेत्र के काठतरांव में रविवार को नाटर्कियो के साथ ठुमके लगाना और असलहा प्रदर्शन करना हैं। इस मामले का वीडियो वायरल होते ही महकमा हरकत में आ गया हैं। एसपी अनुराग आर्य ने मामले की जांच रिपोर्ट तालाब की है। इसमें दोषी पुलिसकर्मियो पर विभागीय कार्रवाई के लिए 26वी वाहिनी के कमांडेट व जौनपुर पुलिस अधीक्षण को पत्र भेजा हैं। 


फर्जी दस्तावेजो के जरिये ऋण देने वाले गिरफ्तार

आगरा। फर्जी दस्तावेज लगातार समाज कल्याण विभाग से ऋण लेने के मामले में बुधवार को विजिलेंस ने छह महिलाओ समेत दस लोगो को गिरफ्तार कर लिया। हरीपर्वत थाने में दो साल पहले समाज कल्याण विभाग के अधिकारियो सहित 48 लोग खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप के आरोप का मुक़दमा दर्ज किया गया था। भ्रष्टाचार का यह मामला वर्ष 2010 का हैं। समाज कल्याण विभाग के एससी/एसटी विकास निगम लिमिटेड ने निम्न आय वर्ग के लोगो को ऋण दिया था। इन्हे दुकान बनाने के बाद अपना कारोबार शुरू करने के लिए 36-36 हजार रूपए दिए। लाभार्थियों में कई ने फर्जी आय और जाति प्रमाण पत्र लगाकर योजना का लाभ लिया। शिकायत पर विजिलेंस को जांच दी गई। 


गोविन्द सिंह लोंगोवाल बने एसजीपीसी प्रमुख

अमृतसर। गोविन्द सिंह लोंगोवाल को बुधवार को फिर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का अध्यक्ष चुना गया। ये फैसला शिरोनी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की सालाना आम सभा की बैठक में लिया गया। 


छह वांछित नक्सलियों ने किया समर्पण

नागपुर। महाराष्ट्र के गड़चिरौल जिले में बुधवार को छह वांछित नक्सलियो ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके सर पर पांच लाख और उससे अधिक का इनाम था। समर्पण, करने वाले नक्सललियो में से एक की पहचान कसुंसुर दलम कमांडर संदीप उर्फ़ महरू वड्डे के रूप में की गई हैं। 


सैनिक स्कूलों में बेटियों के लिए 10% आरक्षण

लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कर्णाटक के बीजापुर और कोडागु महाराष्ट्र के चंद्रपुर, उत्तराखंड के घोड़ाखाल, आंध्र प्रदेश के कलिकिरी सैनिक स्कूल में बेटियों के कक्षा छह में प्रदेश के लिए 10 प्रतिशत साइट आवंटित करने की मंजूरी दी हैं। 


लखनऊ के जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने लखनऊ के जिला आबकारी अधिकारी जनार्दन यादव को तत्काल रभाव से निलंबित कर दिया हैं। जनार्दन को अपने कर्तव्यों का समुचित ढंग से निर्वहन न करने, शराब की दुकानों के लाइसेंसियो से दुरभिसंधि करने, सरकारी कामकाज के प्रति लापरवाही और घोर आक्रमनृण्यता बरतने के आरोप प्रथम दृश्य सही पाए जाने पर निलंबित किया गया हैं। 


प्रियंका केवल ट्विटर पर नजर आती हैं :केशव

बाराणसी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में 'मिड डे' मिल योजना में भ्रष्टाचार के बारे में बोलने वाली प्रियंका केवल ट्विटर पर ही दिखाई देती हैं व मोबाइल पर ही राजनीती करती हैं। उन्हें जमींन पर आना चाहिए और आरोप लगाने से पहले प्रदेश भर में घूमना चाहिए, केवल मोबाइल से राजनीती नहीं चलती हैं। इस मौके पर शिवसेना के संजय राउत को उन्होंने बयानवीर बताया। 


गाँधी परिवार की सुरक्षा का दो बार आंकलन किया :शाह

नई दिल्ली। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि गाँधी परिवार पर खतरे का दो बार आकलन करने के बाद उन्हें सीआरपीएफ की सुरक्षा देने का फैसला लिया। गाँधी परिवार को अब भी पुरे देश में सीआरपीएफ की जेड प्लस सुरक्षा मिलेगी,जिसमे एंबुलेंस और गंतव्य स्थान पर पहले से छानबीन का प्रावधान भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ गाँधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने के बाद क्यों हल्ला कर रही हैं, जबकि इसके पहले वीपी सिंह, नरसिम्हा राव, इंद्रकुमार गुजराल से लेकर मनमोहन सिंह की भी एसपीजी सुरक्षा हटाई थी। लेकिन, तब कांग्रेस ने कुछ नहीं कहा।  


थरूर के खिलाफ वारंट पर रोक

नई दिल्ली। आपराधिक मानहानि की शिकायत मामले में पेश नहीं होने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ जारी जमानती वारंट पर अदालत ने रोक लगा दी हैं। 


उन्हें 12 दिसंबर को अदालत के सामने हाजिर होने का निर्देश दिया गया हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सन्दर्भ देते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी पर शिकायत की गई थी। 


सेक्टर-27 में आरडब्ल्यूए ने बाटे थैले

नोएडा। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए बुधवार को सेक्टर-27 में आरडब्ल्यूए द्वारा स्थानीय निवासियों को कपडे के थैले बाटे गए और जागरूक किया गया। 


गरीबो को 72 हजार सालाना देंगे :चोपड़ा

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस की सरकार बनने पर न्याय योजना लागु की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने बुधवार को घोषणा की कि न्याय योजना के तहत गरीबी रेखा से निचे गुजरने वाले परिवार को 72 हजार सालाना मिलेगा। दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा 'इंदिरा प्रियदर्शनी अभियान के नतरगर्त चांदनी चौक में आयोजित सम्मलेन में चोपड़ा ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई व गिरती अर्थव्यवस्था के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार हैं। 


बेरोजगारों की संख्या न केवल बढ़ रही हैं, बल्कि आज पड़े-लिखे नौजवान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। सरकार ने पेट्रो पदार्थो पर एक्साइड ड्यूटी और वैट बढ़ा दिया हैं। इसके चलते महंगाई बढ़ रही हैं। 


निर्माण कार्यो पर रोक हटाने की मांग

नई दिल्ली। दिल्ली में निर्माण उधोग से जुड़े व्यवसायियों और विशेषज्ञों ने बुधवार को कंस्टीटूशन क्लब में बैठ कर की। सभी ने मांग की कि दिल्ली में जल्द निर्माण उधोग से प्रतिबन्ध हटाया जाये। ऐसा न होने पर आंदोलन किया जायेगा। व्यवसायियों का कहना था की निर्माण कार्य में अधिकाधिक कार्य ऐसे हैं, जिससे प्रदुषण नहीं होता। व्यवसायियों ने कहा कि हम संबंधित संस्थानों व सरकार से आग्रह करते हैं कि भयावह स्थिति को ध्यान में रखते हुए निर्माण उधोग से प्रतिबन्ध हटवाए नहीं तो हम आगामी संघर्ष के लिए तैयार हैं। 


विदेशी महिला का फोन उठाया

नई दिल्ली। द्वारका इलाके में 25 नवंबर की सुबह पार्क में टहलने के लिए पहुंची रूस मूल की महिला रीमा इरोफिना से एक युवक ने कॉल करने के लिए मोबाइल माँगा और लेकर भाग गया। दुराका सेक्टर-23 थाना पोलिसे ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं। पीड़ित महिला बेटी से मिलने आई थी। 


हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली। पश्चिम जिला पुलिस ने 20 लाख रूपए की हेरोइन के साथ एक तस्कर को मंगलवर शाम को टैगोर गार्डन से गिरफ्तार किया हैं। आरोपी अजय चतरा के पास से दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद की हैं। अजय खुद स्कूटी से हेरोइन की तस्करी किया करता था। फ़िलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही हैं। 


दूध में मिलावट करने वालो को मौत की सजा हो:हरनाथ सिंह

नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को रसायन रसायनो से बने जहरीले दूध के कारोबार में लिप्त लोगो को मौत की सजा देने की मांग उठी। भाजपा के एक सांसद ने कहा की लाभ कमाने के लिए आम लोगो की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। 


राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान भाजपा के सांसद हरनाथ सिंह यादव ने यह मुँह उठाते हुए कहा कि देश में दूध की कमी को पूरा करने के लिए कुछ लोग मिलावटी दूध का कारोबार कर रहे हैं। जहरीले दूध के सेवन से देश के करोड़ो लोगो की सेहत को खतरा हैं। 


समय पर संपत्ति ब्यौरा न देने पर अधिकारियो पर होगी कार्रवाई

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी को उनकी अचल संपत्तियों का ब्यौरा समय पर देने का निर्देश दिया हैं। ऐसे न करने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। कार्मिक मंत्रालय ने इस आशय का आदेश जारी किया हैं। नियमानुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को विशेष प्रारूप में वार्षिक रिटर्न दाखिल करना हैं। उन्हें खानदानी खरीदी हुई और  अधिकृत  अचल संपत्तियों का ब्यौरा देना होगा। इनका ब्यौरा 31 जनवरी से पहले जमा करना होगा। कार्मिक मंत्रालय ने आईएएस अधिकारियो को अचल संपत्तियों का रिटर्न भरने की ऑनलाइन सुविधा दी जाएगी। 


विधायक पर मारपीट का आरोप

गाजियाबाद में लोनी के खाध सुरक्षा अधिकारी आसुतोष सिंह ने भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर दफ्तर में बुलाकर मारपीट का आरोप लगाया हैं। 


चिदंबरम 11 तक हिरासत में रहेंगे


आईएनएक्स मिडिया धन शोधन मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की न्यायिक हिरासत की अवधि 11 दिसंबर की न्यायिक बढ़ा दी गई हैं। उनके खिलाफ ईडी जाँच कर रहे हैं। 


अरुण सिंह को राज्यसभा का टिकट

भाजपा महासचिव अरुण सिंह को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए पार्टी का उमीदवार बनाया गया हैं। यह सीट सपा की तंजीम फातिमा के स्टीफ़े से रिक्त हुई हैं। 


बुधवार, 27 नवंबर 2019

स्कॉर्पियो के पहिये के नीचे आए 14 माह के बच्चे की मौत

अलीगढ़। अतरौली के पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव कलियानपुर भागीरथपुर में घर के अंदर से स्कॉर्पियो को निकालने के दौरान पीछे के पहिये के नीचे आए बच्चे की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। पीडि़त परिजनों ने गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस भी पहुंच गई, मगर दोनों पक्षों में समझौता होने से लौट गई।


गांव कलियानपुर भागीरथपुर निवासी सुरेंद्र कुमार किसान हैं। उनके एक बेटी सृष्टि व 14 माह का बेटा दीपांशु था। दीपांशु घर के पास ही खेल रहा था। परिवार का ही युवक घर के अंदर खड़ी स्कॉर्पियो को बाहर निकाल रहा था तभी दीपांशु पर पीछे का पहिया चढ़ गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।


कारिडोर का निर्माण जितनी जल्दी हो सके शुरू कराने का निर्देश

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा दरबार से गंगा तट तक कारिडोर का निर्माण जितनी जल्दी हो सके शुरू कराने का निर्देश दिया है। सीएम मंगलवार देर रात श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने बाबा का  विधि विधान से दर्शन-पूजन किया। अफसरों के साथ गेट नंबर तीन होते श्रीकाशी विश्वनाथ धाम कारिडोर क्षेत्र गए। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण व सुंदरीकरण परियोजना का निरीक्षण किया। 


स्कूलों में पंजाबी को तीसरी वैकल्पिक भाषा के रूप में पढ़ाने की मांग

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने उत्तर प्रदेश के स्कूलों में पंजाबी को तीसरी वैकल्पिक भाषा के रूप में पढ़ाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भी लिखा है


झाड़खंड में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की गला काटकर हत्या कर दी

झाड़खंड। कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मसमोहना में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की गला काटकर हत्या कर दी। इसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। एक अन्य गंभीर रूप से घायल, है जिसे इलाज के लिए रिम्‍स, रांची रेफर किया गया है। घटना हरिजन टोला की है। हत्‍यारा मानिसक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर इस निर्मम वारदात की छानबीन में जुट गई है।


आरटीओ बताकर लोगों से धोखाधड़ी कर

कानपुर। आरटीओ बताकर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे लखनऊ के एक युवक को मंगलवार शाम परिवहन अधिकारियों ने संभागीय परिवहन दफ्तर में ही दबोच लिया। लखनऊ के बेरोजगार युवक आनंद कुमार से 38700 रुपये लेकर उसने चालक पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी किया था। तलाशी में फर्जी मुहर, आइडी कार्ड, एक वॉकी टॉकी बरामद हुआ। एआरटीओ प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कराया है, अब पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।


बाइक सवार सिरफिरे अधेड़ ने सत्ती तालाब के सामने सरेराह दो छात्राओं पर ज्वलनशील केमिकल फेंक दिया

औरैया। शहर में तिलक नगर स्थित कोङ्क्षचग सेंटर में पढऩे जा रहीं बाइक सवार सिरफिरे अधेड़ ने सत्ती तालाब के सामने सरेराह दो छात्राओं पर ज्वलनशील केमिकल फेंक दिया। इसमें डीएम के स्टेनो की पुत्री गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि दूसरी के पैर पर छींटे पडऩे के चलते वह बच गई। बाइक छोड़कर फरार आरोपित की तलाश पुलिस कर रही है, वहीं घायल छात्रा को कानपुर रेफर किया गया है। अधेड़ उम्र के व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम देने के पीछे क्या वजह हो सकती है, इसपर पुलिस गहन पड़ताल कर रही है।


जुगाड़ सिस्टम के जरिये देश की सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला

जुगाड़ सिस्टम के जरिये देश की सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला प्रकाश में आया है। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने भारतीय सेना में अधिकारियों की मिलीभगत से अभ्यर्थी को भर्ती कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सूत्रों ने दावा किया है कि सेना के अधिकारियों की मिलीभगत से आरोपित मेडिकल टेस्ट में अभ्यर्थी को पास करवाते थे। बताया जा रहा है कि इस गैंग ने अब तक 50 लोगों को नौकरी पर लगवा भी दिया है। 


कांग्रेस ने रायबरेली विधायक को फिर भेजा नोटिस

लखनऊ। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने रायबरेली सदर सीट से पार्टी की विधायक अदिति सिंह को नोटिस भेजा है। अदिति को पार्टी की ओर से दिया गया यह दूसरा नोटिस है।


अदिति सिंह को पहला नोटिस तब दिया गया था जब वह पार्टी के निर्देशों के विपरीत सतत विकास लक्ष्यों पर चर्चा के लिए गांधी जयंती पर बुलाये गए विधानमंडल के विशेष सत्र में शामिल हुई थीं। उन्होंने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर बयान भी दिये थे। तब कांग्रेस की ओर से उन्हें पहला नोटिस भेजा गया था, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया। पार्टी के खिलाफ बागी रुख दिखाने वाली अदिति की तरफ से पार्टी अब तक आंखें मूंदे बैठी थीं। इधर, अनुशासनहीनता में पार्टी से निकाले गए वरिष्ठ कांग्रेसियों ने दो टूक कहा था कि अनुशासनहीनता में हम पर कार्रवाई और विधायक अदिति सिंह पर खामोशी पार्टी नेताओं का दोहरा चेहरा दिखाता है। माना जा रहा कि इस आरोप के बाद ही कांग्रेस विधानमंडल दल नेता ने अदिति को नोटिस जारी किया है।


इसरो ने लॉन्च कर रचा एक और इतिहास

चेन्नई। उन्नत श्रेणी के बहुउद्देश्यीय सैटेलाइट कार्टोसैट-3 के साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 13 छोटे अमेरिकी सैटेलाइट को लॉन्च किया। इस सेटेलाइट के माध्यम से पृथ्वी की छोटी से छोटी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। लॉन्च के 17 मिनट बाद PSLV-C47 ने कार्टोसैट को उसके ऑर्बिट में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को सुबह 9:28 मिनट पर कार्टोसैट-3 को लॉन्च किया।


सिनेमा का टिकट ब्लैक करने वाले हमें नहीं निकाल सकते

सत्यदेव त्रिपाठी सहित 10 वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पार्टी से निष्कासित 


लखनऊ। पार्टी से निकाले गए वृद्ध कांग्रेसी नेताओ ने ऐलाने जंग करते हुए अपने निष्कासन को पूरी तरह अवैध एवं षड्यंत्र  बताते हुए ख़ारिज कर दिया। 'ओल्ड कांग्रेस की इस लीग' ने उलटे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिनेमा के टिकट ब्लैक करने वाले चंद नेता प्रियंका गाँधी के चहेते बनकर कांग्रेस के ही खिलाफ षड्यंत्रकर बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। 


'एग्री ओल्ड मैन लीग' ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार पर उल्टा हमला बोल उन्हें इस पद के अयोग्य बता दिया। उन्होंने कहा कि AICC सदस्यों के निष्कासित करने का हक़ राष्ट्रिय अध्यक्ष को हैं न कि प्रदेश पदाधिकारीयो। पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वंय प्रकाश गोस्वामी ने आरोप लगाया कि अपराधी वृति के लोगो को कांग्रेस में पद दे दिए है और वे अनुशासन के नाम पर पार्टी के संविधान के धज्जिया उड़ा रहे हैं। 


इस संबंध में जब हमारे संवाददाता ने पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी से बात की तो उन्होंने निष्कासन को पूरी तरह अवैध बताया। व कहा कि न तो हमें अनुशासन रणनीति की कोई तारीख ही मिला हैं और न ही जबाव देने का समय। उनका कहना है कि सब कुछ हमें समाचार पत्रों के माध्यम से ही जानकारी मिल रही हैं। वही अनुशासन समिति ने कहा कि उनका नाम 'असत्यदेव' होना चाहिए, वे साफ सफ़ेद झूठ बोल रहे हैं। पहले भी सत्यदेव कई मोको पर झूठ बिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन रहते हुए अपने द्वारा जारी नियक्त पत्र को फर्जी बताने वाले 'असत्यदेव त्रिपाठी' ने कई बार अपनी हरकतों के चलते अपने आपको व पार्टी को शर्मिंदा किया हैं। अपने द्वारा जारी पत्र फर्जी बताकर फिर बाद में यह काबुल करता हैं कि पत्र मेरे द्वारा जारी किया गया था, कांग्रेस पार्टी की फजीयत नहीं तो क्या थी।


बरहाल पार्टी ने इन सभी को छह वर्षो के लिए किये निष्कासित कर कार्यकर्ताओ को जता दिया है कि पार्टी अथवा आलाकमान  के खिलाफ जाना हितकर नहीं हैं।  


मंगलवार, 26 नवंबर 2019

तीन पूर्व विधायक बसपा से निष्कासित

बस्ती। बसपा के कद्द्वार नेता एवं पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी तीन पूर्व विधायकों को शवनिवार को पार्टी ने बाहार का रास्ता दिखा दिया। निष्कासित तीन पूर्व विधायकों में दूधराम, जितेंद्र कुमार चौधरी उर्फ़ नंदू और राजेंद्र प्रसाद चौधरी शामिल हैं। जिलाध्यक्ष के अनुसार यह लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में सलिप्त पाए गए हैं। कई बार चेतावनी के बाद भी कार्यशैली नहीं सुधरी, तब शीर्ष नेतिर्त्व के निर्देश पर कार्यवाही की गई हैं। 


आई आई टी ने सहायता मांगी

नई दिल्ली। भारतीय प्रोधोगिकी संस्थान दिल्ली के निदेशक प्रो. राम गोपाल राव ने आईआईटी से उत्तीर्ण पूर्व छात्रों से अपनी वार्षिक आय का एक फीसदी की हैं। 


एक साथ 14 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा इसरो

चेन्नई। इसरो का धुवीय उपग्रह यान 27 नवंबर को एक साथ 14 उपग्रहों को प्रक्षेपित करेगा। सुबह 9. 28 पर प्रक्षेपण के 27 मिनट के भीतर पीएसएसवी-एक्सएल प्रक्षेपण यान उपग्रहों को कक्षा में स्थापित कर देगा। इन उपग्रहों को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित लांचिंग पैड से प्रक्षेपित किया जायेगा। इसरो जिन उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा उनमे मुख्य उपग्रह भारत का 1,625 किलोग्राम का कार्टोसेट-3 है। इसके अलावा अमेरिका के 13 छोटे उपग्रहो का प्रक्षेपण किया जायेगा।  


गोल्फ क्लब:ब्लड रिलेशन में सदस्यता हस्तांतरण निशुल्क किया जाये

नोएडा। फेडरेशन और नोएडा इंडस्ट्रीज ने नोएडा गोल्फ कोर्स के अध्यक्ष अलोक टंडन को पत्र लिखकर मांग की है कि अगर कोई सदस्य अपनी सदस्य्ता अपने बच्चो अथवा ब्लड रिलेशन में हस्तांतरित करता हैं तो भारत सरकार/ उत्तर प्रदेश सरकार के नियमो की भांति नि:शुल्क किया जाना चाहिए जबकि गोल्फ कोर्स इसके लिए शुल्क वसूलता हैं जोकि पूर्णतया अवैध है और नहीं लिया जाना चाहिए। 


फेडरेशन के अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि गोल्फ क्लब सदस्य के माता-पिता को 'गेस्ट' मानता हैं लेकिन माता-पिता बच्चो के गेस्ट न होकर परिवार का ही हिस्सा होते हैं, और यही भारतीय परम्परा हैं। इसलिए गोल्फ कोर्स के नियमो को बदला जाये और माता-पिता को 'गेस्ट' न मानकर वसूली बंद की जाये। तरुण भारद्वाज ने अपने पत्र में लिखा कि गोल्फ कोर्स में गैर जरुरी खर्चे किये जा रहे हैं जिन्हे तत्काल रोका जाये और गोल्फ कोर्स में व्याप्त भ्र्ष्टाचार पर लगाम लगाई जाये 


गोली की आवाज निकालने वाली बाईक का चालान

सोनीपत। यातायात नियमो की अनदेखी बुलेट मोटरसिकिल के चालक को भरी पड़ गई। चालक अपनी मोटरसाईकिल के चालक अपनी मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालते हुए शहर में फव्वारा चौक के निकट पहुंचा तो यातायात पुलिस की टीम ने उसे मोटरसाइकिल चालक का 32 हजार 500 रूपए का चलन कर मोटरसाइकिल को इंपाउंड कर दिया। वही,सोनीपत शहर में दयाल चौकी पर मोटरसाइकिल चला रहे नाबालिजगो के क्रमश:30 और 23 हजार रूपए के चलन किये गए हैं।  


बीएसएनएल से माँगा 92 हजार ने वीआरएस

नई दिल्ली। सार्वजानिक क्षेत्र की दरूसंचर कंपनी बीएसएनएल और एमटीएनएल के अब तक 92,000 से अधिक कर्मचारियों ने हल में घोषित स्वैच्छिक सेवाणिकवृत्ति योजना योजना के लिए आवेदन किये हैं। सूत्र ने कहा कि बीएसएनएल और एमटीएनएल के 92,000 से अधिक कर्चारियों ने वीआरएस का विकल्प चुना हैं। बीएसएनएल के कर्मचारियो की संख्या करीब 1. लाख हैं। 


जगदानंद होंगे राजत के बिहार प्रदेश अध्यक्ष

पटना। राजद ने संगठन में अति पिछड़े और दलितो के लिए 45 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था के बाद बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कमान पहली बार किसी सवर्ण नेता को सौंपा हैं। 


नशे में धुत युवक-युवती ने किया हंगामा

नोएडा। चौकी के सामने अश्लील हरकत करने से रोकने पर नशे में धुत युवती व उसके दोस्त ने हंगामा शुरू कर दिया व पुलिस से उलझ गए। चौकी व ठाणे में हंगामा के आलावा महिला कॉन्स्टेबल से भी मारपीट की। घटना रविवार देर रात कोतवाली सेक्टर 20 क्षेत्र में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार युवती दिल्ली के टोडापुर की, जबकि आरोपित युवक सेक्टर-168 में रहता है।


पुलिस के अनुसार गश्त करते हुए पुलिस टीम रविवार रात जब सेक्टर 19 चौकी के पास पहुंची तो देखा कि एक युवती अश्लील हरकत कर रहे हैं।  


आतिशबाजी करने पर फिर एक दूल्हे पर एफआईआर

नोएडा। सुप्रीम कोर्ट व एनटीजी के आदेश के बाद भी शादियों में लोग आतिशबाजी से बढ़ रहे वायु प्रदुषण को लेकर जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को भी दूल्हा, उसके पिता व मैरिज हॉल संचालक के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-24 में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।


सिटी मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार को दिल्ली के चांदनी जय किशन के बेटे रोहित की शादी थी। शादी का आयोजन होशियारपुर स्थित एफएम गार्डन मैरिज हॉल में किया गया था। बारात चडत के दौरान दूल्हा पक्ष ने जमकर आतिशबाजी की।  


बाइकर्स ने महिला से मोबाइल लूटा

नोएडा। सेक्टर 45 स्थित सदरपुर गांव बाइक सवार बदमाश एक महिला से मोबाइल लूट ले गए। अरुणा शुक्ल सेक्टर-45 स्थित सदरपुर में रहती हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे बाइक सवार बदमाश उनसे सदरपुर में पानी की टंकी के पास से मोबाइल झपट ले गए। उन्होंने कोतवाली सेक्टर-39 में एफआईआर दर्ज कराइ हैं। 


कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी

नोएडा। बसई गांव के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप बैग चुरा ले गए। सुपरटेक सेक्टर-74 निवासी आशीष शर्मा 20 नवंबर की शाम अपनी कार बसई गांव के पास सड़क किनारे पार्क कर सामान लेने चले गए। कुछ ही देर में वापस लौटे तो देखा की कार का शीशा टुटा हुआ है व अंदर रखा लैपटॉप बैग चोरी हैं। बैग में लैपटॉप, चार्जर,आई  कार्ड, आधार कार्ड व एक चेक सहित अन्य सामान चोरी था। चोरी किया चेक तीन लाख रूपए का हैं। 


कमरे से 45 हजार चोरी

नोएडा। मामूरा में एक कमरे से चोर 45 हजार रूपए कैश व ज्वैलरी चुराकर ले गए। मूलरूप से मथुरा के रहने वाले केशव सिंह मामूरा गांव में रहते हैं व सेक्टर-6 स्थित निजी कंपनी में काम करते हैं। 121 नंबर की रात जब वह ड्यूटी से घर लौटे तो कमरे का टाला टुटा मिला न अंदर से करीब 45 हजार रूपए कैश, ज्वेलरी सहित अन्य सामान चोरी था। शिकायत पर कोतवाली फेज तीन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराइ हैं।  


प्लास्टिक से बन रहा है डीजल

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान और प्रोधोगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को लोगसभा में कहा कि वैज्ञानिक तथा औधोगिक अनुसन्धान परिषद् के तहत देहरादून स्थित भारतीय पेरटिलियम संसथान में रोजाना एक तन वेस्ट प्लास्टिक से 800 लीटर डीजल बनाया जा रहा हैं और इसके लिए दिल्ली में भी संयंत्र स्थापितकिए जायेंगे। 


केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने प्रश्नकाल में बताया कि देहरादून स्थित प्रयोगशाला ने 2016 में इस विषय पर अनुसन्धान शुरू किया था और बड़े संयंत्र में अनुपयोगी प्लास्टिक से डीजल बनाया जा रहा हैं। इससे पेट्रोल आदि उत्पादन भी बनाये है सकते हैं। 


अवैध बोरवेल सील करने को टीम बनी

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदुषण नियंत्रित समिति (डीपीसीसी) ने सोमवार को एनजीटी को बताया कि राष्ट्रिय राजधानी में अवैध बोरवेल को सील करने के लिए 52 टीम गठित की गई हैं। डीपीसीसी ने एनजीटी अध्यक्ष न्यायलय आदर्श कुमार गोयल की पीठ को बताया कि मंडल आयुक्तों ने जिला स्टार पर इसकी कार्य योजना तैयार कर ली हैं। 


25 हजार का इनामी गिरफ्तार

नोएडा। फेज दो थाना पुलिस ने रविवार रात को गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को सदरपुर कॉलोनी से गिरफ्तार किया हैं। पुलिस को सुचना मिली थी कि गैंगस्टर का एक वांछित 25 हजार रूपए का इनामी बदमाश सेक्टर 49 की सदरपुर कॉलोनी में किराय के माकन में रहता हैं। सुचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण के गांव इन्द्रगाछी निवासी संजीत सिंह के रूप में हुई।  


बिजली चोरी में 26 पर मुक़दमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा। विधुत चोरी के खिलाफ सोमवार को एनपीसीएल की सतर्कता टीम ने सूरजपुर,खानपुर, बिलासपुर, जैतपुर, नानुअकराजपुर क्षेत्र  अभियान चलाया। 26 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसमें 88 किलोवॉट का लोड दर्ज किया गया। 26 लाख रूपए का असेसमेंट किया गया। 


प्रेम विवाह न करे लड़किया : टिकैत

बागपत। अंतर्जातीय और प्रेम विवाह का बलियान खाप मुखिया और भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने आपत्ति जताते हुए विरोध किया हैं। उन्होंने कि हम लडके और लड़कियों को इसकी इजाजत नहीं देते,खासकर लड़कियों को। बड़ौत पहुंचे बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने उच्चतम न्यायलय द्वारा प्रेम-विवाह मंजूर के फैसले के सवाल पर प्रेम विवाह को मंजूरी देने से इंकार किया है। लड़कियों से अपील की है कि प्रेम विवाह जैसे कदम न उठाये। 


सोमवार, 25 नवंबर 2019

बीएसएनएल के कर्मी हड़ताल पर

नई दिल्ली। बीएसएनएल के कर्मचारी यूनियनो ने 25 नवंबर को देशव्यापी भूख हड़ताल बुलाई है कि कंपनी प्रबंधक कर्मचारियो को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने के लिए मजबूर कर रहा हैं। 


ऑल इंडिया यूनियंस एंड असोसिएसन ऑफ़ भारत संचार निगम लिमिटेड के सयोजक पी. अभिमन्यु ने कहा कि प्रबंधक कर्मचारियों को धमका रहा हैं कि यदि वह वीआरएस नहीं लेते है तो उन्हें दूर भेजा जा सकता है और उनकी सेवानिवृत्ति उम्र की आयु घटाकर 58 वर्ष की जा सकती हैं। 


आईएएस राजीव जबरन रिटायर होंगे

लखनऊ। यूपी सरकार ने नोएडा प्लॉट आवंटन घोटाले की सजा काट चुके आईएएस अधिकारी राजीव कुमार द्वितीय को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का फैसला किया हैं। 1983 बैच के आईएएस राजीव को राज्य सरकार की और से नोटिस जारी किया गया हैं।  


शनिवार, 23 नवंबर 2019

मुथूट फाइनेंस कंपनी की शाखा में घुसकर कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बनाया और 55 किलो 700 ग्राम का सोना लूट लिया

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े फिर से एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। छह से सात की संख्या में अपराधियों ने हाजीपुर स्थित मुथूट फाइनेंस कंपनी की शाखा में घुसकर कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बनाया और 55 किलो 700 ग्राम का सोना लूट लिया, जिसकी कीमत बीस करोड़ रुपये से ज्यादा की आंकी गई है। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। 


जानकारी के मुताबिक हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड स्थित जगदंबा इनक्लेव की पहली मंजिल पर मुथूट फाइनेंस की शाखा से 55 किलो 700 ग्राम का सोना लूट लिया और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की तहकीकात कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात है कि जिस जगदंबा इनक्लेव में मुथूट कंपनी की शाखा है, वो थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित है।


विराट कोहली ने ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट मैच में भारत के लिए सबसे पहले शतक जड़ा

कोलकाता के ईडन गार्डेंस पर गुलाबी गेंद से विराट कोहली ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों की जमकर खबर ली। विराट कोहली ने ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट मैच में भारत के लिए सबसे पहले शतक जड़ा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली का 70वां शतक है। वहीं, बतौर कप्तान विराट कोहली ने 20 टेस्ट शतक ठोककर ऑस्ट्रेलियाई महान कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है।


प्रियंका का निगेटिव संदेश

रांची। झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए तैयार स्टार प्रचारकों की सूची में उम्मीदवारों की मांग पर प्रियंका गांधी का नाम भी जोड़ा गया है लेकिन उनकी ओर से साफ तौर पर झारखंड आने से इन्कार कर दिया गया है। इतना ही नहीं, राहुल गांधी के विदेश जानी की तिथि भी तय होने की सूचना है जिसके बाद हताश कांग्रेसियों के लिए सोनिया गांधी ने एक बार प्रचार के लिए आने पर हामी भर दी है। इस बीच, सोनिया गांधी के आने की सूचना से कांग्रेसी खुश दिख रहे हैं। दूसरे चरण के अंत या तीसरे चरण में उनका आगमन होने की संभावना है।


जेल में नहीं दी जा सकती है वैवाहिक मुलाकात की इजाजत

नई दिल्ली। जेल में कैदियों को उनके वैवाहिक मुलाकात का अधिकार देने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर जेल प्रशासन ने दिल्ली हाई कोर्ट में शुक्रवार को जवाब दाखिल किया। जेल प्रशासन ने हलफनामा दाखिल करके कहा कि जेल के अंदर सीमित संसाधन हैं और वहां पर कैदियों को वैवाहिक मुलाकात की अनुमति देना व्यावहारिक नहीं है। तिहाड़ जेल महानिदेशक ने कहा कि परिवार और सामाजिक कार्यों के लिए कैदियों को पैरोल व फरलो के जरिये राहत दी जाती है और इस समय उन्हें वैवाहिक मुलाकात का अधिकार स्वत: मिल जाता है। अब इस मामले पर मुख्य पीठ 26 फरवरी को सुनवाई करेगी।


सीवर की सफाई के दौरान पांच मजदूर अंदर फंसे,एक की मौत

नई दिल्ली। दिल्‍ली रोहिणी बाग इलाके में शनिवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया है। सीवर की सफाई के दौरान पांच मजदूर अंदर फंस गए हैं। इनमें एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अशोक के रूप में हुई है। वहीं बाकी 4 मजदूरों को सीवर से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या

गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या कर दी। घटना राज नगर सेक्टर नौ चौकी क्षेत्र में दोपहर 12 बजे के बाद रेलवे स्टेशन रोड की है।


मिली जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावर सफेद रंग की अपाचे बाइक से आए थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल से पुलिस ने करीब 9 खोखे बरामद किए हैं, जबकि विनोद को हाथ, पेट और आंख पर 5-6 गोलियां लगी हैं।


एसपी सिटी डॉक्टर मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक की पहचान विनोद कुमार उर्फ भज्जी (24) के रूप में हुई है, जो संजयनगर सेक्टर 23 के एफ ब्लॉक में रहता था। विनोद के पिता राजाराम सब्जी बेचते हैं। परिवार में मां के अलावा छोटा भाई शिवम है।


डीएलएफ मॉल में शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालत में इंजीनियर की मौत

नोएडा। डीएलएफ मॉल में शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालत में इंजीनियर की मौत हो गई। उनका शव मॉल में स्थित सिनेमा हॉल के बाहर छज्जे पर पड़ा मिला। इंजीनियर के सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं और बायां कूल्हा टूटा है। बताया जा रहा है कि वह ड्यूटी को लेकर कुछ दिनों से परेशान थे। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए घटनास्थल के नमूने लिए हैं। अभी तक इंजीनियर के स्वजनों से पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


कार सवार बदमाशों के द्वारा लिफ्ट देकर लूटपाट

ग्रेटर नोएडा: कार सवार बदमाशों के द्वारा लिफ्ट देकर लूटपाट करने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कार सवार चार बदमाशों ने लिफ्ट देकर दो लोगों से सोने की चेन, अंगूठी, नकदी सहित अन्य सामान लूट लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


क्रेडिट व डेबिट कार्ड की क्लोनिंग कर लोगों के खाते से पैसे उड़ाने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह

नई दिल्ली। क्रेडिट व डेबिट कार्ड की क्लोनिंग कर लोगों के खाते से पैसे उड़ाने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पता चला है। गिरोह के सदस्य कार्डों की क्लोनिंग कर अलग-अलग देशों में टूरिस्ट वीजा लेकर पहुंचते और वहां से पैसे निकालने के बाद उसे डॉलर या यूरो में बदलवाकर अपने देश पहुंच जाते।


तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर के बाद कार में आग लगने से एटा में बड़ा हादसा

तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर के बाद कार में आग लगने से एटा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। कार में आग में चपेट में आने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंची है और हादसे की पड़ताल में लगी है।


एटा के बागवाला क्षेत्र में हिम्मतपुर ईट भट्टा के पास ट्रक से टकराकर कार में आग लग गई। जिससे कार में सवार पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में नयागांव क्षेत्र के ग्राम तमरौरा निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। मृतक पांचवेंं व्यक्ति की अभी पहचान नही हुई है। संभवत: वह कार का ड्राइवर हो सकता है।इस हादसे में गंभीर रुप से घायल सुनील की बेटी वर्षा को आगरा रेफर किया। कार सवार सभी लोग दिल्ली से अपने गांव आ रहे थे। शनिवार तड़के हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।


रिमांड के पहले दिन आरोपितों से अलग-अलग हुई पूछताछ

ग्रेटर नोएडा। फर्जी मस्टर रोल बनाकर गौतमबुद्ध नगर में पिछले कई वर्षों से हो रहे फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने तत्कालीन जिला होमगार्ड कमांडेंट राज नारायण चौरसिया सहित पांचों आरोपित को शुक्रवार को रिमांड पर ले लिया। पुलिस ने आरोपितों को पांच दिन की रिमांड पर लिया है। पांचों आरोपितों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम जानकारी मिली है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।


नवनिर्माण मकान से गिरकर मौत

जेवर। गांव साबौता में बुधवार की शाम अधेड़ पडोसी के मकान के नवनिर्माण को देखने गया था। इसी दौरान छत पर चढ़ने के दौरान जमीं पर आ गिरा, जिससे वह गंगहिर रूप से घायल हो गया। जहा गुरुवार को मौत हो गई। 


गांव सबौता निवासी नन्द कुमार शर्मा 55 वर्ष बुधवार को पड़ोसी सुरेश के मकान पर हो रहे नवनिर्माण कार्य को देखने के लिए गए थे कि अँधेरा होने व लोहे का जल न होने से जमीं पर आ गिरे, जिससे नन्द कुमार शर्मा की शरीर के कई स्थानों से हड्डी टूट गई और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। 


27 तारीख को जुलुस निकालेंगे बिजली कर्मचारी

नोएडा। पावर कॉर्पोरेशन के बिजली अधिकारी व कर्मचारीयो का पीएफ घोटाले के विरोध में लगातार धरना-प्रदर्शन जारी हैं। 27 नवंबर को विशाल जुलुस निकाला जायेगा। अधिकारी व कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। 


अभी सेक्टर-16 मुख्य अभियंता के कार्यलय परिसर में राज्य विधुत परिषद् जूनियर इंजिनियर्स संगठन के बैनर तले अवर अभिंयताओ बुधवर से शनिवार तक कार्य बहिष्कार पर हैं, जबकि अधिकारी संगठन रोज दोपहर के तीन बजे बजे से शाम पांच बजे तक धरने में शामिल होकर घोटाले पर विरोध जता रहे हैं। कर्मचारियों का कहना हैं कि विभाग के कर्मचारी संगठन के कार्य बहिष्कार व धरने प्रदर्शन करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं कर रही हैं। 


बंद हो चुके नंबरों की सूचि दे कम्पनिया :ट्राई

नई दिल्ली। दूरसंचार नयामक पटड़ीकरण (ट्राई) ने गुरुवार को दूरसंचार कंपनियों से स्थाई तौर पर बंद हो चूक मोबाइल नंबरो की सूचि उपलब्ध करने के लिए कहा हैं। इसका मकसद इन नम्बरो का पहचान कर डेटाबेस बनाना हैं। 


दूसरी तिमाही में 4.7%रह सकती है वृद्धि दर

नई दिल्ली। आईसीआरए ने वित्त वर्ष 2020 के दूसरे तिमाही में भारत की वृद्धि दर घटकर 4.7 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया हैं। रेटिंग एजेंसी ने भारत की जीडीपी की वृद्धि दर में आगे और गिरावट का अनुमान लगाया हैं। 


दो भ्रष्ट पीसीएस अधिकारियो की सेवाएं समाप्त

लखनऊ। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम जारी रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने दो पीसीएस अधिकारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया हैं। इनमे से एक अशोक कुमार शुक्ल हैं। जो अभी राजस्व परिषद में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के पद पर तैनात थे। शुक्ल को हरदोई में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान ग्राम समाज की जमीं भूमिधरी के रूप में दर्ज करने और अमेठी में एसडीएस रहते हुए सरकार के खिलाफ फेसबुक पर प्रतिकूल टिप्पणी करने के मामले में बर्खास्त किया गया हैं। वही, दूसरे पीसीएस अफसर अशोक कुमार लाल हैं। जिन्हे 2015 में नोएडा में गेल इंडिया लिमिटेड में नोएडा प्रतिनियुक्ति पर तैनाती के दौरान सीबीआई ने 44 लाख रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। वह तब से निलंबित थे। दोनों अधिकारीयो के खिलाफ उप्र लोक सेवा आयोग की सहमति के बाद उन्हें बर्खास्त किया गया। 


'एसपीजी सुरक्षा हटाने का फैसला राजनीती से प्रेरित'

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी दर्द ने एसपीजी सुरक्षा हतय जाने को राजनीती से प्रेरित बताया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा। 


पार्टी महासचिव के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं ने जब प्रियंका से एसपीजी सुरक्षा हटाने से जुड़ा सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, यह तो राजनीती हैं, होती रहती है। हल ही में सरकार ने गाँधी परिवार और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली। आर्थिक मंडी से जोड़े सवाल पर प्रियंका ने कहा, बहुत ही बुरी स्थिति हैं। बहुत नंदी हैं। सरकार को कुछ करना चाहिए। बेरोजगारी, मंडी और कृषि संकट को लेकर रामलीला मैदान में रैली करने जा रही हैं। प्रियंका ने कांग्रेस महासचिव की बैठक में गुरुवार को रैली की तयारीयो की समीक्षा की। प्रियंका गाँधी ने विनिर्माण क्षेत्र में 35 लाख नौकरिया जाने से जुडी खबर को ट्वीट करते हुए कहा, देश में नौकरिया पैदा न होना विकास के पहिय के रुकने की निशानी हैं। भाजपा शासन में यह बीमारी महामारी का रूप ले चुकी हैं।  


28 स्कूल बसों की आरसी निलंबित

नोएडा। परिवहन विभाग ने 28 और स्कूल बसों का पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी)निलंबित कर दिया हैं। बसों की फिनेस नहीं होने के कारन यह कार्रवाई की गई हैं। आरसी छह माह के लिए निलंबित की गई हैं। 


28 स्कूल बसों की आरसी निलंबित

नोएडा। परिवहन विभाग ने 28 और स्कूल बसों का पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) निलंबित कर दिया हैं। बसों की फिटनेस नहीं होने के कारन यह कार्रवाई की गई हैं। आरसी छह माह के लिए निलंबित की गई हैं। 


अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे : अखिलेश

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी अकेले ही मैदान में उतरेगी। किसी भी दल से समझौता न करने की बात कहते हुए चाचा शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में विलय के सवाल को यह कहकर ताल दिया कि बाद में बात करेंगे उन्होंने भाजपा पर भी सियासी तीर चलाये।


विधायक विजमा यादव की बेटी के विवाह समाहरोह में आये अखिलेश ने विजमा और उनकी बेटी को बधाई दी। इसके बाद मिडिया से मुखातिब हुए। कहा कि भाजपा की सरकारे लोगो को दरकार, एक-दूसरे में नफरत फैलाकर राजनीती करना चाहती हैं। भाजपा लोगतान्त्रिक और संवैधानिक संस्थाओ का राजनितिकरण कर रही हैं।  


30 पिस्टल के साथ तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस स्पेसियल सेल ने यमुनापार की गीता कॉलोनी में अवैध हथियारो की एक बड़ी खेप के साथ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया और 50 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी अनीस उर्फ़ बॉबी फिरोजाबाद के रामगढ का रहने वाला हैं। 


कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग

नई दिल्ली। वेलकम इलाके के न्यू जाफराबाद में मछली कारोबारी 36 वर्षीय यूनुस के घर पर मंगलवार रात बदमाशों ने तावड़तोड़ 12 राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान कारोबारी के घर के लोग बाल-बाल बचे। मौके पर पहुंची पुलिस को खोखे मिले है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच रही हैं। हमले का कारण पता नहीं चला हैं। 


डेंगू से मौत, 25 लाख का मुआवजा देने का आदेश

प्रयागराज। डेंगू से युवक की मौत होने पर इलाहबाद हाईकोर्ट ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रूपए मुआवजा देने का आदेश दिया हैं। कोर्ट ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को डेंगू की रोकथाम व बचाव के लिए जरुरी उपाय करने का निर्देश दिया हैं, जबकि राज्य सरकार को निर्देश दिया गया है कि वह प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी में डायलिसिस यूनिट के लिए पर्याप्त धन मुहैया कराया।


अधिवक्ता बीपी मिश्र की जनहित याचिका पर यह आदेश न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल व न्यायमूर्ति पियूष अग्रवाल की खंडपीठ ने दिया हैं। कोर्ट ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए स्थापित स्पेशल हॉस्पिटल को इलाज में दिक्कत न हो। अधिवक्ता बीपी मिश्रा के युवा पुत्र की 2016 में डेंगू से मौत हो गई थी। उन्होंने इलाज में लापरवाही बरतने की शिकायत करते हुए मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा था। इस पत्र को अदालत ने जनहित याचिका के तौर पर स्वीकार करते हुए सुनवाई शुरू की। कोर्ट का कहना था कि युवक की मौत डॉक्टरो द्वारा बीमारी का सही कारन पता न लगा पाने के चलते हुई हैं। डॉक्टर यह नहीं जान पाय की उसे डेंगू हैं। ऐसे में उसे ऐसी दवाई दी गई, जो के मरीज के लिए घातक होती हैं। 


दिल्ली पुलिस: फ़ोन न उठाने पर एएसआई ने मैनेजर को पीटा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक एएसआई ने एक रेस्ट्रोरेंट प्रबंधक को महज इसलिए थाने में मुर्गा बनाकर बेरहमी से पीटा क्योकि उसने उसका फोन नहीं उठाया था। एएसआई इतने पर भी नहीं माना और उसने पीड़ित को चारपाई से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित ने बाद में अपनी चोट दिखाते हुए उसका विडिओ बनाया और सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। विडिओ संज्ञान में आने के बाद आरोपी एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। 


पाकिस्तान में ब्लास्ट मामले की जांच में जुटी पुलिस

पेशावर। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान के एक कृषि क्षेत्र में विस्फोट हुआ है। इस ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने कहा कि विस्फोटक सामग्री, बन्नू जिले में जनिखेल पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार के अंतर्गत ज़िन्दी अली खेल क्षेत्र में एक खेत में फेंका गया था। शुक्रवार रात को ये विस्फोट हुआ था। फिलहाल, मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू हो गई है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।


शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

अनुच्छेद 370 हटाना सही : अमेरिकी सांसद

वाशिंगटन। अमेरिकी सांसद पीट ओल्सन ने बुधवार को हाऊस ऑफ़ रेप्रेजेंटिव्स में कश्मीर से अनुच्छेद 370 का हटाना सही ठहराया। उन्होंने कहा कि भारत के कदम से कश्मीर में शांति लौटी हैं। वही अमेरिकी सांसद ओल्सन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की। 


उधर भारत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा ख़त्म करने के फैसले पर अमेरिका के पुरे राजनितिक समुदाय ने हमारे रुख को समझा। 


वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग

नई दिल्ली। शिवसेना के एक सांसद ने लोगसभा में बिरसा मुंडा, वीर सवारकर जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग की। शून्यकाल के दौरान शिवसेना के राजेंद्र गावित ने मांग करते हुए ज्यादा समय स्वतंत्रता आंदोलन पर केंद्रित रखा और अंत में सावरकर का उल्लेख किया। 


पार्किंग को लेकर मारपीट

नोएडा। सेक्टर-18 में होटल के सामने कार पार्किंग को लेकर बुधवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक कार मालिक, उसके पीएसओ और सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर व्यवसायी व उसके भाई के साथ जमकर मारपीट कर दी। इससे व्यपारी और उसके बेटे को गंभीर चोटे आई है। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस में मुक़दमा दर्ज कराया। 


वकीलों ने एक एस पी का घेराव किया

ग्रेटर नोएडा। नोएडा के एक अधिवक्ता के खिलाफ मुक़दमा दर्ज होने पर गुरुवार को जिला न्यायलय के अधिवक्ताओ ने सूरजपुर स्थित पुलिस दफ्तर का घेराव किया। अधिवक्ताओ ने एसएसपी वैभव कृष्ण से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। एसएसपी ने अधिवक्ताओ को मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। 


अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश पर पकड़े गए पांच भारतीय

न्यूयॉर्क। अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास कर रहे पांच भारतीय को हिरासत में लिया गया हैं। इसी तरह के मामलों में अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया था। 


नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे

येरुशलम। इजरायल के अटॉनी जनरल ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर तीन अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेने, धोखाधड़ी और विश्वासघात के लिए अभिरूपित किया हैं। वही चुनाव नहीं बन सकी, जिससे वहा एक साल में तीसरी बार चुनाव हो सकते हैं। 


87 लाख रूपए हड़पने का आरोप

मथुरा। थाना गोविंदनगर में नोएडा निवासी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी करते हुए 87 लाख रूपए हड़पने का आरोप लगाया हैं। 


बुधवार को कमला नगर कॉलोनी, मसानी रोड निवासी ऋषभ जैन ने आरोप लगाया कि उसके सेक्टर-15 ए नोएडा निवासी पवन बंसल से 20 जुलाई-2016 में प्लॉट तय किया था। उसने उससे रूपए ले लिए गए। बाद मांगे तो कुछ रूपए वापस नहीं किए हैं। 


नाबालिक बहनो से सामूहिक दुष्कर्म

बरेली। दवा लेकर घर जा रही दो नाबालिक बहनो से पांच युवको ने गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। आरोपितों ने घटना का वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने पांचो आरोपितों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया हैं। 


क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ में पढ़ने वाली ममेरी और फुफेरी बहने 17 नवंबर को दवा लेने दूसरे गांव गई थी। वापस आते वक्त गांव से कुछ पहले पांच युवको ने दोनों को गन्ने के खेत में खींच लिया और पाछो आरोपितों ने उनसे दुष्कर्म किया। दो युवक मोबाइल फोन से विडिओ भी बनाते रहे। दो दिन पहले भी युवको ने उन्हें बुलाया, लेकिन वे नहीं गई। इस पर आरोपितों ने दुष्कर्म का विडियो सोशल साइट्स कर दिया। 


गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...