गुरुवार, 5 मार्च 2020

कार में पुलिसवाले कर रहे थे सैर, मालिक ने GPS से कर दी लॉक

एक विवाद में बलरामपुर से भाजपा विधायक के करीबी शिक्षक की स्कॉर्पियो थाने क्या पहुंची, गोमतीनगर पुलिस ने उसे ‘मुफ्त का माल’ समझ लिया। मालिक को बिना बताए कार से थाने की एक टुकड़ी कथित दबिश के लिए लखीमपुर रवाना कर दी।


बुधवार सुबह मालिक को जीपीएस में गाड़ी की लोकेशन लखीमपुर में दिखी तो माथा ठनका। विधायक लिखी कार चोरी होने के शक में तुरंत जीपीएस लॉक कर दिया। फिर क्या था, दबिश पर निकले अतिरिक्त इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी गाड़ी में ही बंद हो गए। इस पर उन्होंने फोन करके प्रभारी निरीक्षक से गुहार लगाई। पोल खुलने के डर से उन्होंने आनन-फानन में गाड़ी मालिक को फोन लगाया। काफी मान-मनौव्वल की, तब लॉक खुला और टीम शहर लौट पाई। सोशल मीडिया पर पुलिस वालों की ‘पिकनिक’ की बात वायरल होने पर पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार सिंह को लाइन हाजिर, जबकि अतिरिक्त इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार यादव को निलंबित कर दिया। दबिश में गए अन्य पुलिसकर्मियों पर भी जांच बैठा दी गई है। 


ADVERTISEMENT


ADVERTISEMENT


चीनी नागरिक: रात भर फ्लैट में रहा लॉक

दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में बीटा दो कोतवाली क्षेत्र स्थित एटीएस पैरा डिस्को सोसाइटी में किराए के फ्लैट पर रहने वाले चीनी नागरिक में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।  गौतमबुद्धनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव ने बताया कि चीनी नागरिक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे पहले बुधवार रात को ही उसके दोस्त ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि चीनी नागरिक कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज है। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और पुलिस तत्काल सोसाइटी पर पहुंच गई। घंटों प्रयास करने के बाद भी चीनी नागरिक ने दरवाजा नहीं खोला। मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी गई। करीब 1 घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इसके बाद भी चीनी नागरिक ने फ्लैट का दरवाजा नहीं खोला।


कोरोना से लड़ने को भारत की बड़ी मुहिम, संक्रमित मरीजों को बीमा कवर

कोरोनावायरस से लड़ने के लिए भारत एक मुहिम के तहत बड़ी तैयारी करने जा रहा है। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने बीमा कंपनियों से ऐसी पॉलिसियां लाने को कहा है जिनमें कोरोना वायरस के इलाज का खर्च भी ‘कवर’ हो। दुनियाभर में कोरोना वायरस से हजारों की संख्या में लोग संक्रमित हुए हैं।


जरूरत आधारित स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराने के तहत बीमा कंपनियां विभिन्न उत्पादों से संबंधित बीमारियों के लिए उत्पाद उपलब्ध करा रही हैं। इनमें मच्छरों आदि से होने वाली बीमारियां शामिल हैं। देश में कोरोना वायरस के 28 मामलों की पुष्टि हुई है।


advertisement


आगरा: एक ही परिवार के छह लोगों में मिला वायरस

आगरा के जूता कारोबारी के परिवार के छह लोगों में कोरोनावायरस मिला है। बुधवार को पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) से रिपोर्ट आने पर इसकी पुष्टि हुई है। इन सभी का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। उधर, इस परिवार के संपर्क में आए अन्य 25 लोगों के भी नमूने लेकर किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) लखनऊ भेजे गए थे। बुधवार की शाम को इनकी जांच रिपोर्ट भी मिल गई। किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। 


कोरोनावायरस: आगरा में 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

भारत में अब तक कोरोनावायरस के 29 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 13 भारतीय और 16 विदेशी नागरिक शामिल हैं। 13 भारतीयों में से केरल में मिले तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। बाकी 10 मरीजों में दिल्ली, तेलंगाना, जयपुर और गुड़गांव में एक-एक मरीज हैं। वहीं आगरा में एक ही परिवार के छह मरीज मिले हैं और इनके संपर्क में आए 25 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।


advertisement


मंगलवार, 3 मार्च 2020

षटतिला एकादशी पर तिल दान से मिलता है स्वर्गलोक का सुख

षटतिला एकादशी में भगवान विष्णु की पूजा होती है तथा इस पूजा के काले तिल का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि षटतिला एकादशी के दिन काले तिल का प्रयोग करने से भक्त के सभी पापों का नाश होता और उसे पुण्य मिलता है। साथ ही षटतिला एकादशी के दिन काली गाय की पूजा का भी खास महत्व होता है। 

 

षटतिला एकादशी के दिन तिल का उपयोग करना शुभ माना जाता है। आप तिल का छ: प्रकार से प्रयोग कर सकते हैं। षटतिला एकादशी के दिन तिल का उबटन लाग कर आप तिल से स्नान कर सकते हैं। साथ ही तिल से हवन-पूजन कर तर्पण करें। इसके अलावा भोजन में तिल का प्रयोग कर तिल दान में भी दे सकते हैं। ऐसा माना जाता है षटतिला एकादशी के दिन तिल दान देने से स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है।  

ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा का पर्व ‘बसंत पंचमी’

माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी ‘बसंत पंचमी’ के रूप में देशभर में धूमधाम से मनाई जाती रही है क्योंकि माना जाता है कि यह दिन बसंत ऋतु के आगमन का सूचक है और इसी दिन से बसंत ऋतु का आगमन होता है। मान्यता है कि इस दिन शरद ऋतु की विदाई होती है और बसंत ऋतु के आगमन के साथ समस्त प्राणीजगत में नवजीवन एवं नवचेतना का संचार होता है। वातावरण में चहुं ओर मादकता का संचार होने लगता है तथा प्रकृति के सौन्दर्य में निखार आने लगता है। शरद ऋतु में वृक्षों के पुराने पत्ते सूखकर झड़ जाते हैं लेकिन बसंत की शुरूआत के साथ ही पेड़-पौधों पर नई कोंपले फूटने लगती हैं। आमों में बौर आ जाते हैं। चारों ओर रंग-बिरंगे फूल खिल जाते हैं और फूलों की सुगंध से चहुं ओर धरती का वातावरण महकने लगता है। खेतों में गेहूं की सुनहरी बालें, स्वर्ण जैसे दमकते सरसों के पीले फूलों से भरे खेत, पेड़ों की डालियों पर फुदकती कोयल की कुहू-कुहू, फूलों पर भौंरों का गुंजन और रंग-बिरंगी तितलियों की भाग-दौड़, वृक्षों की हरियाली वातावरण में मादकता का ऐसा संचार करते हैं कि उदास से उदास मन भी प्रफुल्लित हो उठता है। बसंत पंचमी के ही दिन होली का उत्सव भी आरंभ हो जाता है और इस दिन पहली बार गुलाल उड़ाया जाता है।


द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत से घर में आती है सुख-समृद्धि

पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। फाल्गुन महीने में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है, तो आइए हम आपको द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत की कथा, व्रत तथा महत्व के बारे में बताते हैं। संकट हरने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इस साल द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 12 फरवरी को पड़ रही है। इस गणेश भगवान के 32 स्वरूपों में से छठें रूप की पूजा होती है। इसमें गणेश भगवान के चार सिर तथा चार भुजाएं होती है। गणेश जी इस रूप की आराधना से अच्छा स्वास्थ्य तथा सुख-समृद्धि मिलती है। साथ ही भगवान गणेश भक्त के सभी दुखों का अंत करते हैं। 


संकष्टी चतुर्थी से जुड़ी पौराणिक कथा 

संकष्टी चतुर्थी से सम्बन्धित पौराणिक कथा प्रचलित है। इस कथा के अनुसार प्राचीन काल में किसी शहर में एक साहूकार और उसकी पत्नी रहते थे। साहूकार दम्पत्ति को ईशवर में आस्था नहीं तथा वह निःसंतान थे। एक दिन साहूकार की पत्नी अपने पड़ोसी के घर गयी। उस समय पड़ोसी की पत्नी संकट चौथ की कथा कह रही थी। तब साहूकार की पत्नी ने उसे संकष्टी चतुर्थी के बारे में बताया। उसने कहा संकष्टी चौथ के व्रत से ईश्वर सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। तब साहूकार की पत्नी ने भी संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया तथा सवा सेर तिलकुट चढ़ाया। इसके बाद साहूकार की पत्नी गर्भवती हुई और उसे पुत्र पैदा हुआ। 

 

साहूकार का बेटा बड़ा हुआ तो उसने ईश्वर से कहा कि मेरे बेटे का विवाह तय हो जाए तो व्रत रखेगी और प्रसाद चढ़ाएगी। ईश्वर की कृपा से साहूकार के बेटे का विवाह तय हो गया लेकिन साहूकार की मां व्रत पूरा नहीं कर सकी। इससे भगवान नाराज हुए और उन्होंने शादी के समय दूल्हे को एक पीपल के पेड़ से बांध दिया। उसके बाद उस पीपल के पेड़ के पास वह लड़की गुजरी जिसकी शादी नहीं हो पायी थी। तब पीपल के पेड़ से आवाज ए अर्धब्याही ! यह बात लड़की ने अपनी मां से कहा। मां पीपल के पेड़ के पास आया और पूछा तो लड़के ने सारी कहानी बतायी। तब लड़की की मां साहूकारनी के पास गयी और सब बात बतायी। तब साहूकारनी ने भगवान से क्षमा मांगी और बेटा मिल जाने के बाद व्रत करने और प्रसाद चढ़ाने के लिए ईश्वर प्रार्थना की। इसके कुछ दिनों बाद साहूकारनी का बेटा उसे मिल गया और उसकी शादी हो गयी तभी से सभी गांव वाले संकष्टी चतुर्थी की व्रत करने लगे। 

हिल स्टेशन चैल में दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान है

हिमाचल प्रदेश का मशहूर हिल स्टेशन चैल अत्यन्त खूबसूरत स्थल है। शिमला से 44 किलोमीटर और सोलन से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चैल अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए खास तौर पर जाना जाता है। चैल पैलेस की वास्तुकला भी बहुत विख्यात है। यहाँ के महल को एंग्लो-नेपाली युद्ध में पूर्व सहायता के लिए अंग्रेजों द्वारा उन्हें आवंटित भूमि पर ब्रिटिश राज के दौरान पटियाला के महाराजा द्वारा समर रिट्रीट के रूप में बनाया गया था। यहाँ एक क्रिकेट मैदान और पोलो मैदान हैं। यह महल पटियाला के पूर्ववर्ती शाही परिवार के स्वामित्व में था। माना जाता है कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान है। चैल निचले हिमालय के अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है। सोलन के जुंगा, कुफरी और अश्वनी खड्ड यहाँ के अच्छे ट्रैकिंग पॉइंट हैं। यहां कई इको कैंप आयोजित किए जाते हैं।


 






 

काशी महाकाल एक्सप्रेस से अब भगवान शिव भी करेंगे यात्रा

काशी महाकाल एक्सप्रेस में एक सीट को भगवान शिव के लिए रिजर्व करने और उसे मंदिर का रूप देने पर अब सियासत शुरू हो गई है। मोदी सरकार की इस पहल पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी को टैग कर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्हें भगवान शिव के लिए सीट रिजर्व करने से आपत्ति है। इस ट्वीट में उन्होंने संविधान के एक पन्ने को शेयर किया है। ओवैसी का इस तरीके से संविधान के एक पन्ने को शेयर करना और पीएम मोदी को टैग करना यह साफ बताता हैं कि उन्हें ट्रेन की एक सीट को शिव मंदिर में बदलने पर काफी आपत्ति है। उनके इस पोस्ट के मुताबिक वह इशारों-इशारों में पीएम मोदी को यह बताना चाहते हैं कि भारत एक समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राष्ट्र है और उनके इस कदम ने संविधान को चोट पहुंचाने की कोशिश की है। 20 फरवरी से शुरू होने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन के कोच B5 की सीट नंबर 64 को भगवान शिव के लिए रिजर्व किया गया है और उस सीट को मंदिर बनाया गया है। बता दें कि मंदिर में शिव की मूर्ति भी लगाई गई है। 


सारे बांग्लादेशी भारतीय नागरिक हैं: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश से आए वे सभी लोग जो चुनावों में मतदान कर रहे हैं वे भारतीय नागरिक हैं और उन्हें नए सिरे से नागरिकता के लिए आवेदन देने की कोई जरूरत नहीं है। बनर्जी ने दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों से निपटने के मोदी सरकार के तरीके की आलोचना की और कहा कि वह पश्चिम बंगाल को दूसरी दिल्ली नहीं बनने देंगी। उन्होंने एक जनसभा में यहां कहा, ‘‘बांग्लादेश से आए लोग भारत के नागरिक हैं...उनके पास नागरिकता है। आपको नागरिकता के लिए फिर से आवेदन देने की जरूरत नहीं है। आप चुनाव में मतदान करके प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री चुन रहे हैं...और अब वे कह रहे हैं कि आप नागरिक नहीं हैं...उनका विश्वास मत कीजिए।’’ बनर्जी ने जोर देकर कहा कि वह एक आदमी को भी बंगाल से बाहर नहीं निकालने देंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में रह रहे किसी भी शरणार्थी को नागरिकता से वंचित नहीं किया जाएगा।


गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

रायपुर महापौर के घर आयकर छापा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने रायपुर के महापौर ढेबर, उनके भाई अनवर ढेबर सहित पूर्व प्रमुख सचिव और रेरा चेयरमैन विवेक ढांढ, आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की पत्नी मीनाक्षी टुटेजा सहित अन्य अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा है। महापौर के होटलों पर भी कार्यवाही की जा रही है। 


जाति-आधारित जनगणना के पक्ष में नीतीश

बजट सत्र के चौथे दिन नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार विधानसभा में गुरुवार को जाति आधारित जनगणना कराने के पक्ष में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया है। इस प्रस्ताव में केंद्र सरकार से मांग की गई है कि 2021 में जनगणना जाति आधारित हो। मुख्यमंत्री लंबे समय से जाति आधारित जनगणना की मांग करते रहे हैं।


बुधवार, 26 फ़रवरी 2020

क्या शिवसेना ने चूड़ियां पहन रखी है ?: फडणवीस

एआईएमआईएम नेता वारिस पठान की विवादित टिप्पणी पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने चूड़ियां पहन रखी होगी लेकिन भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी।


उन्होंने कहा कि कुछ 'वारिस' या ‘लावारिस’ उठते हैं और कहते हैं कि 15 करोड़ लोग 100 करोड़ पर भारी हैं। 'वारिस' या ‘लावारिस’ कौन है जो कहता है कि 15 करोड़ लोग 100 करोड़ पर भारी हैं। हमारा हिंदू समुदाय सहिष्णु है और इसलिए भारत सभी को साथ लेकर चलता है। फडणवीस ने कहा कि भाजपा को अल्पसंख्यकों पर भी गर्व है लेकिन वह किसी लावारिस को नहीं छोड़ेगी अगर वह अपनी कमजोरी के लिए हिंदू समुदाय की सहिष्णुता की परीक्षा लेता है।


स्वास्थ्य मंत्रालय : दक्षिण कोरिया, ईरान और इटली की यात्रा से बचें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नागरिकों से कहा है कि अगर जरूरी न हो तो वे दक्षिण कोरिया, ईरान और इटली की यात्रा करने से बचें। बता दें कि इन देशों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की खबर है। मंत्रालय ने एक यात्रा परामर्श में कहा है कि 10 फरवरी 2020 के बाद से दक्षिण कोरिया, ईरान और इटली से आ रहे लोगों या वहां यात्रा करने वाले लोगों को भारत पहुंचने पर 14 दिनों के लिए अलग रखा जा सकता है। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए इससे पहले 22 फरवरी को यात्रा परामर्श जारी किया गया था जिसमें नागरिकों को जरूरी न होने पर सिंगापुर की यात्रा न करने की सलाह दी गई थी। 


धार्मिक पहचान करने के बाद एक-दूसरे पर हमला

पुलिस भीड़ को एक ओर से खदेड़ती तो उपद्रवी दूसरी जगह से आकर बवाल शुरू कर देते। जगह-जगह उपद्रवी धार्मिक पहचान करने के बाद एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। यहां तक कि उन्होंने एक-दूसरे के धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया था। सहमे हुए लोग बार-बार पुलिस को कॉल कर रहे थे, लेकिन वहां से भी उनको मायूसी ही हाथ लग रही थी। 

भीड़ में ही मौजूद लोग धार्मिक नारेबाजी कर लोगों को उकसाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएए के विरोध और समर्थन ने अब सांप्रदायिक दंगे का रंग ले लिया है। जिन मोहल्लों में दूसरे समुदाय के एक या दो घर हैं, वे इन्हें छोड़कर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। लोगों का कहना था कि इतनी भयानक दिल्ली उन्होंने अब तक नहीं देखी थी।


दिल्ली हिंसा: पांच आईपीएस आधिकारियों का तबादला

दिल्ली में हिंसा की बढ़ती घटनाओं और लगातार चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है उनमें एसडी मिश्रा, एमएस रंधावा, पी मिश्रा, एस भाटिया और राजीव रंजन शामिल हैं। 


दिल्ली हिंसा : मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 21

दिल्ली में बीते तीन दिनों में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है जबकि कुल 189 लोग घायल हैं। तीन दिन के बाद आज दिल्ली में हालात सामान्य हैं, लेकिन कुछ इलाकों से छिटपुट पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं।


पत्नी और बेटे के साथ जेल भेजे गए आजम खां

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां के साथ पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। सभी को 2 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


इससे पहले बुधवार को आजम खां के साथ पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला ने कोर्ट में सरेंडर किया था। आजम खां ने एडीजे 6 की कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर तीनों को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया। 

आपको बता दें कि आजम खां ने 20 मामलों में जमानत याचिका दायर की थी। कई मामले में तो जमानत मंजूर हो गई है। लेकिन बेटे अब्दुल्ला आजम के फर्जी प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट के मामले में धारा 420 के तहत दर्ज मामले में जमानत याचिका खारिज की गई है। 


मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020

अनियमितता व घोटाला करने वाले प्रधानों को चुनाव लड़ने पर रोक

ग्राम निधि की धनराशि को गबन करने वाले ग्राम प्रधान इस बार पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। ऐसे प्रधानों पर पंचायत राज निदेशालय की टेढ़ी नजर है। विकास कार्यों में अनियमितता बरतने व घोटाला करने वाले प्रधानों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए निदेशालय ने पंचायती राज विभाग को नो-ड्यूज प्रमाण पत्र नहीं जारी करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में पंचायती राज विभाग को पंचायत राज निदेशालय ने पत्र भेजा है। साथ ही पंचायती राज विभाग को प्रत्येक ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों की पड़ताल करने के दिशा निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि शासन की मंशा अक्टूबर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की है। 


कॉन्स्टेबल के सीने पर तानी थी पिस्तौल, किया गिरफ्तार

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर में रविवार को शुरू हुआ प्रदर्शन सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। उपद्रवियों ने सोमवार को कई घरों, दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। मौजपुर में सड़क एक उपद्रवी फायरिंग करता चला जा रहा था। इस युवक की पहचान हो गई है। इसकी पहचान जाफराबाद में रहने वाले शाहरुख के तौर पर हुई है। आरोपी को शाहदरा इलाके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से असलहा भी बरामद हो गया है। पुलिस शाहरुख से पूछताछ कर रही है। शाहरुख पर आठ राउंड फायरिंग करने का आरोप है।


SBI: अब महंगी होगी लॉकर की सुविधा

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सेफ डिपॉजिट लॉकर का सालाना चार्ज 500 रुपये महंगा कर दिया गया है। एक साल के लिए स्मॉल लॉकर रेंटल चार्ज अब 2,000 रुपये का हो गया है। वहीं एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर अब ग्राहकों को 9,000 रुपये के बजाए 12,000 रुपये में मिलेगा। मीडियम लॉकर के लिए ग्राहकों को एक साल के लिए 4,000 रुपये चुकाने होंगे। यह 1,000 रुपये महंगा हुआ है। वहीं एक साल के लिए लार्ज लॉकर का चार्ज 2,000 रुपये महंगा हो गया है। 


दो पत्रकारों को बलवाइयों ने किया घायल, मारी गोली

दो समाचार चैनलों के पत्रकारों को बलवाइयों घायल कर दिया है। एक पत्रकार को गोली लगी है जबकि दूसरे का दांत तोड़ दिया गया है। जिसे गोली लगी है उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सुदामापुरी में मस्जिद को किया आग के हवाले

सुदामापुरी में मामला बेहद संवेनशील पर हाथ से बाहर होता जा रहा है। सुदामापुरी में एक मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद उसे आग के हवाले कर दिया गया। विशेष समुदाय की दुकानों का सामान निकालकर आग लगाई जा रही है।


दिल्ली में आज भी उपद्रव जारी

दिल्ली के ब्रह्मपुरी और मौजपुर इलाके में तीसरे दिन भी पत्थरबाजी और हिंसक प्रदर्शन जारी है। आज सुबह ही कुछ इलाकों में उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। रविवार से शुरू हुई हिंसा में अब तक एक हेड कांस्टेबल समेत सात लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एहतियात के तौर पर पांच मेट्रो स्टेशन, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एंक्लेव और शिव विहार बंद कर दिए हैं। 


भारत-अमेरिका के बीच हुआ तीन अरब डॉलर का रक्षा सौदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार को हैदराबाद हाउस में द्वीपक्षीय वार्ता हुई। जिसमें तीन अरब डॉलर के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए गए हैं। दोनों वैश्विक नेताओं ने एक स्वर में आतंकवाद को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की धरती से चलने वाले आतंकवाद पर लगाम लगाना जरूरी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी और दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि वह भारत के इस दौरे को कभी नहीं भूलेंगे। 


रविवार, 23 फ़रवरी 2020

अपना कार्यकाल पूरा करेगी गठबंधन सरकार: शरद पवार

मुंबई: एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी. पवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व की प्रशंसा की. एनसीपी प्रमुख ने कहा, ''मुझे इस बात पर कोई शक नहीं है कि राज्य सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी.''


कांग्रेस-एनसीपी के मंत्री दखलंदाजी और केस प्रभावित करते थे!

पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर और हाई प्रोफाइल पुलिस कर्मी रह चुके राकेश मारिया ने अपनी आत्मकथा 'लेट मी से ईट नाउ’ में कई खुलासे किए हैं. किताब में उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस-एनसीपी सरकार के मंत्री किस तरह दखलंदाजी करते थे और केस प्रभावित करते थे. राकेश मारिया ने एनसीपी नेता छगन भुजबल पर आरोप लगाया है, जो मौजूदा उद्धव ठाकरे सरकार में भी मंत्री हैं. मारिया की किताब के मुताबिक, दिसंबर 1999 में एक मामले में उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल के मन मुताबिक पुलिसिया कार्रवाई ना होने की वजह से तत्कालीन कांग्रेस-एनसीपी सरकार ने राकेश मारिया का ट्रांसफर कर दिया था.


हम CAA के खिलाफ: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में कहा,'' यह कार्यक्रम 22 तारीख को है, इसलिए मैं आया हूं क्योंकि हमें साल 2022 में सरकार बनानी है. मैं दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं कि उन्होंने नफरत और जहर फैलाने पर वोट नहीं दिया. विकास और दिल्ली को आगे ले जाने पर काम किया. मैं कहता था कि काम बोलता है दिल्ली में काम बोला है. और अब उत्तर प्रदेश में भी काम बोलेगा.''


अपनी भूमिका स्पष्ट करें सीएम उद्धव ठाकरे: संजय निरुपम

सीएए कानून को लेकर पूरे देश में विरोध के स्वर मुखर है. महाराष्ट्र में कभी बीजेपी के पुराने साथी उद्धव ठाकरे ने नागरिकता कानून पर नरम रुख अख्तियार किया है जिसके बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस से विरोध के स्वर उठने लगे हैं. कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे के स्टैंड को लेकर विरोध जाहिर किया है. निरुपम का कहना है की जब कांग्रेस एनसीपी गठबंधन की सरकार है तो सवाल उठता है की क्या कांग्रेस एनसीपी के शीर्ष नेताओं से चर्चा कर उद्धव ठाकरे ने ये स्टैंड लिया है. संजय निरुपम का कहना है की ऐसे में कांग्रेस के कार्यकर्ता में कंफ्यूज़न पैदा होगा और ये पार्टी के लिए अच्छा नहीं है.


जाफराबाद में सुरक्षा कारणों से मेट्रो स्टेशन बंद

नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ दिल्ली में शाहीन बाग के बाद जाफराबाद में प्रदर्शन शुरू हो गया है.  शनिवार की रात दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के निकट लगभग 500 लोग इकट्ठा हुए जिससे एक मुख्य सड़क बंद हो गई. मेट्रो स्टेशन के निकट एकत्र होने वाले लोगों में ज्यादातर महिलाएं थीं. फिलहाल सुरक्षा कारणों के मद्देनजर जाफराबाद मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है.


सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में पत्थरबाजी

आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौजपुर में पत्थरबाजी हुई है. मौजपुर जाफराबाद के नजदीक है जहां संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. जाफराबाद में हो रहे विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मौजपुर में प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी दौरान पत्थरबाजी हुई है. बताया जा रहा है कि सीएए के समर्थक और विरोधियों के बीच पत्थरबाजी हुई है. पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं.


'मन की बात' में युवाओं को खेल से जुड़ने की दी सलाह

पीएम मोदी ने बासठवें मन की बात कार्यक्रम में युवाओं को खेल से जुड़ने की सलाह दी. पीएम ने कहा कि जो फिट रहेगा वो हमेशा हिट रहेगा. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले तीन साल में हुनर हाट से करीब तीन लाख कारीगरों को रोजगार के अवसर मिले हैं जिसमें महिलाओं की काफी संख्या है. प्रधानमंत्री ने कहा, ''हमारे देश की विशालता और विविधता को याद करना, नमन करना हर भारतीय को गर्व से भर देता है. इस विविधता के अवसर का अनुभव आनंद से भर देने वाला होता है. कुछ दिन पहले मैंने दिल्ली के हुनर हाट में एक छोटी सी जगह में हमारे देश की विशालता, संस्कृति, परंपराओं के दर्शन किए.'' उन्होंने कहा, ''हुनर हाट में मुझे कई कारीगरों और शिल्पकारों से मिलने का मौका मिला. हुनर हाट में भाग लेने वाले कारीगरों में करीब 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं.


इन देशो में महिलाएं अगर चाहें तो टॉपलेस होकर घूम सकती हैं!

दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां महिलाएं अगर चाहें तो टॉपलेस होकर घूम सकती हैं. अमेरिका के कुछ राज्‍यों में महिलाओं का टॉपलेस घूमना लीगल हो गया है. महिलाएं अब कुल छह अमेरिकी राज्‍यों में बिना टॉप पहने पब्लिक जगहों पर घूम सकती हैं. पश्चिमी अमेरिका के छह राज्‍यों उताह, कोलोराडो,   व्‍योमिंग, कैनसस, न्यू मेक्सिको और ओक्लाहोमा में महिलाएं अब टॉपलेस होकर घूम सकती हैं. ‘फ्री द निप्पल’ नाम से कई महिलाओं ने एक ग्लोबल मूवमेंट चलाया. इस आंदोलन में महिलाओं की मांग थी कि उनको भी पुरुषों की ही तरह टॉपलेस घूमने का अधिकार दिया जाए. साथ ही उनका मानना था कि महिलाओं का शरीर सिर्फ सेक्सुअल ऑबजेक्ट नहीं है, बल्कि उन्हें भी पुरुषों की तरह समान अधिकार मिलने चाहिए. इसी मूवमेंट पर अपना फैसला देते हुए कोर्ट ने टॉपलेस बैन को हटा दिया.


इटली में दो मौतों के बाद कोरोना वायरस की दहशत

कोरोना वायरस से चीन के बाहर दुनिया के दूसरे मुल्‍कों में भी दहशत का आलम है। इटली में दो लोगों की मौत के बाद उत्तरी इटली के करीब 12 शहरों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इटली की व्यापारिक राजधानी मिलान के मेयर ने सभी सरकारी कार्यालयों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। दहशत का आलम यह है कि अधिकारी कोई भी जोखिम मोल नहीं लेना चाहते हैं, नतीजतन लोम्बार्डी और वेनेतो प्रांतों में स्कूल, औद्योगिक प्रतिष्ठान, रेस्त्रां बंद कर दिए गए हैं और खेल प्रतियोगिताएं, जन सभाएं भी रद की जा चुकी हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर ने स्‍काई टीवी के हवाले से बताया है कि इटली के लोमबार्डी रीजन में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्‍या 89 तक पहुंच चुकी है।


सरकार ने किये खास उद्योगपतियों के कर्ज माफ: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर 2014 के बाद से अपने खास उद्योगपतियों के आठ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज माफ करने के आरोप लगाए हैं। पार्टी ने इन उद्योगपतियों के नाम को उजागर करने और कर्ज माफी की प्रक्रिया की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित करने की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 7.77 लाख करोड़ के कर्ज माफ किए गए हैं। सवाल उठता है कि वो कौन लोग हैं जिनके कर्ज माफ किए गए हैं। क्या देश के आयकर दाताओं को यह जानने का हक नहीं है कि किन लोगों के कर्ज माफ किए गए हैं। उन्होंने यह आरोप लगाया कि जिन लोगों के कर्ज माफ किए गए हैं वो सरकार के करीबी उद्योगपति हैं। 


झारखंड में भी महिलाओं -छात्रों के लिए 'फ्री बस'

नई दिल्ली में महिलाओं को मुफ्त की सवारी देकर वाहवाही लूट चुके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का फार्मूला झारखंड में भी लागू होगा। यहां महिलाओं के साथ-साथ छात्रों और बुजुर्गों को भी मुफ्त की बस सेवा देने की तैयारी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने घोषणापत्र में ही महिलाओं एवं बुजुर्गों को मुफ्त में बस की सवारी का वादा किया था। ऐसा ही प्रस्ताव कांग्रेस का भी था और अब दोनों पार्टियां मिलकर सरकार चला रही है। 


कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बना सकते है ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की आंतरिक कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। वचन पत्र और सड़क पर उतरने के बयान से गरमाई सियासत में पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेताओं के बयान और पोस्टरबाजी ने फिर कांग्रेस के हालात बिगाड़ दिए हैं। एक समर्थक ने जिस तरह उन्हें कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बनाने की सलाह दी थी, उससे एक कदम आगे बढ़कर दूसरे समर्थक ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कटाक्ष किया कि एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला क्यों याद नहीं आ रहा?


लोकसभा चुनाव हार के बाद सिंधिया समर्थकों ने संगठन और सरकार के खिलाफ बयानबाजी-पोस्टरबाजी शुरू कर दी है। ग्वालियर की एक महिला नेता रचि ठाकुर ने सिंधिया को खुले रूप से सोशल मीडिया पर दूसरी पार्टी बनाने की सलाह दे डाली। सिंधिया के पिता स्व. माधवराव सिंधिया द्वारा उगता सूरज चुनाव चिन्ह पर जिस पार्टी से चुनाव लड़ा था, उसे पुनर्जीवित करने की सलाह दे दी।


पुलिस ने जब्‍त की 475 पेटी अवैध शराब

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पुलिस ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। हाईवे पर पुलिस ने जांच के दौरान अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। अपराध जांच शाखा की टीम शनिवार की सुबह जांच कर रही थी इसी वक्‍त दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रक में 475 पेटी शराब मिली जिसे बाद में पुलिस ने जब्‍त करते हुए ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।


मध्य प्रदेश: शराब के जरिये राज्य सरकार आय बढ़ाएगी

भोपाल. राज्य सरकार शराब से आय बढ़ाने के लिए शराब की 320 नई उप दुकानें खोलने जा रही है, जिसमें 11 भोपाल में खोले जाना प्रस्तावित है। इसमें खास यह होगा कि उप दुकान खोलने के लिए ठेकेदार को 2 फीसदी टैक्स ज्यादा देना होगा। यानी अभी यह 5 फीसदी जिसे बढ़ाकर 7 फीसदी किया जा रहा है। यह प्रावधान प्रदेश की नई आबकारी नीति वर्ष 2020-21 किए गए हैं। इस बारे में बुधवार को होने जा रही कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाया जा रहा है। 


तीनो कांग्रेसी राज्यो में होड़ लगी, प्रियंका गांधी को हमारे यहां से राज्यसभा भेजा जाए

भोपाल. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने भी प्रियंका गांधी वाड्रा को अपने यहां से राज्यसभा भेजे जाने की मांग की है। अब इस संबंध में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी निर्णय लेंगी। 9 अप्रैल को मध्य प्रदेश और राजस्थान में 3-3 और छत्तीसगढ़ में 2 सीटें खाली हो रही हैं। अगले सप्ताह तक चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने बुधवार को कहा कि राजस्थान समेत सभी कांग्रेस शासित राज्य प्रियंका को एक सांसद के रूप में राज्यसभा भेजने के इच्छुक हैं। मध्य प्रदेश में 2 दिन पहले प्रदेश सरकार में मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जयवर्द्धन सिंह, जीतू पटवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने प्रियंका को यहां से राज्यसभा में भेजे जाने की मांग की थी। 


प्रियंका गांधी का बस्ती दौरा रद्द

लखनऊ. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उप्र कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का बस्ती दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है। प्रियंका को 23 फरवरी को बस्ती में किसानों की सभा को संबोधित करना था। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बस्ती में इसकी तैयारी भी कर ली थी। खुद प्रदेश अध्यक्ष ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि अपरिहार्य कारणों से उनका दौरा स्थगित किया गया है। जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी।


छात्र की हत्या के आरोप में बसपा पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नगर के अलकनंदा अपार्टमेंट में गुरुवार को इंजीनियरिंग छात्र की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक लखीमपुर के पूर्व बसपा विधायक समदर बहादुर का बेटा है। हत्या की वजह वर्चस्व विवाद की वजह बताई जा रही है। वाराणसी का रहने वाला प्रशांत बीबीडी में बीटेक का छात्र था। गुरुवार को प्रशांत किसी की इनोवा कार से अलकनंदा अपार्टमेंट आ रहा था। इनोवा जब अलकनंदा अपार्टमेंट के गेट पर पहुंची तो बदमाशों ने कार को रोक लिया और गाड़ी का शीशा तोड़कर प्रशांत को बाहर निकाला। इसके बाद अपार्टमेंट के गेट पर ही उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। 


इंदौर: युवक की हत्या कर शव को लटकाया

इंदौर. मानपुर में एक युवक की हत्या के बाद शव को घर पर ही लटका दिया। हत्यारों ने दोनों आंखें निकालकर पहचान छिपाने की भी कोशिश की। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शुरुआती जांच में मामला रंजिश का नजर आ रहा है।


पुलिस के अनुसार पड़ोसियों ने रात में मृतक को फंदे पर लटका देख सूचना दी थी। इस पर एक टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरा तो जघन्य हत्याकांड का पता चला। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। उसकी दोनों आंखें भी निकाली गईं थी।


इंदौर: थाने में एसिड पीने वाली लड़की की मौत

इंदौर. हीरा नगर थाने के बाहर 2 दिन पहले एसिड पीकर जान देने की कोशिश करने वाली 12वीं की छात्रा की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। लड़की दूसरी जाति के लड़के से शादी करना चाहती थी, जिसका परिवारवाले विरोध कर रहे थे।


वोडाफोन आइडिया ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट को 1,000 करोड़ रुपए का भुगतान और किया

नई दिल्ली. गुरुवार को वोडाफोन आइडिया ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट को 1,000 करोड़ रुपए का भुगतान और किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले सोमवार को कंपनी ने 2,500 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। डीओटी के मुताबिक, एक या दो दिन में पूर्ण बकाया की वसूली के लिए टाटा टेलीसर्विसेज को नोटिस भेजी जाएगी। कंपनी ने विभाग को 2,197 करोड़ रुपए का भुगतान किया है जबकि डीओटी के अनुमान के मुताबिक टाटा टेलीसर्विसेज पर 14,000 करोड़ रुपए का बकाया है। 



दिल्ली के लुटियंस में 400 करोड़ में अदाणी ग्रुप ने खरीदा आलीशान बंगला

नई दिल्ली. अदाणी ग्रुप को दिल्ली के अल्ट्रा पॉश एरिया लुटियंस में 400 करोड़ रुपए में एक आलीशान बंगला मिला है। 3.4 एकड़ में फैले इस बंगले का बिल्ट-अप एरिया 25,000 स्क्वायर फीट है। इसमें 7 बेडरूम, 6 डाइनिंग रूम, एक स्टडी रूम और 7,000 स्क्वायर फीट में स्टाफ क्वार्टर बने हैं। बंगले के चारों तरफ घनी हरियाली है। यह दो-मंजिला बंगला भगवान दास रोड पर है। अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बंगले का मालिकाना हक पहले आदित्य एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड के पास था। लेकिन, उसके खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया में अदाणी ग्रुप की बोली मंजूर हुई है। इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति भी इसे खरीदने की दौड़ में शामिल थे। आदित्य एस्टेट्स ने कुछ साल पहले बंगले की कीमत 1,000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा आंकी थी।


महाराष्ट्र: सीएए के खिलाफ विधानसभा में लाएंगे प्रस्ताव: सिद्दीकी

मुंबई। कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी ने कहा है कि कांग्रेस नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को समझाने की कोशिश करेगी। गठबंधन की तीनों पार्टियां सीएए के मुद्दे पर बैठक करेगी और इस पर चर्चा करके विधानसभा में इसके खिलाफ प्रस्ताव लाएंगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा था- किसी को सीएए-एनपीआर से डरने की जरूरत नहीं है।


न्यायिक प्रक्रिया लोकतंत्र की रीढ़: जस्टिस अरुण मिश्रा

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरुण मिश्रा ने कहा- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने नेतृत्व के लिए तारीफ हासिल करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शी व्यक्ति हैं। उनके अगुआई में भारत दुनिया में एक जिम्मेदार और दोस्ताना रुख रखने वाला देश बनकर उभरा है। उन्होंने कहा- न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत करना समय की मांग है, क्योंकि यह लोकतंत्र की रीढ़ है। विधायिका इसका दिल है और कार्यपालिका दिमाग है। इन सभी अंगों को स्वतंत्र रूप से काम करना होता है। लेकिन, इनके आपसी तालमेल से ही लोकतंत्र कामयाब होता है।


ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान आतंकी संगठनों के साथ साथ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी भी कर सकती है गड़बड़ी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 20 आतंकी संगठनों से खतरा है। इनमें प्रमुख रूप से अलकायदा, इस्लामिक स्टेट (आईएस) हिज्ब उल मुजाहिदीन अल इस्लामी (हूजी), लश्कर ए तोइबा, जैश ए मौहम्मद, हमास, इंडियन मुजाहिदीन शामल हैं।


जैश ने ट्रंप के दौरे की खबर आते ही धमकी भी दी थी। इनके अलावा इरान और अमेरिका के बीच चल रहे गतिरोध के कारण आशंका है कि ईरानी नागरिक विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भी खलल डाल सकती है। इन सबका जिक्र सुरक्षा के लिए बने ब्लू प्रिंट में किया गया है। इसी को ध्यान में रखकर फोर्स तैनात की गई है। 


शाहीन बाग: आज होगा अंतिम प्रयास

शाहीन बाग प्रदर्शन में शनिवार को चौथे दिन बातचीत के लिए पहुंची सुप्रीम कोर्ट की वार्ताकार साधना रामचंद्रन ने एक बार फिर रास्ता खाली करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने 24 घंटे सुरक्षा मुहैया कराने का लिखित आश्वासन मांगा। उन्होंने अन्य कई मांगें भी रखीं। इनमें प्रमुख जामिया नगर हिंसा में दर्ज मुकदमे वापस लेने की है। 


साधना ने करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शनकारियों से बातचीत का प्रयास किया, लेकिन अंत में यह पूरी तरह विफल दिखी। चौथे दिन वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े वार्ता में नहीं पहुंचे। वार्ताकार रविवार को अंतिम दिन भी प्रयास करेंगे। इसके बाद कोर्ट के सामने पूरी रिपोर्ट पेश की जानी है।


शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020

मुसलमानो को 1947 में पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए था: गिरिराज सिंह

पटना. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया। बुधवार को बिहार के पूर्णिया में मीडिया से बातचीत के दौरान सिंह ने कहा- हमारे पूर्वजों से गलती हो गई। मुसलमान भाइयों को 1947 में ही वहां (पाकिस्तान) भेज दिया जाना चाहिए था। सिंह के मुताबिक, 1947 के पहले हमारे पूर्वज आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे, उसी वक्त मोहम्मद अली जिन्ना इस्लामिक स्टेट की योजना बना रहे थे। 



कारों मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

हुंडई की तरफ से दिया जा रहा डिस्काउंट ऑफर आपके लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है। दरअसल कंपनी अपने BS4 इंजन वाले स्टॉक को क्लियर करना चाहती है। ऐसे में कंपनी इन कारों पर 2.5 लाख रुपये तक की बंपर छूट दे रही है। हुंडई की जिन नौ कारों पर ये डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं उनमें Grand i10, Grand i10 NIOS, Elite i20, Santro, Creta, Xcent, Verna, Tuscon और Elantra शामिल हैं। दरअसल 1 अप्रैल 2020 से देश भर में केवल BS6 इंजन वाले वाहनों की बिक्री होगी। ऐसे में कंपनी समय से पहले अपनी BS4 गाड़ियों को बेचना चाहती है। 


भारत में 3 मार्च को होगी लॉन्च होगी Mercedes-Benz GLC Coupe

Mercedes-Benz ने घोषणा की है कि GLC Coupe का फेसलिफ्ट वर्जन 3 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस कूपे कार को सबसे पहले मार्च 2019 में Geneva Motor Show में प्रदर्शित किया था।


उज्जैन में उमड़ा भक्तों का सैलाब

उज्जैन के महाकाल ज्योतिर्लिंग में महाशिवरात्रि के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों की संख्या में लोग बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर परिसर में एकत्रित हुए हैं। महाशिवरात्रि के लिए रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुल गए। बाबा के दर्शन का सिलसिला आज रात को 10.30 बजे होने वाली शयन आरती तक जारी रहेगा। 


एफएटीएफ ने दिया पाकिस्तान को चार महीने का समय

नहीं सुधरा तो होगा ब्लैकलिस्ट


आतंक के खिलाफ पाकिस्तान के काम से नाखुशी जाहिर करते हुए जून 2020 तक ग्रे लिस्ट की अवधि को बढ़ा दिया है। एफएटीएफ ने पाक को चेतावनी दी और 27 सूत्रीय कार्ययोजना पर जून से पहले अनुपालन करने के लिए कहा। पाकिस्तान अगर आतंक को रोकने के लिए प्रभावी काम नहीं करता है तो उसे जून 2020 में ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है।


पेरिस के जानकार सूत्रों ने पाकिस्तान के डॉन न्यूज को बताया कि एफएटीएफ के कार्य समूह की कई बैठकों में पाकिस्तान के प्रदर्शन की कार्ययोजना की समीक्षा की गई। जिसके बाद एफएटीएफ ने पाकिस्तान के ग्रे लिस्ट की अवधि को चार महीने के लिए बढ़ा दिया। एफएटीएफ 16 फरवरी से शुरू हुई बैठकों के समापन पर आज आधिकारिक बयान जारी करेगा।


एचडीएफसी बैंक: 29 फरवरी से पुराने वर्जन वाले मोबाइल एप बंद होगा

एचडीएफसी बैंक 29 फरवरी 2020 से पुराने वर्जन वाले मोबाइल एप को बंद कर देगा। ऐसे में ग्राहकों को अपने एप को अपडेट करना होगा, क्योंकि पुराने वर्जन से आप पैसा ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। बैंक ने इसके लिए अपने ग्राहकों को मैसेज के रूप में अलर्ट भेज रही है और नए एप के बारे में बता रही है। हालांकि, ग्राहकों के लिए बैंक का लेटेस्ट वर्जन वाला मोबाइल एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। 


आधार कार्ड इस्तेमाल करने पर सिर्फ 10 मिनट में बनेगा पैन कार्ड

बैंक से लेकर सिम कार्ड लेने और पासपोर्ट बनवाने तक में आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है। आधार कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको कई सारे दस्तावेज से मुक्ति मिल जाती है। अब सरकार ने पैन कार्ड बनवाने वालों को बड़ा तोहफा देते हुए कहा है कि यदि आपके पास आधार कार्ड है तो महज 10 मिनट में आपका पैन कार्ड बन जाएगा। 


मध्य प्रदेश: सरकार ने वापस लिया नसबंदी का टारगेट देने का आदेश

मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने कर्मचारियों को नसबंदी का टारगेट देने वाला आदेश वापस ले लिया है। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि राज्य सरकार ने आदेश वापस ले लिया है। भाजपा ने कमलनाथ के इस आदेश की आलोचना करते हुए उनपर हमला बोल दिया था। 


गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020

गुलाम कश्मीर में 15-20 आतंकी शिविर सक्रिय :नरवणे

नई दिल्‍ली, एएनआइ। आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि गुलाम कश्मीर के अंदर 15-20 आतंकी कैंप हैं, जहां लगभग 250-350 आतंकियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इनकी संख्या में उतार-चढ़ाव हो सकता है।


XUV300 को देश की सबसे सुरक्षित कार अवार्ड मिला

महिंदा एंड महिंद्रा की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV300 को देश की सबसे सुरक्षित कार (Safer Choice Award) मिला है। यह अवार्ड पाने वाली Mahindra XUV300 देश की पहली एसयवी बन गई है। Mahindra XUV300 कंपनी की अकेली कार है, जिसे Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है।



कारो पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुसखबरी है. Renault Kwid एक ऐसी गाड़ी हैं जिसकी शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये से भी कम है। Renault India की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक Renault Kwid की, जिस पर कंपनी की तरफ से 50,000 रुपये तक का Discount दिया जा रहा है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ऑफर केवल सीमित समय के लिए है।



चिदंबरम-कार्ति के खिलाफ जांच के लिए सीबीआई को मिला समय

दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को एयरटेल-मैक्सिस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति के खिलाफ जांच पूरी करने के लिए सीबीआई और ईडी को चार मई तक का वक्त दिया। प्रवर्तन निदेशालय ने विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ को बताया कि इस मामले में चार देशों को अनुरोध पत्र भेजे गए हैं, अब उनके जवाब का इंतजार है। जांच एजेंसी के अनुरोध पर अनुरोध पत्र अदालतें जारी करती हैं। यह तब जारी किए जाते हैं जब जांच एजेंसी को किसी दूसरे देश से किसी सूचना की आवश्यकता होती है।


कांग्रेस नेता वीएस शिवकुमार के आवास पर छापा

सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी निदेशालय के अधिकारियों ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता वी.एस. शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में बृहस्पतिवार को उनके आवास पर छापा मारा। अधिकारियों ने बताया कि इससे एक दिन पहले विशेष सतर्कता सेल ने कांग्रेस नेता को एक मामले में मुख्य आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी। इस कथित मामले में उनके निजी स्टाफ के भी कुछ कर्मी शामिल हैं।


एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर हंगामा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर जारी ताजा आदेश के खिलाफ बुधवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। सपा और बसपा के सदस्यों ने भाजपा सरकार पर एससी, एसटी और ओबीसी के बच्चों का गला घोंटने और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी के वोट के बूते ही भाजपा सत्ता में आई थी और अब उन्हीं के आरक्षण और छात्रवृत्ति पर डाका डाल रही है। सपा ने आयोग और सरकार की नीति के खिलाफ बहिर्गमन किया।


कमल हसन की फिल्म शूटिंग दौरान हादसा, तीन मरे, 10 घायल

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोग मर गए हैं और 10 घायल हो चुके हैं। ये हादसा कमल हासन की आने वाली फिल्म 'इंडियन 2' के सेट पर चेन्नई में हुआ है। हादसा उस समय हुआ जब फिल्म के सेट पर निर्माणकार्य चल रहा था। इस दौरान अचानक क्रेन गिर गई। जिसके चलते सेट पर बड़ा हादसा हो गया। 


70 लाख नहीं एक लाख लोग आएंगे ट्रूप के रोड शो में

अहमदाबाद नगर निगम आयुक्त विजय नेहरा ने बुधवार को कहा कि इस रोड शो में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। रोड शो की मार्ग योजना के अनुसार ट्रंप और मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सबसे पहले साबरमती आश्रम आएंगे। यह रोड शो 22 किलोमीटर लंबा होगा जो अहमदाबाद एयरपोर्ट से शुरू होकर मोटेरा स्टेडियम में खत्म होगा।


स्कूल प्रबंधन ही दे रहा है छात्रों को नकल करने के टिप्स

मऊ जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल की दाल न गलते देख धंधेबाज एक विधालय के प्रबंधक ने छात्रों को संबोधित कर नकल करने के टिप्स दिए। मधुबन क्षेत्र के इस विद्यालय का प्रबंधक बकायदे हाईस्कूल और इंटर के छात्रों को संबोधित कर बताया गया, कि आप लोग कैसे नकल करेगे। प्रबन्धक का यह वीडियो हिंदी का पहला पेपर संपन्न होने पर बुधवार को वायरल हो गया। इसमे प्रबंधक ने बच्चों को कॉपी में 100 रुपये डालकर उत्तर पुस्तिका जमा करने की सलाह दी। प्रबंधक की बातों से सपष्ट होता है कि 100 रुपये डालने पर उत्तर पुस्तिका जाचने वाले शिक्षक नंबर दे देते हैं।


शाहीन बाग: जल्द हीख़त्म होगा धरना

नागरिकता कानून के खिलाफ 15 दिसंबर से सड़क जाम कर चल रहे प्रदर्शन का हल निकालने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित मध्यस्थता पैनल आज फिर से शाहीन बाग पहुंचेगा। खबर है कि दोपहर तीन बजे तक सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन शाहीन बाग पहुंचकर आगे की बातचीत करेंगे। 


इससे पहले बुधवार को भी संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के लिए शाहीन बाग पहुंचे थे। उन्होंने दोपहर में प्रदर्शनकारियों से दो घंटे तक बातचीत की। पूरी बातचीत मीडिया को मौके से हटाकर की गई। 


योगी के कार्यकाल में ही पूरा होगा मंदिर का निर्माण: ट्रस्ट

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि मंदिर निर्माण का कार्य एक-दो महीने में शुरू हो जाएगा। उन्होंने आशा जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील के. परासरन के ग्रेटर कैलाश स्थित निवास पर हुई बैठक में नौ प्रस्ताव पारित किए गए। पहले महंत नृत्यगोपाल व चंपत राय को शामिल करने और अध्यक्ष व महासचिव बनाने का प्रस्ताव पास हुआ। इसके बाद, नृपेंद्र मिश्र के चयन पर मुहर लगी।


बुधवार, 19 फ़रवरी 2020

राम भक्तों पर गोलियां चलाने वाले गलत हैं: योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में अपने संबोधन में कहा कि हम किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होने देंगे। हमने प्रदेश के 26 लाख छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की। जबकि सपा व बसपा राज में कभी दलितों की तो कभी पिछड़े समाज के बच्चों की छात्रवृत्ति रोक देती थी। हम किसी से अन्याय नहीं करेंगे।


उन्होंने सपा व बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष सार्थक बहस से भाग रहा है। उन्होंने सपा की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि राम भक्तों पर गोलियां चलाने वाले गलत हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाकर अयोध्या की मान्यता को दूषित करने का प्रयास किया वो आज हमसे उपद्रवियों पर हो रही कार्रवाई पर जवाब मांग रहे हैं।


ट्रंप के काफिले के इर्द-गिर्द होगी 'अभेद्य' सुरक्षा

अमेरिका के राष्ट्रपति अपने विमान एयरफोर्स-1 से 24 फरवरी को 11.55 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे, लेकिन उनके सुरक्षा का तामझाम 18 फरवरी को ही अहमदाबाद और दिल्ली में उतर गया है। 11.55 से 3.30 बजे तक अहमदाबाद में और इसके बाद 24 फरवरी से 25 फरवरी तक दिल्ली में सुरक्षा इंतजाम के बाबत काफिले के चारों तरफ चप्पे-चप्पे पर निगाह रहेगी।


अवैध रेत खनन तत्काल रोका जाये: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में अवैध और अनियंत्रित तरीके से हो रहे रेत खनन पर कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकार, सभी जिले के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से इसे रोकने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने राज्य सरकार से इस संबंध में चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अवैध रेत खनन संभवत: पर्यावरण को अपूर्णीय क्षति पहुंचाएगा।

न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत भी पीठ का हिस्सा हैं जिन्होंने न्यायालय द्वारा नियुक्त केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) को अवैध रेत खनन मामले की जांच करने और इससे निपटने के कदम सुझााते हुए एक रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है। पीठ ने कहा कि सीईसी को रेत कारोबारियों, इसे लाने-ले जाने का काम करने वाले और अन्य लोगों को हो रही समस्याओं पर विचार करने को कहा है। समिति के पास जांच के लिए सरकार के किसी अधिकारी समेत किसी को भी तलब करने का अधिकार होगा।


सचिव संजय कोठारी होंगे नए सीवीसी

राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी अब देश के नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) और बिमल जुल्का नए मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) हाेंगे। काेठारी हरियाणा कैडर के 1978 बैच के और जुल्का मध्यप्रदेश कैडर के 1979 बैच के सेवानिवृत आईएएस अधिकारी हैं। 


कोरोना : मृतकों की संख्या 2000 के पार

चीन से फैले खतरनाक कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह चीन सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक अभी तक इस जानलेवा वायरस की वजह से होने वाली मौतों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। इसके अलावा 70 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। हीं, दूसरी ओर रूस इसके संक्रमण से बचने के लिए 20 फरवरी से सभी चीनी नागरिकों को अपने क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक देगा। रूस की उप प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मामलों की प्रभारी तातियाना गोलिकोवा ने कहा, ‘रूस की सीमाओं के जरिए चीनी नागरिकों के प्रवेश को 20 फरवरी से निलंबित कर दिया जाएगा।’ 


आत्मा अभी आवासीय विभाग में ही भटकती है!

नोएडा। प्राधिकरण के आवासीय विभाग में वर्षों से तैनात रहे कर्मचारी मलाई खाने के चक्कर में रिटायरमेंट के महीनों बाद आज तक भी आवासीय विभाग में ही उनकी आत्मा भटकती रहती है और रोज 'सूट' पहनकर विभाग में पहुंच जाते हैं इस बारे में एक रास्ते दैनिक समाचार पत्र में पहले भी छप चुका है। गौरतलब है कि विभाग के विशेष कार्यअधिकारी महोदय के सलाहकार बनकर फाइलों के निपटान के लिए सलाह देने का काम करते हैं और इसी बहाने इनके हाथ में भी कुछ मलाई लग जाती है और दूसरों को भी कमाई करवा देते हैं 


दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नवीन से लिया तलाक

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पति नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है। स्वाति ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी। उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने तलाक के बारे में बताया।


स्वाति ने अपने ट्वीट में लिखा है कि वह सबसे दुखद क्षण होता है जब आपकी परीकथा खत्म हो जाती है। मेरी खत्म हो गई  है। मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया है। कई बार दो बहुत अच्छे लोग एक साथ नहीं रह सकते। मैं हमेशा उन्हें याद करूंगी और उस जिंदगी को भी जो हमारी हो सकती थी।


ट्रंप भारत का हित नहीं देखेंगे: अधीर रंजन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ट्रंप अपना हित साधने के लिए भारत आ रहे हैं। ट्रंप भारत का हित नहीं देखेंगे। 70 लाख लोगों द्वारा ट्रंप के स्वागत करने की बात पर अधीर रंजन ने कहा कि ट्रंप भगवान हैं क्या, हमारे लिए तो वो अमेरिका के राष्ट्रपति हैं। तो फिर इनके लिए 70 लाख लोगों को खड़ा करने की क्या जरूरत है?  गौरतलब है कि भारत दौरे से पहले ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत पसंद करता हूं। पीएम मोदी ने मुझे बताया कि हवाई अड्डे और स्टेडियम के बीच 70 लाख लोग मौजूद रहेंगे। 


'कमिश्नरी' बनने के बाद क्राइम में कमी नहीं आई:तरुण भारद्वाज

नोएडा। गौतम बुध नगर में दबंग आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्ण के 5 आईपीएस अधिकारियों द्वारा ट्रांसफर पोस्टिंग में पैसे लेने के खुलासे के ठीक बाद आनन-फानन में प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को चुस्त बनाने के लिए प्रदेश में दो मुख्य शहर लखनऊ व गौतम बुध नगर में कमिश्नरी प्रणाली लागू कर दी व एडीजी रैंक के अफसर को बताए बतौर पुलिस कमिश्नर बनाकर तैनात कर दिया। लेकिन अपराधों में कमी नहीं आयी।



कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भारद्वाज ने प्रदेश भर में बढ़ते अपराधों के बारे में कहा कि मुख्यमंत्री की अपराधों को रोकने के लिए कमिश्नरी सिस्टम को लागू करने की सोच अच्छी है, लेकिन इसके बावजूद अपराधों में काफी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अपराधों के ग्राफ में काफी कमी दर्ज होगी, लेकिन हो इसका उल्टा रहा है। अपराध पहले की अपेक्षा बढ़ गए हैं, आए दिन लूट, डकैती, चुनौती, फिरौती की घटनाएं बढ़ रही है और पुलिस इन्हें रोक पाने में सक्षम से हो रही है। तरुण भारद्वाज ने कहा कि नोएडा पूरे प्रदेश का 'शो विंडो' है, ऐसे में इस बात की अहमियत बढ़ जाती है कि अपराधों पर लगाम लगाई जाए, जिससे क्षेत्र में निवेश बढ़ाया जा सके और अगर नोएडा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अपराध बढ़ते रहे व अपराधी खुले घूमते रहे तो निवेशक के साथ-साथ क्षेत्र के निवासी भी भयभीत होंगे और पलायन को मजबूर हो जाएंगे। इसके लिए जरूरी होगा कि पुलिस अपने अधिकारिओ की सेवा छोड़कर गंभीर होकर अपना काम करें।


प्रदेश सरकार को भी इस मामले में कढ़ाई करनी होगी क्योंकि लापरवाही पुलिस प्रशासन करेगा बदनामी सरकार की होगी इस संबंध में फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र गर्ग ने भी इसी बात को दोहराया और कहा कि अपराधों को कम करने के लिए अधिकारी और पुलिस कर्मचारी को गंभीरता से काम करना होगा तथा भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी होगी ताकि दूसरों को यह संदेश मिल सके कि बेईमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी हाल ही में 5 भ्रष्ट पुलिस आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ आरोप यह दर्शाता है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार से अधिकारी भी अछूता नहीं है। और अगर इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो जनता में गलत संदेश जाएगा तथा इसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी की सरकार को भुगतना पड़ सकता है 


मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020

राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को हमेशा गुरू माना है: कांग्रेस

कांग्रेस ने योजना आयोग (नीति आयोग) के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर किए एक दावे को खारिज कर दिया। अहलूवालिया के मुताबिक, राहुल गांधी द्वारा अध्यादेश फाड़े जाने के बाद मनमोहन सिंह ने इस्तीफे की पेशकश की थी। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार को इस बारे में सफाई दी। कहा- राहुल गांधी हमेशा मनमोहन सिंह को अपना गुरु मानते आए हैं। ऐसे में उनके अनादर या अपमान का सवाल ही नहीं है। अहलूवालिया ने अपनी किताब ‘बैकस्टेज: द स्टोरी बिहाइंड इंडिया हाई ग्रोथ ईयर्स’ में खुलासा किया था कि मनमोहन राहुल गांधी के अध्यादेश फाड़ने वाले घटनाक्रम से आहत थे और वह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहते थे।


बिहार: पितातुल्य नीतीश बने पिछलग्गू और हारे हुए नेता

पटना. चुनावी रणनीतिकार और जदयू के पूर्व नेता प्रशांत किशोर ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी से निकाले जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पिता समान बताया। इसके बाद उन्होंने नीतीश को हारा हुआ और भाजपा का पिछलग्गू बताया। कहा- ऐसे नेता बिहार की स्थिति नहीं बदल सकते। बिहार 15 साल पहले भी सबसे गरीब राज्य था और आज भी है।


प्रशांत ने कहा कि किसी दूसरे का पिछलग्गू बनकर बिहार की स्थिति नहीं बदल सकते। कहते हैं लालू यादव के समय में बिहार की स्थिति क्या थी और अब क्या है। प्रशांत ने कहा कि अगले 10 साल में बिहार को देश के टॉप टेन राज्य में शामिल करने के लिए नीचे से ऊपर तक बदलाव की जरूरत है। ऐसे नेता कि जरूरत है जो किसी का पिछलग्गू न हो और राज्य को आगे ले जाए। 


राज्य सरकार भीमा कोरेगांव हिंसा मामले की समानांतर जांच करवाएगा

शरद पवार ने भीमा कोरेगांव मामले की जांच एनआईए को सौंपने पर भी नाराजगी व्यक्त की थी। सोमवार को उन्होंने राकांपा के मंत्रियों की जो बैठक बुलाई थी, उसमें यह भी तय किया गया था कि भीमा कोरेगांव हिंसा मामले की समानांतर जांच शुरू कराई जाएगी।


'सीएए, एनआरसी और एनपीआर तीनों अलग-अलग चीजें हैं'

उद्धव ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, 'सीएए, एनआरसी और एनपीआर तीनों अलग-अलग चीजें हैं। किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। हम राज्य में एनआरसी लागू नहीं करने जा रहे हैं। सीएए से राज्य के किसी भी नागरिक को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। एनपीआर हर 10 साल में होने वाली जनगणना का प्रॉसेस भर है और एनआरसी मैं महाराष्ट्र में लागू होने नहीं दूंगा।'


राज्य में एनआरसी लागू नहीं होने दूंगा: उद्धव ठाकरे

मुंबई.  नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) , राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर राज्य में चल रही असमंजस की स्थिति पर मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बयान दिया। उन्होंने कहा, 'एनआरसी को राज्य में लागू नहीं होने देंगे। सीएए से किसी को डरने की जरूरत नहीं है और एनपीआर 10 साल में होने वाली जनगणना का एक प्रॉसेस है। 


बच्चन परिवार को भला-बुरा कहा, खेद है : अमर सिंह

समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह ने मंगलवार को अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के खिलाफ कही गई बातों के लिए अफसोस जाहिर किया है। अमर सिंह ने ट्विटर पर लिखा, "आज मेरे पिता जी की पुण्यतिथि है और मुझे इसी वजह से अमिताभ बच्चन जी ने मैसेज भेजा। जिंदगी के ऐसे मोड़ पर जब मैं जीवन और मौत के संघर्ष में जूझ रहा हूं, मैं अमितजी और उनके परिवार के प्रति बेवजह की बयानबाजी के लिए खेद प्रकट करता हूं। भगवान उन सबकी रक्षा करे।


कोरोनावायरस: भारत में दवाओं की कीमत बढ़ी

नई दिल्ली. कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ने का असर चीन के साथ अब भारत पर भी दिखने लगा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन से सप्लाई बाधित होने की वजह से भारत में पैरासिटामॉल सहित कई अन्य दवाओं की कीमत 40% बढ़ गई है।


एक्टिव फार्मास्यूटिकल्स इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) के आयात के लिए भारत की चीन पर निर्भरता बहुत ज्यादा है। किसी भी दवा को बनाने के लिए एपीआई सबसे अहम कंपोनेंट हैं। डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ कमर्शियल इंटेलीजेंस एंड स्टैस्टिक्स के मुताबिक 2016-17 में भारत ने इस एपीआई सेगमेंट में 19,653.25 करोड़ रुपए का आयात किया, इसमें चीन की हिस्सेदारी 66.69% रही। 2017-18 के दौरान भारत का आयात 21,481 करोड़ रुपए रहा और चीन की हिस्सेदारी बढ़कर 68.36% हो गई। 2018-19 में एपीआई और बल्क ड्रग आयात 25,552 करोड़ रुपए हो गया।


लागत के हिसाब से चीन से आने वाले एपीआई और बल्क ड्रग्स भारतीय फार्मा मैन्युफैक्चरर्स के लिए फायदेमंद हैं। फार्मा इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि चीन में एपीआई प्रोडक्शन की लागत भारत से 20-30% कम है। भारत में एपीआई प्रोडक्शन यूनिट अपनी क्षमता के मुकाबले 30% तक काम कर रही हैं जबकि चीन में एपीआई प्रोडक्शन यूनिट अपनी क्षमता के मुकाबले 70% तक काम कर रही हैं। भारत में एपीआई मैन्युफैक्चरिंग पर प्रॉफिट मार्जिन बहुत कम होने की वजह से भारतीय फार्मा इंडस्ट्री चीन से एपीआई का आयात करती है और यहां दवाएं बनाकर दूसरे देशों को निर्यात करती है। 


सोसाइटी में लगी आग

 ग्रेनो वेस्ट की एलीगेंट विले सोसाइटी के टावर डी के बिजली पैनल में सोमवार की दोपहर आग लग गई। 18वें फ्लोर पर लगी आग देखते ही देखते 8वें माले तक पहुंच गई। धमाके और धुएं देख भगदड़ मच गई। सोसाइटीवासी तेजी से नीचे उतर आए। लेकिन 14वीं और 18वीं मंजिला पर चार परिवार फंस गए। लोगों ने किसी तरह चारों परिवार को बाहर निकाला। वहीं पड़ोस की सोसाइटी से फायर सिलेंडर लाकर आग पर काबू पाया गया। सोसाइटी में 100 परिवार रह रहे है।
सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे सोसाइटी के टावर नंबर डी के बिजली पैनल में शार्ट सर्किंट से आग लग गई। लोगों ने बताया कि आग 18वीं मंजिल पर लगी थी।धुआं, बदबू और धमाकों की आवाज सुनकर कुछ लोग फ्लैटों से बाहर निकले तो आग का पता चला। शोर सुनकर अन्य फ्लैट के लोगों भी घर से बाहर निकलकर भागे। करीब एक बजे सोसाइटी के लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को टावर में आग लगने की सूचना दी। उसी दौरान सोसाइटी की मेंटिनेंस टीम ने फायर सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। 


वॉल्वो बस से भिड़ी फार्च्यूनर, छह की मौत

कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर रात वॉल्वो बस की टक्कर से फार्च्यूनर सवार दिल्ली के दो नेताओं समेत छह लोगों की मौत हुई है। दोनों ने इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ा था। मरने वालों में एक वॉल्वो बस का ड्राइवर भी है। बस डिवाइडर तोड़कर फार्च्यूनर में टक्कर मारने के बाद फ्लाईओवर से नीच गिर गई थी।


कोरोनावायरस: चीन ने मदद के लिए भारत को धन्यवाद दिया

चीन और भारत इस महामारी को लेकर आपस में करीबी संवाद बनाए हुए हैं। यह बात उन्होंने तब कही जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को एक पत्र भेजा था, जिसमें कोरोनावायरस के कारण हुई जनहानि पर शोक और इस महामारी से निपटने के लिए चीनी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों को सराहा गया था। चीन के राजदूत वीदोंग ने कहा कि कोरोनावायरस की चुनौती से निपटने के लिए भारत ने चीन के साथ खड़े रहने में जो तत्परता दिखाई है और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।


लालच देकर धर्मांतरण करवाना पाप: राजनाथ सिंह

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लोगों को डरा धमकाकर और लालच देकर उनका धर्मांतरण करवाना महापाप है। इसे सख्ती से रोकना संभव नहीं है। जनजागरण फैला कर रही इसे रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाना है तो हर व्यक्ति को शिक्षित और संस्कारी होना जरुरी है और यही कार्य एकल अभियान कर रहा है। नक्सल, उग्रवाद, आदिवासी वनवासी जैसे इलाके जहां जाने में बड़े-बड़े दिलेर लोगों की हिम्मत नहीं होती, वहां एकल अभियान विद्यालय चला रहा है, उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार दे रहा है, देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर रहा है, यह एक वृहद कार्य है। नए भारत के निर्माण में भी एकल अभियान कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा रहे हैं।


एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में ही बना रहेगा पाक

आतंकी फंडिंग और मनी लांड्रिंग पर नजर रखने वाली वैश्विक संस्था वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) की काली सूची में जाने से पाकिस्तान बच गया। एफएटीएफ ने उसे ग्रे लिस्ट में ही रखने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी आई है। खबर के मुताबिक मलेशिया और तुर्की ने इस दौरान पाकिस्तान का समर्थन किया। 


दलालों का आना कुछ तो कम हुआ

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के औद्योगिक विभाग में विशेष कार्यअधिकारी एनके सिंह जब तक रहे प्राधिकरण में उद्योग विभाग में डीलर व दलाल ही घूमते नजर आते थे। हालत यह थे कि हर वक्त विभाग में केवल इन्ही की भीड़ देखी देती थी। जब इनका तबादला विभाग में हुआ है वही हाल संस्थागत विंभाग में भी दिखाई दे रहा है।  हालांकि पीसीएस अधिकारी अविनाश त्रिपाठी विशेष कार्यअधिकारी बनकर आने के बाद इंडस्ट्रीज विभाग में दलालों पर लगाम लगी है और काम में भी तेजी आयी है और विभाग के अन्य कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली है।


निजी गाड़ियों पर 'फ्लेश लाइट' लगाकर घूमते मिल जाएंगे 'अधिकारियों' के बच्चे

नोएडा गाजियाबाद शहर में अपने मां-बाप के पदों की हनक उनके बीवी और बच्चे जमकर दिखाते हैं.  शहर में तमाम ऐसी निजी गाड़ियां दिखाई पड़ जाएगी, जिनपर अवैध तौर पर 'फ्लैशलाइट' लगी होती है और चलाने वाले भी अधिकारी नहीं, उनके बच्चे होते हैं।


सरकारी सुविधाओं का जमकर दुरुपयोग करना शायद इनकी आदतों में शुमार हो चुका है, इसीलिए जनता की गाढ़ी कमाई पर खुद और अपने बच्चों को बेशर्मी से ऐश करवाते हैं, कई तस्वीरे 'नोएडा दर्पण'को शहरवासियों ने भेजी है,जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि इन अधिकारियों के बच्चे गनर/ शैडो लिए फ्लैशलाइट की गाड़ियां चला रहे हैं जो कानूनन गलत है। नियमो के मुताबिक सरकारी गाड़िया केवल सरकारी कामो के लिए दी जाती है ना की परिवार और रिस्तेदारो के सैर सपाटे के लिए। सरकार को चाहिए ऐसे अधिकारी जो होने पद व् जनता के पैसो का दुरूपयोग करते है उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये।


कुछ तस्वीरें जल्दी है 'नोएडा दर्पण' अपने पाठकों के साथ साझा करेगा, जिसमें निजी गाड़ियों पर 'फ्लैशलाइट' लगी दिखाई देगी। एक तरफ तो देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश में वीआईपी कल्चर खत्म करना चाहते हैं और नए नए नियम बना रहे हैं वहीं दूसरी और शासन-प्रशासन में तैनात अधिकारी अपनी सुविधा अनुसार इनके तोड़ निकाल रहे हैं। 


 


सोमवार, 17 फ़रवरी 2020

वैन ट्रक से भिड़ी, 7 की मौत

उन्नाव. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए रविवार शाम को हुए हादसे में 7 लोगों की जलकर मौत हो गई। एक्सप्रेस-वे पर रॉन्ग साइड से आ रही वैन उन्नाव टोल प्लाजा के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। एक्सीडेंट के बाद दोनों ही वाहनों में आग लग गई। उन्नाव के एसपी विक्रान्त वीर ने कहा- वैन में 7 लोग सवार थे। सभी की जलकर मौत हो गई। 


टेंपो को मारी टक्कर, चार की मौत

शाहजहांपुर. जिले में सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। उसके बाद रोड साइड स्थापित खोखे में जा घुसी। इस हादसे में एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई।हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


प्रदीप यादव और बंधु तिर्की कांग्रेस में शामिल

रांची. झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) से निष्कासित विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की साेमवार को दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए। विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा- बाबूलाल मरांडी से असंतुष्ट झाविमो नेता और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का विलय कांग्रेस में होगा। इसकी तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। इधर, झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी 14 साल बाद सोमवार को भाजपा में शामिल हाे गए।


गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...