रविवार, 23 फ़रवरी 2020

कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बना सकते है ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की आंतरिक कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। वचन पत्र और सड़क पर उतरने के बयान से गरमाई सियासत में पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेताओं के बयान और पोस्टरबाजी ने फिर कांग्रेस के हालात बिगाड़ दिए हैं। एक समर्थक ने जिस तरह उन्हें कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बनाने की सलाह दी थी, उससे एक कदम आगे बढ़कर दूसरे समर्थक ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कटाक्ष किया कि एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला क्यों याद नहीं आ रहा?


लोकसभा चुनाव हार के बाद सिंधिया समर्थकों ने संगठन और सरकार के खिलाफ बयानबाजी-पोस्टरबाजी शुरू कर दी है। ग्वालियर की एक महिला नेता रचि ठाकुर ने सिंधिया को खुले रूप से सोशल मीडिया पर दूसरी पार्टी बनाने की सलाह दे डाली। सिंधिया के पिता स्व. माधवराव सिंधिया द्वारा उगता सूरज चुनाव चिन्ह पर जिस पार्टी से चुनाव लड़ा था, उसे पुनर्जीवित करने की सलाह दे दी।


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...