रविवार, 23 फ़रवरी 2020

सरकार ने किये खास उद्योगपतियों के कर्ज माफ: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर 2014 के बाद से अपने खास उद्योगपतियों के आठ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज माफ करने के आरोप लगाए हैं। पार्टी ने इन उद्योगपतियों के नाम को उजागर करने और कर्ज माफी की प्रक्रिया की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित करने की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 7.77 लाख करोड़ के कर्ज माफ किए गए हैं। सवाल उठता है कि वो कौन लोग हैं जिनके कर्ज माफ किए गए हैं। क्या देश के आयकर दाताओं को यह जानने का हक नहीं है कि किन लोगों के कर्ज माफ किए गए हैं। उन्होंने यह आरोप लगाया कि जिन लोगों के कर्ज माफ किए गए हैं वो सरकार के करीबी उद्योगपति हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...