रविवार, 23 फ़रवरी 2020

तीनो कांग्रेसी राज्यो में होड़ लगी, प्रियंका गांधी को हमारे यहां से राज्यसभा भेजा जाए

भोपाल. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने भी प्रियंका गांधी वाड्रा को अपने यहां से राज्यसभा भेजे जाने की मांग की है। अब इस संबंध में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी निर्णय लेंगी। 9 अप्रैल को मध्य प्रदेश और राजस्थान में 3-3 और छत्तीसगढ़ में 2 सीटें खाली हो रही हैं। अगले सप्ताह तक चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने बुधवार को कहा कि राजस्थान समेत सभी कांग्रेस शासित राज्य प्रियंका को एक सांसद के रूप में राज्यसभा भेजने के इच्छुक हैं। मध्य प्रदेश में 2 दिन पहले प्रदेश सरकार में मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जयवर्द्धन सिंह, जीतू पटवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने प्रियंका को यहां से राज्यसभा में भेजे जाने की मांग की थी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...