बुधवार, 19 फ़रवरी 2020

राम भक्तों पर गोलियां चलाने वाले गलत हैं: योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में अपने संबोधन में कहा कि हम किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होने देंगे। हमने प्रदेश के 26 लाख छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की। जबकि सपा व बसपा राज में कभी दलितों की तो कभी पिछड़े समाज के बच्चों की छात्रवृत्ति रोक देती थी। हम किसी से अन्याय नहीं करेंगे।


उन्होंने सपा व बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष सार्थक बहस से भाग रहा है। उन्होंने सपा की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि राम भक्तों पर गोलियां चलाने वाले गलत हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाकर अयोध्या की मान्यता को दूषित करने का प्रयास किया वो आज हमसे उपद्रवियों पर हो रही कार्रवाई पर जवाब मांग रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...