बुधवार, 19 फ़रवरी 2020

कोरोना : मृतकों की संख्या 2000 के पार

चीन से फैले खतरनाक कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह चीन सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक अभी तक इस जानलेवा वायरस की वजह से होने वाली मौतों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। इसके अलावा 70 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। हीं, दूसरी ओर रूस इसके संक्रमण से बचने के लिए 20 फरवरी से सभी चीनी नागरिकों को अपने क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक देगा। रूस की उप प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मामलों की प्रभारी तातियाना गोलिकोवा ने कहा, ‘रूस की सीमाओं के जरिए चीनी नागरिकों के प्रवेश को 20 फरवरी से निलंबित कर दिया जाएगा।’ 


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...