लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नगर के अलकनंदा अपार्टमेंट में गुरुवार को इंजीनियरिंग छात्र की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक लखीमपुर के पूर्व बसपा विधायक समदर बहादुर का बेटा है। हत्या की वजह वर्चस्व विवाद की वजह बताई जा रही है। वाराणसी का रहने वाला प्रशांत बीबीडी में बीटेक का छात्र था। गुरुवार को प्रशांत किसी की इनोवा कार से अलकनंदा अपार्टमेंट आ रहा था। इनोवा जब अलकनंदा अपार्टमेंट के गेट पर पहुंची तो बदमाशों ने कार को रोक लिया और गाड़ी का शीशा तोड़कर प्रशांत को बाहर निकाला। इसके बाद अपार्टमेंट के गेट पर ही उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें