मंगलवार, 16 अगस्त 2022

🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

*🚩जय सत्य सनातन🚩*


*🌥️ 🚩युगाब्द-५१२४*
*🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०७९*
*⛅ 🚩तिथि - चतुर्थी रात्रि 09:01 तक तत्पश्चात पंचमी*
*⛅दिनांक - 15 अगस्त 2022*
*⛅दिन - सोमवार*
*⛅शक संवत् - 1944*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - वर्षा*
*⛅मास - भाद्रपद*
*⛅पक्ष - कृष्ण*
*⛅नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद रात्रि 09:07 तक तत्पश्चात रेवती*
*⛅योग - धृति रात्रि 11:24 तक तत्पश्चात शूल*
*⛅राहु काल - सुबह 07:53 से 09:30 तक*
*⛅सूर्योदय - 06:16*
*⛅सूर्यास्त - 07:12*
*⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:48 से 05:32 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:22 से 01:06 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - स्वतंत्रता दिवस*
*⛅ विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

 *🔹'बुफे सिस्टम’ नहीं, भारतीय भोजन पद्धति है लाभप्रद*🔹

*🌹आजकल सभी जगह शादी-पार्टियों में खड़े होकर भोजन करने का रिवाज चल पडा है लेकिन हमारे शास्त्र कहते हैं कि हमें नीचे बैठकर ही भोजन करना चाहिए । खड़े होकर भोजन करने से हानियाँ तथा पंगत में बैठकर भोजन करने से जो लाभ होते हैं वे निम्नानुसार हैं : *

🔹 *खड़े होकर भोजन करने से हानियाँ*  🔹

 *🌹(१) यह आदत असुरों की है । इसलिए इसे ‘राक्षसी भोजन पद्धति’ कहा जाता है ।* 

🌹 *(२) इसमें पेट, पैर व आँतों पर तनाव पड़ता है, जिससे गैस, कब्ज, मंदाग्नि, अपचन जैसे अनेक उदर-विकार व घुटनों का दर्द, कमरदर्द आदि उत्पन्न होते हैं । कब्ज अधिकतर बीमारियों का मूल है ।* 

🌹 *(३) इससे जठराग्नि मंद हो जाती है, जिससे अन्न का सम्यक् पाचन न होकर अजीर्णजन्य कई रोग उत्पन्न होते हैं ।* 

🌹 *(४) इससे हृदय पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जिससे हृदयरोगों की सम्भावनाएँ बढ़ती हैं ।* 

🌹 *(५) पैरों में जूते-चप्पल होने से पैर गरम रहते हैं । इससे शरीर की पूरी गर्मी जठराग्नि को प्रदीप्त करने में नहीं लग पाती ।* 

🌹 *(६) बार-बार कतार में लगने से बचने के लिए थाली में अधिक भोजन भर लिया जाता है, फिर या तो उसे जबरदस्ती ठूँस-ठूँसकर खाया जाता है जो अनेक रोगों का कारण बन जाता है अथवा अन्न का अपमान करते हुए फेंक दिया जाता है ।* 

🌹 *(७) जिस पात्र में भोजन रखा जाता है, वह सदैव पवित्र होना चाहिए लेकिन इस परम्परा में जूठे हाथों के लगने से अन्न के पात्र अपवित्र हो जाते हैं । इससे खिलानेवाले के पुण्य नाश होते हैं और खानेवालों का मन भी खिन्न-उद्विग्न रहता है ।* 

🌹 *(८) हो-हल्ले के वातावरण में खड़े होकर भोजन करने से बाद में थकान और उबान महसूस होती है । मन में भी वैसे ही शोर-शराबे के संस्कार भर जाते हैं ।* 

 🔹 *बैठकर (या पंगत में) भोजन करने से लाभ* 🔹

🌹 *(१) इसे ‘दैवी भोजन पद्धति’ कहा जाता है ।* 

🌹 *(२) इसमें पैर, पेट व आँतों की उचित स्थिति होने से उन पर तनाव नहीं पड़ता ।* 

🌹 *(३) इससे जठराग्नि प्रदीप्त होती है, अन्न का पाचन सुलभता से होता है ।* 

🌹 *(४) हृदय पर भार नहीं पड़ता ।* 
🌹 *(५) आयुर्वेद के अनुसार भोजन करते समय पैर ठंडे रहने चाहिए । इससे जठराग्नि प्रदीप्त होने में मदद मिलती है । इसीलिए हमारे देश में भोजन करने से पहले हाथ-पैर धोने की परम्परा है ।* 

🌹 *(६) पंगत में एक परोसनेवाला होता है, जिससे व्यक्ति अपनी जरूरत के अनुसार भोजन लेता है । उचित मात्रा में भोजन लेने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है व भोजन का भी अपमान नहीं होता ।* 

🌹 *(७) भोजन परोसनेवाले अलग होते हैं, जिससे भोजनपात्रों को जूठे हाथ नहीं लगते । भोजन तो पवित्र रहता ही है, साथ ही खाने-खिलानेवाले दोनों का मन आनंदित रहता है ।* 

🌹 *(८) शांतिपूर्वक पंगत में बैठकर भोजन करने से मन में शांति बनी रहती है, थकान-उबान भी महसूस नहीं होती ।* 

सोमवार, 15 अगस्त 2022

ramesh chander sharma


 

मकान बनाया, शादी की, बच्चा किया..... 'किन्नर टैक्स' दो... नहीं तो......

नोएडा। पुरे नोएडा क्षेत्र में किन्नरों का ऐसा खौफ है कि पुलिस भी इनके खिलाफ कार्रवाई करने से दो कदम पीछे हटती है। नोएडा क्षेत्र के तमाम सेक्टरों में हालात यह है कि मकान बनाया हो, घर में किसी की शादी हुई हो या फिर घर में कोई बच्चा पैदा हुआ हो, मां बाप से पहले यहां के किन्नरों को मालूम चल जाता है। अस्पताल से लेकर जन्म प्रमाण पत्र जारी करने वाले विभाग में तैनात कर्मचारी हर सूचनाएं को पहले से ही दे देते हैं। 

'कॉर्पोरेट डाटा' की भांति विभाग बच्चों के पैदा होने का डाटा इन्हें पहले भेज देता है, डाटा प्राप्त होते ही इन किन्नरों की टोली के थानों की तरह क्षेत्र में बटकर कार्य करती है। गुप्त रूप से पूरी सूचना मिलती हैं जैसे कि किस-किस घर में केवल महिलाएं हैं या घर के पुरुष बाहर गए हुए हैं, ठीक उसी वक्त धावा बोलते हैं ताकि महिला बेचारी विरोध ना कर पाए और इनकी अश्लीलता देखकर घबरा कर मुंह मांगी रकम दे दे। 
अक्सर देखा गया है कि यह 8 से 10 लोगों के समूह बनाकर चलते हैं लेकिन इस बारे में हमेशा शक बना रहता है कि यह वास्तव में किन्नर हैं अथवा किन्नरों के बीच में उगाई करने वाले, पहले यह जबरदस्ती घरों में घुसते हैं और लाखों रुपए की मांग करते हैं, जब घर के लोग इतने रुपए देने से असमर्थता दिखाते हैं तो एक गाली गलौज करने लगते हैं और बार-बार कपड़े उतारने की धमकी देते हैं कई बार तो जानकारी मिली है कि यह लोग मुंह मांगी रकम नहीं मिलने पर मारपीट तक कर देते हैं और भुक्तभोगी शर्म के कारण किसी को भी इनके अत्याचारों को के बारे में नहीं बता पाता है और अगर इनकी रिपोर्ट भी दर्ज करवाना चाहते हैं तो पुलिस इनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं करती। 

पुलिस द्वारा कार्यवाही ना करने के कारण तो उनसे मिलने वाली मोटी रकम है, जो हर महीने इन किनारों से वसूली जाती है। पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी स्थिति से अवगत है। 

सेक्टर 112 सहित कई अन्य सेक्टरों में हाल ही में किन्नरों द्वारा जबरदस्ती लूटपाट की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। किन्नरों द्वारा टैक्स वसूली को लेकर सेक्टर 112 RWA अध्यक्ष राम किशोर यादव ने खुलेआम गुंडागर्दी बताया, उन्होंने कहा कि जोर जबरदस्ती से सेक्टर में घुसकर निवासियों को डराने धमकाने के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। सेक्टर 27 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव ने कहां अगर जोरजबरजस्ती करके घर में घुसते हैं और अश्लीलता करते हैं तो पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इसी प्रकार हरीश वर्मा किन्नरों द्वारा वसूले जाने वाले इस टैक्स को गैरजरूरी बताते हैं और कहते हैं कि समाज में इस प्रकार की गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं है।  

सेक्टर- 10 के उद्योगपति व फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज के सचिव तरूण अनेजा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में भी यह लोग उगाई करते हैं होली व दिवाली दोनों त्योहारों पर ये हर फैक्ट्री में जाते हैं और जोरजबस्ती कर उगाई करते हैं। कई बार इस संबंध में थाना अधिकारी स्तर पर इनके दो इनके द्वारा फैक्ट्री में मारपीट व हुड़दंग की शिकायत के बावजूद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती।  इको सिटी में उद्योग चलाने वाले विपिन कुमार के अनुसार पुलिस की मिलीभगत के चलते इन्हें इतना हौसला मिलता है। 

रविवार, 14 अगस्त 2022

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩

🚩जय सत्य सनातन🚩

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२४

🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०७९

⛅ 🚩तिथि - तृतीया रात्रि 10:35 तक तत्पश्चात चतुर्थी

⛅दिनांक - 14 अगस्त 2022

⛅दिन - रविवार

⛅शक संवत् - 1944

⛅अयन - दक्षिणायन

⛅ऋतु - वर्षा

⛅मास - भाद्रपद

⛅पक्ष - कृष्ण

⛅नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद रात्रि 09:56 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद

⛅योग - सुकर्मा रात्रि 01:38 तक तत्पश्चात धृति

⛅राहु काल - शाम 05:36 से 07:13 तक

⛅सूर्योदय - 06:16

⛅सूर्यास्त - 07:13

⛅दिशा शूल - पश्चिम दिशा में

⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:47 से 05:31 तक

⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:22 से 01:07 तक

⛅व्रत पर्व विवरण -

⛅ विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)


🔹त्वचा की कांति के लिए🔹


🌹१०-१० ग्राम सौंफ सुबह-शाम खूब चबा-चबाकर नियमित रूप से खाने से त्वचा कांतिमय बनती है । गर्भवती स्त्री यदि पूरे गर्भकाल में सौंफ का सेवन करे तो शिशु गोरे रंग का होता है । साथ ही जी मिचलाना, उल्टी होना, अरुचि जैसी शिकायतें नहीं होतीं और रक्त शुद्ध होता है ।


🔹 रविवार के दिन क्या करें, क्या ना करें ?🔹


🔹 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)


🔹 रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)

🔹 रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)

🔹 रविवार सूर्यदेव का दिन है, इस दिन क्षौर (बाल काटना व दाढ़ी बनवाना) कराने से धन, बुद्धि और धर्म की क्षति होती है ।

🔹 रविवार को आँवले का सेवन नहीं करना चाहिए ।

🔹 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए । इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं ।

🔹 रविवार के दिन पीपल के पेड़ को स्पर्श करना निषेध है ।

🔹 रविवार के दिन तुलसी पत्ता तोड़ना वर्जित है ।

drk consulting

 


शुक्रवार, 12 अगस्त 2022

सेक्टर 112 में 'किन्नरों' का आतंक

नोएडा। नोएडा का सेक्टर 112 आजकल एक नई समस्या से जूझ रहा है, इस सेक्टर में 'किन्नर' आए दिन उत्पात मचाए रहते हैं और सेक्टर में धावा बोलकर जबरदस्ती डरा धमकाकर पैसे ऐंठते रहते हैं। 

इस संबंध में सेक्टर 112 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रामकिशोर यादव और महासचिव देवदत्त शर्मा ने थाना अध्यक्ष सेक्टर -113 व पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर 'किन्नरों' के आतंक से बचाने की गुहार लगाई है।  उन्होंने बताया है कि बड़ी संख्या में किन्नर सेक्टर में घुस जाते हैं और लाखों रुपए की मांग करते हैं तथा ना देने पर महिलाओं के सामने अश्लीलता करते हैं व अपने कपड़े तक उतार देते हैं, जिससे डरकर घर के लोग बड़ी से बड़ी रकम उन्हें दे देते हैं। 

खास बात यह है कि उन्हें यह भी जानकारी होती है कि फलां घर में केवल औरतें ही हैं और वे इस घर पर धावा बोल देते हैं। निवासियों ने यहां तक कहा कि उन्होंने उन्हें नहीं मालूम कि वह वास्तव में किन्नर है भी या नहीं या किन्नर के रूप में कोई ठग। 

वैसे देखा जाए चाहे वह किन्नर हो या कोई और, जबरदस्ती किसी के घर में घुसना (अनाधिकृत आईपीसी 447) व महिलाओं के साथ अश्लीलता (आईपीसी 354) जबरदस्ती पैसे मांगना (आईपीसी 384 ) के अंतर्गत आता है और यह कानून किन्नरों पर भी लागू होते हैं। इसके अलावा शोर-शराबा हुड़दंग आदि भी अपराध की श्रेणी में ही आते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस इन पर कोई भी कार्रवाई नहीं करती है और लोगों को मजबूरन 'हिजड़ा टैक्स /किन्नर टैक्स' देना पड़ रहा है  

zoom


 

शुक्रवार, 5 अगस्त 2022

SHRADDANJALI


 

FUN




 

TALENT SHOW


 

JOBS


 

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम 🚩

🚩जय सत्य सनातन🚩

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२४

🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०७९

⛅ 🚩तिथि - अष्टमी

⛅दिनांक - 05 अगस्त 2022

⛅दिन - शुक्रवार

⛅शक संवत् - 1944

⛅अयन - दक्षिणायन

⛅ऋतु - वर्षा

⛅मास - श्रावण

⛅पक्ष - शुक्ल

⛅नक्षत्र - स्वाती शाम 06:38 तक तत्पश्चात विशाखा

⛅योग - शुभ साध्य शाम 02:53 तक तत्पश्चात शुक्ल

⛅राहु काल - सुबह 11:07 से 12:46 तक

⛅सूर्योदय - 06:12

⛅सूर्यास्त - 07:19

⛅दिशा शूल - पश्चिम दिशा में

⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:45 से 05:28 तक

⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:24 से 01:08 तक

⛅व्रत पर्व विवरण -

⛅ विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)


🔹पथरी व पेशाब की समस्याओं के लिए🔹

 

🔹चाहे मूत्राशय में पथरी हो, चाहे गुद्दे (kidney) में हो, चाहे पित्ताशय में हो–कहीं भी पथरी हो, भूलकर भी ऑपरेशन नहीं करना । पत्थरचट्टा पोधे के २-२ पत्ते रोज खाओ, इससे कुछ ही दिनों में पथरी चट हो जाती है । यह पथरी के लिए अक्सीर इलाज है । जिनको मैंने यह प्रयोग बताया और उन्होंने किया तो उनकी पथरी निकल गयी ।


🔹सुबह खाली पेट खायें तो आच्छा है । कहीं सुजन हो, छोटा–मोटा घुटने का दर्द हो, मोच आ रही हो तो इसके पत्ते को रगड़ के रस निकालकर लगाने से लाभ होता है, और भी छोटे-मोटे बहुत सारे फायदे होते हैं ।


🔹पत्थरचट्टा का १ पत्ता बीच में से चीर के २ टुकड़े करो । चिरा हुआ भाग जमीन में गाड़ दो तो उसमे से दुसरे पौधे हो जायेंगे ।


🔹(गुर्दे – संबंधी रोगों की यह श्रेष्ठ गुणकारी औषधि है । रुक-रूककर पेशाब होने की समस्या में प्रतिदिन इसके २-३ पत्तों का सेवन करने से पेशाब खुल के होने लगता है ।)


🔹पारिवारिक कलहनाशक प्रयोग🔹 


👉🏻 पति-पत्नी में झगड़ा हो गया हो और उसका शमन करना हो तो पति-पत्नी दोनों पार्वतीजी को तिलक करके उनकी ओर एकटक देखें तथा प्रार्थना करें । अगर पति पत्नी को निकाल देना चाहता है तो पत्नी यह प्रयोग करें । इससे झगड़ा शांत हो जायेगा ।

🔹धन, आरोग्य एवं शांति की प्राप्ति के लिए🔹

 

👉🏻 जो व्यक्ति चतुर्मास में भगवान विष्णु पर कनेर के पुष्प अर्पित करता है, उस पर लक्ष्मीजी की सदैव कृपा बनी रहती है । उसे आरोग्य एवं शांति की प्राप्ति होती है तथा उसके संकट दूर होते हैं ।🕉️

सोमवार, 1 अगस्त 2022

राजस्थान में हर तीसरा कांग्रेस MLA मंत्रियों से नाराज

 राजस्थान में सत्ताधारी कांग्रेस का हर तीसरा MLA मंत्रियों के व्यवहार और ब्यूरोक्रेसी से नाराज है। इसी सप्ताह की शुरुआत में सियासी संकट के दौरान सबसे भरोसेमंद साथी रहे मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने वादे पूरे नहीं करने पर अलग राह अपनाने की धमकी देकर सबको चौंका दिया। बसपा मूल के ज्यादातर विधायक मनचाहा पद नहीं मिलने के चलते लंबे समय से नाराज हैं। अब चुनावी साल देखकर सियासी लाभ से वंचित विधायक भी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

चुनावी साल से पहले विधायकों-मंत्रियों की खुले मंच पर नाराजगी की वजह क्या है? ऐसे ही सवालों के जवाब जानने के लिए दैनिक भास्कर ने एक-एक कर 10 से ज्यादा नाराज मंत्री-विधायकों से बातचीत की। इनमें पायलट गुट के माने जाने वाले विधायकों से भी बात की। साथ ही, गहलोत सरकार के 2 सलाहकारों और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से भी बढ़ती नाराजगी के कारण पूछे।

इसमें सामने आया कि विधायकों में सबसे ज्यादा नाराजगी मंत्रियों को लेकर है। 50% से ज्यादा विधायक ब्यूरोक्रेसी के रवैये से नाराज हैं। नाराजगी जताने वालों में सबसे आगे बसपा मूल से आए सभी 6 विधायक हैं। दूसरे नंबर पर पायलट गुट के विधायक हैं।

कोरोना अपडेट्स:पिछले 24 घंटे में 14,352 नए केस, 23 की मौत

 देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 14,352 नए केस मिले हैं, जबकि 23 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 36 हजार 961 है। बीते दिन 13,766 लोग रिकवर भी हुए हैं। इसके एक दिन पहले शनिवार को 17,317 मिले थे और 34 लोगों की मौत हुई थी।

पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना के 1,011 नए केस मिले हैं। इसी के साथ केस बढ़कर 20 लाख 93 हजार 891 हो गए हैं। वहीं सभी राज्यों के मुकाबले यहां 7 लोगों की मौत हुई है।

राष्ट्रपति चुनाव में वोटर होती तो मुर्मू को ही वोट देती: मार्गरेट अल्वा

 उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की ओर से चुनाव मैदान में उतरीं मार्गरेट अल्वा का कहना है कि राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू इतनी अच्छी प्रत्याशी थीं कि अगर इस चुनाव में मतदान का उनको हक होता तो वह मुर्मू को ही वोट देतीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी को चुनकर देश ने आदिवासी समाज को आवाज दी है। उनको हमेशा हकों के लिए लड़ना पड़ा है।

करीब 30 साल सांसद, केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल रह चुकीं अल्वा ने भास्कर को दिए इंटरव्यू में कहा कि देश के सामने पहली महिला उपराष्ट्रपति चुनने का ऐतिहासिक अवसर आया है। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 6 अगस्त को होना है।

दुनिया में एक हफ्ते में कोरोना के केस 20% बढ़े

 कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। दुनियाभर में पिछले एक हफ्ते में कोरोना के केस में 20% की बढ़ोतरी देखी गई है। WHO का कहना है कि कोरोना के केस बढ़ने से नए वैरिएंट के आने का खतरा भी बढ़ा है।

एक्सपर्ट बताते हैं कि हर एक इन्फेक्शन वायरस को म्यूटेट होने का मौका देता है, जबकि ओमिक्रॉन इतना तेजी से फैल रहा है कि उसने नए वैरिएंट के लिए पूरा माहौल तैयार कर दिया है। यह नेचुरल इम्यूनिटी के साथ-साथ वैक्सीन को भी चकमा दे रहा है और लोगों को संक्रमित कर रहा है।

एक्सपर्ट का कहना है कि नए वैरिएंट माइल्ड होंगे या और ज्यादा गंभीर, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। ऐसे में अभी ये कहना कि कोरोना पैन्डेमिक अब एंडेमिक की ओर बढ़ रहा है, सही नहीं होगा।

वहीं, WHO का कहना है कि जब तक दुनियाभर के सभी देशों में एक समान स्पीड से वैक्सीन नहीं लगेगी, नए वैरिएंट के आने का खतरा बना रहेगा।

IAS की नियुक्ति को लेकर केंद्र और राज्य के बीच होता रहा है टकराव

 IAS की नियुक्ति और ट्रांसफर के नियम में प्रस्तावित संशोधन का बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने जोरदार विरोध किया है। ममता ने इसे संघीय ढांचे पर हमला करार दिया है।

अशोक गहलोत ने कहा है कि इससे राज्य में पोस्टेड आईएएस अफसरों में निर्भीक होकर और निष्ठा के साथ काम करने की भावना में कमी आएगी। वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि IAS अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्तावित संशोधन में राज्यों और संबंधित अधिकारियों की सहमति को शामिल नहीं किए जाने को संविधान में उल्लेखित संघीय भावना के एकदम विपरीत बताया है।

बंगाल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु ने भी इस प्रस्ताव का विरोध किया है।

आमतौर पर IAS की नियुक्ति के मामले में राज्यों की ही चलती आई है। इसका ताजा उदाहरण मई 2020 में बंगाल सरकार और मोदी सरकार के बीच IAS अधिकारी अलपन बंद्योपाध्याय को लेकर हुआ विवाद है।

दिसंबर 2020 दिसंबर 2020 में कोलकाता के बाहरी इलाके में जेपी नड्डा के काफिले पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के हमले के बाद उनकी सिक्योरिटी का जिम्मा संभाल रहे तीन IPS ऑफिसर को केंद्र में नियुक्ति का आदेश जारी हुआ था, लेकिन बंगाल की ममता सरकार ने राज्य में IPS अधिकारियों की कमी का हवाला देते हुए तीनों अधिकारियों को भेजने से इनकार कर दिया था।

मोदी ला रहे ऐसा नियम, जब चाहेंगे IAS-IPS को दिल्ली बुलाकर खड़ा कर देंगे

 पिछले साल मोदी सरकार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच एक IAS अफसर की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। मोदी सरकार ने बंगाल के IAS अधिकारी अलपन बंद्योपाध्याय को उनके रिटायरमेंट के आखिरी दिन केंद्र सरकार को रिपोर्ट करने का आदेश दिया था, लेकिन न तो अलपन ने ऐसा किया और न ही ममता ने उन्हें रिलीव ही किया। अलपन ने रिटायरमेंट ले लिया और ममता के मुख्य सलाहकार बन गए।

अब मोदी सरकार IAS अफसरों की नियुक्ति के नियमों में ऐसा बदलाव करने जा रही है कि बंगाल या कोई भी राज्य सरकार केंद्र के बुलाने पर किसी भी IAS अफसर को भेजने से मना न कर पाए। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने इस प्रस्तावित संशोधन का विरोध किया है।

ED की कार्रवाई पर हंगामा क्यों मचा

सियासी मामलों में ED की कार्रवाई से हंगामा मचा हुआ है। राजनीतिक दल अपने जनाधार का फायदा उठाने की भरसक कोशिश करते हैं। इसके लिए दिग्गज नेता कार्यकर्ताओं, प्रवक्ताओं और अपनी मशीनरी के जरिये मीडिया में खुद को विक्टिम की तरह पेश करते हैं और सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं।

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ से लेकर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के मंत्री तक की गिरफ्तारी ED कर रही है।

कांग्रेस, TMC सहित तमाम विपक्षी दलों का आरोप है कि भाजपा सरकार राजनीतिक विरोधियों को निशाने पर लेने के लिए ED का दुरुपयोग कर रही है।

9 राज्यों ने CBI की एंट्री बैन की तो ED ने संभाला मोर्चा

 भाजपा के शासनकाल में ज्यादातर जांच पड़ताल की कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ही कर रहा है, जबकि इससे पहले होने वाले बड़े-बड़े घोटालों की छानबीन या छापेमारी में हर जगह CBI ही नजर आती थी। तो ऐसा क्या हुआ कि मनमोहन के शासनकाल तक एक्टिव रहने वाली CBI पिछले 4 वर्षों में बैकग्राउंड में चली गई है और उसकी जगह ED ने ले ली।

UPA शासनकाल तक CBI ही देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी मानी जाती थी। केंद्र में BJP सरकार बनने के बाद जब इसी CBI ने गैर भाजपा शासित राज्यों में कार्रवाई करनी चाही तो ये राज्य लामबंद हो गए। देखते ही देखते राजस्थान, पश्चिम बंगाल, केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, मेघालय और मिजोरम की गैर भाजपा सरकारों ने एक के बाद एक अपने प्रदेश में CBI की एंट्री पर रोक लगा दी, मतलब बिना राज्य सरकार की इजाजत के CBI राज्य में जांच पड़ताल नहीं कर सकती। सबसे ताजा मेघालय राज्य ने CBI की एंट्री पर बैन लगाया है।

9 राज्यों में CBI की एंट्री बैन होने से मजबूरन केंद्र सरकार को आर्थिक अपराध की छानबीन से जुड़ी दूसरी बड़ी जांच एजेंसी यानी ED को सक्रिय करना पड़ा। यह वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के तहत एक विशेष वित्तीय जांच एजेंसी है।

पिछले तीन से चार साल में ED का दायरा इतना अधिक बढ़ गया है कि हर बड़े घोटाले का खुलासा अब ED ही कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी PMLA के तहत ED की गिरफ्तारी, तलाशी और जब्‍ती से जुड़ी शक्तियों को कायम रखा है। कोर्ट ने साफ कहा है कि गिरफ्तारी के लिए ED को आधार बताना जरूरी नहीं है।

शनिवार, 30 जुलाई 2022

यूरोप में मंकीपॉक्स से पहली मौत

 मंकीपॉक्स का खतरा बढ़ रहा है। इस बीमारी के सबसे ज्यादा 70% मामले यूरोप में सामने आए हैं। इस बीमारी से लोगों की जान तक जा रही है। यूरोप के स्पेन में मंकीपॉक्स से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ये यूरोप की पहली मौत मानी जा रही है।

दुनिया में अब तक मंकीपॉक्स से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। 5 लोग अफ्रीकी देशों से थे। यहां मंकीपॉक्स को महामारी (epidemic) माना जाता है। एक मौत 29 जुलाई को साउथ अमेरिकी देश ब्राजील में दर्ज की गई। वहीं, एक अन्य मौत आज (30 जुलाई) को स्पेन में दर्ज की गई। स्पेन के हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, देश में करीब 4,298 लोग मंकीपॉक्स की चपेट में आए हैं। इनमें से 120 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

LPU से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज

 LPU से ग्रेजुएट करने के बाद यासीर ने कोई दूसरी डिग्री नहीं ली और अपनी सफलता का श्रेय LPU में मिलने वाले शिक्षा को दिया। 3 करोड़ रुपए के सालाना पैकेज पर शानदार प्लेसमेंट पाकर, LPU से 2018 में पास हुए यासीर एम. ने एक नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है। केरल के रहने वाले यासीर Lovely Professional University से बी.टेक सीएसई ग्रेजुएट हैं, जो दुनिया की एक जानी-पहचानी मल्टीनेशनल कंपनी के लिए सालाना 3 करोड़ रुपए के पैकेज पर काम करते हैं।

इस कंपनी ने कोविड महामारी के दौरान दुनिया की बहुत मदद की थी। यासीर ने LPU से ग्रेजुएशन के बाद कोई दूसरी डिग्री नहीं ली। सिर्फ इतना ही नहीं, यासीर एम. अपनी सफलता का पूरा श्रेय उस शिक्षा और सिद्धांतों को देते हैं जो उन्हें LPU कैंपस में मिले।

शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम 🚩 श्रीनगर

🚩जय सत्य सनातन🚩

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२४

🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०७९

⛅ 🚩तिथि - प्रतिपदा रात्रि 01:21 तक तत्पश्चात द्वितीया

⛅दिनांक - 29 जुलाई 2022

⛅दिन - शुक्रवार

⛅शक संवत - 1944

⛅अयन - दक्षिणायन

⛅ऋतु - वर्षा

⛅मास - श्रावण

⛅पक्ष - शुक्ल

⛅नक्षत्र - पुष्य सुबह 09:47 तक तत्पश्चात अश्लेषा

⛅योग - सिद्धि शाम 06:36 तक तत्पश्चात व्यतिपात

⛅राहु काल - सुबह 11:07 से 12:36 तक

⛅सूर्योदय - 06:09

⛅सूर्यास्त - 07:24

⛅दिशा शूल - पश्चिम दिशा में

⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:43 से 05:26 तक

⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:25 से 01:08 तक

⛅व्रत पर्व विवरण - व्यतिपात योग

⛅ विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा,पेठा) न खाएं, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)


🌹व्यतिपात योग में किया हुआ जप, तप, मौन, दान व ध्यान का फल १ लाख गुना होता है ।


🔹सावधानी से स्वास्थ्य - भाग (१)🔹


🔹स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यरक्षक कुछ नियम जान लें

👉 ब्राह्ममुहूर्त में उठें (सूर्योदय से लगभग दो घंटे पूर्व ब्राह्ममुहूर्त होता है ।)

👉 सुबह खाली पेट रात का रखा हुआ (गुनगुना) पानी पियें । इससे पेट की तमाम बीमारियाँ दूर हो जाती हैं । कब्ज अनेक बीमारियों की जड़ है, वह इस प्रयोग से दस दिन में ठीक हो जाती है ।


👉 सुबह सूर्योदय से पूर्व स्नान करें । सर्वप्रथम अपने सिर पर पानी डालें फिर पूरे शरीर पर ताकि सिर आदि शरीर के ऊपरी भागों की गर्मी पैरों से निकल जाय । अगर पहले पैरों पर पानी डालते हैं तो पैरों की गर्मी सिर पर चढ़ती है । अतः सावधानी रखें ।

👉 सदैव सूती एवं स्वच्छ वस्त्र पहनें । कृत्रिम (सिंथैटिक) कपड़े न पहनें । ये कपड़े जीवनशक्ति का ह्रास करते हैं ।


👉 चौबीस घंटों में केवल दो बार भोजन करें । अगर तीसरी बार करते हों तो बहुत सावधान रहें, हलका नाश्ता करें ।


🔹धन-सम्पत्ति के लिए क्या करें ?🔹

👉 घर के अंदर, लक्ष्मी जी बैठी हों ऐसा फोटो रखना चाहिए और दुकान के अंदर, लक्ष्मी जी खड़ी हों ऐसा फोटो रखना चाहिए ।


👉 ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने से तथा पूजा के स्थान पर गंगाजल रखने से घर में लक्ष्मी की वृद्धि होती है ।


👉 नौकरी-धंधे के लिए जाते हों और सफलता नहीं मिल पाती हो तो इक्कीस बार 'श्रीमद् भगवद गीता' का अंतिम श्लोक बोलकर फिर घर से निकलें तो सफलता मिलेगी । श्लोकः

यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः ।

तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम ।।

मर्सिडीज सवार - ई-रिक्शा चालक में जोरदार टक्कर

नोएडा में मर्सिडीज सवार रईसजादे ने एक ई-रिक्शा चालक को जोरदार टक्कर हो गई । इस हादसे में रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।  अक्सर देखा गया है नोएडा की सड़को पर थ्री व्हीलर व् इ रिक्शा चालक बड़ी ही लापरवाही से चलते है और किसी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और गलती हमेशा ही बड़ी गाडी वाले की ही मानी जाती है। पुलिस को चाहिए इसकी जांच करे कि गलती किसकी है।  

ट्विन टावर गिराने से पूर्व छावनी में तब्दील होगा क्षेत्र

 नोएडा स्थित सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। ट्विन टावर को जमींदोज करने में अब केवल 26 दिन ही शेष हैं। हालांकि ध्वस्तीकरण के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 2 अगस्त से जहां ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं 19 अगस्त को यानी टावर गिराने से दो दिन पहले पूरे क्षेत्र को छावनी में तबदील कर दिया जाएगा। इसके लिए नोएडा पुलिस और दमकल विभाग के करीब 500 जवानों को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही गाजियाबाद से एनडीआरएफ के जवान भी मोर्चा संभाल लेंगे। एडिफिस कंपनी ने वाइब्रेशन प्रेडिक्शन की रिपोर्ट भी नोएडा अथॉरिटी को सौंप दी है।

मेरठ विकास प्राधिकरण के वीसी का तबादला


अंबेडकर नगर के मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार को कानपुर नगर का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और संभागीय खाद्य नियंत्रक मृदुल चौधरी को ग्रेटर शारदा विकास प्राधिकारी बनाकर लखनऊ भेजा गया है। 

अवैध बार केस में जयराम रमेश, पवन खेड़ा नेट्‌टा डिसूजा को दिल्ली HC का समन

 गोवा में अवैध बार विवाद में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी का नाम आने के बाद उन्होंने दीवानी मुकदमा दायर किया था। इसी सिलसिले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेताओं जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेट्‌टा डिसूजा को समन जारी किया है। इतना ही नहीं इन तीनों से जोइश ईरानी पर आरोप लगाने वाले सभी ट्वीट डिलीट करने का भी आदेश दिया है।

यह मामला तब शुरू हुआ था जब कांग्रेस ने आरोप लगाया कि स्मृति ईरानी की बेटी जोइश ईरानी गोवा में सिली सोल्स कैफे एंड बार नाम से जो रेस्टोरेंट चलाती हैं, उसका लाइसेंस अवैध है। मालिकों ने शराब के लाइसेंस को जिसके नाम से रिन्यू कराया, उसकी 13 महीने पहले मौत हो चुकी है। इस संबंध में वकील एरेज रोड्रिग्ज ने शिकायत की थी।

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट

 प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। बता दें कि इस मामले में सत्येंद्र जैन और अन्य दो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

मेट्रो अस्पताल समूह के 20 ठिकानों पर IT की रेड

 मेट्रो अस्पताल समूह के मालिक डॉक्टर लाल के 20 से ज्यादा ठिकानों पर इनकम टैक्स ने बुधवार को छापामारी की। पूरी कार्रवाई IT की नॉर्थ वेस्टर्न रीजन की टीम कर रही है। ये कार्रवाई नोएडा, गाजियाबाद, हरिद्वार, जयपुर, दिल्ली समेत कुल 20 स्थानों पर चल रही है। कैश ट्रांजैक्शन और टैक्स चोरी को लेकर यह कार्रवाई हो सकती है।


विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली ऑफिस में घुसकर युवक ने दी बम से उड़ाने की धमकी

 एक युवक ने विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली ऑफिस में घुसकर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी दी। पुलिस ने दिल्ली आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धमकी देने वाला मध्यप्रदेश का रामकुमार उर्फ प्रिंस पांडे है। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि मैं सिर्फ ध्यान खींचने के लिए ऐसा किया।

मिथुन चक्रवर्ती का दावा, TMC के 38 विधायक BJP के संपर्क में

 पश्चिम बंगाल से बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने टीएमसी के कई विधायकों के पार्टी के संपर्क में होने का दावा किया है। भाजपा नेता ने कहा कि आप ब्रेकिंग न्यूज सुनना चाहते हैं, टीएमसी के 38 विधायकों से पार्टी के अच्छे संबंध हैं। इनमें से 21 विधायक सीधे मेरे संपर्क में हैं।

BSNL के रिवाइवल के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपए के पैकेज को मंजूरी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज यानी बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि BSNL के रिवाइवल के लिए 1 लाख 64 हजार 156 करोड़ रुपए का रिवाइवल पैकेज की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, कैबिनेट ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड (BBNL) के मर्जर को मंजूरी दी।

इस मर्जर से अब देशभर में बिछे BBNL के 5.67 लाख किलोमीटर के ऑप्टिकल फाइबर का पूरा कंट्रोल BSNL हाथों में आ जाएगा। सरकार अगले तीन साल में BSNL के लिए 23,000 करोड़ रुपए का बॉन्ड जारी करेगी। वहीं सरकार MTNL के लिए 2 साल में 17,500 करोड़ रुपए का बॉन्ड जारी करेगी।

मिजोरम में भूकंप का झटका आया, तीव्रता 3.6 आंकी गई

 मिजोरम के चंफई में बुधवार शाम 7.15 बजे भूकंप का हलका झटका महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 आंकी गई है। जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।


इराक की संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, ईरान समर्थक PM कैंडिडेट का विरोध

इराक में ईरान समर्थक शख्स को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने का विरोध बुधवार रात बेहद हिंसक हो गया। हजारों प्रदर्शनकारियों ने सेंसेटिव ग्रीन जोन को पार किया और संसद जा पहुंचे। यहां की दीवारों को फांदकर ये संसद में भी घुस गए। सिक्योरिटी फोर्सेस यहां मौजूद थीं, लेकिन वो भी इन लोगों को रोकने में नाकाम रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों का नेता एक मौलवी मुक्तदा सद्र है। वो मूल रूप से शिया है।

अर्पिता के घर से मिली सोनें की ईंटें और पेन, गोल्ड की कीमत 4.31 करोड़

ED अधिकारियों ने कहा, 'इससे पहले कभी अर्पिता ने नहीं बताया था कि उनके दूसरे फ्लैट पर भी कैश रखा हुआ है, लेकिन जब हमने घर पर छापा मारा तो हमें 2000 और 500 के नोटों के बंडल मिले। 2000 रुपए के नोटों से 50 लाख रुपए के बंडल और 500 रुपए के नोटों से 20 लाख रुपए के बंडल बनाए गए थे। हमें 4.31 करोड़ रुपए का सोना भी मिला। इसमें 1-1 किलो की 3 सोने की ईंटें, 6 कंगन (सभी 500-500 ग्राम के) और एक सोने का पेन मिला है।'

ममता सरकार में नंबर-2 की हैसियत रखते थे पार्थ

ममता सरकार में पार्थ चटर्जी सबसे सीनियर मंत्री थे। वो दक्षिण 24 परगना के बेहला पश्चिम सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। पार्थ चटर्जी 2011 से लगातार मंत्री थे। वे 2006 से 2011 तक बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। पार्थ के पास वर्तमान में उद्योग, वाणिज्य और संसदीय कार्य जैसे बड़े मंत्रालयों का प्रभार था।

मंत्री समेत TMC के सभी पदों से हटाए गए पार्थ

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटा दिया है। पार्थ की गिरफ्तारी के 5 दिन बाद ममता ने ये एक्शन लिया है। इसके बाद ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने शाम को अनुशासन समिति की बैठक बुलाई और उन्हें पार्टी संगठन के सभी पदों से भी हटा दिया।

पार्थ के पास पार्टी महासचिव, वाइस प्रेसिडेंट और तीन अन्य जिम्मेदारी थीं। अभिषेक ने कहा कि पार्थ जांच जारी रहने तक वे पार्टी से सस्पेंड किए गए हैं। अगर वे बेगुनाह हुए तो वे फिर से पार्टी में आ सकते हैं।

छापा:ममता बनर्जी ने पार्थ को मंत्री पद से हटाया, फिर पार्टी की जिम्मेदारियां भी छीनीं

 बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के एक और फ्लैट पर छापा पड़ा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस बार कोलकाता एयरपोर्ट के पास चिनार पार्क स्थित फ्लैट में रेड डाली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस छापे में ED के हाथ कुछ भी नहीं लगा।

बुधवार से गुरुवार तक चली 18 घंटे की रेड में ED ने पार्थ की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर से 27.9 करोड़ रुपए कैश और 5 किलो गोल्ड जब्त किया था। कैश के बारे में ED के सवाल पर अर्पिता ने बताया कि ये सारे रुपए पार्थ चटर्जी के हैं। उन्होंने कहा, 'पार्थ इस घर का इस्तेमाल रुपए रखने के लिए करते थे। मुझे अंदाजा नहीं था कि घर में इतना सारा कैश रखा होगा।'

पिछले शनिवार को हुई छापेमारी में अर्पिता के घर से 21 करोड़ रुपए कैश और 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी मिली थी। यानी कुल मिलाकर अर्पिता से अब तक 50 करोड़ रुपए से ज्यादा के कैश और ज्वेलरी मिल चुकी है।

फूड मेन्यू में चिकन पर भाजपा ने उठाया सवाल

धरने पर बैठे सांसदों के फूड मेन्यू को लेकर भाजपा ने सवाल उठाया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनेवाला ने कहा- 'गांधी प्रतिमा के पास धरना दे रहे सांसद चिकन तंदूरी और मछली खा रहे हैं। क्या ये प्रोटेस्ट है? मुझे लग रहा है सांसद पिकनिक मना रहे हैं।

MiG-21:हवा में ही लग गई थी आग, क्रैश से पहले दोनों पायलट रेतीले टीलों की तरफ ले गए प्लेन

बाड़मेर के मिग-21 फाइटर जेट क्रैश में दोनों पायलटों ने करीब 2500 लोगों की जान बचा ली। बाड़मेर के भीमड़ा गांव से 2 किलोमीटर दूर ईशरामों का तला गांव में गुरुवार रात करीब 9 बजकर 10 मिनट पर यह हादसा हुआ। रूटीन उड़ान पर निकले फाइटर प्लेन में हवा में ही आग लग गई थी। फिर भी जांबाज पायलटों ने खुद की जान की परवाह नहीं की। वे आग लगे मिग को क्रैश से पहले 2 किलोमीटर दूर रेत के टीलों की तरफ ले गए।

अगर MiG गांव में गिरता तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे में शहीद हुए वायु सैनिकों में विंग कमांड मोहित राणा और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल शामिल हैं। मोहित हिमाचल प्रदेश के मंडी के रहने वाले थे, वहीं अद्वितीय जम्मू से थे।

चित्रकूट में सगे भाइयों समेत 3 की मौत

 चित्रकूट में गुरुवार रात सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों युवक बाइक से सूरौंधा गांव में निमंत्रण में जा रहे थे। मऊ कोतवाली क्षेत्र के हटवा गांव के पास NH-35 हाईवे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक समेत तीनों को रौंद दिया।

हादसे में युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मोहनी गांव के रहने वाले थे। सूचना पर मऊ क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। डंपर मऊ से कर्वी की तरफ जा रहा था इसी दौरान हादसा हो गया।

यूपी में 13 IAS, 20 PCS अफसरों के ट्रांसफर; वाराणसी, उन्नाव, कुशीनगर समेत पांच जिलों के डीएम बदले गए

 यूपी सरकार ने 13 IAS, 20 PCS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। शुक्रवार देर रात किए गए ट्रांसफर में वाराणसी, फतेहपुर, उन्नाव और कुशीनगर समेत पांच जिलों के डीएम बदले गए है। वाराणसी डीएम कौशल राज शर्मा को प्रयागराज का मंडलायुक्त बनाया गया है। आयुक्त प्रयागराज मंडल संजय गोयल को आयुक्त झांसी मंडल की तैनाती दी गई है।

एस राज लिंगम को जिलाधिकारी कुशीनगर से वाराणसी का जिलाधिकारी बनाया गया है। उपनिदेशक बाल विकास पुष्टाहार लखनऊ में तैनात पूजा अग्निहोत्री को उप निदेशक पर्यटन निदेशालय लखनऊ की शाखा में तैनात किया गया है।

देश में अब तक कोरोना से 5 लाख से ज्यादा मौतें

देश में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक 43 लाख 976 हजार 717 संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि 5 लाख 28 हजार 804 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 43,296,387 पहुंच गई है। वहीं, भारत का कोरोना वैक्सीनेशन कवरेज 203.6 करोड़ से अधिक हो गया है।

बीते दिन 17,699 नए केस मिले, 30 की मौत

 देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 18,354 नए केस मिले हैं, जबकि 30 लोगों की मौत हुई है। वहीं, एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 138,548। बीते दिन कोरोना से 18,354 लोग रिकवर भी हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को 20, 557 केस मिले थे और 44 लोगों की मौत हुई थी।

वहीं, राजधानी दिल्ली नए संक्रमितों के मामले में 5वें नंबर पर पहुंच चुका है। यहां गुरुवार को 1128 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 841 लोग ठीक हुए हैं। बुधवार को 1066 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। 1 महीने बाद दूसरी बार लगातार दिल्ली में नए केस हजार के पार पहुंचे हैं। इससे पहले 29 जून को यहां 1066 नए केस मिले थे।

भारत में मंकीपॉक्स फैलने का खतरा बढ़ा

 संक्रामक रोग विशेषज्ञ के मुताबिक यह बीमारी मंकीपॉक्स नाम के वायरस से होती है। मंकीपॉक्स, ऑर्थोपॉक्स वायरस परिवार का हिस्सा है। इसमें भी चेचक की तरह शरीर पर दाने हो जाते हैं। दरअसल, चेचक को फैलाने वाला वैरियोला वायरस भी ऑर्थोपॉक्स फैमिली का ही हिस्सा है।

हालांकि मंकीपॉक्स के लक्षण चेचक की तरह गंभीर नहीं, बल्कि हल्के होते हैं। यह बहुत कम मामलों में ही घातक होता है। हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि इसका चेचक से कोई लेना-देना नहीं है।

ED 180 दिनों के लिए अटैच कर सकती है प्रॉपर्टी

 PMLA के तहत ED अधिकतम 180 दिन यानी 6 महीने के लिए किसी संपत्ति को अटैच कर सकती है।

अगर तब तक ED संपत्ति अटैच करने को अदालत में वैध नहीं ठहरा पाती है तो 180 दिन बाद संपत्ति खुद ही रिलीज हो जाएगी, यानी वो अटैच नहीं रह जाएगी।

अगर ED 180 दिनों के अंदर प्रॉपर्टी अटैच करने को अदालत में सही साबित कर देती है तो संपत्ति पर सरकार का कब्जा हो जाता है। इसके बाद आरोपी को ED की इस कार्रवाई के खिलाफ ऊपर की अदालतों में अपील करने के लिए 45 दिन का समय मिलता है।

जांच के लिए ED को होता है छापा मारने का अधिकार

 ED, CBI, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को मनी लॉन्ड्रिंग, इनकम टैक्स फ्रॉड या अन्य आपराधिक गतिविधियों में जांच, पूछताछ, छापेमारी करने और चल-अचल संपत्तियों को जब्त करने का अधिकार होता है।

ये एजेंसियां जब्त पैसे को अपनी कस्टडी में लेती हैं और फिर अदालत के आदेश से या तो उस पैसे को आरोपी को वापस कर दिया जाता है या फिर वो सरकार की संपत्ति बन जाता है।

ये पूरी प्रक्रिया इतनी आसान नहीं है। इसमें कई चरण होते हैं…

इस सवाल का जवाब जानने के लिए दैनिक भास्कर ने सुप्रीम कोर्ट के वकील विराग गुप्ता से बात की।

विराग ने कहा, ‘’केंद्रीय जांच एजेंसियों जैसे-ED, CBI और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को किसी मामले की जांच के लिए छापा मारने का अधिकार होता है। इन एजेंसियों को जांच करने का जो अधिकार होता है, उसके दो हिस्से होते हैं- एक गिरफ्तारी और पूछताछ और दूसरा उससे संबंधित सबूत इकट्ठा करने के लिए छापेमारी।’’

''जांच एजेंसिया जो छापे मारती हैं वो अलग-अलग सूचनाओं पर आधारित होती हैं, इसलिए जरूरी नहीं है कि एक आरोपी के यहां एक ही बार छापा मारा जाए बल्कि छापेमारी कई चरणों में हो सकती है।''

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...