शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

MiG-21:हवा में ही लग गई थी आग, क्रैश से पहले दोनों पायलट रेतीले टीलों की तरफ ले गए प्लेन

बाड़मेर के मिग-21 फाइटर जेट क्रैश में दोनों पायलटों ने करीब 2500 लोगों की जान बचा ली। बाड़मेर के भीमड़ा गांव से 2 किलोमीटर दूर ईशरामों का तला गांव में गुरुवार रात करीब 9 बजकर 10 मिनट पर यह हादसा हुआ। रूटीन उड़ान पर निकले फाइटर प्लेन में हवा में ही आग लग गई थी। फिर भी जांबाज पायलटों ने खुद की जान की परवाह नहीं की। वे आग लगे मिग को क्रैश से पहले 2 किलोमीटर दूर रेत के टीलों की तरफ ले गए।

अगर MiG गांव में गिरता तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे में शहीद हुए वायु सैनिकों में विंग कमांड मोहित राणा और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल शामिल हैं। मोहित हिमाचल प्रदेश के मंडी के रहने वाले थे, वहीं अद्वितीय जम्मू से थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES