सोमवार, 15 अगस्त 2022

मकान बनाया, शादी की, बच्चा किया..... 'किन्नर टैक्स' दो... नहीं तो......

नोएडा। पुरे नोएडा क्षेत्र में किन्नरों का ऐसा खौफ है कि पुलिस भी इनके खिलाफ कार्रवाई करने से दो कदम पीछे हटती है। नोएडा क्षेत्र के तमाम सेक्टरों में हालात यह है कि मकान बनाया हो, घर में किसी की शादी हुई हो या फिर घर में कोई बच्चा पैदा हुआ हो, मां बाप से पहले यहां के किन्नरों को मालूम चल जाता है। अस्पताल से लेकर जन्म प्रमाण पत्र जारी करने वाले विभाग में तैनात कर्मचारी हर सूचनाएं को पहले से ही दे देते हैं। 

'कॉर्पोरेट डाटा' की भांति विभाग बच्चों के पैदा होने का डाटा इन्हें पहले भेज देता है, डाटा प्राप्त होते ही इन किन्नरों की टोली के थानों की तरह क्षेत्र में बटकर कार्य करती है। गुप्त रूप से पूरी सूचना मिलती हैं जैसे कि किस-किस घर में केवल महिलाएं हैं या घर के पुरुष बाहर गए हुए हैं, ठीक उसी वक्त धावा बोलते हैं ताकि महिला बेचारी विरोध ना कर पाए और इनकी अश्लीलता देखकर घबरा कर मुंह मांगी रकम दे दे। 
अक्सर देखा गया है कि यह 8 से 10 लोगों के समूह बनाकर चलते हैं लेकिन इस बारे में हमेशा शक बना रहता है कि यह वास्तव में किन्नर हैं अथवा किन्नरों के बीच में उगाई करने वाले, पहले यह जबरदस्ती घरों में घुसते हैं और लाखों रुपए की मांग करते हैं, जब घर के लोग इतने रुपए देने से असमर्थता दिखाते हैं तो एक गाली गलौज करने लगते हैं और बार-बार कपड़े उतारने की धमकी देते हैं कई बार तो जानकारी मिली है कि यह लोग मुंह मांगी रकम नहीं मिलने पर मारपीट तक कर देते हैं और भुक्तभोगी शर्म के कारण किसी को भी इनके अत्याचारों को के बारे में नहीं बता पाता है और अगर इनकी रिपोर्ट भी दर्ज करवाना चाहते हैं तो पुलिस इनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं करती। 

पुलिस द्वारा कार्यवाही ना करने के कारण तो उनसे मिलने वाली मोटी रकम है, जो हर महीने इन किनारों से वसूली जाती है। पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी स्थिति से अवगत है। 

सेक्टर 112 सहित कई अन्य सेक्टरों में हाल ही में किन्नरों द्वारा जबरदस्ती लूटपाट की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। किन्नरों द्वारा टैक्स वसूली को लेकर सेक्टर 112 RWA अध्यक्ष राम किशोर यादव ने खुलेआम गुंडागर्दी बताया, उन्होंने कहा कि जोर जबरदस्ती से सेक्टर में घुसकर निवासियों को डराने धमकाने के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। सेक्टर 27 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव ने कहां अगर जोरजबरजस्ती करके घर में घुसते हैं और अश्लीलता करते हैं तो पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इसी प्रकार हरीश वर्मा किन्नरों द्वारा वसूले जाने वाले इस टैक्स को गैरजरूरी बताते हैं और कहते हैं कि समाज में इस प्रकार की गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं है।  

सेक्टर- 10 के उद्योगपति व फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज के सचिव तरूण अनेजा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में भी यह लोग उगाई करते हैं होली व दिवाली दोनों त्योहारों पर ये हर फैक्ट्री में जाते हैं और जोरजबस्ती कर उगाई करते हैं। कई बार इस संबंध में थाना अधिकारी स्तर पर इनके दो इनके द्वारा फैक्ट्री में मारपीट व हुड़दंग की शिकायत के बावजूद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती।  इको सिटी में उद्योग चलाने वाले विपिन कुमार के अनुसार पुलिस की मिलीभगत के चलते इन्हें इतना हौसला मिलता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...