शुक्रवार, 12 अगस्त 2022

सेक्टर 112 में 'किन्नरों' का आतंक

नोएडा। नोएडा का सेक्टर 112 आजकल एक नई समस्या से जूझ रहा है, इस सेक्टर में 'किन्नर' आए दिन उत्पात मचाए रहते हैं और सेक्टर में धावा बोलकर जबरदस्ती डरा धमकाकर पैसे ऐंठते रहते हैं। 

इस संबंध में सेक्टर 112 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रामकिशोर यादव और महासचिव देवदत्त शर्मा ने थाना अध्यक्ष सेक्टर -113 व पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर 'किन्नरों' के आतंक से बचाने की गुहार लगाई है।  उन्होंने बताया है कि बड़ी संख्या में किन्नर सेक्टर में घुस जाते हैं और लाखों रुपए की मांग करते हैं तथा ना देने पर महिलाओं के सामने अश्लीलता करते हैं व अपने कपड़े तक उतार देते हैं, जिससे डरकर घर के लोग बड़ी से बड़ी रकम उन्हें दे देते हैं। 

खास बात यह है कि उन्हें यह भी जानकारी होती है कि फलां घर में केवल औरतें ही हैं और वे इस घर पर धावा बोल देते हैं। निवासियों ने यहां तक कहा कि उन्होंने उन्हें नहीं मालूम कि वह वास्तव में किन्नर है भी या नहीं या किन्नर के रूप में कोई ठग। 

वैसे देखा जाए चाहे वह किन्नर हो या कोई और, जबरदस्ती किसी के घर में घुसना (अनाधिकृत आईपीसी 447) व महिलाओं के साथ अश्लीलता (आईपीसी 354) जबरदस्ती पैसे मांगना (आईपीसी 384 ) के अंतर्गत आता है और यह कानून किन्नरों पर भी लागू होते हैं। इसके अलावा शोर-शराबा हुड़दंग आदि भी अपराध की श्रेणी में ही आते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस इन पर कोई भी कार्रवाई नहीं करती है और लोगों को मजबूरन 'हिजड़ा टैक्स /किन्नर टैक्स' देना पड़ रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

Police vehicle without number plate... would anyone dare to issue challan of this vehicle....

 नोएडा पुलिस : अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट साफ़ है लेकिन चालान आम लोगो की गाड़िओ काटते है। सेक्टर 27 नोएडा में ये बिना नंबर की पुलिस की गाड़ी अक्सर...