सोमवार, 1 अगस्त 2022

दुनिया में एक हफ्ते में कोरोना के केस 20% बढ़े

 कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। दुनियाभर में पिछले एक हफ्ते में कोरोना के केस में 20% की बढ़ोतरी देखी गई है। WHO का कहना है कि कोरोना के केस बढ़ने से नए वैरिएंट के आने का खतरा भी बढ़ा है।

एक्सपर्ट बताते हैं कि हर एक इन्फेक्शन वायरस को म्यूटेट होने का मौका देता है, जबकि ओमिक्रॉन इतना तेजी से फैल रहा है कि उसने नए वैरिएंट के लिए पूरा माहौल तैयार कर दिया है। यह नेचुरल इम्यूनिटी के साथ-साथ वैक्सीन को भी चकमा दे रहा है और लोगों को संक्रमित कर रहा है।

एक्सपर्ट का कहना है कि नए वैरिएंट माइल्ड होंगे या और ज्यादा गंभीर, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। ऐसे में अभी ये कहना कि कोरोना पैन्डेमिक अब एंडेमिक की ओर बढ़ रहा है, सही नहीं होगा।

वहीं, WHO का कहना है कि जब तक दुनियाभर के सभी देशों में एक समान स्पीड से वैक्सीन नहीं लगेगी, नए वैरिएंट के आने का खतरा बना रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Police vehicle without number plate... would anyone dare to issue challan of this vehicle....

 नोएडा पुलिस : अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट साफ़ है लेकिन चालान आम लोगो की गाड़िओ काटते है। सेक्टर 27 नोएडा में ये बिना नंबर की पुलिस की गाड़ी अक्सर...