गुरुवार, 4 जून 2020

दक्षिण अमेरिका: 9.86 लाख संक्रमित

महामारी का एपिसेंटर अब दक्षिण अमेरिका बनता जा रहा है। महाद्वीप में अब तक संक्रमण के 9 लाख 86 हजार से ज्यादा मामले मिल चुके हैं। यहां सबसे ज्यादा संक्रमित देश ब्राजील है, जहां 5 लाख 84 हजार से ज्यादा केस हैं। यह कुल आंकड़ों का 59% है। वहीं, द.अमेरिका में अब तक 44 हजार 319 मौतें हुई हैं, जबकि ब्राजील में केवल 32 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।


पाकिस्तान चीन से भी आगे निकला, 85 हज़ार से ज्यादा मरीज हुए

पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या 85 हजार 264 हो गई है। यहां भी मरीजों की संख्या चीन से ज्यादा हो गई है। संक्रमण के मामले में यह 17वां सबसे प्रभावित देश बन गया है। वहीं, चीन में अब तक 83 हजार 22 मामले हो चुके हैं।


दुनिया में अब तक 65.73 लाख संक्रमित

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 65 लाख 73 हजार 568 हो गया है। इस दौरान कुल 31 लाख 70 हजार 532 लोग स्वस्थ हुए। 3 लाख 88 हजार 41 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस की सीमा से सटे एक चीनी शहर मुदानजियांग की पूरी आबादी का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। यहां की कुल आबादी 28 लाख है। पिछले हफ्ते यहां 15 बिना लक्षण वाले मरीज मिले थे। इसके साथ ही यह कोरोना का एपिसेंटर रहे वुहान के बाद दूसरा शहर होगा, जहां पूरी आबादी का टेस्ट किया जाएगा। उधर, दक्षिण अमेरिका के सबसे प्रभावित देश ब्राजील में 32 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 


ज्यादती करने वाले पुलिसकर्मियों पर हो रही कार्रवाई

एटलांटा में भी पुलिस की प्रदर्शनकारियों से ज्यादती सामने आई। यहां पुलिस को कार में बैठे दो प्रदर्शनकारियों को उनकी कार से घसीट कर बाहर निकालते देखा गया। इन दोनों पुलिसकर्मियों ने पहले कार का कांच तोड़ डाला, इसके बाद प्रदर्शनकारियों को बाहर निकालकर उनसे बदसलूकी की। इसमें शामिल दोनों पुलिसकर्मियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। लुइसविल, केंटकी में दो पुलिसकर्मियों को एक व्यक्ति को शूट करने के बाद सेवा से हटा दिया गया। इन पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के दौरान अपना बॉडी कैमरा एक्टिवेट नहीं किया था। उटाह में एक प्रदर्शनकारी को बेरहमी से लाठियों से पीटने के मामले में जांच की जा रही है।


पुलिस प्रदर्शनकारियों पर केमिकल का इस्तेमाल कर रही

कई राज्यों में पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों पर केमिकल और रबर बुलेट का इस्तेमाल किया। पुलिस का कहना है कि वे लूट और हिंसा रोकने के लिए ऐसा करने पर मजबूर हैं। वहीं, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस बेवजह ऐसा कर रही है। देश के कई हिस्सों से ऐसे वीडियो फुटेज और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें पुलिस रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले दागते नजर आ रही है। नॉर्थ कैरोलिना में प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए केमिकल एजेंट का इस्तेमाल किया गया। यहां प्रदर्शनकारी को एआर राइफल और 30 राउंड मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया।


लॉस एंजिल्स में नेशनल गार्ड की मौजूदगी में प्रदर्शन

प्रदर्शन को देखते हुए देश के 40 शहरों में कर्फ्यू लगाया गया है। लॉस एंजिल्स में कर्फ्य लागू होने और नेशन गार्ड्स की मौजूदगी के बावजूद शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया गया। विरोध कर रहे लोग पुलिस मुख्यालय और सिटी हॉल के सामने भारी संख्या में जुटे। प्रदर्शन के दौरान लॉस एंजिल्स के मेयर एरिक गार्केटी सम्मान में घुटनों के बल बैठे नजर आए। पोर्टलैंड में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शन किया। इस बीच सिएटल ने कर्फ्यू 6 जून तक बढाने की घोषणा की। न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे ब्लासियो ने भी इसे 7 जून तक बढ़ाने का फैसला किया। कई दूसरे राज्य भी इस पर विचार कर रहे हैं।


ADVT


लिंकन के बाद मैंने अश्वेतों के लिए सबसे ज्यादा काम किया: ट्रम्प

अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस के हाथों मौत के बाद 8 दिन से प्रदर्शन जारी है। भारी संख्या में सुरक्षाबल के तैनात होने के बाद हिंसा कम हुई है। हालांकि, देश के कई राज्यों में शांतिपूर्ण ढंग से अब भी प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि मेरी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के बाद अश्वेत समुदाय के लिए सबसे ज्यादा काम किया है।


उन्होंने कहा, ‘अश्वेतों के कॉलेजों के लिए फंड की गारंटी दी, क्रिमिनल जस्टिस रिफॉर्म लाया गया। देश में अश्वेतों में बेरोजगारी, गरीबी और अपराध दर सबसे कम है।’ उन्होंने डेमोक्रेट्स के जो बिडेन पर पिछले 40 साल में अश्वेतों के लिए कुछ भी नहीं करने का आरोप भी लगाया। 


ट्रम्प ने 16 जून से चीन की सभी फ्लाइट्स की एंट्री बैन की

चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने बुधवार को 16 जून से चीन की सभी फ्लाइट्स की एंट्री पर बैन लगा दिया है। इसके जवाब में चीन ने गुरुवार को कहा कि वह अमेरिकी एयरलाइंस को अपने देश में सीमित उड़ानों की अनुमति देगा।


चीन में कोरोनावायरस के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिन, अब विदेशी एयरलाइंस को सीमित उड़ानों की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही अमेरिकी एयरलाइंस पर लगी पाबंदी भी हट जाएगी।


मोदी ने मॉरिसन को भारत आने का न्यौता दिया

मोदी ने कहा- हम पर्सनली नहीं मिल सके, इसका अफसोस है। हालात सुधरने के बाद आप परिवार के साथ भारत आने का प्लान बनाएं। पिछले कुछ सालों में हमारा तालमेल अच्छा रहा है। यह खुशी बात है कि हमारे संबंधों की बागडोर आप जैसे मजबूत और दूरदर्शी नेता के हाथ में है।


भारत आपदाओं से अच्छी तरह निपट रहा: मॉरिसन

मॉरिसन ने मोदी से कहा कि हम पहली बार वर्चुअल फार्मेट में बात कर रहे हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया के मूल्य और लोकतंत्र एक जैसे हैं। दुनिया तकनीक के जरिए आगे बढ़ रही है और आज की बातचीत इसका उदाहरण है। कोरोना और दूसरी आपदाओं पर मॉरिसन ने कहा कि वाकई सभी देशों के लिए काफी मुश्किल वक्त है। अम्फान तूफान और विशाखापट्टनम में गैस लीक जैसे हादसे हुए। इस दौरान आपने बार फिर खुद को साबित किया।


भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंध इंडो पैसिफिक क्षेत्र के लिए अहम: मोदी

मोदी ने कहा कि हमारे नागरिकों की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। आज जब अलग-अलग तरह से डेमोक्रेटिव वैल्यू को कमजोर किया जा रहा है तो हमें आपसी संबंध मजबूत करने चाहिए। ये सिर्फ दो देशों के लिए नहीं, बल्कि पूरे इंडो पैसिफिक क्षेत्र के लिए जरूरी है। दुनिया को कोरोना महामारी से निकालने के लिए कॉर्डिनेटिव अप्रोच की जरूरत है। भारत ने इसे मौका माना है। हमने बड़े स्तर पर रिफार्म प्रोसेस शुरू की है, जल्द इसके नतीजे सामने आएंगे।


ट्रम्प ने समाज बांटने की कोशिश की: मैटिस

अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने ट्रम्प पर समाज में विभाजन को बढ़ाने और अधिकारों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को ट्रम्प ने जिस तरह हैंडल किया है, वह इससे डरे हुए हैं। जेम्स मैटिस ने 2018 में रक्षा मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया था। वह सीरिया से सैनिकों की वापसी की ट्रम्प की घोषणा से नाराज थे।  यह पहली बार है जब अटलांटिका मैग्जीन में उनका लेख आया, जिसमें उन्होंने ट्रम्प प्रशासन की कड़ी आलोचना की है। मैटिस ने लिखा, ‘‘डोनाल्ड ट्रम्प मेरे जीवनकाल के पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्होंने अमेरिकियों को एकजुट करने की कोशिश नहीं की, यहां तक कि इसका दिखावा तक नहीं किया। उन्होंने हमें बांटने की कोशिश की।’’


अमेरिका: प्रदर्शनकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया

अमेरिका के मिनेसोटा में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद शुरू हुए प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया गया। अमेरिका की पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फ्लॉयड की मौत से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा में स्प्रे पेंट कर दिया। 


मंगलवार, 2 जून 2020

ADVT


दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर सिर्फ पास वालों को इजाजत

अनलॉक-वन में दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद बॉर्डर पर लोगों को आवाजाही की अनुमति नहीं मिली है। सोमवार सुबह से पुलिस दिल्ली जाने-आने वालों की सख्त जांच कर रही है। सिर्फ पास वालों को ही आवागमन की अनुमति है। इस बीच जांच के चलते दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर अभी से जाम  लगना शुरू हो गया है।


इससे पहले रविवार को ही दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, सोनीपत, फरीदाबाद और गुरुग्राम बॉर्डर पर सख्ती बरकरार रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि हरियाणा सरकार ने कैबिनेट की बैठक में ढील देने का फैसला लिया है।


नोए़डा में फिर मिले कोरोना के 48 नए मामले

गौतमबुद्धनगर जिले में कोरोना वायरस ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। एक दिन में 48 कोरोना के मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार शाम 4 बजे तक जिले में 9 कोरोना मरीज थे, लेकिन एनआइबी से प्राप्त हुई दूसरे चरण की 51 रिपोर्ट में 39 पॉजिटिव निकले। इनमें 21 मरीजों में साधारण फ्लू के लक्षण थे। सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है। इसी के साथ अब जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 453 हो गया है। इनमें 294 मरीज ठीक हो चुके और सात की मौत हो चुकी है। फिलहाल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 152 हो गया है।


गौतमबुद्धनगर में 30 जून तक बढ़ी धारा 144

 कोरोना संक्रमण को रोकने को लेकर शासन व जिला प्रशासन की तरफ से जारी हुए दिशा-निर्देशों के बाद अब गौतमबुद्धनगर पुलिस की तरफ से धारा-144 को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त कानून-व्यवस्था गौतमबुद्धनगर आशुतोष द्विवेदी ने धारा 144 को लेकर सोमवार काे दिशा निर्देश जारी किया है। इस दौरान जिले में पहले की अपेक्षा बड़े स्तर पर शर्तो के साथ छूट मिली है, लेकिन कंटेनमेंट जोन में केवल डॉक्टर, स्वास्थ, स्वच्छता व डोर स्टेप डिलिवरी के कार्य के अतिरिक्त किसी के आवागमन की अनुमति नही होगी।


संक्रमण को रोकने के लिए धारा 144 को लेकर जारी हुए आदेश के तहत सैलून-पार्लर स्टॉफ को बिना फेस शील्ड व ग्लब्स लगाए बाल काटने सहित अन्य कार्य नहीं करने की अनुमति नही होगी। 50 नहीं मात्र 30 लोग ही शादी समारोह में ले सकेंगे हिस्‍सा।  वहीं बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति के कोई वैवाहिक कार्यक्रम नही होगा। अनुमति मिलने के बाद भी 30 से अधिक लोग हिस्सा नही ले सकेंगे, शादी-बारात घर पर किसी भी रूप में शस्त्र नहीं ले जा सकेंगे। 


कंटेन्मेंट जोन नोएडा में भी खुले औद्योगिक व वाणिज्यिक दुकानें

 कंटेनमेंट जोन के इंडस्ट्रियल और वाणिज्यिक संस्थान खोले जाने को लेकर गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि  कंटेनमेंट जोन में आ रहे औद्योगिक व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को खोल दिया जाएगा। दरअसल, कंटेनमेंट जोन में उद्योगों को खोले जाने को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी ने उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक में साफ किया। इससे कंटेनमेंट जोन में इंडस्ट्रीज खोले जाने से उद्यमियों में खुशी छा गई है। बताया जा रहा है  कि इसके बाद कंटेनमेंट जोन के इर्द-गिर्द बैरिकेड कर औद्योगिक ईकाई बाहर कर दिया जाएगा। 


ADVT


ADVT


ADVT


ADVT


सोमवार, 1 जून 2020

भारत ही चीन के गलत मंसूबों को नाकाम करेगा: अमेरिकी सांसद

एक अमेरिकी सीनेटर ने कहा है कि संपन्न, ताकतवर और लोकतांत्रिक भारत ही चीन के गलत मंसूबों को नाकाम करेगा। चीन और अमेरिका में मौजूदा दौर में तनाव बहुत बढ़ा हुआ है। दोनों देशों में कोरोनावायरस, हॉन्गकॉन्ग में नया सुरक्षा कानून और दक्षिण चीन सागर जैसे मुद्दों को लेकर टकराव बढ़ गया है।


टेक्सास से रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कॉर्निन ने गुरुवार को ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने वॉल स्ट्रीट जर्नल में विदेश मामलों के जानकार वॉल्टर रसेल मीड के एक लेख को शेयर किया, इसमें कहा गया है कि अमेरिका को भारत की विकास दर को उठाने में मदद करनी चाहिए। 


जॉर्ज फ्लॉयड: अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में विरोध की आग

अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में हुई मौत का मामला गरमाता जा रहा है। छह दिनों से देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस दौरान चार हजार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कई शहरों में कर्फ्यू लगे होने के बाद भी लोग सड़कों पर लूटपाट और आगजनी कर रहे हैं। पुलिस पर हमले कर रहे हैं। दुनियाभर में हजारों लोग फ्लॉयड के समर्थन में विरोध कर रहे लोगों के लिए मार्च निकाल रहे हैं।


फ्लॉयड की गर्दन पर घुटना रखने वाले पुलिस अफसर को 27 मई को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर थर्ड डिग्री हत्या का आरोप लगाया गया है। इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सोमवार को उसे 8 जून को अदालत में पेश होने के लिए कहा है।


यूरोप: पर्यटन उद्योग बचाने के लिए बॉर्डर खोलने की तैयारी

यूरोपीय देशों में ऑफिस, रेस्तरां और कुछ उद्योग खुल चुके हैं। अब इन देशों की सरकारें पर्यटन उद्योगों को बचाने की योजना बना रही है। इसके लिए ये देश बॉर्डर खोलने की तैयारी कर रहे हैं, खासकर शेंगेन क्षेत्र के देश। इस क्षेत्र में 26 देश हैं। इस क्षेत्र में शामिल देशों के लोगों को यहां घरेलू यात्रा की तरह आवागमन की अनुमति है।


यह लक्जमबर्ग के शेंगेन शहर में 1985 में हुए समझौते का हिस्सा है। बॉर्डर खोलने के लिए यूरोपीय अधिकारी नई गाइडलाइंस तैयार कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सब ठीक रहा तो बुल्गारिया, सर्बिया की सीमाएं 1 जून से खुल जाएंगी। वहीं ग्रीस ने यूरोपीय देशों समेत 29 देशों की सूची तैयार की है।


अमेरिका ने चीनी छात्रों को आने से रोका

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से संबंध रखने वाले चीनी छात्रों और शोधकर्ताओं के देश में प्रवेश पर रोक लगाने की घोषणा की है। ट्रम्प ने कहा कि चीन अपनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के आधुनिकीकरण के लिए संवदेनशील अमेरिकी टेक्नोलॉजी और बौद्धिक संपदा को हासिल करने का अभियान चला रहा है।


यह स्थिति अमेरिका के लिए जोखिम भरी है। इस मामले पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि अमेरिका शीत युद्ध की योजना बना रहा है। अमेरिका चीनी छात्रों के कानूनी अधिकारों का उल्लंघन न करे। वह नस्लवादी रुख न अपनाए।


अमेरिकी संसद में चीन के खिलाफ 60 बिल लंबित

अमेरिकी संसद में चीन के खिलाफ 60 बिल लंबित होने के बारे में उन्होंने कहा- मैं नहीं जानता कि इनमें से कौन से बिल राष्ट्रपति तक पहुंचेंगे। पिछले सप्ताह चीन के उईगर मुसलमानों से जुड़ा बिल लाया गया था। मैं सांसदों से अपील करूंगा कि वे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को आगे बढ़ने से रोकने और अमेरिकी लोगों को सुरक्षित रखने में प्रशासन की मदद करें।


चीन लंबे समय से भारत के लिए खतरा पैदा कर रहा है: पोम्पियो

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि अमेरिका चीनी सेना की क्षमताओं को देखते हुए भारत समेत दुनिया में अपने सहयोगी देशों को साथ ले सकता है। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में पोम्पियो ने कहा- चीन की सेना ने जो तरक्की हासिल की है, उसको सच माना जा सकता है। शी जिनपिंग सैन्य ताकत बढ़ाने चाहते हैं। चीन लंबे समय से भारत के लिए खतरा पैदा कर रहा है। उससे निपटने के लिए कई देशों का साथ ले सकते हैं।


पोम्पियो के मुताबिक, “अमेरिकी  रक्षा विभाग चीनी सेना से होने वाले खतरे को समझने के लिए सभी जरूरी उपाय कर रहा है। मुझे भरोसा है कि राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व में हमारी सेना, रक्षा विभाग और सैन्य संस्थान इतने मजबूत हैं कि अमेरिकी लोगों की हिफाजत हमेशा कर सकेंगे। 


व्हाइट हाउस के सामने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए

अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में विरोध बढ़ता जा रहा है। लोग छह दिन से देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक चार हजार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वॉशिंगटन डीसी समेत 40 शहरों में कर्फ्यू लगाया जा चुका है। रविवार रात को भी प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस के सामने काफी प्रदर्शन किया, लिहाजा सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, शुक्रवार को व्हाइट हाउस के सामने प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कुछ देर के लिए अंडरग्राउंड बंकर में ले जाना पड़ा था।


न्यूज चैनल सीएनएन के मुताबिक, वॉशिंगटन समेत 15 शहरों में करीब 5 हजार नेशनल गार्ड्स की तैनाती की गई है। जरूरत पड़ने के लिहाज से 2 हजार गार्ड्स को मुस्तैद रहने को कहा गया है।


28 साल पहले अमेरिका भागा जालसाज, पटियाला लौटा तो सीबीआई ने पकड़ा

पटियाला. पंजाब से धोखाधड़ी के मामले में अमेरिका भागा आरोपी 28 साल बाद सीबीआई की गिरफ्त में आया। उसके पकड़े जाने की कहानी दिलचस्प है। दरअसल, आरोपी निर्मल सिंह (65 साल) सातिर जालसाज है। उसने 1985 में ढाई लाख रु. की ठगी की थी। इसके बाद 1991 में हाईप्रोफाइल केस की जांच सीबीआई को सौंपी गई तो उसके परिवार ने निर्मल सिंह को मृत बताया था। लेकिन असल में वह जांच एजेंसियों को चकमा देकर विदेश जा चुका था। अब वह कोरोना के डर से वापस अपने घर पटियाला लौटा तो सीबीआई ने उसे दबोच लिया।


कोच्चि: हर खाली जगह पर सब्जियां उगा दीं

लॉकडाउन में केरल की एक पंचायत ने नई कृषि क्रांति खड़ी कर दी है। जब 23 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन के घोषणा हुई थी, तभी एर्नाकुलम जिले की वडक्ककेरा ग्राम पंचायत ने तय किया वे इस समय का बखूबी इस्तेमाल करेंगे। सामूहिक चर्चा के बाद तय हुआ कि गांव की खाली पड़ी जगह, घरों के आसपास और छतों पर सब्जियां उगाएंगे।


पहले हफ्ते करीब 4800 परिवार इस मुहिम में जुड़े। कुछ ही दिनों में गांव के 10 हजार 312 परिवारों में 9417 परिवार जुड़ चुके हैं। अब केरल सरकार के कृषि विभाग ने इन किसानों के लिए बाजार भी तैयार कर दिया है, जहां सभी अपनी उपज बेच सकते हैं। पंचायत की तरफ से बेस्ट फार्म और बेस्ट किसान को अवॉर्ड भी दिया जा रहा है।


द वेजिटेबल फार्मिंग चैलेंज मुहिम के तहत खुद को सब्जियों के मामले में आत्मनिर्भर बनाने वाले इस गांव के परिवारों ने पहले छोटे-छोटे समूह बनाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने-अपने घरों के आसपास खाली पड़ी जगहों को साफ किया। इसके बाद इनकी जुताई कर इन्हें सब्जी बोने लायक खेत में तब्दील किया।


उत्तरप्रदेश: बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 378 नए मरीज मिले

यहां बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 378 नए मरीज मिले। यह एक दिन में संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। इससे पहले 20 मई को 339 मरीज मिले थे। अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 8075 हो गई है। उधर, अनलॉक-1 के तहत आज से राज्य में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक बाजार खुल रहे हैं। बस सेवाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि, कंटेनमेंट जोन में पाबंदियां 30 जून तक रहेंगी।


महाराष्ट्र: प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2487 नए केस सामने आए

प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2487 नए केस सामने आए। संक्रमितों की संख्या 67 हजार 655 हो गई है। 89 लोगों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार 286 हो गया है। 29 हजार 329 लोग ठीक हो चुके हैं। इस बीच राज्य में सोमवार से शुरू हुए अनलॉक-1 का असर मुंबई की सड़कों पर दिखा। वाशी टोल ब्रिज के पास सुबह से ही करीब 2 किलीमीटर लंबा जाम लग गया। 


मध्यप्रदेश: बीते 24 घंटे में 198 संक्रमित मिले

यहां बीते 24 घंटे में 198 संक्रमित मिले, 7 की मौत हुई। नए संक्रमितों में से इंदौर में 55, भोपाल में 45, अनूपपुर में 12, उज्जैन और बड़वानी में 10-10, सागर में 8 और विदिशा में 7 संक्रमित मिले। राज्य में अब तक 8089 मरीज हो गए हैं। राज्य में 4842 लोग ठीक हो चुके हैं और 2897 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में 398 लोग स्वस्थ हुए। शिवराज सरकार ने लॉकडाउन 15 जून तक बढ़ा दिया है। 


दिल्ली की सीमा को एक हफ्ते के लिए सील किया

दिल्ली की सीमा को एक हफ्ते के लिए सील कर दिया गया है। दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस फैसले के विरोध में प्रदर्शन करने राजघाट पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। लॉकडाउन के बीच ऐसे प्रदर्शन करने पर रोक है।


कोरोना: देश में अब 1 लाख 91 हजार 356 केस

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 91 हजार 356 हो गई है। कोरोना टेस्टिंग की जिम्मेदारी संभाल रही इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के दिल्ली मुख्यालय तक संक्रमण पहुंच चुका है। यहां रविवार को एक सीनियर साइंटिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये वैज्ञानिक पिछले दिनों मुंबई से दिल्ली आए थे और उन्होंने आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर बलराम भार्गव और अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की। 


नोएडा: प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात अधिकारी कोरोना पॉजिटिव

प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात एक अधिकारी और उनकी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने सीएमओ को ई-मेल कर जानकारी दी और उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हो गए। सेक्टर-21 जलवायु विहार निवासी 55 वर्षीय पीड़ित प्रधानमंत्री कार्यालय में अधिकारी हैं।


बताया गया कि उनकी पत्नी के ऑफिस में कुछ दिन पहले एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला था, जिसके बाद वह होम क्वारंटाइन हो गईं। क्वारंटाइन के दौरान दंपती को खांसी और बुखार की शिकायत होने लगी। इसपर उन्होंने दिल्ली के कोविड अस्पताल में अपनी कोरोना जांच कराई। शुक्रवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी उन्होंने मेल के जरिये सीएमओ को दी।


शनिवार, 30 मई 2020

ओमान: 811 नए मामले

ओमान में शुक्रवार को 811 नए मामले सामने आए। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,820 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ओमान के 315 नागरिकों समेत सभी नए मामले सामुदायिक संपर्क से जुड़े हैं। देश में अब तक 2,177 मरीज बीमारी से ठीक हुए हैं, जबकि 40 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने लोगों से क्वारैंटाइन नियम का पालन करने और सार्वजनिक जगहों पर नहीं जाने का आग्रह किया है।


मैक्सिको: 9415 मौतें

मैक्सिको में 24 घंटे में 371 लोगों की मौत हुई है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 9415 हो गई है। उप स्वास्थ्य मंत्री हुगो लोपेज-गेटेल ने बताया कि इस दौरान मरीजों की संख्या 3227 बढ़ने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84 हजार 627 हो गई है।


द.अफ्रीका: 1800 से ज्यादा नए केस मिले

दक्षिण अफ्रीका में मार्च में संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। उसके बाद से शुक्रवार को पहली बार सबसे ज्यादा 1837 नए केस मिले हैं। देश में अब संक्रमितों की संख्या 29 हजार 240 हो चुकी है। वहीं, एक दिन में 34 लोगों की मौत हुई है। इसके सा ही देश में मरने वालों की संख्या 611 हो चुकी है। यहां अब तक 15 हजार 93 लोग ठीक हो चुके हैं। 24 घंटे में 24 हजार 452 टेस्ट किए गए हैं। कुल 6 लाख 80 हजार से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं।


पेरू: 1.48 लाख लोग संक्रमित

पेरू में 24 घंटे में संक्रमण के 6506 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 1 लाख 48 हजार 285 मामले मिल चुके हैं। देश में एक दिन में अब तक 131 लोगों की जान गई है। यहां मौतों का आंकड़ा 4230 हो गया है। दक्षिण अमेरिका में ब्राजील के बाद यह दूसरा सबसे संक्रमित देश है।


जर्मनी: संक्रमण के 738 नए मामले

जर्मनी में 24 घंटे में 738 नए मामले सामने  हैं। संक्रमितों की संख्या 1 लाख 81 हजार 196 हो गई है। वहीं, एक दिन में 39 लोगों की मौत हुई है। देश में मृतकों की संख्या 8,489 हो चुकी है। वहीं, यहां 1 लाख 65 हजार लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।


फ्रांस: 24 घंटे में 52 की मौत

फ्रांस में 24 घंटे में 52 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 28,714 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक यहां 1 लाख 1 हजार 390 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इनमें से 17,904 की हालत गंभीर है। 67,803 मरीजों के स्वस्थ्य होने के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। वहीं, अब तक 28,714 की मौत हुई है।


ब्राजील: 24 घंटे में 1124 जानें गईं

ब्राजील में 27 हजार 944 की जान जा चुकी है। यह आंकड़ा स्पेन (27,121) से ज्यादा है। ब्राजील में एक दिन में 1,124 लोगों ने दम तोड़ा है। यह अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां मरीजों की संख्या 4.68 लाख से ज्यादा है।


अमेरिका: एक दिन में 1225 मौतें

अमेरिका में 24 घंटे में 1225 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या एक लाख चार हजार 542 हो चुकी है। देश के सबसे संक्रमित राज्य न्यूयॉर्क को 8 जून से खोलना शुरू किया जाएगा। गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि गैर-जरूरी कंस्ट्रक्शंस और मैन्युफैक्चरिंग खोले जाने के बाद लगभग चार लाख लोग काम पर जाएंगे। यहां बसों और ट्रेनों का हमेशा साफ किया जा रहा है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम लोगों के लिए बिल्कुल सुरक्षित होगा। उधर, वॉशिंगटन में तीन महीने से जारी स्टे-ऐट-होम ऑर्डर 31 मई को हटा दिया जाएगा।


तुर्की: 2 महीने बाद मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई

तुर्की में दो महीने बाद मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। सरकार यहां मई महीने में लगातार प्रतिबंधों में राहत दे रही है। देश में सैलून, मॉल और ब्यूटी पार्लरों को खोल दिए गए हैं। राष्ट्रपति रेजेप तैय्यप अर्दोआन ने कहा कि सोमवार से रेस्टोरेंट, लाइब्रेरी, कैफे, समुद्र तट को खोल दिया जाएगा।


रूस: एक दिन में 8952 संक्रमित मिले

रूस में 24 घंटे में 8952 संक्रमित मिले हैं और 181 लोगों की जान गई है। यहां संक्रमण के मामले 3.96 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद रूस तीसरा सबसे संक्रमित देश है। 


मिस्र: सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने का आदेश

मिस्र में सरकार ने शनिवार से निजी ट्रांसपोर्ट और सरकारी ऑफिस में मास्क पहनने का आदेश दिया है। प्रधानमंत्री मुस्तफा मडबॉली ने कहा कि उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। देश में अगले दो हफ्ते के लिए रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा। यहां अब तक 879 लोगोंकी मौत हो चुकी है, जबकि 22 हजार 82 लोग संक्रमित हैं।


कोरोना की लड़ाई में जुड़े कर्मचारियों को 50 लाख का बीमा मिलेगा

कोरोना की रोकथाम और उपचार करने वाले लोगों को 50 लाख रुपए का बीमा सुरक्षा कवच देने का फैसला लिया गया है। यह योजना 30 सिंतबर 2020 तक लागू रहेगी। शुक्रवार को सरकार ने आदेश जारी किए। सेवा के दौरान संबंधित कर्मचारी कोरोना से मौत होने पर उनके परिजन को 50 लाख रुपए की अनुदान राशि दी जाएगी। यह योजना सभी नगर निकायों और राज्य शासकीय सार्वजनिक उपक्रमों में भी लागू की जाएगी।


मुंबई में कोरोना का ग्रोथ रेट 4.93%

बीएमसी ने 22 मई से 28 मई के बीच एक सप्ताह का मुंबई में कोरोना के डेली ग्रोथ रेट का आंकड़ा जारी किया है। इसके मुताबिक, कोरोना का ग्रोथ रेट गिरकर 4.93 प्रतिशत रह गया है। जबकि इसके पहले 21 से 27 मई के बीच मुंबई में कोरोना का ग्रोथ रेट 5.17 प्रतिशत था। मार्च और अप्रैल में कोरोना के मामले सबसे कम थे। मई के आखिरी सप्ताह तक वहां सबसे तेजी से कोरोना के मामले बढ़े हैं।


शुक्रवार को सबसे ज्यादा मुंबई डिवीजन में 58 मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में राज्य में 116 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ मौत का आंकड़ा 2098 पर पहुंच गया। शुक्रवार को मरने वालों में मुंबई डिवीजन से 58, नासिक डिवीजन से 32, पुणे डिवीजन से 16, कोल्हापुर डिवीजन से 3, औरंगाबाद डिवीजन से 5 और अकोला डिवीजन से 2 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 77 पुरुष और 39 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 48 की उम्र 60 साल से ज्यादा, 55 की उम्र 40 से 60 के बीच और 13 की उम्र 40 साल से कम है। इनमें से 65% मरीजों में डायबिटीज, हृदय रोग और हाइपरटेंशन जैसी समस्या थी।


62 हजार संक्रमितों में से 43.3% ठीक होकर घर गए

बई. पिछले 24 घंटे में राज्य के लिए एक अच्छी खबर सामने आई। यहां एक दिन में 8,381 ज्यादा मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। देश के किसी भी राज्य में यह एक दिन में ठीक हुए मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। अब तक 26 हजार 997 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। यानी अब तक कुल 43.3% संक्रमित मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वहीं, 24 घंटे में कोरोना के 2,682 नए मरीज मिले। कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 62 हजार 228 हो गया है।


उत्तरप्रदेश: राज्य में प्रवासियों की वजह से गांवों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है

उत्तरप्रदेश: राज्य में प्रवासियों की वजह से गांवों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को कोरोना के 275 मरीज मिले और 4 की मौत हुई। राज्य में अब तक 7445 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 1820 प्रवासी हैं। राज्य में इस बीमारी से 201 मौत हो चुकी हैं।


संक्रमण के 192 नए मामले सामने आए और 13 मौतें हुईं

मध्यप्रदेश: शुक्रवार को संक्रमण के 192 नए मामले सामने आए और 13 मौतें हुईं। इंदौर में 84, सागर में 27, भोपाल में 22 और उज्जैन में 19 मरीज मिले हैं। इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7645 हो गई। अब तक 4269 मरीज ठीक हुए और 334 की जान गई है। 


महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2098 लोगों ने जान गंवाई

देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 1 लाख 73 हजार 916 मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 8101 मरीज मिले। रिकॉर्ड 11 हजार 729 ठीक हुए, जबकि 269 की मौत हुई। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 116 मरीजों की जान गई। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 62 हजार के पार हो गया। उधर, दिल्ली में भी रिकॉर्ड 1106 संक्रमित बढ़े और 82 ने जान गंवाई। लगातार दूसरे दिन 1 हजार से ज्यादा मरीज बढ़ने पर दिल्ली सरकार ने 5 बड़े होटलों से उनके कैंपस कोरोना हॉस्पिटल के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए मांगे हैं।


कल महाराष्ट्र में 2682, दिल्ली में 1105, तमिलनाडु में 874, गुजरात में 372, राजस्थान मे 298, पश्चिम बंगाल में 277, उत्तरप्रदेश में 275, कर्नाटक में 248, हरियाणा में 217, उत्तराखंड में 216, बिहार में 174, जम्मू-कश्मीर में 128 और असम में 144 मरीज मिले। इनके अलावा 341 मरीजों और बढ़े, लेकिन ये किन राज्यों से हैं यह स्पष्ट नहीं हो सका।


पाकिस्तान-बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को न्याय मिला

सीएए के जरिए पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों से आए लोगों को न्याय मिला। आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कानून में बदलाव किया। पॉक्सो का फैसला बहुत साहसिक था। इसमें मौत की सजा का प्रावधान किया गया। 


गुरुवार, 28 मई 2020

संबित पात्रा में दिखे कोरोना के लक्षण

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। उन्हें गुड़गांव के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि अभी तक उनकी रिपोर्ट पॉजटिव नहीं आई है। बता दें कि आम से लेकर खास आदमी तक कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। 


संबित पात्रा बीजेपी  के राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के साथ ही साथ मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। वे एमबीबीएस के साथ-साथ मास्टर अॉफ सर्जरी (एमएस) भी हैं। 2003 में उन्होंने यूपीएससी की कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा उतीर्ण की थी और हिंदू राव अस्पताल, दिल्ली में बतौर मेडिकल अॉफिसर ज्वाइन किया था। इसके बाद वे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने। संबित पात्रा  मूलतः ओडिशा के रहने वाले है।


ADVT.


रूस: 101 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत

रूस में महामारी से 101 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई है। हालांकि, स्वास्थ्यकर्मियों का मानना है कि ऑफिशियल आंकड़ों और वास्तविक आंकड़ों में काफी अंतर है। संक्रमण के मामले में अमेरिका और ब्राजील के सबसे ज्यादा प्रभावित देश रूस है। यहां 3.62 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 3968 लोगों की मौत हो चुकी है।


स्पेन: 27 हजार से ज्यादा मौतें

स्पेन में बुधवार से कोरोना से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए 10 दिन का राष्ट्रीय शोक रखा जाएगा। देश में 27 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सरकार के प्रवक्ता और वित्त मंत्री, मारिया यीशु मोंटेरो ने कहा कि जान गंवाने वाले 10 में से आठ की उम्र 70 साल से ज्यादा थी। ये वे लोग थे जो स्पेन को आगे ले जाने में सक्षम थे। इस दौरान देशभर के 14,000 से ज्यादा सरकारी इमारतों, 140 नौसैनिक जहाजों और विदेश में स्पेन दूतावास पर झंडे आधे झुका दिए गए हैं।


अमेरिका: 62 हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका में लगभग 62 हजार 344 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित और 291 की मौत हो चुकी है। वास्तविक संख्या इससे ज्यादा भी हो सकती है। उधर, अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 1 लाख से ज्यादा हो गया है। यह दुनिया के किसी भी देश में सबसे ज्यादा मौतें हैं।


न्यूजीलैंड: अस्पतालों में एक भी मरीज नहीं

न्यूजीलैंड अब महामारी पर लगभग नियंत्रण पा चुका है। यहां के अस्पतालों में अब एक भी कोरोना मरीज भर्ती नहीं हैं। देश में 21 लोगों की मौत हुई थी और 1504 मामले सामने आए थे। इनमें 1462 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21 एक्टिव केस हैं।


लद्दाख में भारत चीन जितने सैनिक तैनात रखेगा: रिपोर्ट

न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों बैठकों में मोदी और राजनाथ को चीन की हरकतों पर भारतीय सेना के जवाब की जानकारी दी गई। मीटिंग में दो अहम फैसले लिए गए। पहला- इस क्षेत्र में सड़क निर्माण जारी रहेगा। दूसरा- भारतीय सैनिकों की तैनाती उतनी ही रहेगी जितनी चीन की है।


चीन ने लद्दाख में सैनिक बढ़ाए

चीन ने पिछले कुछ दिनों में लद्दाख और उत्तरी सिक्किम में नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास सैनिकों की संख्या बढ़ाई है। चीन की फौज ने भारतीय इलाकों में घुसपैठ कर अस्थाई ठिकाने भी बनाए हैं। इससे दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव बढ़ रहा है। इस महीने तीन बार सैनिकों की झड़प भी हो चुकी है।


जंग की तैयारियां तेज करें: राष्ट्रपति शी जिनपिंग

चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग ने सेना से कहा है कि ट्रेनिंग और जंग की तैयारियां तेज कर दें। सबसे मुश्किल हालात को ध्यान में रखते हुए खुद को तैयार करें और देश के आधिपत्य (सॉव्रिन्टी) के लिए मजबूती से डटे रहें। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक जिनपिंग ने कहा कि उलझे हुए मसलों को मुस्तैदी और असरदार तरीके से डील करें।


जिनपिंग ने मंगलवार को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और पीपुल्स आर्म्ड पुलिस फोर्स के डेलिगेशन की प्लेनरी मीटिंग में ऐसा कहा। उन्होंने किसी खतरे का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन उनका बयान ऐसे समय आया है जब बॉर्डर पर चीन और भारत के जवानों के बीच तनाव बना हुआ है।


मैक्सिको: 8,597 मौतें

मैक्सिको में 24 घंटे में 463 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 8,597 हो गई है। महामारी विज्ञान मंत्रालय के निदेशक जोस लुइस अलोमिया ने बताया कि यहां 3,463 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 78,023 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक दिन पहले यहां 3455 नए मामले सामने आए थे और 501 लोगों की मौत हुई थी।


चिली: 82,289 संक्रमित

चिली में अब तक 82,289 मामले सामने आए हैं और यहां 841 लोगों की मौत हुई है। 24 घंटे में 4328 मरीज मिले, जबकि 35 लोगों की जान जा चुकी है। अब तक यहां 33,540 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। मामले बढ़ने के कारण स्वास्थ्य मंत्री जेमी मनालिच ने राजधानी सैंटियागो और महानगर क्षेत्र में लॉकडाउन 29 मई से आगे बढ़ाने की घोषणा की।


मिस्र: लगभग 20 हजार मामले

मिस्र में संक्रमण के 910 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 19,666 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने खालीद मुगाहेद ने बताया कि 24 घंटे में 910 नए मामले सामने आए हैं और 19 लोगों की मौत हुई है। अब तक यहां 816 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 5205 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।


तुर्की: 1035 मामले सामने आए

तुर्की में 1035 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 59 हजार 797 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री फाहरेतिन कोजा ने बुधवार को बताया कि 24 घंटे में 34 लोगों की मौत हुई है। अब तक यहां 4431 लोग जान गंवा चुके हैं। 24 घंटे में 1286 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। एक दिन में यहां कोरोना के 21,043 टेस्ट किए गए हैं। अब तक कुल 18 लाख 94 हजार 650 टेस्ट हो चुके हैं।


ब्राजील: 4.14 लाख संक्रमित

ब्राजील में 24 घंटे में 1086 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां मौतों का आंकड़ा 25 हजार 687 हो गया है, जबकि मरीजों की संख्या 4 लाख 14 हजार से ज्यादा हो गई है। यह अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश है।


अमेरिका रूस को 150 वेंटिलेंटर और भेजेगा

अमेरिका रूस को शनिवार को 150 वेंटिलेटर्स और भेजेगा। वाययर मेडिकल कंपनी के प्रतिनिधि पैट्रिक ओ'कॉनर ने इसकी जानकारी दी। कॉनर ने बताया कि 150 और एलटीवी 2200 वेंटिलेटर्स शनिवार को भेजे जाएंगे। पिछले हफ्ते अमेरिका ने 50 वेंटिलेटर्स भेजे थे। अमेरिका रूस को कुल 50 लाख 60 हजार डॉलर के उपकरण भेजेगा।


अमेरिका: 24 घंटे में करीब 1500 मौतें

अमेरिका में 24 घंटे में लगभग 1500 मौतें हुई हैं, जबकि 20 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। यहां मौतों का आंकड़ा एक लाख 2 हजार से ज्यादा हो गया है। वियतनाम, इराक, अफगानिस्तान और कोरिया की 44 साल की लड़ाई में जितनी जान गई, 3 महीने में करीब उतनी ही मौतें अमरिका में हुई हैं। वॉशिंगटन डीसी में शुक्रवार से स्टे-ऐट-होम ऑर्डर हटाया लिया जाएगा। मेयर म्युरियल बॉउजर ने बुधवार को इसकी घोषण की।


खाड़ी देशों में 2 लाख से ज्यादा संक्रमित

खाड़ी देशों में संक्रमण का आंकड़ा दो लाख के पार हो गया है। यहां सऊदी अरब में सबसे ज्यादा 78 हजार 541 मामले सामने आए हैं, जबकि 425 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी में सरकार ने प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू कर दी है। खाड़ी देशों में कुवैत, कतर, बहरीन, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश हैं।


द.कोरिया: 79 नए केस मिले

दक्षिण कोरिया में बुधवार को 79 नए केस मिले हैं। 5 अप्रैल के बाद पहली बार इतना केस मिला है। माना जा रहा था कि दक्षिण कोरिया ने महामारी पर नियंत्रण पा लिया है। लेकिन, यहां पाबंदियों में ढील देने के बाद मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। अधिकारियों को संक्रमण की दूसरी लहर का डर है।


कोरोना: दुनिया में अब तक 58.03 लाख संक्रमित

दुनिया में अब तक 58 लाख 3 हजार 785 लोग संक्रमित हैं। 25 लाख 8 हजार 944 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 57 हजार 714 हो गया है। रूस में 24 घंटे में 8371 नए केस मिले हैं और 174 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही देश में मौतों का आंकड़ा 4142 हो गया है, जबकि 3 लाख 79 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।


ADVT


ADVT


राजस्थान: यहां गुरुवार को संक्रमण के 131 मामले सामने आए

यहां गुरुवार को संक्रमण के 131 मामले सामने आए। इनमें से झालावाड़ में 69, पाली में 13, भरतपुर में 12, कोटा में 8, जयपुर में 7, नागौर में 5, दौसा में 4, जबकि अजमेर में 1 मरीज मिला। राज्य में आ 4 संक्रमित ठीक हुए और 4 की मौत हुई। राज्य के सभी 33 जिलों तक पहुंच गया। आखिरी बचे बूंदी जिले में भी बुधवार रात को पहली संक्रमित मरीज मिली।


प्रवासियों की वजह से गांवों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है

उत्तरप्रदेश: राज्य में प्रवासियों की वजह से गांवों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 261 मरीज मिले। राज्य में अब तक 6983 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 1820 प्रवासी हैं। बुधवार को मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, गोरखपुर और मुजफ्फरनगर में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। राज्य में इस बीमारी से अब तक 182 मौत हो चुकी हैं।


24 घंटे में संक्रमण के 2190 नए मामले सामने आए

बीते 24 घंटे में संक्रमण के 2190 नए मामले सामने आए, 964  मरीज ठीक हुए और 105 की मौत हुई। राज्य में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 56 हजार 948 हो गई है। 17 हजार 918 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 1897 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। सबसे ज्यादा 1097 मौतें मुंबई में हुईं हैं। शहर में कोरोना के 1044 नए मामलों के साथ ही संक्रमितों की संख्या 33 हजार 835 हो गई है।


मध्यप्रदेश: राज्य के 52 में से 51 जिलों में संक्रमण

राज्य के 52 में से 51 जिलों में संक्रमण पहुंच गया है। कटनी में 9 साल की बच्ची संक्रमित मिली है। यह जिले में कोरोना का पहला मामला है। अब निवाड़ी जिला ही संक्रमण से बचा है। प्रदेश में बुधवार रात तक 237 नए मामले सामने आए। इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7261 हो गई है। 8 नई मौतों की पुष्टि हुई। 


कोरोना: देश में 1 लाख 58 हजार 893 केस

देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 58 हजार 893 हो गई। बुधवार को 1 लाख 16 हजार 41 सैम्पल की जांच की गई। यह एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 23 मई को 1 लाख 15 हजार 364 सैम्पल की जांच की गई थी। 19 मई के बाद 25 और 26 मई को छोड़कर हर दिन एक लाख से ज्यादा जांच हुई हैं। 25 मई को 90 हजार 170 और इसके अगले दिन 92 हजार 528 रिपोर्ट आई थीं। अब तक कुल 32 लाख 42 हजार 160 सैम्पल जांचे जा चुके हैं। 


बुधवार, 27 मई 2020

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों गिरफ्तार

गौतम बुध नगर।  लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में जारचा पुलिस और गोतस्करों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक गोतस्कर पुलिस की गोली से घायल हो गया। इन तस्करों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम डीसीपी की ओर से घोषित किया गया था। जारचा थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में हुई यह दूसरी मुठभेड़ है।


गौतमबुद्ध नगर: जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 77 लोगों के खिलाफ मुकदमा

गौतमबुद्ध नगर जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को 77 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि कोविड-19 की वजह से जिले में लॉकडाउन व धारा-144 लागू है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने 200 जांच चौकियों पर अवरोधक लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान 1,585 दुपहिया वाहनों का चालान किया गया, जबकि नौ वाहनों जब्त किए गए। सिंह ने बताया कि 14,500 रुपये पुलिस ने शमन शुल्क के रूप में वसूले और 77 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 


नोएडा-ग्रेटर नोएडा:कोरोना केस मिलने सोसायटी नहीं अब सील होगा सिर्फ टावर

जिला प्रशासन के अनुरोध पर प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमित पाए जाने के नियम में बदलाव किया है । अब यदि सोसायटी के किसी टावर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलेगा तो सोसायटी के बजाय सिर्फ उस टावर को सील किया जाएगा। सरकार के नए नियम से जिले की विभिन्न सोसायटी में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी। जिले में बड़ी संख्या में सोसा सोसायटियों में कोरोना के मामले लगातार मिल रहे हैं। नियम के तहत अभी तक सोसायटी में यदि कोई मामला मिलता है तो जिला प्रशासन के द्वारा पूरी सोसायटी को सील कर दिया जाता है। जिले में वर्तमान में 10 से अधिक सोसायटी सील है । एक मामला पाए जाने पर पूरी सोसायटी सील होने से सोसायटी में रहने वाले लोगों में नाराजगी बढ़ रही थी।


बुधवार को इको विलेज सोसायटी के लोगों ने इस बात को लेकर हंगामा भी किया था। सोसायटी के लोगों ने नाराजगी जताई थी और मांग की थी कि सिर्फ उस टावर को सील किया जाए जिसमें संक्रमित व्यक्ति मिला है । मांग के समर्थन सोसायटी के लोगों ने विधायक तेजपाल नागर से भी मुलाकात की थी।


ग्रेटर नोएडा : देह व्यापार के आरोप में महिला समेत 6 लोग गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के बीटा दो कोतवाली क्षेत्र के सिग्मा एक सेक्टर स्थित गेस्ट हाउस में देह व्यापार रैकेट संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमारी कर गेस्ट हाउस मालिक, दो महिलाओं समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि गेस्ट हाउस प्रबंधक बिना आइडी के ही लोगों को कमरा किराए पर देता था जो कि नियमों के खिलाफ है।


पुलिस का दावा है गेस्ट हाउस मालिक की मिलीभगत से यह धंधा संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने गेस्ट हाउस से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है। पुलिस बुधवार को सभी आरोपितों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करेगी। डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सिग्मा एक सेक्टर स्थित गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित होने के संबंध में सूचना मिली थी। गेस्ट हाउस में लड़कियों के लिए ग्राहक भी भेजे जाते थे। गेस्ट हाउस में ड्यूटी पर तैनात प्रबंधक की तरफ से भी कोई रोक टोक नहीं की जाती थी। पुलिस ने मामले में गेस्ट हाउस मालिक अनीश कश्यप, प्रबंधक दीपाल कृष्ण, राहुल शर्मा, नीरज कुमार व दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से सात मोबाइल, टैबलेट, स्कूटी, दो मोटरसाइकिल, 12 हजार रुपये, मेकअप का सामान, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, होटल रजिस्ट्रर बुक बरामद की है।


प्राचीन भारत के इतिहास में 'सेक्‍युलर' राज्‍यपद्धति का उल्लेख नहीं

अनादि काल से ‘हिन्‍दू राष्‍ट्र’ ही भारत की पहचान थी। त्रेतायुग के राजा हरिश्‍चंद्र और प्रभु श्रीराम, द्वापरयुग के महाराजा युधिष्‍ठिर, कलियुग के राजा हर्षवर्धन, अफगानिस्‍तान के राजा दाहिर, मगध के सम्राट चंद्रगुप्‍त, विक्रमादित्‍य, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज आदि का राज्‍य कभी ‘सेक्‍युलर’ नहीं था, अपितु ‘हिन्‍दू राष्‍ट्र’ ही था । इस्‍लामी एवं ब्रिटिश शासनकाल में भी हिन्‍दू राजाओं ने यह पहचान बनाए रखी थी ।



१९४७ में भारत का विभाजन तो केवल धर्म के आधार पर ही हुआ था । इसलिए विभाजन के पश्‍चात पाकिस्‍तान ‘इस्‍लामिक रिपब्‍लिक ऑफ पाकिस्‍तान’ तथा वर्ष १९७१ के पश्‍चात पाकिस्‍तान से स्‍वतंत्र हुआ बांग्‍लादेश ‘इस्‍लामिक रिपब्‍लिक ऑफ बांग्‍लादेश’ के रूप में पहचाना जाने लगा, तो फिर शेष भारत को ‘हिन्‍दू राष्‍ट्र’ क्‍यों घोषित नहीं किया गया ? निश्‍चितरूप से इसके पीछे षड्‍यंत्र था । अधिकांश हिन्‍दू राजाओं के राज्‍यों का विलय कर बनाए गए भारत को पंथनिरपेक्ष पद्धति से चलाने का विचार ही अनुचित था ।


यूरोपीयन-ईसाई अवधारणा है सेक्‍युलर शब्‍द ! ७ दिसंबर १८९१ को ‘रिजनर’ नियतकालिक के सम्‍पादक जॉर्ज जेकब हॉलिओक ने ‘सेक्‍युलरिज्‍म’ का उल्लेख ‘चर्च के उपदेश एवं अनुशासन से मुक्‍त जीवन’, के अर्थ में किया था । यूरोपीयन राज्‍यप्रणाली के अनुसार राजकाज करते समय किसी भी पंथ का आधार न लेना (ईसाई धर्म में प्रोटेस्‍टेंट, कॅथोलिक इत्‍यादि अनेक पंथ है) पंथनिरपेक्षता है ! भारत के संविधान में ‘सेक्‍युलर’ शब्‍द जोडा गया, मात्र उसकी व्‍याख्‍या तथा अर्थ स्‍पष्‍ट नहीं किया गया । भारत में चर्च के अनुशासन से देश नहीं चलता, इस कारण इस शब्‍द का उपयोग किस उद्देश्‍य से करें, यह आज भी स्‍पष्‍ट नहीं है !
इस सेक्‍युलर शब्‍द की आड में तत्‍कालीन सरकार ने धर्म के आधार पर अल्‍पसंख्‍यकों के लिए विभिन्‍न योजनाएं तथा सुविधाएं देना आरंभ किया । धर्म के आधार पर अल्‍पसंख्‍यक आयोग, अल्‍पसंख्‍यक मंत्रालय आरंभ किए गए । यहां पर भी ‘अल्‍पसंख्‍यक’ की व्‍याख्‍या तो बताई है किंतु किस आधार पर किसी समुदाय अथवा पंथ को अल्‍पसंख्‍यक कहा जाना चाहिए, यह स्‍पष्‍ट नहीं किया गया है । इसके द्वारा मात्र हज यात्रा के लिए अनुदान, मस्‍जिदों के मौलानाओं को वेतन, सच्चर आयोग द्वारा शिक्षा के लिए अनुदान, इस प्रकार कुछ संप्रदाय विशेष को सरकारी सुविधाएं दी जा रही हैं । यह सेक्‍युलर संकल्‍पना के विरुद्ध है ।


३. ‘सेक्‍युलर’ शब्‍द का अर्थ ‘धर्मनिरपेक्षता’ मानना अनुचित है । आज ‘सेक्‍युलर’ शब्‍द का अर्थ सीधे-सीधे ‘धर्मनिरपेक्षता’ लगाया जाता है । प्रत्‍यक्ष में भारत के संविधान में ‘सेक्‍युलर’ शब्‍द का शासकीय अधिकृत अनुवाद ‘धर्मनिरपेक्ष’ नहीं, ‘पंथनिरपेक्ष’ है । भारत सरकार द्वारा राष्‍ट्रपति महोदय के हस्‍ताक्षर में प्रकाशित भारतीय संविधान के हिन्‍दी संस्‍करण में कहीं भी ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्‍द का प्रयोग नहीं किया गया है । ‘सेक्‍युलर’ शब्‍द का अनुवाद ‘पंथनिरपेक्ष’ किया गया है । तात्‍पर्य, सेक्‍युलर के लिए ‘धर्मनिरपेक्षता’ शब्‍द का उपयोग करना ही असंवैधानिक है ।


‘सेक्‍युलर’ शब्‍द का अर्थ ‘धर्मनिरपेक्षता’ करने से हिन्‍दुओं पर हुए गंभीर परिणाम ! देश के नास्‍तिकतावादी लोगों ने ‘सेक्‍युलर’ शब्‍द का अर्थ ‘धर्मनिरपेक्षता’ लगाकर उसे हिन्‍दुओं के प्रत्‍येक धर्माचरण से जोेडने का प्रयत्न किया है । सरकारी विद्यालय में जाना हो, तो माथे पर तिलक लगाना धर्मांधता, शासकीय कार्यालय में भगवान की पूजा करना धर्मांधता, ऐसी छोटी-छोटी कृतियों को धर्मनिरपेक्षता के नाम पर बंद अथवा अपमानित करने का प्रयत्न किया जा रहा है । प्रसारमाध्‍यम एवं बुद्धिजीवी निरंतर हिन्‍दुओं को बताते रहते हैं, ‘आप धर्मनिरपेक्ष हैं ।’ हिन्‍दू समाज भी इस षड्‌यंत्र की बलि चढ, धर्मनिरपेक्ष बनने के लिए अपना धर्म, संस्‍कृति तथा परंपराओं को भूलने लगा है । उसी बीच इस ‘सेक्‍युलरिजम’ की बलि चढ, कोई मुसलमान शुक्रवार की नमाज नहीं भूला है, कोई ईसाई रविवार को चर्च जाना नहीं भूलता है । शासन उन्‍हें सरकारी कार्यालय से विशेष समय निकालकर नमाज पढने की सुविधा देता है । अनेक राज्‍यों में रमजान के महीने में विद्यालय मुस्‍लिम विद्यार्थियों को आधे दिन के उपरांत छुट्टी देते हैं । इतना ही नहीं, अपितु हिन्‍दुओं के बडे तथा संपन्‍न मंदिरों पर यह सेक्‍युलर सरकार कब्‍जा जमाकर बैठी है । यह कैसी अर्थहीन धर्मनिरपेक्षता है ?


२६ जनवरी १९५० को भारत द्वारा स्‍वीकृत मूल संविधान में ‘सेक्‍युलर’ शब्‍द नहीं था ! वर्ष १९४७ में गठित ‘संविधान सभा’ में हुई लंबी चर्चाके उपरांत भी २६ नवंबर १९४९ को बने और २६ जनवरी १९५० को भारत द्वारा स्‍वीकृत मूल संविधान में ‘सेक्‍युलर’ शब्‍द को स्‍थान नहीं मिला । उस समय संविधान सभा में अनेक लोगों को डर था कि यह शब्‍द भविष्‍य में भारत के विवाद का कारण बनेगा ।


१९७६ में इंदिरा गांधी ने असंवैधानिक पद्धति से संविधान में ‘सेक्‍युलर’ शब्‍द जोडा ! : वर्ष १९७६ के आपातकाल के समय जब विपक्ष के नेताओं को कारागृह में ठूंसा गया था (अर्थात लोकतंत्र का अस्‍तित्‍व नहीं था), तत्‍कालीन प्रधानमन्‍त्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने पाशविक बहुमत के बल पर संविधान की प्रस्‍तावना में ‘सेक्‍युलर’ शब्‍द जोडा । इसके लिए उन्‍होंने भारतीय संविधान में ४२ वां संशोधन किया । भारतीय नागरिकों की ओर से १९५० में ही भारत के नागरिकों ने संविधान स्‍वीकार किया है, तो २६ वर्ष के उपरांत उस प्रस्‍तावनारूपी वचन में ‘समाजवादी’ और ‘पंथनिरपेक्ष’, ये परिवर्तन करने का अधिकार तत्‍कालीन कांग्रेस को किसने और कैसे दिया ?


संसद को संविधान के ‘अनुच्‍छेद ३६८’ के अनुसार संविधान में संशोधन करने का अधिकार है ! डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की अध्‍यक्षता में बने मूल संविधान के ही ‘अनुच्‍छेद ३६८’ के अनुसार, संविधान में संशोधन करने का अधिकार संसद को दिया गया है । इस अनुच्‍छेद के पहले प्रावधान में स्‍पष्‍ट रूप से कहा गया है कि ‘देश के संविधान में कुछ भी हो, संसद अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग कर, इस संविधान के किसी भी प्रावधान में कुछ जोडकर, फेरबदल कर अथवा उसे हटाकर संशोधन कर सकती है ।’ इसका अर्थ समाजहित में संविधान में संशोधन करना असंवैधानिक नहीं है । संविधान में आज तक (दिसंबर २०१९ तक) १२६ संशोधन हुए हैं । भारत के समाजसेवी, देशभक्‍त एवं धर्मप्रेमी हिन्‍दू इस ऑनलाईन याचिका (पीटिशन) द्वारा केंद्र शासन से मांग करते हैं कि -‘भारतीय संविधान’ की प्रस्‍तावना में ‘सेक्‍युलर’ शब्‍द रद्द करनेवाला संवैधानिक संशोधन किया जाए । भारतीय संविधान में ‘ईश्‍वर’ एवं धर्म’ इन दो तत्त्वों को स्‍थान दिया जाए । सेक्‍युलर शब्‍द की जगह भारत की प्राचीन आध्‍यात्मिक परंपरा से जुडा ‘स्‍पिरिच्‍युअल’ शब्‍द जोडा जाए । ‘सेक्‍युलर’वादियों द्वारा अस्‍तित्‍वहीन ‘धर्मनिरपेक्षता’ शब्‍द का उपयोग करने के लिए कानून द्वारा पाबंदी लायी जाए । ‘अल्‍पसंख्‍यक’ शब्‍द की अधिकृत व्‍याख्‍या शासन को परिभाषित करनी चाहिए !


कांग्रेसी विधायक अदिति सिंह ने अपना ट्वीटर प्रोफाइल से कांग्रेस शब्द हटाया

अदिति सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अपील भी विधानसभा अध्यक्ष के पास पेंडिंग


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में सदर सीट से विधायक अदिति सिंह ने अब अपनी अलग राह चुन ली है। उन्होंने अपने ट्वीटर प्रोफाइल से आईएनसी (INC) हटा दिया है। उन्होंने अपनी प्रोफाइल बदली तो ट्वीटर ने ब्लू टिक भी हटा दिया है। सियासी गलियारे में अदिति के इस कदम को मध्य प्रदेश के पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के नक्शे कदम पर चलना बताया जा रहा है।



ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पहले अपना ट्वीटर प्रोफाइल व बायो बदला था, इसके बाद पार्टी भी बदलकर राजनीति में भूचाल मचा दिया था। इसके बाद एमपी की कमलनाथ सरकार गिर गई थी। अदिति के इस कदम के पहले से ही पार्टी व महिला विंग के महासचिव पद से निलंबित किए जाने की चर्चा थी।



 


पोलैंड: 21,867 मामलों की पुष्टि

पोलैंड में 24 घंटे में 236 नए मामले मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 21 हजार 867 हो गई है। वहीं, मरने वालं की संख्या 1,013 हो चुकी है। हालांकि पोलैंड में मार्च के बाद इस सोमवार को कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई।


फ्रांस: 28,530 लोगों की मौत

यूरोपीय देश फ्रांस में अब तक 28 हजार 530 लोगों की जान चुकी है। यहां मरने वालों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक केवल अस्पतालों में 18,195 मौतें हुई हैं और बाकि 10,335 मरीजों की मौत घर में या अन्य जगहों पर हुई हैं। यहां अब तक 1 लाख 82 हजार 722 लोग संक्रमित हैं।


ब्रिटेन: 37 हजार से ज्यादा मौतें

ब्रिटेन में 24 घंटे में 134 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही देश में मरने वालों की संख्या 37 हजार 48 हो चुकी है। मंगलवार सुबह तक देश में 2 लाख 65 हजार 227 लोग संक्रमित थे। ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स ने मंगलवार को घोषणा की कि ब्रिटेन और वेल्स में 15 मई तक कोरोनावायरस से जुड़ी 42,173 मौतें हुईं हैं। इसमें महामारी से जुड़े संदिग्ध मामले भी शामिल हैं।


अमेरिका: 24 घंटे में करीब 700 मौतें

अमेरिका में मरने वालों की संख्या मंगलवार रात एक लाख से ज्यादा हो गई। यह दुनिया के किसी भी देश में सबसे ज्यादा मौतें हैं। यहां 24 घंटे में करीब 700 लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं, 19 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं।


रूस: 101 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत

रूस में महामारी से 101 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई है। हालांकि, स्वास्थ्यकर्मियों का मानना है कि ऑफिशियल आंकड़ों और वास्तविक आंकड़ों में काफी अंतर है। संक्रमण के मामले में अमेरिका और ब्राजील के सबसे ज्यादा प्रभावित देश रूस है। यहां 3.62 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 3807 लोगों की मौत हो चुकी है।


स्पेन: 27 हजार से ज्यादा मौतें

स्पेन में बुधवार से कोरोना से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए 10 दिन का राष्ट्रीय शोक रखा जाएगा। देश में 27 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सरकार के प्रवक्ता और वित्त मंत्री, मारिया यीशु मोंटेरो ने कहा कि जान गंवाने वाले 10 में से आठ की उम्र 70 साल से ज्यादा थी। ये वे लोग थे जो स्पेन को आगे ले जाने में सक्षम थे।


अमेरिका: 62 हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका में लगभग 62 हजार 344 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित और 291 की मौत हो चुकी है। वास्तविक संख्या इससे ज्यादा भी हो सकती है। उधर, अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 1 लाख से ज्यादा हो गया है। यह दुनिया के किसी भी देश में सबसे ज्यादा मौतें हैं।


रूस: 8 हजार से ज्यादा नए मामले मिले

रूस में एक दिन में 8338 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 161 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 3,968 जानें जा चुकी हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा था कि देश में संक्रमण अपने चरम सीमा को पार कर चुका है। इसके साथ ही उन्होंने जून में द्वितीय विश्व युद्ध की जीत की परेड कराने का आदेश दे दिया है। यह पहले 9 मई को होने वाला था, जिसे महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया था।


कोरोना: दुनिया में अब तक 57.03 लाख संक्रमित

दुनिया में अब तक 57 लाख 3 हजार 148 लोग संक्रमित हैं। 24 लाख 46 हजार 399 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 52 हजार 614 हो गया है। न्यूजीलैंड अब महामारी पर लगभग नियंत्रण पा चुका है। यहां के अस्पतालों में अब एक भी कोरोना मरीज भर्ती नहीं हैं। देश में 21 लोगों की मौत हुई थी और 1504 मामले सामने आए थे।


दिल्ली: गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

राजधानी में दूसरे दिन लू का प्रकोप रहा। यहां के पालम इलाके में तापमान 47.6 दर्ज किया गया। इसके पहले 18 मई 2010 को यही तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मई 1944 को सफदरगंज में पारा 47.2 तक पहुंचा था। 26 मई 1968 को पालम में तापमान 48.4 रिकॉर्ड किया गया था। गुरुवार को दिल्ली में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते तेज हवा चल सकती है।


राजस्थान का चूरू में 50 डिग्री तापमान

उत्तर और पश्चिमी भारत के कई शहरों में भीषण लू (हीट वेव) चल रही है। गर्मी के तेवर कितने सख्त हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राजस्थान का चूरू दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में शामिल हो गया। मंगलवार को यहां पारा 50 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दिल्ली, हरियाणा और उत्तरप्रदेश भी गर्मी से अछूते नहीं हैं। दिल्ली के पालम इलाके में पारा 47.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो 10 साल में सबसे ज्यादा है। हरियाणा के हिसार और उत्तरप्रदेश के बांदा में 48 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।


गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...