सोमवार, 1 जून 2020

नोएडा: प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात अधिकारी कोरोना पॉजिटिव

प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात एक अधिकारी और उनकी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने सीएमओ को ई-मेल कर जानकारी दी और उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हो गए। सेक्टर-21 जलवायु विहार निवासी 55 वर्षीय पीड़ित प्रधानमंत्री कार्यालय में अधिकारी हैं।


बताया गया कि उनकी पत्नी के ऑफिस में कुछ दिन पहले एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला था, जिसके बाद वह होम क्वारंटाइन हो गईं। क्वारंटाइन के दौरान दंपती को खांसी और बुखार की शिकायत होने लगी। इसपर उन्होंने दिल्ली के कोविड अस्पताल में अपनी कोरोना जांच कराई। शुक्रवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी उन्होंने मेल के जरिये सीएमओ को दी।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES