शनिवार, 30 मई 2020

कोरोना की लड़ाई में जुड़े कर्मचारियों को 50 लाख का बीमा मिलेगा

कोरोना की रोकथाम और उपचार करने वाले लोगों को 50 लाख रुपए का बीमा सुरक्षा कवच देने का फैसला लिया गया है। यह योजना 30 सिंतबर 2020 तक लागू रहेगी। शुक्रवार को सरकार ने आदेश जारी किए। सेवा के दौरान संबंधित कर्मचारी कोरोना से मौत होने पर उनके परिजन को 50 लाख रुपए की अनुदान राशि दी जाएगी। यह योजना सभी नगर निकायों और राज्य शासकीय सार्वजनिक उपक्रमों में भी लागू की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes