सोमवार, 1 जून 2020

चीन लंबे समय से भारत के लिए खतरा पैदा कर रहा है: पोम्पियो

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि अमेरिका चीनी सेना की क्षमताओं को देखते हुए भारत समेत दुनिया में अपने सहयोगी देशों को साथ ले सकता है। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में पोम्पियो ने कहा- चीन की सेना ने जो तरक्की हासिल की है, उसको सच माना जा सकता है। शी जिनपिंग सैन्य ताकत बढ़ाने चाहते हैं। चीन लंबे समय से भारत के लिए खतरा पैदा कर रहा है। उससे निपटने के लिए कई देशों का साथ ले सकते हैं।


पोम्पियो के मुताबिक, “अमेरिकी  रक्षा विभाग चीनी सेना से होने वाले खतरे को समझने के लिए सभी जरूरी उपाय कर रहा है। मुझे भरोसा है कि राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व में हमारी सेना, रक्षा विभाग और सैन्य संस्थान इतने मजबूत हैं कि अमेरिकी लोगों की हिफाजत हमेशा कर सकेंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...