सोमवार, 1 जून 2020

व्हाइट हाउस के सामने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए

अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में विरोध बढ़ता जा रहा है। लोग छह दिन से देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक चार हजार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वॉशिंगटन डीसी समेत 40 शहरों में कर्फ्यू लगाया जा चुका है। रविवार रात को भी प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस के सामने काफी प्रदर्शन किया, लिहाजा सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, शुक्रवार को व्हाइट हाउस के सामने प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कुछ देर के लिए अंडरग्राउंड बंकर में ले जाना पड़ा था।


न्यूज चैनल सीएनएन के मुताबिक, वॉशिंगटन समेत 15 शहरों में करीब 5 हजार नेशनल गार्ड्स की तैनाती की गई है। जरूरत पड़ने के लिहाज से 2 हजार गार्ड्स को मुस्तैद रहने को कहा गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...