सोमवार, 1 जून 2020

28 साल पहले अमेरिका भागा जालसाज, पटियाला लौटा तो सीबीआई ने पकड़ा

पटियाला. पंजाब से धोखाधड़ी के मामले में अमेरिका भागा आरोपी 28 साल बाद सीबीआई की गिरफ्त में आया। उसके पकड़े जाने की कहानी दिलचस्प है। दरअसल, आरोपी निर्मल सिंह (65 साल) सातिर जालसाज है। उसने 1985 में ढाई लाख रु. की ठगी की थी। इसके बाद 1991 में हाईप्रोफाइल केस की जांच सीबीआई को सौंपी गई तो उसके परिवार ने निर्मल सिंह को मृत बताया था। लेकिन असल में वह जांच एजेंसियों को चकमा देकर विदेश जा चुका था। अब वह कोरोना के डर से वापस अपने घर पटियाला लौटा तो सीबीआई ने उसे दबोच लिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES