मंगलवार, 2 जून 2020

कंटेन्मेंट जोन नोएडा में भी खुले औद्योगिक व वाणिज्यिक दुकानें

 कंटेनमेंट जोन के इंडस्ट्रियल और वाणिज्यिक संस्थान खोले जाने को लेकर गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि  कंटेनमेंट जोन में आ रहे औद्योगिक व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को खोल दिया जाएगा। दरअसल, कंटेनमेंट जोन में उद्योगों को खोले जाने को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी ने उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक में साफ किया। इससे कंटेनमेंट जोन में इंडस्ट्रीज खोले जाने से उद्यमियों में खुशी छा गई है। बताया जा रहा है  कि इसके बाद कंटेनमेंट जोन के इर्द-गिर्द बैरिकेड कर औद्योगिक ईकाई बाहर कर दिया जाएगा। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES